Donald Trump - Rokthok Lekhani News

ईरान-पाकिस्तान मध्यस्थता में ड्राफ्ट समझौते पर सहमति, अब अमेरिका के जवाब का इंतजार: रिपोर्ट
मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ड्राफ्ट समझौते पर सहमति जताई है और अब अमेरिका के जवाब का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रस्ताव का उद्देश्य क्षेत्र में जारी संघर्ष को खत्म करना और तनाव कम करना है।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्ताव में तत्काल युद्धविराम, समुद्री नाकेबंदी हटाने, रणनीतिक Strait of Hormuz को दोबारा खोलने और संघर्ष क्षेत्र से अमेरिकी सेनाओं की वापसी जैसे अहम मुद्दे शामिल हैं। फिलहाल ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े मुद्दों को इस ड्राफ्ट में शामिल नहीं किया गया है और उन पर 30 दिन बाद अलग से बातचीत हो सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारी और सेना प्रमुख जनरल Asim Munir पिछले कई हफ्तों से अमेरिका और ईरान के बीच बैकचैनल डिप्लोमेसी में अहम भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में तेहरान में ईरानी विदेश मंत्री Abbas Araghchi और पाकिस्तानी प्रतिनिधियों के बीच उच्चस्तरीय बैठक भी हुई थी।

अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने भी संकेत दिए हैं कि बातचीत में कुछ प्रगति हुई है, हालांकि कई अहम मुद्दों पर मतभेद अभी बाकी हैं। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा है कि आने वाले दिनों में फैसला लिया जा सकता है कि कूटनीतिक रास्ता अपनाया जाए या सैन्य कार्रवाई दोबारा शुरू की जाए।

ईरान ने साफ कहा है कि वह अपने राष्ट्रीय हितों और परमाणु अधिकारों पर समझौता नहीं करेगा। ईरानी संसद अध्यक्ष Mohammad Baqer Qalibaf ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने फिर हमला किया तो जवाब पहले से कहीं ज्यादा कठोर होगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रस्तावित समझौते में तीन चरणों की योजना शामिल हो सकती है — युद्ध समाप्ति की औपचारिक घोषणा, Hormuz जलडमरूमध्य से जुड़े तनाव का समाधान और उसके बाद व्यापक बातचीत की प्रक्रिया।

Strait of Hormuz दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है। यहां तनाव बढ़ने से वैश्विक तेल बाजार और ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ा है। कई खाड़ी देशों और अंतरराष्ट्रीय शक्तियों ने क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने की अपील की है।

फिलहाल अमेरिका की ओर से इस ड्राफ्ट समझौते पर कोई आधिकारिक अंतिम प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन वार्ताओं को मध्य पूर्व में संभावित शांति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अमेरिका : ...5 घंटे रुकना पुतिन को पड़ा बहुत महंगा ! डोनाल्ड ट्रंप ने वसूले नकद 2.2 करोड़ रुपये?
नई दिल्ली : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अमेरिका से लौटते समय तीन विमानों में ईंधन भरने के लिए लगभग 250,000 डॉलर (लगभग 2.2 करोड़ रुपये) नकद भुगतान करना पड़ा। बता दें कि जब पुतिन 15 अगस्त को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक के लिए अलास्का पहुंचे, तो उनका भव्य स्वागत हुआ। रुबियो ने बताया कि उनके प्रतिनिधिमंडल को विमान में ईंधन भरने के लिए नकद भुगतान करना पड़ा, जो अमेरिकी प्रतिबंधों का सीधा नतीजा था।

रुबियो ने एनबीसी को बताया , "जब रूसी अलास्का में उतरे, तो वे वहां ईंधन भरने आए थे। उन्हें अपने विमानों में ईंधन भरने के लिए नकद भुगतान करना पड़ा, क्योंकि वे हमारी बैंकिंग प्रणाली का उपयोग नहीं कर सकते थे।" रुबियो ने कहा, "जिस दिन उन्होंने पदभार संभाला था, उस दिन जो भी प्रतिबंध लगाए गए थे, वे अब भी लागू हैं और उन सभी प्रतिबंधों का प्रभाव अभी भी बना हुआ है।"

पुतिन की टीम अलास्का में लगभग पांच घंटे तक रही और एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद वहां से चली गई। हालांकि ट्रंप और पुतिन की बैठक के बाद रूस-यूक्रेन युद्ध पर कोई डील नहीं हुई। ट्रंप और पुतिन के बीच करीब 3 घंटे की बैठक चली थी। पुतिन से मुलाकात के बाद सोमवार को ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और कई यूरोपीय नेताओं से युद्धविराम को लेकर बातचीत की। ट्रंप ने उम्मीद जताया है कि जल्द ही पुतिन, जेलेंस्की और उनकी ट्राई लेटरल मीटिंग होगी और युद्ध पर कोई नतीजा जरूर निकलेगा।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर लेखिका ने लगाया रेप का आरोप, उनके वकील ने ऐसे दिया जवाब
अमेरिका : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिर मुसीबत में फंसते जा रहे हैं. उन पर पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल से रिलेशन रखने व उसे पैसे देने के आरोपों में केस चल ही रहा है, वहीं अब एक लेखिका ने बलात्कार के आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ केस कर दिया है. आरोपों का ट्रंप ने अपने वकील के जरिए जवाब दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकन जर्नलिस्ट व राइटर (स्तंभकार) एलिजाबेथ जीन कैरोल की ओर से ट्रंप के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया था.

इसके अलावा उन्होंने शिकायत दर्ज कराई कि डोनाल्ड ट्रंप ने चेंजिंग रूम में उनका यौन शोषण किया था. जीन कैरोल ने अपनी बुक में भी ट्रंप का उल्लेख किया. बुक में लिखा कि ट्रंप ने 1995 या 1996 में मैनहट्टन लक्जरी डिपार्टमेंटल स्टोर के ड्रेसिंग रूम में उन्हें पकड़ लिया और जोर-जबरदस्ती करने लगे. ट्रंप के किए कुकृत्य से उन्हें बहुत दर्द और पीड़ा हुई. उसके बाद वह मानसिक रूप से भी परेशान रही. ट्रंप के खिलाफ अब दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए.

जीन कैरोल के गंभीर आरोपों पर ट्रंप की ओर से भी जवाब दिया जा रहा है. ट्रंप ने पहले जीन कैरोल के बारे में कहा, 'वो मेरे टाइप की नहीं थी' उसके अलावा ट्रंप ने एक बयान में कहा- "कैरोल ने पूरी तरह से एक कहानी गढ़ी कि मैं उससे भीड़भाड़ वाले न्यूयॉर्क सिटी के डिपार्टमेंट स्टोर के दरवाजे पर मिला. और, कुछ ही मिनटों में उसे बेहोश कर दिया. यह महज छलावा और झूठ है, ठीक वैसे ही जैसे पिछले सात सालों में मेरे खिलाफ और मनगढंत आरोप लगाए गए हैं." ट्रंप के इस बयान के कई माह बाद यह मामला अदालत पहुंचा, जहां अब ट्रंप के वकील ने आरोप लगाने वाली जीन कैरोल पर तीखी टिप्पणी की हैं.

ट्रंप के वकील ने अदालत की बहुप्रतीक्षित कार्यवाही की शुरुआत में तर्क दिया है कि जीन कैरोल यह सब अधिक 'पैसा और शोहरत' पाने के लिए कर रही हैं. वहीं, कानून के कई जानकारोंं का कहना है ट्रंप के खिलाफ मुकदमे की प्रकृति आपराधिक नहीं है, लेकिन यह मामला ऐसे समय में आया है जब डोनाल्ड ट्रंप को कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जो 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लेने के उनके इरादों पर पानी फेर सकता है.

राष्ट्रपति चुनाव में रुकावट की साजिश - डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (13 अप्रैल) को न्यूयॉर्क में एक फ्रॉड केस मामले में कई घंटों तक पूछताछ की गई. इस केस में पूर्व राष्ट्रपति और उनके तीन बच्चों पर व्यावसायिक धोखाधड़ी का आरोप लगा है. डोनाल्ड ट्रंप पहले से ही हश मनी मामले में आरोपी घोषित किए जा चुके हैं, इसके बाद अब न्यूयॉर्क के अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स से धोखाधड़ी के मुकदमे में ट्रंप का बयान दर्ज किया गया है.

न्यूयॉर्क के अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स ने पिछले साल सितंबर में ही डोनाल्ड ट्रंप पर मैनहट्टन के स्टेट सुप्रीम कोर्ट में 250 मिलियन डॉलर यानी करीब 20 अरब रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज किया था. उन्होंने ट्रंप के अलावा उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर भी मुकदमा दायर किया था. 76 साल के डोनाल्ड ट्रंप पहले से ही फेडरल और कांग्रेस की कई जांचों का सामना कर रहे हैं. ट्रंप सुबह 10:00 बजे मैनहट्टन में जेम्स के ऑफिस पहुंचे और शाम 6:30 बजे के बाद फिफ्थ एवेन्यू पर ट्रंप टावर लौट आए.

ये दूसरी बार था, जब ट्रंप इस मामले से जुड़ी सुनवाई में कोर्ट गए हो. मैनहट्टन कोर्ट में बयान देने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ये मामला हास्यास्पद है. ये भी मेरे राष्ट्रपति चुनाव में रुकावट लाने के लिए किए जा रहे हैं. इस से पहले डोनाल्ड ट्रंप हश मनी मामले को लेकर कोर्ट के चक्कर काट रहे थे.

ट्रंप ने साल 2016 में अमेरिकी पॉर्न स्टार डेनियल स्टॉर्मी को गुपचुप तरीके से करोड़ों रुपये दिए थे. वही कल इस मामले से जुड़े मुख्य गवाह और अपने पूर्व वकील माइकल कोहेन पर ट्रंप ने 50 अरब रुपये का मुकदमा दायर कर दिया है. उन्होंने माइकल कोहेन पर आरोप लगाया है कि उसने मेरी छवि खराब करने की कोशिश की है.