SpiceJet - Rokthok Lekhani News

मुंबई एयरपोर्ट बना जंग का मैदान, स्पाइस जेट की उड़ानें रद होने से यात्री घंटों रहे परेशान, खूब मचा हंगामा
मुंबई। स्पाइस जेट की तीन उड़ानें एक साथ रद होने के बाद मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 के बाहर स्पाइस जेट के यात्रियों ने गुरुवार को 9 घंटे तक हवाई अड्डे के अंदर और फिर 8 घंटे तक बाहर इंतजार किया।  इस दौरान उनकी निराशा इस हद तक बढ़ गई कि उन्होंने हवाई अड्डे के काउंटर पर चिल्लाना और धक्का देना शुरू कर दिया। किसी को अंतिम संस्कार में पहुंचना था तो किसी को अपनी ही शादी में समय से नहीं पहुंचने का मलाल था।

स्पाइस जेट ने कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी का सामना किया, जिसे एयरलाइन ने मौसम से संबंधित समस्याओं के रूप में बताया। बुधवार को हुई देरी के संबंध में एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, ''मुंबई से तीन स्पाइस जेट उड़ानें, एसजी631 (मुंबई से दिल्ली), एसजी553 (मुंबई से गोरखपुर) और एसजी669 (मुंबई से बेंगलुरु), 29 अप्रैल को परिचालन कारणों से रद की गईं, जिसमें एक विमान का ग्राउंडिंग और पिछले स्टेशन (बागडोगरा) पर प्रतिकूल मौसम शामिल था। एयरलाइन गुरुवार को प्रभावित यात्रियों के लिए अतिरिक्त उड़ानें संचालित कर रही है।''

एयरलाइन ने कहा कि मुंबई से अहमदाबाद की दो उड़ानें पिछले स्टेशनों वाराणसी और बागडोगरा में प्रतिकूल मौसम के कारण देरी का सामना कर रही थीं, जिससे दोनों विमानों की उड़ान में देरी हुई। लेकिन इस देरी का प्रभाव टर्मिनल-1 पर देखा गया, जहां यात्रियों ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने के दौरान अपनी कने¨क्टग उड़ानें मिस कर दीं।

दुबई से मुंबई की फ्लाइट में लगभग 30 अन्य लोगों के साथ आए यात्री पप्पू कुमार गुप्ता ने कहा, ''हमारी उड़ान बुधवार को रात 11:30 बजे निकलने वाली थी, लेकिन यह गुरुवार को सुबह 4:30 बजे उड़ान भरी। जब मुंबई पहुंचे, तो हमें बताया गया कि पटना जाने के लिए कल तक कोई फ्लाइट उपलब्ध नहीं है। उन्होंने हमें कोई आवास या पानी या खाना भी नहीं दिया।''

उसी उड़ान के एक अन्य यात्री रसिक वाणी की स्थिति अधिक गंभीर थी। उनकी शादी गुरुवार की रात श्रीनगर में होने थी और उन्हें अपनी शादी में पहुंचने के लिए देर हो रही थी क्योंकि एयरलाइन ने उन्हें जो वैकल्पिक उड़ान दी थी, वह शुक्रवार की सुबह 9 बजे उड़ान भरने वाली थी। उन्होंने कहा, 'मैं अपनी शादी के लिए लेट हूं क्योंकि मेरी मंगेतर देश के दूसरे छोर पर मेरा इंतजार कर रही है।'' वाणी यहां मुंबई हवाई अड्डे के बाहर 10 घंटे से खड़े हैं।

एक अन्य यात्री पवन कुमार शर्मा ने गुरुवार की सुबह अपने पिता को खो दिया और उन्हें यह खबर ठीक उसी समय मिली जब वह सुबह 4 बजे उड़ान भरने वाले थे। उन्होंने अपने पिता की स्थिति बिगड़ने पर अंतिम समय में उड़ान के टिकट पर 40 हजार खर्च किए। अब वह पटना के करीब की किसी फ्लाइट की भीख मांग रहे हैं तो एयरलाइंस का कहना है कि कल सुबह तक कोई फ्लाइट नहीं है। उन्होंने कहा, ''2 महीने पहले मैंने अपनी मां को खो दिया और मैं पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण भारत नहीं आ सका। इस बार भी मैं अपने पिता के अंतिम संस्कार में जल्दी नहीं पहुंच पा रहा हूं। जबकि एयरलाइन नई उड़ानों को शेड्यूल में जोड़ रही है और नई बुकिंग ले रही है।''

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित
दिल्ली:  इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब टैक्सीइंग के दौरान स्पाइसजेट का एक विमान अकासा एयर के विमान से टकरा गया। इस घटना में दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा, हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी यात्री और क्रू पूरी तरह सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट का बी737-700 विमान रनवे की ओर बढ़ रहा था, तभी उसका दाहिना विंगलेट दूसरे विमान से टकरा गया। इस टक्कर से दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान हुआ। फिलहाल तकनीकी जांच जारी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

अकासा एयर की फ्लाइट वापस बाय पर लौटी
16 अप्रैल 2026 को दिल्ली से हैदराबाद जा रही अकासा एयर की उड़ान क्यूपी 1406 को तकनीकी और परिचालन कारणों से वापस बे पर लौटना पड़ा। शुरुआती जानकारी के अनुसार, जब अकासा एयर का विमान खड़ा था, उसी समय किसी अन्य एयरलाइन के विमान ने उससे संपर्क (टक्कर जैसी स्थिति) कर ली।

अकासा एयरलाइन की ओर से बताया गया है कि सभी यात्री और चालक दल पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें समय पर विमान से उतार लिया गया। अकासा एयर ने यह भी कहा है कि उनके ग्राउंड स्टाफ यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद पहुंचाने के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था कर रहे हैं।

मुंबई से कोलकाता जा रही स्पाइसजेट के इंजन में अचानक खराबी आने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग
मुंबई : मुंबई से कोलकाता जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या SG670 के एक इंजन में अचानक खराबी आने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट को सुरक्षित रूप से उतारा गया और 23.38 बजे पूरी तरह से आपातकालीन स्थिति हटा ली गई। कोलकाता हवाई अड्डा अधिकारी ने इस मामले को लेकर जानकारी दी है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

मुंबई : उड़ान में 14 घंटे से अधिक की की देरी के दौरान एयरलाइन ने सिर्फ एक बर्गर और फ्रेंच फ्राई खाने के लिए दिया; स्पाइसजेट को 55 हजार रुपये का मुआवजा देने का आदेश
मुंबई : जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट को एक यात्री को 55 हजार रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। यह मामला उस यात्री से जुड़ा है, जिसे उड़ान में 14 घंटे से अधिक की की देरी के दौरान एयरलाइन ने सिर्फ एक बर्गर और फ्रेंच फ्राई खाने के लिए दिया। आयोग ने इसे यात्रियों की उचित देखभाल में गंभीर कमी माना। आयोग के अध्यक्ष प्रदीप कडू और सदस्य गौरी कापसे ने कहा कि तकनीकी खराबी भले ही देरी का कारण रही हो, लेकिन इससे एयरलाइन अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त नहीं हो सकती। यात्रियों को पर्याप्त भोजन, पानी और आराम की सुविधा देना एयरलाइन का कर्तव्य है। आयोग ने साफ किया कि उड़ान रद्द होना या देरी होना आम बात हो सकती है, लेकिन इस दौरान यात्रियों को पूरी जानकारी और बुनियादी सुविधाएं देना जरूरी है।

क्या है मामला?
शिकायतकर्ता ने 27 जुलाई 2024 को दुबई से मुंबई की यात्रा के लिए टिकट बुक किया था। उड़ान में लंबी देरी के दौरान उसे सिर्फ एक बार बर्गर और फ्रेंच फ्राई दिए गए। यात्री ने इसे नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के नियमों का उल्लंघन बताया, जिनमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि लंबी देरी होने पर यात्रियों को भोजन, जलपान और जरूरत पड़ने पर होटल में ठहरने की व्यवस्था करनी होगी।

वहीँ, स्पाइसजेट ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि देरी परिचालन और तकनीकी कारणों से हुई थी और ऐसी असाधारण परिस्थितियों में एयरलाइन को नियमों से छूट मिलती है। हालांकि सभी तथ्यों पर विचार करते हुए आयोग ने माना कि एयरलाइन अपनी सेवाओं की कमी को साबित करने में नाकाम रही और यात्री को उचित सुविधा नहीं मिली। इसलिए यात्री के हुए खर्च और मानसिक पीड़ा के लिए मुआवजा मिलना चाहिए।

जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (मुंबई उपनगर) ने आदेश दिया कि यात्री को मानसिक पीड़ा और खर्च की भरपाई के लिए 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाए। इसके साथ ही मुकदमे की लागत के रूप में 5 हजार रुपये अतिरिक्त देने का भी निर्देश दिया गया।