Actor Shahrukh Khan - Rokthok Lekhani

CBI के सामने समीर वानखेड़े का बड़ा खुलासा, ‘डील मैंने नहीं, दिल्ली से आई टीम ने की’
मुंबई: ड्र्ग्स केस में आर्यन खान को छोड़ने के लिए 25 करोड़ की डील करने के मामले में शनिवार (20 मई) को सीबीआई की मैराथन पूछताछ जारी है. जो जानकारियां बाहर आ रही हैं उसके मुताबिक इस पूछताछ में समीर वानखेड़े ने कई नए खुलासे किए हैं. वानखेड़े ने कहा है कि आर्यन को छोड़ने के लिए शाहरुख खान से डील उन्होंने नहीं की बल्कि एनसीबी के सीनियर अधिकारियों ने की. आर्यन खान को बरी करना या सजा देना कोर्ट का काम था, लेकिन पहली बार एनसीबी ने कोर्ट का अधिकार ले लिया और आर्यन को बेदाग बता दिया.

वानखेड़े के मुताबिक आर्यन खान को बेदाग साबित करने की जल्दी थी क्योंकि दिल्ली के एनसीबी अधिकारियों ने डील कर ली थी. दिल्ली से आए सीबीआई के आठ अधिकारियों ने शनिवार को सुबह 10.30 बजे समीर वानखेड़े पूछताछ शुरू की. यह पूछताछ तीन घंटे तक चली. इसके बाद एक घंटे का ब्रेक हुआ. इस ब्रेक के बाद दोपहर ढाई बजे से फिर पूछताछ शुरू हो गई.

सीबीआई पूछताछ में उस आरोप का सच्चाई पता लगाने की कोशिश कर रही है जिसके तहत कहा जा रहा है कि समीर वानखेड़े ने आर्यन को ड्रग्स मामले में बचाने के लिए शाहरुख खान से पच्चीस करोड़ की रिश्वत मांगी थी और आखिर में अट्ठारह करोड़ में डील फिक्स करने को तैयार हो गए थे. लेकिन पूछताछ में समीर वानखेड़े ने उल्टा एनसीबी के अपने सीनियर अधिकारियों पर डील करने का आरोप मढ़ दिया है.

वानखेड़े ने कहा कि ऐसा पहली बार एनसीबी के इतिहास में हुआ कि जब किसी आरोपी को अदालत ने नही बल्कि एनसीबी ने क्लीन चिट दी. किसके दवाब में एनसीबी ने आर्यन को क्लीन चिट दी? किस केस में इससे पहले एनसीबी ने किसी आरोपी को क्लीन चिट दी है. ऐसा पहली बार हुआ है.डील मैंने नही, एनसीबी विजिलेंस टीम और बाद में आर्यन केस देख रही दिल्ली से मुंबई आई टीम ने आर्यन केस में की.

इनके ऊपर आर्यन को केस में क्लीन चिट देने का जबरदस्त दवाब था. खुद डीजी ने आर्यन को क्लीन चिट दी,जबकि ये काम कोर्ट का है. शाहरुख खान ने मुझसे खुद संपर्क किया,मैने साफ बोला कि हम गिरफ्तारी कर रहे है. अगर हमारी इन्वेस्टिगेशन गलत थी,तो कोर्ट डिसाइड करती. लेकिन एक बड़े दवाब के चलते एनसीबी की टॉप टीम ही कोर्ट बन गई.मैं कोर्ट में बड़े डिजिटल एसिडेंस रखने वाला हूं, जिनसे इन सबकी पोल खुलेगी. शाहरुख के साथ चैट की डिटेल मैंने विजिलेंस टीम के टीम डीडीजी ज्ञानेश्वर सिंह को दी थी, लेकिन उन्होंने ऑन रिकॉर्ड नहीं लिया, क्योंकि अगर लेते तो मेरा केस मजबूत होताचैट की जानकारी एनसीबी के डायरेक्टर से लेकर सभी बड़े अधिकारियों को थी.

अभिनेता शाहरुख खान ने परिवार के साथ मन्नत में फहराया तिरंगा, गौरी खान ने साझा की तस्वीर...
देश अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है। हर कोई आजादी के इस जश्न में शामिल हो रहा है। सिनेजगत के सितारे भी अपने घर तिरंगा फहरा रहे हैं। अभिनेता शाहरुख खान ने अपने घर पर तिरंगा फहराया है। इसकी तस्वीर उनकी पत्नी गौरी खान ने सोशल मीडिया पर साझा की है।

दरअसल, आजादी के 75 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'हर घर तिरंगा' मुहिम की शुरुआत की, जिसमें केंद्र सरकार ने 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर में तिरंगा लगाने की अपील की। अब बॉलीवुड के किंग शाहरुख भी इस मुहिम से जुड़ गए हैं। उन्होंने अपने आवास मन्नत पर तिरंगा लगाया है।

शाहरुख खान की पत्नी और प्रोड्यूसर गौरी खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर साझा कर इसकी जानकारी दी है। तस्वीर में शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी खान, बड़ा बेटा आर्यन और छोटा बेटा अबराम नजर आ रहे हैं। तीनों ने ब्लू जींस और व्हाइट कलर की टीशर्ट पहने हुई है।

तस्वीर में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान छत पर अपने परिवार के साथ खड़े हैं। फोटो में आसमान का खूबसूरत नजारा कैद किया गया है। तिरंगा पूरी शान के साथ लहरा रहा है। इसके अलावा एक हरा-भरा पड़े भी फोटो में नजर आ रहा है। तस्वीर के साथ गौरी खान ने कैप्शन में लिखा है, 'स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।'