Firing - Rokthok Lekhani News

नवी मुंबई में देर रात फायरिंग, एक युवक घायल
नवी मुंबई : ऐरोली इलाके में देर रात फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। अज्ञात बाइक सवार हमलावर ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, यह घटना रात करीब 11:50 बजे छत्रपति शिवाजी रहिवासी चॉल इलाके में हुई, जो रबाले पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है। जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार एक अज्ञात व्यक्ति मौके पर पहुंचा और अमित मौर्य व संदीप गावस पर चार राउंड फायरिंग कर दी।

इस हमले में संदीप गावस बाल-बाल बच गए, जबकि अमित मौर्य के गर्दन में गोली लगी। घायल अमित को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंबई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीव्ही कैमरों में एक शख्स बाइक से आता हुआ और फायरिंग के बाद फरार होता दिखाई दिया है। फिलहाल पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और हमलावर की तलाश में जांच तेज कर दी गई है।

अवैध रूप से रहने वाले तीन बांग्लादेशियों को 14 माह की सजा
ठाणे की एक अदालत ने भारत में अवैध रूप से रहने वाले तीन बांग्लादेशी नागरिकों को 14 माह की जेल की सजा सुनाई है। यह फैसला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आर.एस. भाकरे ने एक अप्रैल को सुनाया। दोषियों की पहचान जाहिद आइनाल खान (23), सपना मदन सिकदर (31) और जुइथी जहांगीर ढाली (25) के रूप में हुई है। तीनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था। हालांकि, अदालत ने उन्हें सबूतों के अभाव में आरोपों से बरी कर दिया था।

मुंबई : रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, हरियाणा से 6 शूटर गिरफ्तार
मुंबई : फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी से जुड़े फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है. क्राइम ब्रांच ने इस मामले में शामिल चार शूटरों को हरियाणा से गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही दो अन्य आरोपियों को भी हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, ये सभी आरोपी फायरिंग की वारदात में सीधे तौर पर शामिल थे. मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हरियाणा में छापेमारी कर आरोपियों को हिरासत में लिया. फिलहाल चारों आरोपियों को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जाएगी.

फायरिंग केस में कौन-कौन गिरफ्तार?
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितिक यादव, दीपक, सनी और सोनू के रूप में हुई है. रितिक यादव आगरा जिले के बहाबीजौली गांव का रहने वाला है, जबकि दीपक नोएडा के सेक्टर-45 स्थित सादरपुर इलाके का निवासी बताया गया है. सनी और सोनू भी आगरा के बहाबीजौली गांव के रहने वाले हैं. पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरे मामले में दीपक शर्मा मुख्य शूटर था, जिसने वारदात के बाद हरियाणा के बहादुरगढ़ इलाके में शरण ले रखी थी. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दीपक शर्मा के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरजू विश्नोई विदेश में रहकर सीधे शुभम लोनकर के संपर्क में था. शुभम और आरजू ने मिलकर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की पूरी योजना तैयार की. इस साजिश के तहत शूटर सन्नी, सोनू और दीपक शर्मा मुंबई पहुंचे थे. जांच में पता चला है कि सन्नी और सोनू ने पहले रोहित शेट्टी के घर की रेकी की, जबकि दीपक शर्मा ने मौके पर फायरिंग को अंजाम दिया.
तफ्तीश में यह भी सामने आया है कि इस वारदात के लिए आरोपियों को विदेशी हथियार उपलब्ध कराए गए थे. योजना के दौरान शूटर्स के पास करीब 50 हजार रुपये भी पहुंचे थे और उन्हें आगे और मोटी रकम देने का भरोसा दिलाया गया था. पुलिस का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क में एक अन्य आरोपी ऋतिक यादव की भी भूमिका सामने आई है, जो सन्नी और दीपक का कॉमन दोस्त बताया जा रहा है. ऋतिक हरियाणा में रहकर सुपरवाइजर की भूमिका निभा रहा था.

हालांकि, अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि शूटर्स की शुभम लोनकर से सीधे बातचीत नहीं हो रही थी, बल्कि संपर्क की एक चेन बनी हुई थी. फायरिंग के बाद सभी शूटर अलग-अलग ठिकानों पर छिपते रहे. फरारी के दौरान वे दिल्ली-एनसीआर के कई ठिकानों और कुछ होटलों में रुके. इसके बाद चार से पांच दिन तक वे बहादुरगढ़ के पास खेतों में बने एक ठिकाने पर छिपे रहे. पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस अंतरराष्ट्रीय साजिश से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं.

मुंबई : फायरिंग मामले में बाधा बनी BNSS की धारा 303, बिश्नोई गैंग पर कार्रवाई में क्यों बेबस है मुंबई पुलिस
मुंबई :  मुंबई पुलिस और देश के कई राज्यों की पुलिस इन दिनों एक असामान्य और जटिल कानूनी स्थिति का सामना कर रही है। बिश्नोई गैंग से जुड़े मामलों में पुलिस उन लोगों को हिरासत में लेने या उनसे प्रभावी पूछताछ करने में असमर्थ है, जिन्हें वह इन अपराधों का कथित मास्टरमाइंड मानती है। इसकी सबसे बड़ी वजह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 303 का लागू होना है, जिसे केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा सक्रिय किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय के अधिकारी कानून के प्रावधानों और सुरक्षा इनपुट्स को ध्यान में रखते हुए कड़े फैसले लेते हैं।

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग और बिश्नोई गैंग का दावा
रविवार को मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने एक बार फिर मुंबई की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना की जिम्मेदारी एक ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट ने ली है, जो खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ बता रहा है। इससे पहले भी ऐसे कई मामलों में इसी तरह के सोशल मीडिया दावे सामने आ चुके हैं। हालांकि, यदि इस मामले में भी बिश्नोई गैंग की संलिप्तता सामने आती है तो मुंबई पुलिस के सामने वही पुरानी समस्या खड़ी हो जाएगी। आरोपियों तक कानूनी रूप से पहुंच न होना।

जेल में होने के बावजूद आरोपी फरार
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, 14 अप्रैल 2024 को बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट यानी अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने अपनी चार्जशीट में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को मुख्य साजिशकर्ता बताया था। हैरानी की बात यह रही कि चार्जशीट में उसे 'फरार आरोपी' के रूप में दर्शाया गया, जबकि उस समय वह गुजरात की साबरमती जेल में बंद था। आमतौर पर फरार आरोपी वह होता है, जो पुलिस की पकड़ से बाहर हो और खुलेआम घूम रहा हो। लेकिन इस मामले में स्थिति उलट थी। आरोपी जेल में था, फिर भी मुंबई पुलिस उससे पूछताछ या कस्टडी हासिल नहीं कर सकी।

.BNSS की धारा 303 पुलिस की राह में कैसे बनी दीवार?
मुंबई पुलिस की इस असहाय स्थिति की जड़ BNSS की धारा 303 है। इस धारा के तहत यदि किसी मामले की जांच NIA जैसी केंद्रीय एजेंसी कर रही हो तो केंद्र या राज्य सरकार यह आदेश दे सकती है कि आरोपी को जिस जेल में रखा गया है, वहां से बाहर नहीं निकाला जाएगा। धारा 303(2) के तहत इस प्रावधान को लागू करने के लिए तीन प्रमुख शर्तें हैं। इसमें अपराध की गंभीरता और प्रकृति, आरोपी को बाहर निकालने से सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ने की आशंका और व्यापक जनहित शामिल है। इन शर्तों के आधार पर गृह मंत्रालय यह तय करता है कि आरोपी को किसी अन्य एजेंसी या राज्य पुलिस को सौंपा जाए या नहीं।

मुंबई : फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (51) के जुहू स्थित घर के बाहर फायरिंग
मुंबई : रविवार को फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (51) के जुहू स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई। मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने घटना की पुष्टि की और बताया कि अज्ञात लोगों ने बिल्डिंग पर गोलियां चलाईं। लोकल पुलिस क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, शेट्टी के घर के बाहर कथित तौर पर चार गोलियां चलाई गईं। पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके को घेर लिया।

रोहित शेट्टी के घर के बाहर का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें दिखाया गया है कि पास में गोलियों की आवाज़ सुनने के बाद मुंबई पुलिस के जवान फिल्ममेकर के जुहू वाले घर के बाहर तैनात हैं। अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस की तरफ से आधिकारिक बयान का इंतजार है।