Singapore - Rokthok Lekhani News

मुंबई: भूल जाइए दुबई और सिंगापुर, मुंबई का यह कोना बनने जा रहा है दुनिया का अगला सबसे आलीशान वाटरफ्रंट
मुंबई: सिंगापुर का मरीना बे और दुबई का पाम जुमेराह उन रईसों की पहली पसंद है जो समंदर किनारे लग्जरी लाइफ जीना चाहते हैं. आने वाले कुछ समय में मुंबई का बांद्रा रेक्लेमेशन, इन दोनों ही जगहों को कड़ी टक्‍कर देगा. मुंबई के इस कोने को देश के सबसे बड़े और आलीशान वाटरफ्रंट डिस्ट्रिक्ट के रूप में तैयार किया जा रहा है.  बांद्रा रेक्लेमेशन के पास बांद्रा बे को विकसित किया जा रहा है. बांद्रा बे में आने वाले वर्षों में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश होने जा रहा है. समंदर के किनारे करीब 80 लाख वर्ग फुट के इलाके में आलीशान घर, विला और बड़े-बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे. देश के 11 बड़े रियल एस्टेट डेवलपर्स इस महाप्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं.

मुंबई बनेगी वाटरफ्रंट कैपिटल
इस नए बदलाव के साथ ही मुंबई जल्द ही भारत की वाटरफ्रंट कैपिटल बन जाएगी. बांद्रा बे की सबसे बड़ी खासियत इसकी लोकेशन है. इसके एक तरफ खूबसूरत समंदर है. दूसरी तरफ देश का सबसे महंगा बिजनेस हब बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स है.
सी-लिंक, कोस्टल रोड, मेट्रो और एयरपोर्ट से यह इलाका अच्‍छे से कनेक्‍ट है. आने वाले वक्त में इसके पास बुलेट ट्रेन का स्टेशन भी बनने वाला है. ये सारी चीजें मिलकर इसे भारत का सबसे वीआईपी पता यानी ट्रॉफी एड्रेस बना देंगी.

क्या दुबई-सिंगापुर को दे पाएगा मात?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि बांद्रा बे भारत के लग्जरी मार्केट की तस्वीर पूरी तरह बदल देगा. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को खींचने के मामले में इसे दुबई या सिंगापुर की बराबरी करने में थोड़ा वक्त लगेगा. इसकी वजह दुबई में 0% टैक्स पॉलिसी है और सिंगापुर का इंफ्रास्ट्रक्चर बहुत मजबूत है. लेकिन भारत के अमीरों और प्रीमियम खरीदारों के लिए बांद्रा बे पहली पसंद बनने के लिए पूरी तरह तैयार है.

मुंबई को सिंगापुर या शंघाई जैसा बनने की जरूरत नहीं; दूसरी जगहों को मुंबई जैसा बनने की कोशिश करनी चाहिए - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई को सिंगापुर या शंघाई जैसा बनने की जरूरत नहीं है. उनकी राय में, दूसरी जगहों को मुंबई जैसा बनने की कोशिश करनी चाहिए. उन्होंने यह बात मुंबई में कही. फडणवीस ने कहा, “मुंबई, मुंबई ही रहेगी. हमें इसे शंघाई या सिंगापुर बनाने की कोशिश क्यों करनी चाहिए? मुंबई का अपना एक चरित्र है, जो शंघाई और सिंगापुर से बेहतर है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई में इंफ्रास्ट्रक्चर और हाउसिंग की कुछ कमियां हैं. इन्हें दूर करने का काम 2014 में शुरू हुआ था और अब बदलाव दिखने लगे हैं. अगले पांच साल में और बड़ा परिवर्तन होगा. उन्होंने बताया कि धारावी हाउसिंग प्रोजेक्ट इसके बदलाव का एक उदाहरण है, जिससे 10 लाख लोगों को पक्का घर और सुविधाएं मिलेंगी. फडणवीस ने कहा कि ‘थर्ड मुंबई’ डेवलप की जा रही है. यह अटल सेतु और नवी मुंबई एयरपोर्ट के बीच बनेगी. इसमें ‘एजु सिटी’ भी होगी, जहां 7 अंतरराष्ट्रीय यूनिवर्सिटी आ चुकी हैं और 5 और आने वाली हैं. उन्होंने कहा कि अगले 2-3 साल में मुंबई में बुलेट ट्रेन भी आ जाएगी. साथ ही, पिछली सरकारों पर आरोप लगाया कि 25 साल में मुंबई का विकास “क्रोनिक कैपिटलिज्म” की वजह से रुका रहा.

नरेश म्हस्के दिवा को सिंगापूर बनाने के बयान पर फंसे बुरा ... बीजेपी और मनसे ने लिया आड़े हाथ
ठाणे  : शिंदे गुट के प्रवक्ता नरेश म्हस्के द्वारा दिवा को सिंगापुर बनाने के बयान को लेकर अब वे बीजेपी के निशाने पर आ गए है। साथ ही बीजेपी ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे पर भी हमला बोलते हुए कहा कि दिवा में डंपिंग ग्राउंड लाकर यहाँ के नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ उनके पार्टी के नगरसेवकों ने की। यहाँ पर पिछले दो दशक से शिवसेना के नगरसेवक चुनकर आ रहे है। लेकिन ढांचागत सुविधाएं से आज तक दिवा वासी महरूम है।

ज्ञात हो कि बालासाहेब की शिवसेना अर्थात शिंदे गुट शिवसेना के प्रवक्ता नरेश म्हस्के ने दिवा महोत्सव के समापन कार्यक्रम में घोषणा की थी कि वह दिवा शहर को सिंगापुर बनाएंगे। इस वक्तव्य के बाद बीजेपी ने सोशल मीडिया पर दिवा को हो रही असुविधाओं के फुटेज भेजकर नरेश म्हस्के की आलोचना शुरू कर दी है।

दिवा में बीजेपी के शहर अध्यक्ष रोहिदास मुंडे पर आरोप लगाते हुए नरेश म्हस्के से पूछा है कि दिमाग ठिकाने पर है क्या साथ ही मुंडे ने कहा कि पिछले 25 सालों से सत्ता सुख भेज रही शिवसेना ने हमेशा से ही दिवा वासियों को विकास के नाम पर बरगलाया है। मुंड़े ने मनाग की है कि उन्हें दिवा को सिंगापूर का सपना न दिखाया जाए बल्कि ठाणे शहर की तरह सुविधा मिल जाए वहीं दिवा वासियों के लिए अच्छा है।

साथ ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे पर भी क्लस्टर योजना के मुद्दे पर आरोप लगाया है। मुंडे ने सांसद शिंदे को आश्वासनों का गाजर थामने वाला सांसद करार देते हुए कहा कि दिवा में क्लस्टर योजना लागू करने के बात कहने वाले जहाँ वे रहते है उस किसन नगर परिसर के नागरयकों को पिछले 15 सालों से क्लस्टर का गाजर देते आ रहे है लेकिन अब तक प्रत्यक्ष रूप से कलस्टर की एक भी ईंट नहीं रखी गई। तो ऐसे में दिवा इतनी जल्दी क्लस्टर कैसे आ सकता है।

गौरतलब हो कि कुछ दिन पहले ठाणे में बीजेपी के पदाधिकारी की पिटाई के बाद की गई शिकायत के आधार पर शिंदे गुट के पूर्व नगरसेवकों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। अब दिवा में भी बीजेपी और शिंदे गुट का टकराव जनता के सामने आने लगा है क्योंकि बीजेपी सीधे तौर पर एकनाथ शिंदे और सांसद पुत्र श्रीकांत शिंदे पर भी आरोप लगा रही है।

मनसे विधायक राजू पाटिल ने नरेश म्हस्के पर तंज कसते हुए कहा, दिवा को सिंगापुर क्या बनाएंगे? इन सबने मिलकर वासेपुर बना दिया है। राजू पाटिल ने म्हस्के के वक्तव्य को बहुत ही हास्यास्पद करार देते कहा कि म्हस्के खुद ठाणे के ढाई साल महापौर थे। कई वर्षों से उनकी पार्टी की महानगरपालिका पर सत्ता है।

पिछले दो दशक से उनके ही पार्टी के नगरसेवक यहाँ पर चुने जा रहे है और दिवा के पूर्व नगरसेवक रमाकांत मढ़वी को उपमहापौर भी बनाया गया।  लेकिन यह दिवा वासियों का अभाग्य है कि दिवा का विकास नहीं हो पाया है। इसलिए दिवा को सिंगापुर बनाने की भाषा करने वाले लोगों को इस बार दिवा कर जरूर महानगरपालिका चुनाव में सबक सिखाएंगे।

पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे का वर्ल्ड टूर...पहले मालदीव भागे, फिर सिंगापुर और अब US में बसने की तैयारी
अमेरिका : श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे अमेरिका में बसने की तैयारी में हैं। वह वहां अपनी पत्नी और बेटे के साथ बसने के लिए 'यूएस ग्रीन कार्ड' मिलने का इंतजार कर रहे हैं। राजपक्षे के इस्तीफे की मांग को लेकर श्रीलंका में व्यापक स्तर पर सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए थे। इसे देखते हुए वह पिछले महीने देश छोड़ कर भाग गए थे।

अमेरिका में राजपक्षे के वकीलों ने ग्रीन कार्ड हासिल करने के लिए पिछले महीने ही प्रकिया शुरू कर दी थी। श्रीलंकाई अखबार डेली मिरर ने सूत्रों के हवाले से यह दावा किया है। अपनी पत्नी लोमा राजपक्षे के अमेरिकी नागरिक होने के चलते पूर्व राष्ट्रपति यह आवेदन करने के लिए योग्य हैं।

राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए छोड़ी थी अमेरिकी नागरिकता
73 वर्षीय राजपक्षे ने 2019 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए अपनी अमेरिकी नागरिकता त्याग दी थी। राजपक्षे ने श्रीलंकाई थल सेना से समय पूर्व सेवानिवृत्ति ले ली और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में चले गए। इसके बाद वह 1998 में अमेरिका प्रवास कर गए थे। वह 2005 में श्रीलंका लौटे थे।

बैंकॉक के होटल में पत्नी के साथ ठहरे हुए
खबर के मुताबिक, पूर्व राष्ट्रपति अभी बैंकॉक के एक होटल में अपनी पत्नी के साथ ठहरे हुए हैं। वह नवंबर तक थाईलैंड में रहने की अपनी शुरुआती योजना रद्द करते हुए 25 अगस्त को श्रीलंका लौटने वाले हैं। बैंकॉक में अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों को लेकर राजपक्षे से होटल के अंदर ही रहने को कहा है।