vandalized - Rokthok Lekhani News

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नही रुक रही चोरियां, निर्माण स्ट्रक्चर तोड़े, लाइटिंग और सोलर प्लेटें तक हुईं गायब
कोटा : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर निर्माण हो चुके स्ट्रक्चर में चोरियों का सिलसिला लगातार जारी है. चोर एक्सप्रेसवे के निर्माणाधीन स्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा रहे हैं. इसके अलावा लाइटिंग और मॉनिटरिंग सिस्टम पर भी हमला बोल रहे हैं. ये चोरियां लगातार हो रही हैं. पैकेज नंबर 11 का निर्माण करने वाली कंपनी लार्सन एंड टुर्ब्रो है.

कंपनी के मेंटेनेंस मैनेजर चिराग शर्मा का कहना है कि लाखों रुपये की चोरियां उनके द्वारा बनाए गए स्ट्रक्चर में हो चुकी हैं. उन्होंने दो दर्जन से ज्यादा लोगों को सिक्योरिटी के लिए तैनात कर रखा है, लेकिन क्षेत्र बहुत बड़ा है और यहां ट्रैफिक अभी चालू नहीं है. इसका फायदा उठाकर चोर आसानी से प्रवेश कर रहे हैं. ये लोग निर्माण की गई ऊंची दीवारों को भी तोड़कर अंदर घुस जाते हैं. उन्होंने बताया कि यहां नाबालिग बच्चों के जरिए भी चोरियां करवाई जा रही हैं.

अकेले गार्ड या कर्मचारी के साथ मारपीट: कंपनी में सिक्योरिटी मैनेजर की ड्यूटी कर रहे वंशराज सिंह का कहना है कि लंबे स्ट्रेच में चोर लगातार प्रवेश कर जाते हैं. हमने काफी संख्या में सिक्योरिटी कर्मी लगा रखे हैं, लेकिन इसके बावजूद रात के समय चोर पहुंच जाते हैं. दिन के समय ये लोग अकेले गार्ड या कर्मचारी के साथ मारपीट भी कर देते हैं. कई बार चोर गैंग पीछे खड़ी रहती है और नाबालिग बच्चों को आगे भेज देती है. बच्चों को कुछ कहा भी नहीं जा सकता, वे भी गार्ड पर हमला कर देते हैं. हमने कई बार नाबालिग बच्चों को एलईडी लाइट और वायरिंग तोड़कर ले जाते हुए देखा है. एक बार वायरिंग टूट जाने पर पूरे स्ट्रेच की लाइटिंग बंद हो जाती है.

ट्रांसफार्मर व सोलर प्लेट तक भी चोरी: सिक्योरिटी मैनेजर वंशराज सिंह ने बताया कि फरवरी महीने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें तीन ट्रांसफार्मर चोरी हो गए थे. चोर ट्रांसफॉर्मर का तेल और कॉपर वायर निकालकर ले गए थे. यह चोरी पिछले साल हुई थी, जिसका मुकदमा पुलिस ने फरवरी में दर्ज किया. इसके अलावा दो दर्जन से ज्यादा सोलर प्लेटें एक साथ चोरी हो चुकी हैं. उन्होंने कहा कि लाखों रुपये का माल चोरी हो गया है. अभी भी एक्सप्रेसवे के बिल्कुल नजदीक लगी सोलर प्लेटें चोर चुराकर ले जा रहे हैं, जिससे सिक्योरिटी और मॉनिटरिंग सिस्टम प्रभावित हो रहा है. कैमरे मोशन सेंसर वाले लगे हुए हैं, जो आने वाले व्यक्ति की आहट से अलार्म बजा देते हैं, लेकिन इसके बावजूद चोरियां हो रही हैं. उनकी फोटो और वीडियो कैद हो जाते हैं, फिर भी ये लोग नहीं डरते. सिक्योरिटी टीम पहुंचने पर वे हमला करने की कोशिश भी करते हैं.

सीसीटीवी कैमरे और कॉल बॉक्स में तोड़फोड़: चिराग शर्मा ने बताया कि चोर बने हुए स्ट्रक्चर को तोड़ देते हैं और जगह बनाकर अंदर प्रवेश कर जाते हैं. अधिकांश चोरियां आसपास के स्थानीय लोगों की शह पर हो रही हैं. हमने कई लोगों को पकड़ा और बाहर निकाला भी है, लेकिन फिर भी लोग अंदर घुस जाते हैं. पैकेज में बाउंड्री काफी ऊंची है, फिर भी चोर कूदकर या तोड़फोड़ करके अंदर प्रवेश करते हैं. सोलर प्लेट, सीसीटीवी कैमरे और इमरजेंसी कॉल बॉक्स तक को तोड़कर ले जाते हैं. हालांकि, ये उपकरण टूटने के बाद खराब हो जाते हैं और किसी काम के नहीं रहते, फिर भी चोरियां जारी हैं.

कैमरा फीडिंग हो जाती है बंद: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर राजस्थान के कुछ पैकेज का कंट्रोल सेंटर दौसा में बनाया गया है, जहां इंटरनेट प्रोटोकॉल के जरिए मॉनिटरिंग कैमरों की फीड भेजी जाती है. यह सब ओएफसी केबल के माध्यम से किया जा रहा है, लेकिन चोर ओएफसी केबल को भी चुरा ले जाते हैं. इससे कैमरा रिकॉर्डिंग भेजने का पूरा सिस्टम ठप हो जाता है. इसके अलावा स्टील के पाइप, लोहे की रॉड और पेड़-पौधों को पानी देने वाले पाइप भी चोरी हो रहे हैं.

भायंदर: नगर निगम की बस की टक्कर से एक महिला की मौत... गुस्साए नागरिकों ने बस में की तोड़फोड़ !
भायंदर: नगर निगम परिवहन सेवा की बस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर भायंदर के बंदरवाड़ी इलाके में हुई. इस हादसे में मरने वाली महिला की पहचान दुर्गा देवी बिष्ट (58) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने बस में तोड़फोड़ की.

गुरुवार दोपहर दुर्गादेवी बिष्ट भयंदर पूर्व के बंदरवाड़ी नाका के पास बस के लिए खड़ी थीं। तभी आई परिवहन सेवा की बस की चपेट में आने से बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए नागरिकों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। नवघर वरिष्ठ पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक धीरज कोली ने जानकारी दी है कि नवघर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है, बस चालक को हिरासत में लिया गया है.

खालिस्‍तानियों का कनाडा में उत्‍पात... एक और गांधीजी की प्रतिमा को तोड़ा, भारतीयों में रोष
कनाडा : कनाडा में खालिस्‍तान समर्थकों का उपद्रव बढ़ता जा रहा है. हिंदू मंदिरों पर हमले और भारतीय दूतावासों के बाहर आपत्तिजनक स्‍लोगन लिखे जाने की घटनाओं बाद यहां महात्मा गांधी की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. अब यहां बर्नबाई में एक यूनिवर्सिटी के अंदर स्थित गांधीजी की प्रतिमा को तोड़ दिया गया है. यह घटना खालिस्तानी समर्थकों द्वारा 23 मार्च को कनाडा के ओंटारियो प्रांत के हैमिल्टन शहर में सिटी हॉल के पास स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने के बाद सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उपद्रवियों ने उस प्रतिमा को स्प्रे-पेंट कर भद्दा किया था. घटना के बाद हैमिल्टन पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं, हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिली है.

कनाडा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है, यह उत्तर अमेरिका महाद्वीप में आता है. यहां पर पिछले कुछ सालों में खालिस्तानी समर्थकों द्वारा भारतीय प्रतिष्ठानों और मंदिरों पर हमले की घटनाएं बढ़ रही हैं. 2023 की शुरूआत से तो पूरे कनाडा में हिंदू मंदिरों को निशाना बनाए जाने की श्रृंखला शुरू हो गई है, जिसमें मंदिर की मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने से लेकर आपत्तिजनक भित्तिचित्र, सेंधमारी और बर्बरता की करीब आधा दर्जन घटनाएं हुई हैं.

पिछले साल जुलाई में, ग्रेटर टोरंटो एरिया में रिचमंड हिल में विष्णु मंदिर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को भद्दे शब्‍दों से पोत दिया गया था. जिसके बाद भारतीय समुदाय ने प्रदर्शन किया था. बीते दिनों भारतीय समुदाय के लोगों ने भारतयी दूतावास के बाहर खालिस्तानी समर्थकों के उत्‍पात के विरोध में प्रदर्शन किया, जिसके बाद कनाडा की सरकार ने कहा कि वे भारत विरोधी गतिविधियों पर लगाम लगाएंगे.

पालघर में बिल को लेकर विवाद में लोगों ने अस्पताल प्रमुख पर किया हमला... जमकर की तोड़फोड़
पालघर : महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक घटना सामने आ रही है जहां एक मरीज के चिकित्सा बिल को लेकर विवाद के बाद लोगों  के एक समूह ने अस्पताल के मलिक पर कथित तौर पर हमला कर दिया और अस्पताल में बुरी तरह से तोड़फोड़ की गई।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को हुई इस घटना में अस्पताल प्रमुख गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बालासाहेब पाटिल ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि करीब 20 से 25 लोग बोईसर इलाके में स्थित अस्पताल में घुस गए और डॉक्टरों पर हमला करने के साथ ही वहां तोड़फोड़ की। उन्होंने कहा कि एक मरीज के चिकित्सा बिल को लेकर हुए विवाद के बाद यह हमला किया गया।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, अस्पताल के प्रमुख डॉ. स्वप्निल शिंदे हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पड़ोसी राज्य गुजरात के वापी शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिंदे ने पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के पदाधिकारी अस्पताल में मरीजों के बिल में कमी की मांग कर रहे थे। उन्होंने आगे दावा किया, “हम तैयार हैं, लेकिन वे (मनसे) कभी बिल का भुगतान नहीं करते हैं।

पाटिल ने बताया कि घटना के सिलसिले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और महाराष्ट्र चिकित्सा परिचर्या सेवाकर्मी और चिकित्सा परिचर्या सेवा संस्था (हिंसा और संपत्ति के नुकसान का निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, उन्होंने थाने पहुंचे डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल को सुरक्षा का आश्वा सन दिया है।