Railway Police - Rokthok Lekhani

मुंबई रेलवे पुलिस की सीमा अब कोकण तक, रत्नागिरी में नया रेलवे पुलिस थाना जल्द
मुंबई: मुंबई रेलवे पुलिस (Government Railway Police – GRP) की सीमा अब कोकण रेलवे क्षेत्र तक बढ़ाई जा रही है। इस निर्णय के बाद रत्नागिरी रेलवे स्टेशन पर एक नया रेलवे पुलिस थाना स्थापित किया जाएगा। इससे कोंकण रेलवे मार्ग पर यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को सीधी सुरक्षा सुविधा उपलब्ध होगी।

रेलवे पुलिस का विस्तार

अब तक कोंकण रेलवे मार्ग की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी जिला पुलिस पर थी। कई बार रेलवे स्टेशन शहर से दूर होने के कारण यात्रियों को शिकायत दर्ज कराने में कठिनाई होती थी। लेकिन अब रेलवे पुलिस की सीमा बढ़ने से रत्नागिरी में नया थाना बनेगा, जो सीधे यात्रियों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी संभालेगा।

रत्नागिरी में नया थाना

रत्नागिरी रेलवे पुलिस थाने में 3 से 4 पुलिस अधिकारी और लगभग 60 पुलिसकर्मी नियुक्त किए जाएंगे। यह थाना कोलाड से लेकर राजापुर तक के रेलवे क्षेत्र की देखरेख करेगा। इस क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन और उपनगरीय लाइनें आती हैं, जहां प्रतिदिन हजारों यात्री आवाजाही करते हैं।

यात्रियों की सुरक्षा पर ज़ोर

पिछले कुछ वर्षों में कोंकण रेलवे पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ी है। इसके साथ ही मोबाइल चोरी, चैन स्नैचिंग और यात्रियों के साथ मारपीट जैसी घटनाएँ भी सामने आई हैं। ऐसे मामलों में यात्रियों को मदद के लिए दूर स्थित जिला पुलिस थाने जाना पड़ता था। अब रेलवे पुलिस की मौजूदगी से शिकायत दर्ज कराने और तत्काल कार्रवाई दोनों में आसानी होगी।

अपराध नियंत्रण में मदद

नया पुलिस थाना अपराध पर नज़र रखने और त्वरित कार्रवाई करने में अहम भूमिका निभाएगा। रेलवे पुलिस आयुक्तालय का कहना है कि इस कदम से यात्रियों को न केवल सुरक्षा का भरोसा मिलेगा, बल्कि रेल मार्ग पर अपराधों में भी कमी आएगी। रेलवे प्रशासन और पुलिस का मानना है कि यह निर्णय यात्रियों के हित में बड़ा और आवश्यक कदम साबित होगा।

लोकल ट्रेंन में भीड़ का फायदा उठाकर करते थे मोबाइल चोरी... कल्याण रेलवे पुलिस ने किया दोनों को गिरफ्तार
कल्याण : मुंबई से सटे कल्याण में लोकल ट्रेन में भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले दो मोबाइल चोरों को कल्याण जीआरपी की टीम ने गिरफ्तार कर हवालात में पहुंचा दिया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम गौतम सिंह और समीर खान बताया गया है। इस मामले में जीआरपी की इंचार्ज अर्चना दुसाने ने बताया कि 24 अक्टूबर को कल्याण रेलवे पुलिस थाने में मोबाइल चोरी की दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज हुई थी।

जिसमें एक यात्री कल्याण से कसारा के दरमियान यात्रा कर रहा था, तो दूसरा कल्याण से बदलापुर की दिशा में यात्रा कर रहा था। यात्रा के दौरान ट्रेन में चढ़ते समय भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने बड़ी चालाकी से यात्रियों के पॉकेट से मोबाइल चुरा लिया। मोबाइल चोरी की शिकायत मिलते ही रेलवे पुलिस की टीम ने मामले की गहन जांच शुरू की और सीसीटीवी एवं मुखबिरों से जानकारी हासिल कर दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार किया और चोरी के चार मामलों का खुलासा किया। फिलहाल अभियुक्त को हिरासत में लेकर उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है।

रेल पटरियों के पास गड्ढे में मिली अज्ञात लाश की गुत्थी रेलवे पुलिस क्राइम ब्रांच ने सुलझाई...
मुंबई : रेल पटरियों के पास गड्ढे में मिली अज्ञात लाश की गुत्थी रेलवे पुलिस क्राइम ब्रांच ने सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग दिव्यांग एवं एक ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। मृत युवक की दबंगई से परेशान होकर दोनों आरोपियों ने ‘हाथ मिलाकर’ अर्थात दोस्त बनकर उक्त वारदात को अंजाम दिया था। बता दें कि वाशी रेलवे पुलिस को वाशी-सानपाड़ा रेलवे स्टेशन के दरम्यान पाम बीच ब्रिज के पास स्थित गड्ढे में एक अज्ञात शव मिला था।

२४ अप्रैल को मिली अनुमानत: ३० वर्षीय उक्त अज्ञात युवक की हत्या पत्थर से मार कर किए जाने का अनुमान पुलिस ने प्रारंभिक छानबीन के बाद लगाया था। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अरशुद्दीन शेख के मार्गर्दशन तथा एपीआई सचिन लोखंडे, हेमराज साठे के नेतृत्व में रेलवे क्राइम ब्रांच की टीम ने शव की शिनाख्त के लिए आस-पास के पुलिस थानों के गुमशुदा लोगों के रिकॉर्ड खंगाले, तो २३ वर्षीय जितेश बनसोडे नामक एक गुमशुदा शख्स का हुलिया पाम बीच ब्रिज के पास मिले शव से मिलता-जुलता पाया गया।

शव जितेश का ही होने की पुष्टि के बाद रेलवे पुलिस ने उसकी पृष्ठभूमि खंगाली और उसके दोस्तों-दुश्मनों के बारे में जानकारी जुटाई तथा तकनीकी सबूतों की मदद से ऐरोली क्षेत्र के एक ऑटोरिक्शा चालक को हिरासत में लिया। पूछताछ में रिक्शाचालक ने बताया कि जितेश ने एक साल पहले उसके गाल पर वार किया था। जिसकी खुन्नस उसके मन में थी।

करीब महीने भर पहले उसने क्षेत्र में रहनेवाले एक दिव्यांग किशोर की मौसेरी बहन को जितेश ने छेड़ा था। इस वजह से उक्त १६ वर्षीय दिव्यांग किशोर भी जितेश को सबक सिखाना चाहता था। इसी खुन्नस में दोनों बहाने से जितेश को रेल पटरियों के पास स्थित पाम बीच ब्रिज के पास ले गए और वहां धोके से उसे गड्ढे में ढकेलने के बाद ऊपर से पत्थर मार-मार कर जितेश को मौत के घाट उतार दिया था।

घाटकोपर में रेलवे पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल मैदान बनाया
मुंबई : रेलवे पुलिस ने भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और अंतरराष्ट्रीय एमेच्योर एथलेटिक्स महासंघ (जिसे अब वर्ल्ड एथलेटिक्स के नाम से जाना जाता है) की मदद से मुंबई के घाटकोपर में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल मैदान बनाया है।

मुंबई रेलवे पुलिस आयुक्त कैसर खालिद ने बताया कि इसका उद्देश्य रेलवे पुलिस में कर्मियों को फिटनेस हासिल करने और इसे बनाए रखने का अवसर प्रदान करना है। वहीं, आम नागरिकों के बीच सदस्यता अभियान से जरूरी धन प्राप्त होगा।

खालिद ने कहा, ‘‘खेल मैदान का उद्घाटन स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर घाटकोपर में हुआ था। यह 6,000 वर्ग मीटर में फैला है। इसमें अंतरराष्ट्रीय मानक की कई खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें 400 मीटर दौड़, बाधा दौड़, भाला फेंक, लंबी और ऊंची छलांग जैसे खेलों के लिए जगह, फीफा-मानक का फुटबॉल मैदान, बास्केटबॉल कोर्ट, स्विमिंग पूल और हॉकी मैदान शामिल हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह मैदान भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की मदद से बनाया गया है, जबकि आईएएएफ काम की देखरेख कर रहा है। हम जल्द ही लोगों के बीच सदस्यता अभियान शुरू करेंगे, जिससे हमें कुछ धन प्राप्ता होगा। पुलिसकर्मियों के लिए सभी सुविधाएं मुफ्त होंगी।’’