Borivali - Rokthok Lekhani News

मुंबई : बोरीवली रेलवे स्टेशन पर अजीबोगरीब घटना का वीडियो वायरल
मुंबई : मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन पर कथित तौर पर रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक स्टेशन के फर्श पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है और वह एक महिला के पैर पकड़े हुए है। इस दौरान आसपास मौजूद यात्री और कुछ पुलिसकर्मी भी इस घटना को देखते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई यूजर्स इस घटना के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि कुछ लोगों ने इसे लेकर सवाल भी उठाए हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया था और घटना के पीछे असली कारण क्या था।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो बोरीवली रेलवे स्टेशन का है, जिसे किसी यात्री ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया। वीडियो में प्लेटफॉर्म पर एक युवक जमीन पर लेटा हुआ नजर आता है और वह सामने खड़ी महिला के पैरों को पकड़े हुए है।

सोशल मीडिया पर तेजी से फैला वीडियो
बताया जा रहा है कि यह वीडियो बोरीवली रेलवे स्टेशन का है, जिसे किसी यात्री ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया। वीडियो में प्लेटफॉर्म पर एक युवक जमीन पर लेटा हुआ नजर आता है और वह सामने खड़ी महिला के पैरों को पकड़े हुए है। घटना के दौरान आसपास कई लोग खड़े दिखाई देते हैं। कुछ यात्री इस पूरे मामले को देखते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद दिखते हैं।

वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर होने के बाद कुछ ही समय में वायरल हो गया और लोगों का ध्यान इस ओर गया। घटना को लेकर कई तरह के सवाल वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि आखिर युवक ने महिला के पैर क्यों पकड़े। कुछ यूजर्स ने इसे भावनात्मक घटना बताया, जबकि कुछ लोगों ने मामले की वास्तविक जानकारी सामने आने की मांग की। हालांकि, वीडियो में केवल घटना का एक छोटा हिस्सा दिखाई दे रहा है। इसमें यह स्पष्ट नहीं है कि युवक और महिला के बीच क्या संबंध था या घटना से पहले और बाद में क्या हुआ।

पुलिस की मौजूदगी से बढ़ी लोगों की जिज्ञासा वीडियो में पुलिसकर्मी भी आसपास खड़े नजर आ रहे हैं, जिससे लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई है। कई लोगों ने सवाल किया कि अगर मामला गंभीर था तो पुलिस ने क्या कार्रवाई की और घटना की पूरी जानकारी क्या है। फिलहाल इस मामले में किसी आधिकारिक बयान या कार्रवाई की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बनी गवाह बोरीवली रेलवे स्टेशन मुंबई के व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है। यहां हर दिन बड़ी संख्या में यात्री आवाजाही करते हैं। वायरल वीडियो में भी बड़ी संख्या में लोग इस घटना को देखते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मुंबई : बोरीवली के पास मगथाने ब्रिज पर टेम्पो-कार की टक्कर से ट्रैफिक जाम
मुंबई : बोरीवली ईस्ट में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर मेट्रो मॉल के पास एक टेम्पो और कार की टक्कर के बाद एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम हो गया। यह हादसा हाईवे के नॉर्थ की ओर जाने वाले हिस्से में मगथाने पुल पर हुआ, जिसके बाद लोकल लोगों और ट्रैफिक अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की। वीडियो में दिख रहा है कि टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां बुरी तरह डैमेज हो गईं

घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें टक्कर के बाद का नजारा दिख रहा है, जिसमें दोनों गाड़ियों को हुए गंभीर डैमेज का पता चल रहा है। हादसे में शामिल टेम्पो सड़क के बीच में तिरछा पड़ा हुआ दिख रहा था, जो टक्कर के असर को दिखाता है। दूसरी गाड़ी, पीली नंबर प्लेट वाली वैगनआर, जो कैब के तौर पर चल रही थी, उसे बहुत ज़्यादा डैमेज हुआ लग रहा था। मौके के नज़ारों में दिख रहा है कि वैगनआर पीछे और दाहिनी ओर से बुरी तरह कुचली हुई थी, जबकि अगला हिस्सा भी बुरी तरह डैमेज हो गया था। कार का विंडशील्ड पूरी तरह से टूट गया था, जिससे टक्कर की ताकत का पता चलता है। गाड़ियों का मलबा भी सड़क पर बिखरा हुआ देखा जा सकता था।

लोकल लोग क्रैश में शामिल लोगों को बचाने के लिए दौड़े मलबे के बीच, कई लोकल लोग और गाड़ी चलाने वाले एक्सीडेंट में शामिल लोगों की मदद के लिए दौड़ते हुए दिखे। वायरल क्लिप में, एक आदमी टेम्पो के अंदर फंसे एक व्यक्ति को बचाने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है। बचाने वाला ड्राइवर तक पहुँचने के लिए गाड़ी का दरवाज़ा खोलने की कोशिश करता हुआ दिख रहा है, जबकि टेम्पो के अंदर बैठा आदमी उसकी तरफ इशारा करता है, ऐसा लगता है कि वह होश में है और मदद माँग रहा है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने क्रैश पर अपडेट शेयर किया

अधिकारियों को जल्द ही एक्सीडेंट के बारे में अलर्ट कर दिया गया, जिसके बाद बिज़ी हाईवे पर ट्रैफिक की आवाजाही धीमी हो गई। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने रात करीब 11:30 बजे अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल X पर स्थिति के बारे में एक अपडेट शेयर किया। ट्रैफिक पुलिस ने पोस्ट किया, “एक टेम्पो और कार के बीच एक्सीडेंट के कारण मगाठाणे ब्रिज (दहिसर) नॉर्थ की ओर ट्रैफिक की आवाजाही धीमी है,” और गाड़ी चलाने वालों को उस रास्ते पर जाम के बारे में चेतावनी दी।
ट्रैफिक अधिकारियों और इमरजेंसी रेस्पॉन्डर्स ने बाद में डैमेज गाड़ियों को हटाने और नॉर्मल ट्रैफिक बहाल करने का काम किया। शुरुआती अलर्ट के करीब एक घंटे बाद, मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने एक और अपडेट जारी किया जिसमें कन्फर्म किया गया कि प्रभावित हिस्सा साफ हो गया है। पोस्ट में कहा गया, “अब ट्रैफिक साफ है,” जिससे पता चलता है कि गाड़ियों की आवाजाही आसानी से शुरू हो गई है। अभी तक, एक्सीडेंट में किसी के मरने की कोई खबर नहीं है। हालांकि, ऑनलाइन चल रहे विज़ुअल्स के आधार पर, शक है कि दोनों गाड़ियों में बैठे लोगों को चोटें आई होंगी। अधिकारियों ने अभी तक शामिल लोगों की हालत के बारे में पूरी जानकारी जारी नहीं की है।

मुंबई : बोरीवली की तरह एक-दूसरे से इंटर कनेक्टेड होंगे विरार स्टेशन के प्लेटफार्म, एलिवेटेड लेन से गुजरेंगी गाड़ियां
मुंबई : विरार में आबादी लगातार बढ़ने से स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ भी तेजी से बढ़ रही है। खासकर पीक आवर्स में यहां भारी जमावड़ा देखने को मिलता है। इसी बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए विरार स्टेशन के पुनर्विकास का काम शुरू किया गया है। मुंबई रेलवे विकास कॉर्पोरेशन (एमआरवीसी) द्वारा एमयूटीपी-III के तहत किए जा रहे इस प्रोजेक्ट में यात्रियों की सुविधा के लिए डेक, एस्केलेटर और एलीवेटर जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसके अलावा स्टेशन के बाहर के क्षेत्र को भी व्यवस्था कर जगह बढ़ाई जा रही है। इससे यात्रियों की आवाजाही अधिक आसान और सुगम हो सकेगी।

खास बात तो यह है कि विरार स्टेशन को बोरीवली की तरह बनाया जा रहा है। जहां एक प्लेटफार्म दूसरे प्लेटफार्म से इंटर कनेक्टेड होगा। इसके साथ ही नए प्लेटफार्म का भी निर्माण किया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट 2 महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को भी गति देगा। इसके साथ ही डेक का भी निर्माण किया जाएगा, जो की अधिकांश प्लेटफार्म से एक्सक्लेटर, एलिवेटर और सीढ़ियों के माध्यम से जोड़ा जाएगा। पहले चरण का काम 2025 में शुरू किया गया है और अब काम ने गति पकड़ ली है। फिलहाल प्लेटफॉर्म नंबर 3A को चौड़ा करने और विरार स्टेशन पर एक नया होम प्लेटफॉर्म 5A बनाने का काम किया जा रहा है।

2 प्रोजेक्ट को मिलेगी गति
वर्तमान में 2 महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का काम किया जा रहा है। पहला है बोरीवली-विरार पांचवी- छठी लाइन और और दूसरा है विरार-दहानू चौपदीकरण का काम। विरार रीडेवलपमेंट का काम इन दोनों प्रोजेक्ट को गति देगा। इस काम का फायदा सबअर्बन और एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए अलग डेडिकेटेड लाइन बनाने में भी होगा। साथ ही कुछ समय पहले, नया डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का काम भी विरार पार करके भिवंडी पहुंच गया है। इसका मतलब है कि मालगाड़ियां अब विरार को बाईपास कर सकती हैं। इससे मौजूदा ट्रैक पर एक और लोड कम हो जाएगा। इन कामों से स्टेशन की कैपेसिटी बढ़ेगी और भविष्य में बढ़ते रेल ट्रैफिक के लिए आसान ऑपरेशन में मदद मिलेगी।

ऊंचे डेक का किया जा रहा निर्माण
भीड़भाड़ को कम करने के लिए एमआरवीसी मध्य और उत्तरी एफओबी को डेक की मदद से जोड़ेगी। 280x25 मीटर आकार के ऊंचे डेक का निर्माण किया जा रहा है। जो प्लेटफॉर्म 2,3,4 और नए प्रस्तावित प्लेटफार्म नंबर 5 बी को कवर करेगा। इस डेक पर जाने के लिए 4 एस्केलेटर और 2 लिफ्ट बनाए जा रहे है। साथ ही मौजूदा प्लेटफॉर्म 5, 6 और बुकिंग कार्यालय को जोड़ने वाला एक नया एफओबी भी इस डेक से जोड़ा जाएगा। इस डेक पर 1 बुकिंग ऑफिस और वीवीएमसी द्वारा प्रोपोसड एस+3 बिल्डिंग भी बनाया जाएगा। ताकि यात्रियों को ऑटो की सुविधा मिल सके।

एलिवेटेड होगा रिक्शा स्टैंड
स्टेशन के बाहर शेयरिंग ऑटो और अन्य वाहनों की भीड़ की समस्या को दूर करने के लिए एक एलिवेटेड स्ट्रक्चर बनाया जाएगा। इसमें एक लेन में ऑटो-रिक्शा और अन्य वाहन खड़े हो सकेंगे, जिससे स्टेशन के बाहर लगने वाला जाम खत्म होगा।यह काम वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा किया जाएगा।

मुंबई से पुणे 48 मिनट में, बोरीवली से चर्चगेट जितना ही लगेगा समय, जानिए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की खास बातें
मुंबई : केंद्रीय बजट में महाराष्ट्र के लिए गुड न्यूज दी गई। मुंबई से पुणे के बीच रेलयात्रा अब केवल 48 मिनट में पूरी हो सकेगी। ऐसा इसलिए कि केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री ने जिन हाई स्पीड रेल कॉरिडोर्स का ऐलान किया है, उनमें मुंबई-पुणे कॉरिडोर भी है। यानी इन दोनों शहरों के बीच बुलेट जैसी ट्रेनें चलेंगी। अभी दोनों शहरों की रेल से दूरी 4 घंटे है। बड़ी संख्या में लोग हर दिन मुंबई- पुणे आना-जाना करते हैं। हाई स्पीड ट्रेन से उन्हें राहत मिलेगी। इसकी संभावित रफ्तार 300 से 320 किलोमीटर प्रति घंटा होती है। कॉरिडोर शुरू होने से आर्थिक और औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

मुंबई से पुणे के बीच का यात्रा समय अब केवल 48 मिनट का हो जाएगा, क्योंकि केंद्रीय बजट 2025 -26 में इन दोनों शहरों के बीच बुलेट ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है। बता दें कि इस रूट पर यात्रा करने वालों की संख्या हमेशा से ही ज्यादा रही है। विभिन्न यात्रा के साधन से लोग इस मार्ग पर आना-जाना करते हैं।

320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी बुलेट ट्रेन
ऐसे कई लोग है जो हर दिन मुंबई-पुणे आना-जाना करते है। ऐसे में बुलेट ट्रेन शुरू होने पर उन्हें काफी राहत मिलेगी। जितने समय में लोग बोरीवली से चर्चगेट पहुंचते हैं, उतने समय में ही लोग मुंबई से पुणे पहुंच जाएंगे। बताया जा रहा है कि बुलेट ट्रेन की संभावित रफ्तार 300 से 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।।
उद्योग, व्यापार और शिक्षा क्षेत्र को लाभ
इस हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर शुरू होने से न सिर्फ यात्रा का समय काफी कम होगा, बल्कि दोनों मार्गों पर आर्थिक और औद्योगिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। मुंबई-पुणे-हैदराबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर से आईटी, उद्योग, व्यापार और शिक्षा क्षेत्र को सीधा लाभ मिलेगा। तीनों शहर देश के प्रमुख आर्थिक और तकनीकी केंद्र है, ऐसे में तेज और भरोसेमंद कनेक्टिविटी से निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही सड़क और हवाई यातायात पर बढ़ते दबाव में भी कमी आएगी।
मुंबई-पुणे के बीच रोज गुजरते हैं करीब 43 हजार वाहन
हर दिन मध्य रेलवे की तरफ से सुबह 5 स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है, जिसमें वंदे भारत भी शामिल है। लेकिन फिर भी ट्रेन की टिकट कन्फर्म होना संभव नहीं हो पाता। इसी के साथ लोग सड़क मार्ग मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से भी यात्रा करते है। कुछ प्राइवेट वाहन से तो कुछ बस और शेयरिंग कैब से इस रूट पर यात्रा करते है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर प्रतिदिन औसतन 43 हजार वाहनों कानआवागमन होता है।