5 - Rokthok Lekhani News

मुंबई: कुर्ला में भारी बारिश के बीच भूस्खलन से हड़कंप, 4 से 5 लोगों के दबे होने की आशंका
मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। कुर्ला के चिराग नगर इलाके में बुधवार तड़के भूस्खलन की घटना हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भूस्खलन के बाद बड़ी मात्रा में मलबा जमा हो गया, जिसके नीचे 4 से 5 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत एवं बचाव दल सक्रिय हो गए हैं। वहीं, दो लोगों के शव मलबे से निकाले गए हैं. बीएमसी मेयर रितु तावड़े भी घटनास्थल पर पहुंच रही है.

यह घटना गौसिया चॉल, राठौड़ मेडिकल के पास हुई है. सूचना मिलते ही मौके पर बचाव दल पहुंच गया है. मलबे में 4 से प5 लोगों के फंसे होने का शक है. दो की मौत हो चुकी है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और लोगों को निकाला जा रहा है. इसकी वीडियो भी सामने आई है. दरअसल, मुंबई में बीती रात को काफी बरसात थी, जिसके चलते कुर्ला के इस चॉल पर पहाड़ का हिस्सा गिर गया. बृहन्मुंबई नगर निगम के मुताबिक, सुबह करीब 3:48 बजे भूस्खलन की सूचना मिली थी.
हादसे में 4 से 5 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई गई है. घटना की जानकारी मिलते ही बीएमसी फायर ब्रिगेड, पुलिस, बिजली वितरण कंपनी, 108 एंबुलेंस और बीएमसी वार्ड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया. लगातार मलबे को हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है. घायलों को अस्पताल पहुंचाने के पूरे इंतजाम हैं. वहीं, डीसीपी गणेश शिंदे ने जानकारी देते हुए कहा, "बारिश की वजह से घाटकोपर पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाले अशोकनगर इलाके में भूस्खलन हुआ है. अब तक दो शव बरामद किये गए हैं, और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सभी जरूरी टीमों के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी यहां तैनात हैं, जिसमें बीएमसी, एनडीआरएफ, और दूसरी एजेंसियों के अधिकारी शामिल हैं. यह सुबह करीब 3 बजे हुआ था. करीब 4-5 लोगों के फंसे होने की संभावना है."

बता दें कि पहले ही एनडीआरएफ और प्रशासन इस तरह के इलाकों का दौरा कर लोगों को अगाह कर रही है. इसके साथ ही लोगो से अपील भी की जाती है कि अलर्ट रहें या इस तरह के घरों में रहने से बचें, लेकिन अवैध तौर पर बने इन घरों में लोग रहते हैं. यह घर इतने मजबूत नहीं होते और बारिश के समय में ढह तक जाते हैं जिससे कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है. मुंबई में येलो अलर्ट जारी बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई में फिलहाल मानसूनी बारिश जारी रहेगी. विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. मुंबई के उपनगरों में बारिश मंगलवार सुबह 2,000 मिमी बारिश के आंकड़े को पार कर गई,

मुंबई : 5 क्लबों पर एफडीए का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई : महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने राज्यव्यापी विशेष जांच अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई के पांच प्रतिष्ठित क्लबों के एफएसएसएआय लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं. जांच के दौरान स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा और खाद्य मानक नियमों के गंभीर उल्लंघन पाए गए. इसके अलावा एक क्लब को व्यवसाय बंद करने का नोटिस और एक अन्य को सुधार नोटिस जारी किया गया है.

एफडीए द्वारा 27 जुलाई 2026 को मुंबई के सात क्लब, कैंटीन और रेस्तरां की जांच की गई थी. जांच में कई जगहों पर गंदगी, कीटों का प्रकोप, एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री का उपयोग, खाद्य पदार्थों के अनुचित भंडारण और खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी सामने आई.

इन पांच क्लबों के लाइसेंस निलंबित
एफडीए ने निम्नलिखित पांच प्रतिष्ठानों के एफएसएसएआय लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित किए हैं.
द क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया लिमिटेड
आरके जुहू जिमखाना
द अपर्णा, जुहू जिमखाना
एमआईजी क्रिकेट क्लब, बांद्रा पूर्व
द विलिंगडन स्पोर्ट्स क्लब

क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में मिलीं गंभीर खामियां
क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में शाकाहारी और मांसाहारी भोजन तैयार करने की जगह अलग नहीं थी. रसोई और कचरा निस्तारण क्षेत्र में बड़ी संख्या में कॉकरोच और मक्खियां पाई गईं. एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री, सड़ी-गली सब्जियां और खराब मशरूम भी मिले. इसके अलावा खाद्य पदार्थों के भंडारण और लेबलिंग में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं.

जुहू जिमखाना में स्वच्छता नियमों की अनदेखी
आरके जुहू जिमखाना में खाद्य पदार्थों की उचित निगरानी नहीं की जा रही थी. इस्तेमाल किए गए तेल का रिकॉर्ड नहीं रखा जा रहा था. रसोई क्षेत्र में ड्रेनेज व्यवस्था खराब पाई गई और कर्मचारियों द्वारा दस्ताने, कैप तथा एप्रन का उपयोग नहीं किया जा रहा था.

एमआयजी क्रिकेट क्लब में बिना लाइसेंस के कैटरिंग संचालन
एमआयजी क्रिकेट क्लब में जांच के दौरान पता चला कि “नेबुला कैटरिंग सर्विसेज” नामक संस्था बिना वैध एफएसएसएआय लाइसेंस के क्लब परिसर में कैटरिंग का काम कर रही थी. इसके अलावा रसोई में कॉकरोच और मकड़ी के जाले मिले तथा खाद्य पदार्थों का भंडारण नियमों के अनुरूप नहीं पाया गया.
गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब को व्यवसाय बंद करने का आदेश
मलाड पश्चिम स्थित गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब को बिना वैध पंजीकरण और लाइसेंस के खाद्य व्यवसाय संचालित करने के कारण “स्टॉप बिजनेस नोटिस” जारी किया गया है. एफडीए ने क्लब को तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने के निर्देश दिए हैं.
राज्यभर में एफडीए की बड़ी कार्रवाई

विशेष अभियान के दौरान एफडीए ने राज्यभर में कई कार्रवाई कीं.
कुल 35 छापे मारे गए.
81 होटल, रेस्ट्रोरेंट , ढाबों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई.
12 प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किए गए.
11 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए.
दूध और दुग्धजन्य उत्पादों का 205 लीटर स्टॉक (8,696 रुपये) जब्त किया गया.

प्रतिबंधित पान मसाला और गुटखा की बिक्री, वितरण और परिवहन के 18 मामलों में 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा 46.59 लाख मूल्य का माल जब्त किया गया.

अन्य खाद्य पदार्थों का 21,434.13 किलोग्राम स्टॉक, जिसकी कीमत करीब 58.03 लाख है, जब्त किया गया.
प्रतिबंधित और अन्य खाद्य पदार्थों सहित कुल 1.04 करोड़ से अधिक मूल्य का माल जब्त किया गया.

मुंबई: पंढरपुर वारी के लिए एसटी का बड़ा प्लान, 5,500 विशेष बसों की व्यवस्था
मुंबई: आषाढ़ी यात्रा में पंढरपुर पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एसटी महामंडल ने इस वर्ष 5,500 विशेष बसें चलाने की तैयारी की है। राज्य के किसी भी गांव से 40 या उससे अधिक श्रद्धालुओं का समूह होने पर पंढरपुर तक सीधे विशेष बस उपलब्ध कराई जाएगी। पंढरपुर आषाढ़ी यात्रा के दौरान भगवान श्री विठ्ठल-रुक्मिणी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल ने व्यापक तैयारी की है।

परिवहन मंत्री व एसटी महामंडल के अध्यक्ष प्रताप सरनाईक के अनुसार यात्रा अवधि में 5,500 विशेष बसों का संचालन किया जाएगा। यह घोषणा उन्होंने चंद्रभागा बस स्थानक पर आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान की। उन्होंने बताया कि राज्य के किसी भी गांव से 40 या उससे अधिक श्रद्धालुओं का समूह विशेष बस की मांग करता है, तो उस गांव से सीधे पंढरपुर तक एसटी बस उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए श्रद्धालुओं को अपने निकटतम एसटी डिपो में पंजीकरण कराना होगा। इस विशेष सेवा में भी सरकार की सभी यात्री रियायतें लागू रहेंगी।

मंत्री सरनाईक के अनुसार महिलाओं को 'महिला सम्मान योजना' के तहत किराए में 50 प्रतिशत की छूट और 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को 'अमृत ज्येष्ठ नागरिक योजना' के तहत नि:शुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पंढरपुर और आसपास विशेष बस स्टॉप, अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

मुंबई, ठाणे, नासिक में अगले 5 दिनों के लिए ऑरेंज, पालघर, नासिक घाट लिए रेड अलर्ट जारी
मुंबई: आने वाले पांच दिन के लिए मौसम विभाग ने मुंबई, मुंबई उप नगर, ठाणे और नासिक के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं पालघर, रायगढ़, नासिक घाट, पुणे घाट और सतारा घाट के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है. मुंबई में कुछ मिनट की बारिश ही सिस्टम की परीक्षा लेने के लिए काफी साबित हुई. किंग सर्कल इलाके में चंद मिनटों की बारिश के बाद सड़कें पानी में डूब गईं. हालात ऐसे बने कि बीएमसी को बड़े-बड़े पंप लगाकर पानी निकालना पड़ा. वहीं, डामर की सड़क पर गहरे गड्ढे भी सामने आ गए, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं.

कई जगहों पर लगा जाम
मुंबई में मानसून ने एक बार फिर शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश की वजह से सड़कों जाम लग गया है. निचले इलाकों में जलभराव ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. नासिक में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद गोदावरी नदी उफान पर है. वहीं पुणे, रायगढ़ से होकर बहने वाली उल्हास नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. नदी किनारे बसे इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
हालात ऐसे हैं कि पवित्र रामकुंड पूरी तरह पानी में समा गया है. घाट किनारे बने कई मंदिर जलमग्न हो गए हैं. जिन सीढ़ियों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रहती थी, वहां अब सिर्फ तेज बहता पानी नजर आ रहा है. मुंबई में बुधवार को मूसलाधार बारिश हुई, जिसकी वजह से उपनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित हुईं और कार्यालय जाने वालों को परेशानी हुई. मंगलवार को थोड़ी राहत मिली थी.

पालघर जिले के वसई-विरार रेल खंड और दक्षिण गुजरात में कई जगहों पर जलजमाव के कारण गुजरात जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं. भोर घाट खंड पर सोमवार को भूस्खलन के बाद मुंबई-पुणे मार्ग पर भी ट्रेन सेवाएं पूरी तरह से बहाल नहीं की जा सकी है.

अधिकारियों ने बताया कि मुंबई को पीने का पानी आपूर्ति करने वाले 7 जलाशयों में से एक तुलसी झील, जलसंग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से लबालब भर गई है.