Chennai - Rokthok Lekhani News

महाराष्ट्र : मुंबई को जल्द मिलेगी भारत की पहली ऑटोमैटिक दरवाजों वाली नॉन एसी लोकल ट्रेन... चेन्नई से किया गया रवाना
मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई में रेल व्यवस्था में सुरक्षा को लेकर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 9 जून को मुंब्रा में हुए दर्दनाक हादसे के करीब 10 महीने बाद शहर को भारत की पहली नॉन-AC लोकल ट्रेन मिलने जा रही है। इस ट्रेन में ऑटोमैटिक स्लाइडिंग दरवाजे होंगे। यह सुरक्षा के लिहाज़ से एक बड़ा सुधार है जिसका मकसद खुले दरवाज़ों से यात्रा करने के कारण होने वाली मौतों को रोकना है। बता दें कि मुंब्रा में हुए हादसे में पांच यात्रियों की जान चली गई थी, जबकि नौ अन्य भीड़भाड़ वाली चलती ट्रेन से गिर गए थे।

नई 12-कोच वाली इस ट्रेन का निर्माण चेन्नई के पेरम्बूर स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में किया गया है। इस ट्रेन को मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया है और इसके रविवार तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल इसे एक खाली स्पेशल लोकल ट्रेन के रूप में मुंबई लाया जा रहा है। यह पहल मुंब्रा हादसे के बाद रेलवे द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के तहत उठाया गया कदम है।

हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने यह भी माना है कि इस नई प्रणाली के चलते शुरुआती दिनों में ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ सकता है। हर स्टेशन पर दरवाजों के पूरी तरह खुलने और बंद होने में कुछ अतिरिक्त समय लगेगा। इससे ट्रेन के ठहराव का समय बढ़ सकता है। इसका असर समय सारणी पर भी पड़ने की आशंका जताई गई है।

नई दिल्ली : 2026 में रफ्तार पकड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, दिल्ली से मुंबई और चेन्नई तक नए रूट्स की तैयारी
नई दिल्ली : वंदे भारत स्लीपर के लिए 2026 बड़ा साल साबित हो सकता है. अभी तक जो रूट शुरू हो चुके हैं, उन्हें छोड़ दें तो रेलवे अब लंबी दूरी की ओवरनाइट यात्रा पर खास ध्यान दे रहा है. यात्रियों को ऐसी ट्रेनों का इंतजार है जो रात में सफर कराएं और सुबह बड़े शहरों में पहुंचा दें. इसी जरूरत को देखते हुए कई हाई डिमांड कॉरिडोर पर वंदे भारत स्लीपर चलाने की तैयारी चल रही है.

रेलवे का लक्ष्य सिर्फ नई ट्रेन चलाना नहीं है, बल्कि लंबी दूरी के प्रीमियम सफर को तेज और आरामदायक बनाना है. 1000 से 1500 किलोमीटर के बीच के रूट्स पर स्लीपर वर्जन उतारने की योजना है. चेयर कार वर्जन के साथ साथ अब स्लीपर पर खास जोर दिया जा रहा है, ताकि राजधानी और दुरंतो जैसी ट्रेनों का आधुनिक विकल्प तैयार किया जा सके.

2026 में स्लीपर ट्रेनों का बड़ा प्लान
भारतीय रेलवे ने 2026 में कुल 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को लॉन्च करने की योजना बनाई है. इनमें कुछ 16 कोच रेक होंगे और कुछ में ज्यादा क्षमता दी जा सकती है. आईसीएफ चेन्नई से मार्च 2026 के अंत तक 2 और 16 कोच वाले स्लीपर रेक रोल आउट होने की उम्मीद है. फिलहाल सिर्फ कामाख्या-हावड़ा वंदे भारत स्लीपर रूट जनवरी 2026 में शुरू हुआ है. बाकी रूट्स प्लानिंग या तैयारी के चरण में हैं.

चेन्नई में विमान हादसा, भारतीय वायुसेना का ट्रेनर विमान क्रैश, पायलट ने समय रहते खुद को इजेक्ट किया
चेन्नई : भारतीय वायुसेना का एक ट्रेनिंग विमान शुक्रवार दोपहर चेन्नई के पास थंडालम बाइपास से लगे उपल्लम इलाके में क्रैश हो गया. यह एक सिंगल सीटर ट्रेनर एयरक्राफ्ट था जो अपनी रोज की तरह की ट्रेनिंग फ्लाइट पर निकला था. हादसा करीब 2 बजकर 50 मिनट पर हुआ. जैसे ही पायलट को पता चला कि विमान संभालना मुश्किल हो रहा है, उसने तुरंत इजेक्ट किया और पैराशूट की मदद से नीचे आ गया.

गांव वालों ने दौडकर पायलट की मदद की
विमान गिरने के बाद इलाके के लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे. उन्होंने पायलट को पानी दिया, सहारा देकर उठाया और बेसिक मदद की. चश्मदीदों के मुताबिक पायलट घबराया हुआ था लेकिन चोट से बच गया था. करीब आधे घंटे के अंदर वायुसेना का एक हेलिकॉप्टर वहीं सड़क पर उतरा और पायलट को तुरंत एयरबेस ले जाया गया.

वायुसेना का बयान: किसी नागरिक को नुकसान नहीं हुआ
भारतीय वायुसेना ने बताया कि यह Pilatus PC-7 Mk II ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट था, जो एक रूटीन मिशन पर था. हादसे में किसी भी आम आदमी की जान या संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा. वायुसेना ने कहा कि दुर्घटना की असल वजह जानने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी बनाई गई है. हादसे के तुरंत बाद वायुसेना ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की और कहा कि जांच पूरी होने के बाद कारण साफ होंगे.

इसी साल कई एयरफोर्स हादसे हुए
यह पहला मामला नहीं है. इस साल भारतीय वायुसेना के कई विमान क्रैश हुए हैं. फरवरी में मध्यप्रदेश के शिवपुरी में Mirage 2000 ट्रेनर विमान क्रैश हुआ था. उस घटना में दोनों पायलट समय रहते बाहर निकल आए थे. जुलाई में राजस्थान के चूरू जिले के भानुडा गांव के पास Jaguar फाइटर विमान गिरा था. उस हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई थी. 2025 में जगुआर से जुड़े यह कई घटनाओं में तीसरा क्रैश था. इससे पहले मार्च में अंबाला और अप्रैल में जामनगर के पास भी ऐसे ही हादसे हुए थे.

मुंबई से फुकेत जा रही इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी; आनन-फानन में चेन्‍नई एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से फुकेत जा रही इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली. इसके बाद आनन-फानन में चेन्‍नई एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. फ्लाइट के लैंड करते ही CISF के जवानों इसे अपने सुरक्षा घेरे में लेकर उसकी छानबीन शुरू कर दी. सुरक्षा जांच में बम जैसी कोई चीज नहीं मिली. आखिरकार यह धमकी फर्जी निकली.

जानकारी के अनुसार, मुंबई से फुकेत जा रही इंडिगो की फ्लाइट को शुक्रवार रात सुरक्षा अलर्ट मिलने के बाद चेन्नई डायवर्ट करना पड़ा. एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा कि इंडिगो फ्लाइट 6E 1089, जो 19 सितंबर को मुंबई से फुकेत के लिए रवाना हुई थी, उसे सुरक्षा खतरे की सूचना मिलने पर तुरंत चेन्नई मोड़ा गया. इंडिगो अधिकारियों के अनुसार, एयरलाइन ने स्थापित प्रोटोकॉल के तहत तुरंत संबंधित एजेंसियों को सूचित किया. फुकेत एयरपोर्ट पर रात का कर्फ्यू होने के कारण आगे की उड़ान में और देरी हुई.

अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए कंपनी ने खाने-पीने की व्यवस्था की है और लगातार अपडेट साझा किए जा रहे हैं. इंडिगो एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों, क्रू मेंबर्स और विमान की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. इससे पहले, 14 सितंबर को इंडिगो फ्लाइट 6E-2111 (लखनऊ से दिल्ली) में टेकऑफ से ठीक पहले तकनीकी खराबी आ गई थी. एहतियातन विमान को वापस बे पर लाया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार दिया गया. बाद में यात्रियों की यात्रा पूरी कराने के लिए दूसरा विमान उपलब्ध कराया गया.