FIR registered - Rokthok Lekhani News

मुंबई: पानी के विवाद में सोसाइटी के वॉचमैन पर जानलेवा हमला, दो के खिलाफ FIR दर्ज
​मुंबई (माहिम): मुंबई के माहिम इलाके में स्थित 'ओम साईनाथ सोसाइटी' में पानी की आपूर्ति के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सोसाइटी में वॉचमैन का काम करने वाले तेज बहादुर साहू (56) पर सोसाइटी के ही दो निवासियों द्वारा कथित तौर पर हमला किया गया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

​क्या है पूरा मामला?
​घटना 9 मई 2026 की रात करीब 11:00 बजे की है। शिकायतकर्ता तेज बहादुर, जो पिछले 11 वर्षों से इस सोसाइटी में सुरक्षा गार्ड और सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं, ने पुलिस को बताया कि वे अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी संजय बोबडे और उनके बेटे तनिष्क संजय बोबडे ने पानी की मोटर चलाने और गेट बंद करने को लेकर विवाद शुरू कर दिया।
​गाली-गलौज और लकड़ी के डंडे से हमला

​FIR के अनुसार, आरोपियों ने पहले वॉचमैन के साथ भद्दी गालियां और बदतमीजी की। जब विवाद बढ़ा, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और लकड़ी के डंडे से उन पर प्रहार किया। इस हमले में तेज बहादुर के दाहिने हाथ की कलाई और कोहनी में गंभीर चोटें आई हैं।
​गंभीर हालत में घायल वॉचमैन को तुरंत भाभा अस्पताल, बांद्रा ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

​पुलिस की कार्रवाई
​माहिम पुलिस ने तेज बहादुर के बयान के आधार पर 10 मई 2026 को औपचारिक रूप से मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नए कानूनों के तहत निम्नलिखित धाराओं में केस दर्ज किया है:
​BNS धारा 118(1): खतरनाक हथियारों या साधनों से जानबूझकर चोट पहुँचाना।
​BNS धारा 352: शांति भंग करने के इरादे से अपमानित करना।
​BNS धारा 115: स्वेच्छा से चोट पहुँचाना।
​BNS धारा 3(5): समान मंशा (Common Intention) के साथ किया गया कार्य। फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

सोलापुर से आत्महत्या करने मलबार हिल पहुंचा शख्स... पुलिस ने रास्ते में ही पकड़ा, FIR दर्ज
मुंबई : मलबार हिल इलाके में बुधवार को आत्मदाह करने की कोशिश करने जा रहे एक व्यक्ति को समय रहते पुलिस ने हिरासत में लेकर संभावित हादसे को टाल दिया। सोलापुर के फौजदार चावडी पुलिस थाने से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सोलापुर निवासी अजित रामकृष्ण मैंदर्गी नामक व्यक्ति मलबार हिल इलाके में आकर आत्मदहन करने की योजना बना रहा था।

इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए मलबार हिल पुलिस ने तुरंत सोलापुर के चावडी पुलिस थाने से संपर्क साधा और उनकी निगरानी के लिए दो वाचर्स नियुक्त किए। बुधवार दोपहर लगभग 3:20 से 3:40 के बीच, जब अजित मैंदर्गी टैक्सी से मलबार हिल इलाके में आते हुए दिखे, तब पुलिस ने तुरंत उसे रोका और किसी भी अनुचित घटना के पहले ही उसे हिरासत में लेकर मलबार हिल पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो उसकी बैग से 100 एमएल पेट्रोल और एक लाइटर बरामद हुआ। इससे यह स्पष्ट हुआ कि वह आत्मदहन करने के इरादे से आया था। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ के बाद, उन्हें चेतावनी के साथ नोटिस देकर उनके सोलापुर स्थित परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस इस घटना की आगे जांच कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उसके इस कदम के पीछे कोई गहरा कारण या किसी के उकसावे की भूमिका तो नहीं थी।

कल्याण: 40 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धरे गए राजस्व सहायक, तहसीलदार कार्यालय में मचा हड़कंप, दर्ज हुई FIR
कल्याण: भ्रष्टाचार का जिन्न लगातार आम आदमी के लिए गले की फांस बना हुआ है। ताजा मामला महाराष्ट्र के कल्याण से सामने आया है जहां एक राजस्व सहायक को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। ठाणे भ्रष्टाचार निवारण पथक द्वारा कल्याण तहसीलदार कार्यालय में यह कार्रवाई की गयी है, जमीन खरीदने के बाद सतबारा में रजिस्ट्री करने के लिए रिश्वत मांगी गयी थी। रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए राजस्व सहायक का नाम संतोष पाटिल बताया जा रहा है।

संबंधित शिकायतकर्ता ने कल्याण तहसील के रायते गांव में दस गुंटा जमीन खरीदी है। शिकायतकर्ता किसान इस जमीन की साथ 12 नकल और नामांतरण कानूनी रूप से अपने नाम कराने का प्रयास कर रहा था। संबंधित शिकायतकर्ता ने परिवर्तन के पंजीकरण के लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज और सरकारी दस्तावेज कल्याण तहसील कार्यालय में जमा कर दिए थे।

प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी मांगी जा रही थी रिश्वत
लेकिन उसके बाद भी तहसीलदार कार्यालय में कार्यरत राजस्व सहायक संतोष पाटिल ने शिकायतकर्ता से सात बारा पर पंजीयन का प्रस्ताव भेजने के लिए 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। इसके लिए आवश्यक सभी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बावजूद पैसे की मांग की जा रही थी। इसलिए नाराज किसान ने भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ठाणे में शिकायत की।

रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ राजस्व सहायक
जब इस शिकायत का सत्यापन भ्रष्टाचार निरोधक विभाग की टीम ने किया तो पता चला कि संतोष पाटिल पैसे की मांग कर रहा था। शिकायत के मुताबिक बुधवार शाम को कल्याण तहसील कार्यालय के राजस्व सहायक कक्ष के पीछे एक किसान से 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने संतोष पाटिल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने राजस्व सहायक पाटिल के खिलाफ महात्मा फुले पुलिस स्टेशन में घूसखोरी का मामला दर्ज कराया है। आगे का कार्रवाई की जा रही हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले में कितना कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

मुंबई के मीरारोड में हज यात्रा के नाम पर लाखों की ठगी... पिता-पुत्र के खिलाफ FIR दर्ज
मुंबई: हज यात्रा के नाम पर लाखों की ठगी कर आस्था को तार-तार करने वाले मुंबई के मीरारोड निवासी पिता अशफाक अहमद कुरेशी व पुत्र हन्नान अशफाक कुरेशी के खिलाफ नया नगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

प्लाईवुड विक्री का कार्य करने वाले शराफत एहसानमुल्ला हुसैन (63) ने नयानगर पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहा है की जनवरी 2024 में नमाज पढ़ कर मस्जिद से बाहर निकलते समय चर्चा के दौरान उनके ही सोसायटी में रहने वाले हमजा और इलियास ने उन्हे बताया की लकी हज उमराह टूर्स एंड ट्रेवल्स द्वारा अशफाक अहमद कुरेशी हज के लिए भेजने का कार्य करता है।

इसके बाद जब शराफत हुसैन ने अशफाक से मुलाकात कर हज यात्रा के लिए जाने का खर्च पूछा तो उसने प्रत्येक व्यक्ति 5.50 लाख रुपए बताया। इसके अनुसार शराफत हुसैन ने अशफाक कुरेशी के पुत्र हन्नान कुरेशी के बैंक खाते में खुद के और पत्नी के हज यात्रा के लिए 10 लाख रुपए दे दिए। जिसकी रसीद भी अशफाक ने उन्हें दी थी।

कई माह बीत जाने के बाद अशफाक ने शराफत हुसैन को हज जाने के लिए 11 जून 2024 का हवाई जहाज का टिकट व्हाट्स एप पर भेजा, लेकिन 10 जून को अशफाक ने उन्हें फोन करके बताया की उनका वीजा नहीं बना है इसलिए एयरपोर्ट पर नहीं जाए। इसके बाद अशफाक ने शराफत हुसैन का फोन उठाना बंद कर दिया।

इसी तरह से अशफाक ने उनके परिचित मोहम्मद सिकंदर खान से भी हज यात्रा के नाम पर 10 लाख रुपए लिए, लेकिन उन्हें भी हज पर नहीं भेजा। काफी तकादा करने के बाद अशफाक ने शराफत हुसैन और सिकंदर खान को 10-10 लाख रुपए के चेक बना कर दिए, लेकिन बैंक में जाकर पेमेंट स्टॉप करा दिया।

खुद को ठगा महसूस करने के बाद शराफत हुसैन ने नया नगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इससे पूर्व भी 2019 में नया नगर थाने में अशफाक अहमद कुरेशी के खिलाफ हज यात्रा के नाम पर ठगी करने का मामला दर्ज किया गया है। तीर्थयात्रा के नाम पर ठगी कर आस्था को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कारवाई करने की मांग आरिफ सिद्दीकी ने की है।