disaster management - Rokthok Lekhani News

मानसून से पहले ठाणे अलर्ट: कोपरी विसर्जन घाट पर आपातकालीन रेस्क्यू मॉक ड्रिल आयोजित
मानसून सीजन से पहले ठाणे प्रशासन और आपातकालीन सेवाओं ने तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में कोपरी विसर्जन घाट पर वॉटरफ्रंट रेस्क्यू मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें पुलिस, फायर ब्रिगेड, डिजास्टर मैनेजमेंट टीम और अन्य एजेंसियों ने हिस्सा लिया।

इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य भारी बारिश, बाढ़ और जलभराव जैसी आपात स्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखना था। अधिकारियों ने नदी और जलाशयों के पास होने वाली संभावित दुर्घटनाओं से निपटने के लिए विशेष रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास किया।

ड्रिल के दौरान रेस्क्यू बोट, लाइफ जैकेट, रोप सिस्टम और इमरजेंसी मेडिकल सहायता का प्रदर्शन किया गया। टीमों ने पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और तुरंत अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का अभ्यास भी किया।

ठाणे नगर निगम (TMC) और डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मानसून के दौरान कई निचले इलाकों में जलभराव और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में पहले से तैयार रहना बेहद जरूरी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, मॉक ड्रिल में National Disaster Response Force (NDRF) और स्थानीय आपदा प्रबंधन दल के सदस्य भी शामिल हुए। अधिकारियों ने आपसी समन्वय और तेजी से प्रतिक्रिया देने की क्षमता का परीक्षण किया।

हर साल मानसून के दौरान मुंबई महानगर क्षेत्र और ठाणे में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन जाती है। प्रशासन इस बार पहले से ज्यादा सतर्क नजर आ रहा है।

अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान नदी, नाले और जलाशयों के पास जाने से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। साथ ही आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क करने की सलाह दी गई है।

इस मॉक ड्रिल को मानसून पूर्व तैयारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके।

महाराष्ट्र कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, फडणवीस को गृह-वित्त मंत्रालय...आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री शिंदे को मिली
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार के बाद आखिरकार विभागों का बंटवारा हो गया है। महाराष्ट्र में शहरी विकास, पर्यावरण, अल्पसंख्यक, परिवहन, आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मिली है। वहीं, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गृह और वित्त मंत्रालय दिया गया है।

इसके साथ ही चंद्रकांत पाटिल को शिक्षा मंत्रालय और अब्दुल सत्तार को कृषि मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। इस बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी और एकनाथ शिंदे खेमा जरूरत पड़ने पर अगले कैबिनेट विस्तार से पहले कुछ विभागों में बदलाव भी कर सकता है।

इसके अलावा राधाकृष्ण विखे पाटिल को राजस्व, पशुपालन और डेयरी विकास मंत्रालय दिया गया है। सुधीर मुनगंटीवार को वानिकी, सांस्कृतिक मामले और मत्स्य पालन, चंद्रकांत पाटिल को उच्च और तकनीकी शिक्षा, कपड़ा उद्योग और संसदीय कार्य का जिम्मा मिला है।

डॉ. विजयकुमार को ग्राम-आदिवासी विकास, गुलाबराव पाटिल को जलापूर्ति एवं स्वच्छता, दादा भूसे को बंदरगाह एवं खनन, संजय राठौड़ को खाद्य एवं औषधि प्रशासन, सुरेश खाड़े को श्रम, संदीपन भुमरे को रोजगार गारंटी योजना एवं बागवानी, उदय सामंत को उद्योग, प्रो. तानाजी सावंत को    लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण का जिम्मा दिया गया है।

इसके अलावा गिरीश महाजन को ग्राम विकास एवं पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय दिया गया है। अरविंद्र चव्हाण को लोक निर्माण (सार्वजनिक उद्यमों को छोड़कर), खाद्य और नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्रालय मिला है। इसके साथ ही अब्दुल सत्तार को कृषि और दीपक केसरकर को स्कूल शिक्षा और मराठी भाषा विभाग दिया गया है।

इससे पहले 40 दिन के इंतजार के बाद आखिरकार महाराष्ट्र में शिंदे सरकार के कैबिनेट मंत्रियों ने मंगलवार यानी नौ अगस्त को शपथ ली थी। नई कैबिनेट में नौ मंत्री शिवसेना तो नौ भाजपा के कोटे से बनाए गए हैं। इस तरह शिंदे कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत कुल मंत्रियों की संख्या 20 हो गई है।

शिंदे अपनी कैबिनेट के सबसे कम पढ़े लिखे मंत्री हैं। वहीं, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट के सबसे कम उम्र वाले मंत्रियों में शामिल हैं।  40 दिन के इंतजार के बाद आखिरकार महाराष्ट्र में शिंदे सरकार के कैबिनेट मंत्रियों ने मंगलवार को शपथ ले ली।

नई कैबिनेट में नौ मंत्री शिवसेना तो नौ भाजपा के कोटे से बनाए गए हैं। इस तरह शिंदे कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत कुल मंत्रियों की संख्या 20 हो गई है। शिंदे अपनी कैबिनेट के सबसे कम पढ़े लिखे मंत्री हैं। वहीं, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट के सबसे कम उम्र वाले मंत्रियों में शामिल हैं।