dating app - Rokthok Lekhani

मुंबई में योग शिक्षिका से डेटिंग ऐप के जरिये 3.36 लाख रुपये की ठगी !
मुंबई :  मुंबई में 46 वर्षीय योग शिक्षिका से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर 3.36 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। महिला डेटिंग ऐप' के जरिये व्यक्ति के संपर्क में आई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि अमित कुमार ने महिला से दावा किया था कि वह पेशे से चिकित्सक है और इंग्लैंड के मैनचेस्टर में रहता है। उन्होंने बताया कि दक्षिण मुंबई के चर्चगेट इलाके की रहने वाली महिला ने डेटिंग ऐप 'टिंडर' पर उस व्यक्ति से बातचीत शुरू की थी।

अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति ने 25 अप्रैल को महिला से कहा कि उसने एक उपहार भेजा है। कुछ दिन बाद एक महिला ने पीड़िता को फोन किया और कहा कि वह दिल्ली की एक कुरियर कंपनी में काम करती है और मैनचेस्टर से उसके लिए एक उपहार आया है। अधिकारी ने बताया कि महिला ने पीड़िता से उपहार प्राप्त करने से संबंधित कुछ औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए पैसों की मांग की।

जिसके बाद पीड़िता ने विभिन्न खातों में 3.36 लाख रुपये जमा करा दिए। बाद में महिला को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है, जिसके बाद उसने मंगलवार को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी अमित कुमार और कॉल करने वाली महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है।

मुंबई में डेटिंग ऐप के जरिए शिकार की तलाश... बेहोश कर लूट लेती थी, जालसाज गिरफ्तार
मुंबई : मुंबई में डेटिंग ऐप के सहारे बड़े ही शातिर अंदाज में लोगों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर लूटनेवाली महिला को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला पहले डेटिंग ऐप के जरिए शिकार की तलाश करती थी और फिर डेट पर बुलाकर उन्हें बेहोश कर लूट लेती थी।

हालांकि जालसाज महिला अपने ही बनाए जाल में खुद फंस गई। इस शातिर महिला को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने भी बिल्कुल अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने महिला को पकड़ने के लिए डेटिंग ऐप बंबल का सहारा लिया। पुलिस ने अपने सहकर्मियों के फर्जी नाम से अकाउंट बनवाए और फिर २७ साल की महिला को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के शिकंजे में आने के बाद आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि उसने अब तक बीते कुछ महीनों के दौरान १६ लोगों को अपना शिकार बनाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह डेट पर लोगों को बुलाकर पहले उन्हें नशीली दवाएं देती थी और फिर उन्हें आसानी से लूटकर रफूचक्कर हो जाती थी। इस मामले के एक पीड़ित ने पुलिस को बताया कि डेटिंग ऐप पर वह एक लड़की से मिला।

इस लड़की ने अपना नाम शिखा बताया था। इसके बाद दोनों डेट पर गए। इसी दौरान उसे जब प्यास लगी तो लड़की ने अपनी बोतल से उसे पीने के लिए पानी दिया। जब घर पहुंचा तो अचानक बेहोश हो गया इसके बाद वह फोन, सोने की अंगूठी और चेन लेकर फरार हो गई। जिसके बाद इस मामले की छानबीन शुरू हुई और महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

छिपे हुए साइबर अपराधी अपने फायदे के लिए लगातार बढ़ते सोशल मीडिया स्पेस का इस्तेमाल कर रहे हैं। जैसे-जैसे इसके मामले बढ़ रहे हैं, साइबर पुलिस लोगों को किसी भी अजनबी महिला के साथ इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर चैट करने से रोक रही है।

पुणे पुलिस स्टेशन में साइबर इंस्पेक्टर मीनल पाटील ने बताया कि जनवरी २०२२ से अब तक पुणे में कुल १,४४५ मामले सामने आए हैं, जिनमें पीड़ितों ने यौन शोषण और ब्लैकमेल करने की शिकायत की है। कुछ मामलों में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

पाटील के मुताबिक सभी मामलों में जिनमें छात्र से लेकर वृद्ध तक शामिल हैं। पहले साइबर अपराधी किसी महिला के जरिए किसी व्यक्ति को चैट पर फंसाते हैं। संदेशों का आदान-प्रदान करने और दोस्ती गहरी हो जाने पर महिला वीडियो कॉल करती है।

इसके बाद महिला पुरुष की आपत्तिजनक फोटो या वीडियो ले लेती है और फिर शुरू होता है ब्लैकमेल करने का दौर। पाटील का कहना है कि सचेत रहकर ही ऐसे मामलों से बचा जा सकता है। साथ ही जितना संभव हो अपने मोबाइल नंबर को अनावश्यक लोगों से साझा करने से बचें।

मुंबई के सांताक्रूज में डेटिंग एप पर शख्स ने 57 वर्षीय की महिला से की दोस्ती... फिर ठग लिए लाखों रुपये और सोने की चेन!
सांताक्रूज : सांताक्रूज में रहने वाली एक 57 वर्षीय महिला ने विनीत शाह नाम के एक शख्स के खिलाफ धोखाधड़ी की दर्ज कराई शिकायत, महिला के मुताबिक वह आरोपी से डेटिंग ऐप पर मिली थी. पीड़िता ने वकोला पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि उसके साथ साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी की गई है.

वह अकेली रहती है और उसने बीमार परिवार के सदस्य की देखभाल के लिए कुछ साल पहले नौकरी छोड़ दी थी. वह अपनी बचत से गुजारा कर रही है और घर बसाने की इच्छुक थी. पीड़िता के मुताबिक 24 जुलाई को उसने डेटिंग ऐप पर 50 वर्षीय विनीत शाह के साथ मैच किया था. कुछ देर बात करने के बाद दोनों ने फोन नंबर का आदान-प्रदान किया.

उसने कहा, शाह ने अमेरिकी लहजे में बात की और उसे बताया कि वह एक रेस्तरां मालिक है जो 25 साल से अमेरिका में रह रहा था उसने बताया था कि उसका एक बच्चे भी और वह तलाकशुदा है. वह एक बिजनेस पार्टनर के साथ एक रेस्टोरेंट खोलने के लिए मुंबई आया था. टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने बताया, "हमारे एक-दूसरे को जानने के तुरंत बाद, शाह ने डेटिंग ऐप पर से अपना प्रोफाइल हटा दिया था.

उसने कहा था कि उसे सही महिला मिल गई है और उसे अब ऐप की जरूरत नहीं है." इसके बाद दोनों की मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ. महिला के मुताबिक दोनों हर दूसरे दिन मिलने लगे.महिला ने बताया,"उसने कहा था कि वह पेडर रोड पर रहता हैं लेकिन वह मेरे लिए सांताक्रूज़ आया-जाया करेगा. शाकाहारी होने के कारण, हम शाकाहारी रेस्तरां में मिले थे.

उसने मुझे बताया कि उसके माता-पिता अभी भी अमेरिका में हैं और वे वहां से अपनी प्रॉपर्टी को सेल कर रहे हैं और जब तक वे नहीं लौटते हैं तब तक उसे अपने खर्चों के लिए कुछ पैसों की जरूरत थी. " इसके बाद महिला ने उसे 40,000 रुपये से थोड़ा ज्यादा पैसा दे दिया था. शाह ने कहा था कि वह जल्द ही सारे पैसे लौटा देगा. महिला के मुताबिक 4 अगस्त को, शाह ने उसे बताया कि आज उसका जन्मदिन है और उसे गिफ्ट के तौर पर एक टैब चाहिए.  उसने उसे एक टैब और एक सिम कार्ड दिया.

महिला ने बताया, "वह एक सहज बात करने वाला शख्स था और जब भी मैंने उससे कुछ पूछा तो उसने हर बात का सीधा जवाह दिया. जब उसे पता चला कि मेरे पास नौकरी नहीं है, तो उसने मेरे पैसे को एक जौहरी के साथ निवेश करने की पेशकश की ताकि मुझे निश्चित रिटर्न मिल सके.

इसके बाद मैंने इन्वेस्ट करने के लिए उसे 1 लाख रुपये दे दिए." बाद में, उसने उसके लिए एक नया सेलफोन खरीदने की पेशकश की और 15,000 रुपये ले लिए, लेकिन गैजेट कभी नहीं खरीदा. इन सब के दौरान, शाह ने उसे आश्वासन दिया कि उसकी मां भी उससे प्यार करने वाली है. उसने एक चाची को फोन किया और शिकायतकर्ता की काफी तारीफ, लेकिन वह इस चाची से कभी नहीं मिली.

एक-दो मौकों पर शाह उसके घर भी आया. 30 अगस्त को, उसने उसके अपार्टमेंट पर उसे प्रपोज भी किया. वह उसके सबसे करीबी रिश्तेदार से मिला. महिला ने कहा, "उसने मुझे अंगूठियां और एक वेडिंग ड्रेस भी ऑनलाइन दिखाई ताकि मैं अपनी पसंद के मुताबिक चुन सकूं.

हम एक लोकर ज्वैलर के पास अंगूठी का ऑर्डर देने भी गए थे. उन्होंने कहा कि उसे मेरे द्वारा पहनी गई सोने की चेन पसंद है और मैं इसे शादी में पहनना चाहता हूं और उसके बाद हमेशा के लिए. इसके बाद ​​मैंने उसे अपनी चेन दे दी तो उसने ज्वैलर से उसकी कीमत का भी पूछी." इसके बाद शाह को उसने नहीं देखा.  हालांकि अगले दिन शाह का मैसेज आया कि वह उसे बार-बार फोन कर रहा था लेकिन वह जवाब नहीं दे रही थी.

इसके बाद महिला ने उसे फोन कर मैसेज करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ आता रहा. उसने शुरू में मान लिया था कि हो सकता है उसके साथ कोई दुर्घटना हो गई है, लेकिन जब उसने 10 दिनों तक उसका जवाब नहीं दिया, तो महिला को कुछ शक हुआ और फिर उसने मदद के लिए एक गैर-लाभकारी समूह से संपर्क किया. गैर-लाभकारी हार्मनी फाउंडेशन के अध्यक्ष अब्राहम मथाई ने कहा, "हमने जोनल डीसीपी को सूचित किया है कि एक तत्काल जांच होनी चाहिए ताकि महिला को उसका पैसा वापस मिल सके.

डेटिंग ऐप से नंबर चुराकर यौन संबंध का झांसा देकर अपहरण...दो गिरफ्तार
मुंबई:  डेटिंग ऐप से नंबर चुराकर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने यौन संबंध का झांसा देकर पीड़ित को बुलाया और उसका अपहरण कर लिया था। उसे छोड़ने के बदले में पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगी।

हालांकि पीड़ित से जब कुछ नहीं मिला तो आरोपी ने उसके पास रखे दो हजार नगदी सहित डिजिटल ट्रांजेक्शन से पांच हजार रुपए लूट कर फरार हो गया। ओशिवरा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनोहर धनावडे ने बताया कि माटुंगा में रहने वाला २४ वर्षीय पीड़ित इमिटेशन ज्वेलरी का कारोबारी है।

कुछ दिन पहले पीड़ित को एक मित्र ने डेटिंग ऐप की जानकारी दी थी। इसके बाद पीड़ित ने उक्त ऐप को डाउनलोड कर प्रोफाइल सेट किया। कुछ दिन पश्चात आरोपी ने ऐप से नंबर निकाल कर पीड़ित को फोन किया और महिला से संबंध बनाने पर १० हजार रुपए कमाई करने का ऑफर दिया और पीड़ित को जोगेश्वरी के लोटस पेट्रोल पंप के पास बुलाया।

रुपए मिलने की लालच में पीड़ित तय समय पर लोटस पेट्रोल पंप पहुंच गया। वहां से आरोपी उसे गाड़ी में बैठाकर आगे अपने साथ ले गए। इसके बाद आरोपी पीड़ित को पुलिस की धमकी देकर रंगदारी की मांग करने लगे। परंतु पीड़ित के पास इतने पैसे नहीं थे। पैसे नहीं मिलने का विश्वास होने पर आरोपियों ने नगदी और ई वॉलेट से पैसे लूट लिए।

डीसीपी मंजूनाथ सिंगे के मुताबिक पुलिस ने घटना क्षेत्र में लगाए गए सरकारी सीसीटीवी फुटेज की जांच की और अपने मुखबिरों को एक्टिव कर दिया। सीसीटीवी के आधार एक टैक्सी जोगेश्वरी की तरफ जाती दिखाई दी।

इसके बाद जांच में जुटी पीआई सचिन जाधवर, एपीआई आनंद नागराल सहित अन्य पुलिस कर्मियों की टीम को मुखबिरों से सूचना मिली कि वांछित टैक्सी लोटस पेट्रोल पंप के पास खड़ी है। पुलिस की टीम ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी के खिलाफ अलग-अलग राज्य में पांच गंभीर मामले दर्ज हैं।