picture - Rokthok Lekhani News

मुंबई: महाराष्ट्र के पांच बड़े पर्यटन स्थलों की बदलेगी तस्वीर
मुंबई: महाराष्ट्र के पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाई देने के लिए महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य पर्यटन बोर्ड ने पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत अपने पांच प्रमुख रिसॉर्ट्स को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की योजना तैयार की है। इसके तहत ताडोबा, मिथबाव, महाबलेश्वर, माथेरान और हरिहरेश्वर स्थित पर्यटन परिसरों का बड़े स्तर पर विकास और अपग्रेड किया जाएगा। इन परियोजनाओं की निगरानी के लिए स्वतंत्र विशेषज्ञों को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य पर्यटन प्राधिकरण ने विकास, निर्माण और संचालन के सभी चरणों की देखरेख के लिए एक स्वतंत्र प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग एजेंसी नियुक्त करने को लेकर प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।

पीपीपी मॉडल से होगा रिसॉर्ट्स का कायाकल्प एमटीडीसी की योजना के अनुसार, इन पांच प्रमुख पर्यटन स्थलों पर मौजूद रिसॉर्ट्स को निजी भागीदारी के जरिए विकसित किया जाएगा। इसके लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल अपनाया जाएगा, जिससे सरकारी संसाधनों के साथ निजी क्षेत्र की विशेषज्ञता और निवेश का इस्तेमाल किया जा सके। इस परियोजना का उद्देश्य पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और महाराष्ट्र के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप तैयार करना है।

सरकार का मानना है कि आधुनिक सुविधाओं से लैस रिसॉर्ट्स बनने के बाद पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। पांच प्रमुख पर्यटन स्थलों पर होगा विकास इस योजना के तहत जिन पांच स्थानों को चुना गया है, वे महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में शामिल हैं। ताडोबा: यह क्षेत्र अपने वन्यजीव पर्यटन और बाघ अभयारण्य के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बेहतर आवास और सुविधाओं की जरूरत महसूस की जा रही थी।
मिथबाव: समुद्री पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र को बेहतर पर्यटन सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। महाबलेश्वर: महाराष्ट्र के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में शामिल महाबलेश्वर में पर्यटकों की भारी संख्या को देखते हुए आधुनिक रिसॉर्ट सुविधाओं पर जोर दिया जाएगा। माथेरान: पर्यावरण के लिहाज से संवेदनशील और लोकप्रिय पर्यटन स्थल माथेरान में सुविधाओं के विस्तार पर काम किया जाएगा। हरिहरेश्वर: धार्मिक और समुद्री पर्यटन के लिए प्रसिद्ध इस क्षेत्र में भी पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने की योजना है।

स्वतंत्र एजेंसी करेगी निगरानी परियोजना की गुणवत्ता और समय पर काम पूरा कराने के लिए एक स्वतंत्र प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग एजेंसी नियुक्त की जाएगी। यह एजेंसी रिसॉर्ट्स के विकास, निर्माण और संचालन से जुड़े सभी चरणों की निगरानी करेगी। राज्य पर्यटन प्राधिकरण ने इसके लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल जारी किया है। विशेषज्ञ एजेंसी परियोजना की प्रगति, गुणवत्ता नियंत्रण और तय मानकों के पालन पर नजर रखेगी।

इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि निजी भागीदारों द्वारा किए जा रहे कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।डीबीएफओटी मॉडल के तहत होगा संचालन इन पर्यटन परियोजनाओं को डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ऑपरेट और ट्रांसफर   मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा।

इस व्यवस्था में निजी कंसेशनरी परियोजना की डिजाइन और निर्माण से लेकर वित्तीय व्यवस्था और संचालन तक की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके बाद तय अवधि पूरी होने पर परियोजना सरकार को वापस हस्तांतरित की जाएगी। निजी कंपनियों को 30 से 60 साल तक लंबी अवधि के लिए संचालन की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इससे उन्हें निवेश की भरपाई और परियोजना को बेहतर तरीके से संचालित करने का अवसर मिलेगा। पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार महाराष्ट्र में पर्यटन क्षेत्र रोजगार और अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। राज्य में समुद्री तट, पहाड़, वन्यजीव क्षेत्र और धार्मिक स्थल बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। सरकार का मानना है कि बेहतर बुनियादी ढांचे और आधुनिक सुविधाओं से पर्यटन उद्योग को और बढ़ावा मिलेगा। इससे होटल, परिवहन, स्थानीय बाजार और छोटे व्यवसायों को भी लाभ पहुंचने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों के लिए बढ़ेंगे अवसर पर्यटन परियोजनाओं के विस्तार से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं।

रिसॉर्ट्स के संचालन, परिवहन, गाइड सेवाओं, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की बिक्री में लोगों को फायदा मिलने की संभावना है। सरकार की कोशिश है कि बड़े पर्यटन विकास कार्यों का लाभ स्थानीय समुदाय तक भी पहुंचे। महाराष्ट्र पर्यटन को मिलेगी नई पहचान एमटीडीसी की यह योजना महाराष्ट्र के पर्यटन क्षेत्र को आधुनिक और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। पीपीपी मॉडल के जरिए निजी निवेश और विशेषज्ञता का उपयोग कर राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों को नई पहचान देने की तैयारी है। अब इन परियोजनाओं की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि विकास कार्य कितनी तेजी और गुणवत्ता के साथ पूरे होते हैं। यदि योजना सफल रहती है तो महाराष्ट्र के ये पांच प्रमुख पर्यटन स्थल देश-विदेश के पर्यटकों के लिए और अधिक आकर्षक बन सकते हैं।

नई दिल्ली : इंडिया गठबंधन के नेताओं के लिए डिनर पार्टी; उद्धव अंतिम पंक्ति में सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल; सियासी घमासान
नई दिल्ली : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के मुखिया उद्धव ठाकरे को लेकर छिड़े विवाद को लेकर अपनी राय दी है। उन्होंने इस विवाद को बुतुका और गैर-जरूरी बताया है। दरअसल, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास पर विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं के लिए एक डिनर पार्टी आयोजित की गई थी। इस दौरान उद्धव भी वहां मौजूद थे। तस्वीरों में उन्हें अंतिम पंक्ति में बैठा दिखाया गया। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो गई। इसे लेकर सियासी घमासान छिड़ गया। कई लोगों ने इसे शिवसेना और महाराष्ट्र का अपमान बताया। इस पर शरद पवार ने कहा कि राहुल गांधी की ओर से आयोजित रात्रिभोज में उद्धव ठाकरे को अंतिम पंक्ति में बैठाने पर विवाद अनावश्यक है।
'वोट चोरी' पर क्या बोले?

शरद पवार ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 'वोट चोरी' वाला आरोप अच्छी तरह से शोध और दस्तावेजों पर आधारित था। इस मामले की जांच करना चुनाव आयोग (ईसीआई) का काम है। नागपुर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शरद पवार ने स्वीकार किया कि विपक्षी महा विकास अघाड़ी को महाराष्ट्र में चुनाव से पहले अधिक सावधान रहना चाहिए था। उन्होंने कहा, 'हमें पहले ही इस पर गौर करना चाहिए था और सावधानी बरतनी चाहिए थी।'

'160 सीटों पर जीत की गारंटी दी'
शरद पवार ने दावा किया कि 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले दो लोगों ने नई दिल्ली में उनसे मुलाकात की थी और 288 में से 160 सीटों पर विपक्ष की जीत की गारंटी दी थी। पवार ने कहा कि उन्होंने दोनों को विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मिलवाया था। पवार ने यह खुलासा राहुल गांधी की ओर से भाजपा और चुनाव आयोग पर लगाए गए 'वोट चोरी' के आरोप को लेकर उठे विवाद के बीच किया है।

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने उन्हें राहुल गांधी से मिलवाया। उन्होंने जो कहा गया था, उसे नजरअंदाज कर दिया। उनका यह भी मानना था कि हमें ऐसे मामलों में नहीं पड़ना चाहिए और सीधे जनता के पास जाना चाहिए।' पवार ने दावा किया कि चूंकि उन्होंने दोनों व्यक्तियों के दावों को कोई महत्व नहीं दिया, इसलिए उनके पास उनके नाम और संपर्क विवरण नहीं हैं। भाजपा ने विधानसभा चुनावों में 132 सीटें जीतीं, जबकि सहयोगी शिवसेना को 57 और राकांपा को 41 सीटें मिलीं।

राहुल ने क्या आरोप लगाया था?
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को एक संस्थागत चोरी बताया है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग गरीबों के मताधिकार को छीनने के लिए इस चोरी को अंजाम देने के लिए भाजपा के साथ खुलेआम मिलीभगत कर रहा है।

उद्धव मामले पर कही यह बात
वरिष्ठ नेता ने इस बात पर अफसोस जताया कि राहुल गांधी की ओर से आयोजित रात्रिभोज में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बैठने का मुद्दा एक अनावश्यक विवाद बन गया है। उन्होंने कहा, 'एक पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन था। जब हम स्क्रीन पर कोई फिल्म देखते हैं, तो हम आगे नहीं, बल्कि पीछे बैठते हैं। फारूक अब्दुल्ला और मैं पीछे बैठे थे। इसी तरह उद्धव ठाकरे और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी प्रेजेंटेशन ठीक से देखने के लिए पीछे बैठे थे।'

'उपराष्ट्रपति चुनाव पर अभी अपना रुख तय नहीं किया'
उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष ने 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव पर अभी अपना रुख तय नहीं किया है। शरद पवार ने अपने भतीजे अजित पवार के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ राकांपा के साथ अपने गुट के हाथ मिलाने की अटकलों को भी खारिज कर दिया। उन्होंने जोर देकर कहा, 'हम भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के साथ कभी गठबंधन नहीं करेंगे।'

मुंबई: महाराष्ट्र गठन के 65 साल; बदली तस्वीर
मुंबई: महाराष्ट्र गठन के आज 65 साल पूरे हो चुके है। लेकिन आज विकासशील दिखने वाला भारत पहले भी ऐसा था। नहीं, आज के महाराष्ट्र में 1960 के महाराष्ट्र में जमीन आसमान का फर्क आ चुका है। चलिए आपको बताते है कैसे? 1 मई 1960 को महाराष्ट्र राज्य का गठन हुआ, जिसमें मराठी भाषी क्षेत्रों को मिलाकर एक नया राज्य बनाया गया। उस समय महाराष्ट्र में 4 प्रशासनिक विभाग और 26 जिले थे। मुंबई को राजधानी और नागपुर को उपराजधानी घोषित किया गया। राज्य की अर्थव्यवस्था मुख्यतः कृषि, पारंपरिक उद्योगों और छोटे व्यापारों पर आधारित थी।

आर्थिक और सामाजिक विकास -1960 के मुकाबले महाराष्ट्र अब भारत की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला राज्य है, जिसकी विकास दर 2024-25 में 7.3% अनुमानित है, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है। 2025 में महाराष्ट्र की अनुमानित सकल आय 45,31,518 करोड़ रुपये है और प्रति व्यक्ति आय 3,09,340 रुपये तक पहुंच गई है। राज्य में कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है-कृषि में 8.7%, उद्योग में 4.9% और सेवा क्षेत्र में 7.8% की दर से विकास। अब राज्य में जिलों की संख्या बढ़कर 36 से अधिक हो गई है, और शहरीकरण की दर भी काफी बढ़ी है। यहां 1960 में स्वास्थ्य सेवाएं सीमित थीं और मुख्य रूप से शहरी क्षेत्रों या जिला मुख्यालयों तक ही सीमित थीं।

ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी थी। मेडिकल कॉलेजों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बहुत कम थी। नागपुर में बने 1947 में बने मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सीमित थी। 2025 में महाराष्ट्र स्वास्थ्य सेवा सुविधाओं के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बन गया है, जहां सभी प्रकार की गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं। पिछले दो वर्षों में राज्य में दस नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना हुई है, जिससे डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या में वृद्धि हुई है।नागपुर के मेडिकल कॉलेज में हर तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं और तकनीक उपलब्ध है। यहां तक की AIIMS की स्थापना भी अब नागपुर शहर में हो चुकी है। हालांकि, चुनौतियां अब भी बनी हुई हैं।

डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के पोस्टर में राज ठाकरे की तस्वीर... सियासी गलियारे में हर तरफ चर्चा
महाराष्ट्र : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महाराष्ट्र में प्रचार प्रसार अभियान तेजी से जारी है. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के प्रचार में एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे की भी एंट्री हो गई है. एनसीपी नेता और डिप्टी सीएम की पत्नी सुनेत्रा पवार के कैंपेन लीफलेट पर राज ठाकरे की भी तस्वीर छपी है.

बारामती लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए की उम्मीदवार सुनेत्रा पवार के प्रचार पत्रक पर राज ठाकरे की तस्वीर जारी होने के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है. MNS प्रमुख राज ठाकरे ने महायुति को बिना शर्त अपना समर्थन दिया है, जिसके बाद उनकी तस्वीर प्रचार अभियान में नजर आने लगी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ मनसे प्रमुख के राज ठाकरे की भी तस्वीर जारी की गई है.

बारामती से उम्मीदवार सुनेत्रा पवार के प्रचार सामग्री में एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे की फोटो के बाद महादेव जानकर, रामदास अठावले आरएएस की फोटो जारी की गई है. यह प्रोपेगैंडा शीट इस समय खूब चर्चा में है. दैनिक दौरे के लिए प्रचार पत्रक की घोषणा की गई है. सुनेत्रा पवार का दौरा किस गांव में है? यह लीफलेट उनके दौरे की योजना के बारे में जानकारी देता है.

महाराष्ट्र की सियासत में पिछले कई महीनों से चर्चा चल रही थी कि राज ठाकरे महायुति के साथ गठबंधन करेंगे. मनसे प्रमुख राज ठाकरे की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद ये चर्चाएं सामने आईं. इसलिए सबका ध्यान राज ठाकरे की भूमिका पर गया. उसके बाद गुड़ी पड़वा सभा में राज ठाकरे ने महायुति को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की.

राज ठाकरे ने यह भी कहा कि उनके कार्यकर्ताओं ने विधानसभा की तैयारी शुरू कर दी है. बिना शर्त समर्थन देने के बाद एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे के रुख को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं. हालांकि राज ठाकरे के रुख से ऐसा लग रहा है कि उनका ध्यान लोकसभा चुनाव से कही ज्यादा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर है.

बारामती लोकसभा सीट से उम्मीदवार सुनेत्रा पवार इस वक्त जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रही हैं. इसमें सुनेत्रा पवार अलग-अलग गांवों का दौरा करती नजर आ रही हैं. इसके अलावा विजय शिवतारे भी अपने प्रचार के लिए मैदान में उतर गए हैं. उन्होंने कल सासवड में एक बैठक आयोजित की.

इस बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम अजित पवार भी शामिल हुए. तीनों ने सुनेत्रा पवार को वोट देने की अपील की है. बता दें कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार को बारामती से मैदान में उतारा है, जबकि एनसीपी (एसपी) शरद पवार ने बेटी सुप्रिया सुले को इस सीट से टिकट दिया है. इस तरह से बारामती सीट पर भाभी और ननद के बीच चुनावी जंग है.