angry - Rokthok Lekhani News

मुंबई : दादर रेलवे स्टेशन पर महिला से बेरहमी का वीडियो वायरल, ट्रैक पर मारपीट देख लोग नाराज
मुंबई : मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन से सामने आए एक परेशान करने वाले वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक के पास एक महिला के साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट करता नजर आ रहा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद यात्रियों की सुरक्षा और मौके पर मौजूद लोगों की चुप्पी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति प्लेटफॉर्म के पास पटरियों के किनारे बजरी वाले हिस्से में एक महिला को पीट रहा है। इस दौरान आसपास मौजूद कुछ लोग घटना को देखते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन किसी ने तुरंत हस्तक्षेप नहीं किया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और मामले में कार्रवाई की मांग उठने लगी।

रेलवे ट्रैक के पास हुई घटना जानकारी के अनुसार, यह घटना मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन परिसर में हुई। वायरल वीडियो में हल्के रंग की शर्ट और ट्राउजर पहने एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। आरोप है कि उसने वहां मौजूद एक महिला के साथ मारपीट की। वीडियो में व्यक्ति महिला को बार-बार घूंसे और लात मारता दिखाई देता है। इसके बाद वह महिला को घसीटते हुए प्लेटफॉर्म के किनारे की ओर ले जाता नजर आता है। महिला खुद को बचाने और खड़े होने की कोशिश करती दिखाई देती है, लेकिन आरोपी लगातार हमला करता रहता है।

यात्रियों की मौजूदगी पर उठे सवाल इस घटना का सबसे चिंताजनक पहलू यह रहा कि आसपास कई लोग मौजूद थे, लेकिन वीडियो में किसी को तुरंत मदद के लिए आगे आते नहीं देखा गया। सोशल मीडिया पर वीडियो साझा होने के बाद कई लोगों ने इस बात पर नाराजगी जताई कि सार्वजनिक स्थान पर एक महिला के साथ हिंसा होती रही और लोग केवल देखते रहे। लोगों ने सवाल उठाया कि ऐसी घटनाओं में आसपास मौजूद लोगों को पीड़ित की मदद के लिए आगे आना चाहिए और तुरंत पुलिस या रेलवे सुरक्षा बल को सूचना देनी चाहिए।

मुंबई : चलते ऑटो में बात कर रही थीं महिलाएं, नाराज ड्राइवर ने बीच सड़क उतारा और धमकाया, गिरफ्तार
मुंबई : मुंबई के बीकेसी इलाके में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां चलते ऑटो में बैठकर आपस में बात करना दो महिलाओं को भारी पड़ गया. आरोप है कि ऑटो चालक ने पहले उन्हें चुप रहने को कहा, फिर गुस्से में बीच रास्ते ऑटो रोककर नीचे उतार दिया और धमकियां भी दीं. मामले की शिकायत मिलने के बाद बीकेसी पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता महिला अपनी एक सहेली के साथ बांद्रा स्टेशन से जियो कनवेंशन सेंटर जाने के लिए ऑटो में सवार हुई थीं. सफर के दौरान दोनों महिलाएं आपस में बातचीत कर रही थीं. इसी दौरान ड्राइवर ने कथित तौर पर उन्हें बात करने से मना किया और चुप रहने को कहा. जब दूसरी महिला ने इस पर आपत्ति जताते हुए ड्राइवर से गाड़ी चलाने पर ध्यान देने को कहा तो माहौल बिगड़ गया.

बीच सड़क में उतारा, पीटने की दी धमकी
आरोप है कि ड्राइवर ने एक ट्रैफिक सिग्नल के पास ऑटो रोक दिया और दोनों महिलाओं को वहीं उतरने को कहा. महिलाओं ने इसका विरोध किया और कहा कि सड़क के बीच इस तरह उतारना गलत है. इसी बात पर ड्राइवर और भड़क गया और कथित तौर पर धमकी दी कि वह अपनी पहचान की महिलाओं को बुलाकर उनकी पिटाई करवा देगा.

डर के चलते दोनों महिलाएं ऑटो से उतर गईं. आरोप है कि उस वक्त ड्राइवर ने मारने की कोशिश भी की. इसके बाद वह थोड़ा आगे जाकर फिर लौटा और किराया मांगने लगा, जब महिलाओं ने कहा कि बिना मंजिल पर पहुंचे वे पैसे क्यों दें तो ड्राइवर ने गाली-गलौज की और दोबारा धमकी देकर वहां से चला गया.

आरोपी ऑटो ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना के बाद दोनों महिलाएं सीधे नजदीकी बीकेसी पुलिस स्टेशन पहुंचीं और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की. जांच के बाद आरोपी ड्राइवर की पहचान सुरेशकुमार समरबहादुर यादव के रूप में हुई है, जो कुर्ला ईस्ट का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: बिष्णुपुर में दोहरे धमाके, दो घायल; सुरक्षा चूक पर भड़के लोग, किया ये बड़ा एलान
बिष्णुपुर : मणिपुर में शांति की कोशिशों के बीच एक बार फिर हिंसा ने सिर उठाया है। बिष्णुपुर जिले में सोमवार सुबह हुए दो लगातार धमाकों ने इलाके में दहशत फैला दी। इन धमाकों में दो स्थानीय लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस के मुताबिक पहला धमाका सुबह करीब 5.45 बजे फौगाकचाओ थाना क्षेत्र के नगौकॉन इलाके में हुआ। यह धमाका एक सुनसान पड़े मकान में हुआ, जहां कथित तौर पर आईईडी लगाया गया था। यह मकान मई 2023 में भड़की जातीय हिंसा के बाद से खाली पड़ा है और उसका परिवार फिलहाल राहत शिविर में रह रहा है। दूसरा धमाका इसी जगह से करीब 200 मीटर दूर सुबह 8.45 बजे हुआ, जब पहले धमाके की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग वहां जमा हो गए थे।

सरकारी अस्पताल में भर्ती
धमाकों में सनातोम्बा सिंह और इंदुबाला देवी घायल हुए हैं। दोनों के दाहिने पैर में छर्रे लगे हैं। उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। पुलिस ने दोनों धमाका स्थलों का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
घटना के बाद स्थानीय लोग भड़क गए। उन्होंने मौके पर पहुंचे सुरक्षा बलों से तीखी बहस की और सुरक्षा में चूक का आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात होने के बावजूद धमाके कैसे हो गए। गुस्साए लोगों ने पास में बने एक अस्थायी सुरक्षा बंकर को भी तोड़ दिया।

गिरफ्तारी और बंद की मांग
घटना की निंदा करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की और कहा कि वह पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। स्थानीय विधायक प्रेमचंद्र सिंह ने कहा कि मणिपुर के लोग शांति चाहते हैं और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस बीच इंडिजिनस पीपल ऑर्गनाइजेशन और ऑल मणिपुर स्टूडेंट्स यूनियन समेत कई संगठनों ने बुधवार रात 12 बजे से राज्यभर में 24 घंटे के बंद का ऐलान किया है।

जवाबदेही तय करने की मांग
मैतेई नागरिक संगठन कोऑर्डिनेटिंग कमेटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी ने धमाकों को आम नागरिकों पर आतंकवादी हमला बताया। संगठन ने कहा कि यह मानवाधिकारों और कानून के राज का गंभीर उल्लंघन है। सीओसीओ एमआई ने समयबद्ध और पारदर्शी जांच, दोषियों के साथ-साथ लापरवाह अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है।

कल्याण : युवती के साथ छेड़छाड़ करते हुए रेप का प्रयास; गुस्साई भीड़ ने रैपिडो चालक की जमकर कर दी पिटाई
कल्याण : मुंबई के पास कल्याण पश्चिम के सिंडिकेट परिसर में एक डरावनी घटना सामने आई. जहां एक युवती ने जिम जाने के लिए रैपिडो मोटरसाइकिल बुक की थी, लेकिन यह सफर उसके लिए भयावह साबित हुआ. आरोप है कि चालक ने युवती को जिम छोड़ने के बजाय, कल्याण पश्चिम के पुलिस लाइन के पास एक सुनसान और अंधेरी जगह पर ले गया. वहां उसने युवती के साथ छेड़छाड़ करते हुए रेप का प्रयास शुरू कर दिया.

युवती ने खुद को बचाने के लिए जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया, उसकी आवाज़ सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. जब युवती ने उन्हें पूरी घटना बताई, तो गुस्साई भीड़ ने रैपिडो चालक को पकड़ लिया और सड़क पर ही उसकी जमकर पिटाई कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया.

फिलहाल, पुलिस युवती की शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है और आरोपी चालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.