economy - Rokthok Lekhani

मुंबई : अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए बड़ा फैसला; महाराष्ट्र में दुकानें अब 24 घंटे खुली रह सकेंगी, शासनादेश जारी
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए बड़ा फैसला किया है। पूरे महाराष्ट्र में दुकानें अब 24 घंटे खुली रह सकेंगी। श्रम विभाग ने इस संदर्भ में शासनादेश जारी कर दिया है। इसके तहत, दुकानें रोज 24 घंटे खुली रह सकेंगी, लेकिन शर्त यह है कि इनमें काम करने वालों को सप्ताह में 24 घंटे की छुट्टी एक साथ देनी जरूरी है। गौरतलब है कि दुकानों के समय को लेकर लंबे समय से भ्रम की स्थिति थी । जीआर जारी होने के बाद अब यह पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। श्रम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, कई बार दुकानदार हमारे पास दुकान ज्यादा समय तक खोलने की अनुमति मांगने आते थे। उसकी अब जरूरत नहीं है। इससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने होंगे।

बार और वाइन शॉप शामिल नहीं
मुंबई जैसे शहर में तो यह बड़ा गेमचेंजर साबित होगा। हालांकि, इसमें बार और वाइन शॉप का समावेश नहीं है। उन पर पहले की तरह ही नियम लागू होंगे। मुंबई में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होने की वजह से देश-विदेश से पर्यटक यहां 24 घंटे आते रहते हैं। कई बार रात के समय मार्केट बंद होने से लोगों को काफी दिक्कतों की शिकायत आती थी।

फेडरेशन ऑफ असोसिएशन ऑफ
महाराष्ट्र के अध्यक्ष जितेंद्र शाह ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे कारोबार बढ़ेगा और आम आदमी को फायदा होगा, पर यह ध्यान देना जरूरी है कि सरकार कहीं इसके लिए कुछ शर्तें न लगा दे। व्यापारियों को भी दुकान में काम करने वालों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसका ख्याल रखना होगा।

मुंबई में 10 लाख दुकानें, होगा फायदा
मुंबई में ही करीब 10 लाख दुकानें हैं। यहां लंबे समय से नाइट लाइफ की मांग उठती रही है। दुकानों को खोले रखने को लेकर कोई स्पष्टता अब तक नहीं थी। कई जनप्रतिनिधि भी इस मुद्दे को प्रशासन के समक्ष उठा रहे थे। अनुमति पर स्पष्टता न होने के चलते रात के समय दुकानें पुलिस बंद कराती थी । इसका विरोध भी होता था ।

लेकिन इन जगहों पर नहीं लागू होगी छूट
2017 में सरकार ने परमिट रूम, बीयर बार, डांस बार, हुक्का पार्लर, शराब परोसने वाली अन्य जगहों के अलावा थिएटर को भी इसमें शामिल किया था। लेकिन 2020 में सरकार ने थिएटर को सूची से बाहर कर दिया था। अन्य जगहों पर नियम लागू रहेंगे। वे 24 घंटे दुकान खुली रखने की छूट के दायरे में नहीं आएंगे।

दिल्ली: नोटबंदी ने अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया; वोट बंदी लोकतंत्र को नष्ट कर देगी - जयराम रमेश
दिल्ली: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा नवंबर 2016 में की गई नोटबंदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया था, अब बिहार और अन्य राज्यों में चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के रूप में की गई वोट बंदी लोकतंत्र को नष्ट कर देगी। जयराम ने कहा, "आज, भारत के प्रतिनिधिमंडल ने बिहार विशेष गहन पुनरीक्षण ("सर") के विषय पर चुनाव आयोग से मुलाकात की। चुनाव आयोग ने प्रतिनिधिमंडल से मिलने से इनकार कर दिया था, लेकिन उसे मिलने के लिए मजबूर होना पड़ा। हममें से कुछ लोग चुनाव आयोग से नहीं मिल पाए, जिसने एकतरफा रूप से प्रति पार्टी 2 प्रतिनिधियों की सीमा तय कर दी। मुझे खुद लगभग दो घंटे तक प्रतीक्षा कक्ष में भटकना पड़ा।"

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले छह महीनों में चुनाव आयोग ने जिस तरह से काम किया है, उससे हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद ही कमजोर हुई है। कांग्रेस नेता ने कहा, "चुनाव आयोग एक संवैधानिक निकाय है। यह विपक्ष की सुनवाई के अनुरोधों को नियमित रूप से अस्वीकार नहीं कर सकता। इसे संविधान के सिद्धांतों और प्रावधानों का पालन करना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह राजनीतिक दलों के साथ बातचीत के लिए मनमाने नियम नहीं बना सकता, जैसे कि उपस्थित होने वाले लोगों का पदनाम तय करना या कितने लोग उपस्थित हो सकते हैं या कौन अधिकृत व्यक्ति है या नहीं।" जयराम ने कहा कि जब प्रतिनिधिमंडल ने इन नए नियमों को मनमाना और भ्रमित करने वाला बताकर खारिज कर दिया, तो चुनाव आयोग ने उन्हें बताया कि यह एक 'नया' आयोग है।

एक्ट्रेस कृति सेनन ने फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास में किया सफर... सादगी पर फैंस हुए फिदा
सेलेब्स लाख कोशिश कर लें लेकिन कभी भी कैमरे या चाहने वालों की नजरों से बच नहीं सकते। कृति सेनन को हाल ही में हवाई जहाज की इकोनॉमी क्लास में सफर करते देखा गया। हालांकि उन्होंने ब्लैक फेस मास्क के साथ समरी व्हाइट आउटफिट पहनकर खुद को लो प्रोफाइल बनाए रखने की कोशिश की, पर यात्रियों में से एक ने उन्हें पहचान लिया और अपने कैमरे में उन्हें शूट भी कर लिया। वायरल क्लिप में से एक में, कृति को फ्लाइट से उतर कर जाते हुए देखा गया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में से एक में देखा गया कि कृति, आगे की सीट पर बैठे बच्चे से बात करती रही। फिर दोनों को साथ खेलते हुए भी देखा गया। एक्ट्रेस का बच्चे के साथ ऐसे घुलमिल जाना, उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।जैसे ही विरल भयानी ने वीडियो शेयर किया, नेटिजन्स ने इसके बारे में मिक्स्ड रिएक्शन दिया।

इंटरनेट यूजर्स के एक वर्ग ने लिखा है, 'जिस फ्लाइट में वह सवार हुई हैं उसमें फर्स्ट क्लास या बिजनेस क्लास नहीं है।' एक यूजर ने पूछा, "तो इसमें क्या बड़ी बात है?" एक अन्य यूजर ने लिखा, "क्योंकि इंडिगो में कोई बिजनेस क्लास नहीं है।" नेटिजन्स में से एक ने कहा, "तो क्या हुआ यार.. इसमें भी इंसान ही ट्रैवल करते हैं।"

देश की अर्थव्यवस्था तबाही की ओर... ढाई महीने में लगी रु. २० लाख करोड़ की चपत
मुंबई : आर्थिक नीतियों से देश की अर्थव्यवस्था तो तबाही की ओर बढ़ ही रही है, इसका सबसे बड़ा नुकसान निवेशकों को हो रहा है। उन्हें बाजार में भारी नुकसान हो रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार सिर्फ ढाई महीने में निवेशकों को बाजार में २० लाख करोड़ रुपए की चपत लग चुकी है। यानी उनके इतने पैसे डूब चुके हैं।

बता दें कि पिछले कुछ समय से बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। बाजार गोते लगा रहा है। अगर किसी दिन थोड़ा संभल जाता है तो अगले दिन दूनी तेजी से गोते लगाता है। सेंसेक्‍स और निफ्टी दोनों के इंडेक्‍स का बुरा हाल है। इस साल के शुरू से ही बाजार में उथल-पुथल बना हुआ है। यही वजह है कि इस उतार-चढ़ाव में इस साल २.५ से भी कम महीने में निवेशकों ने २० लाख करोड़ से ज्‍यादा गवां दिए हैं।

इस दौरान कुछ घरेलू और ज्‍यादातर बाहरी पैâक्‍टर बाजार पर हावी रहे हैं। हालांकि, इस साल कुछ शेयरों ने अच्छे रिटर्न भी दिए हैं। खैर, उनकी संख्या काफी कम है। इस साल सेंसेक्‍स और निफ्टी में गिरावट की बात करें तो अब तक करीब ३ फीसदी की गिरावट देखने को मिली है, जबकि निफ्टी करीब ४ फीसदी कमजोर हुआ है।