Yellow alert - Rokthok Lekhani News

महाराष्ट्र : इन 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी... विदर्भ को मिली राहत
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में अब अधिकतर जिलों में बारिश का सिलसिला थम गया है। हाल ही में भारी बारिश के बाद अब वापस से बारिश थम गई है। लेकिन कुछ जिलों को ये राहत नहीं मिली है। महाराष्ट्र के कुछ जिलों में अभी भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है और भारतीय मौसम विभाग के अनुसार चेतावनी जारी की गई है। महाराष्ट्र में 24 अगस्त को कुछ जिलों में भारी बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें रायगढ़, पुणे, सतारा, कोल्हापुर, परभणी, हिंगोली और नांदेड़ जिले शामिल हैं। इन जिलों में जहाँ गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है।

नागपुर समेत विदर्भ के जिलों में बारिश थमी हुई है। विदर्भ में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन बादल छाए रहेंगे। विदर्भ में नागपुर में हल्की बारिश हो सकती है और अधिकतम तापमान 33°C तक पहुंच सकता है। विदर्भ के अन्य जिलों के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। मुंबई शहर और उपनगरों में मध्यम बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार यहां का अधिकतम तापमान 29°C तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहेगा।

पुणे में मध्यम बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना है, साथ ही 24 अगस्त के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। तापमान 28°C (अधिकतम) और 23°C (न्यूनतम) के बीच रहेगा। रायगढ़, सतारा और कोल्हापुर क्षेत्रों में भी गरज के साथ भारी बारिश की संभावना के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तरी महाराष्ट्र का मौसम देखे तो नासिक में बादल छाए रहेंगे और तापमान 29°C से 21°C के बीच रहेगा। इस क्षेत्र के लिए बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मराठवाड़ा क्षेत्र में परभणी, हिंगोली और नांदेड़ (येलो अलर्ट के तहत) के अलावा, अन्य जिलों में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। अलर्ट ज़ोन में रहने वाले निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे आईएमडी की सलाह से अपडेट रहें और भारी बारिश और संभावित गरज के साथ बारिश के प्रति आवश्यक सावधानी बरतें।

मुंबई सहित ठाणे और पालघर में 22 से 24 मई तक येलो अलर्ट...
मुंबई : महाराष्ट्र के कई जिलों समेत मुंबई महानगर में जमकर बारिश हुई। महज एक घंटे की बारिश में कई अंधेरी सबवे और दहिसर में पानी भर गया। मौसम विभाग ने महानगर में बुधवार और गुरुवार को भारी बारिश होने की बात कही है। मुंबई सहित ठाणे और पालघर में आगामी तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। खराब मौसम के चलते मछुआरों के लिए भी अडवाइजरी जारी की गई है।

जोगेश्वरी में 63 एमएम, अंधेरी में 57 एमएम, जुहू में 24 एमएम, सांताक्रुज में 23 एमएम, विलेपार्ले में 21 एमएम, खार में 19 एमएम और दिंडोशी में 18 एमएम बारिश दर्ज की गई, वहीं पवई में 38 एमएम, भांडुप में 29 एमएम बारिश हुई।

मौसम विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में 21 मई से 24 मई तक भारी बारिश हो सकती है। साथ ही, बिजली चमकने और तेज़ हवाएं चलने की भी आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर में एक मौसम प्रणाली बन रही है। मुंबई के मौसम विभाग केंद्र ने बताया कि कर्नाटक के तट के पास, अरब सागर के मध्य-पूर्वी भाग में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने की संभावना है।

अनुमान है कि 22 मई के आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। यह उत्तर की ओर बढ़ेगा और धीरे-धीरे और शक्तिशाली हो सकता है। मौसम विभाग की अधिकारी, शुभांगी भूटे ने कहा कि इस मौसम प्रणाली के कारण महाराष्ट्र में बारिश बढ़ने की उम्मीद है।

बारिश से दक्षिण कोंकण, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और मुंबई जैसे इलाके प्रभावित हो सकते हैं। कुछ जगहों पर भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है, और कुछ अलग-अलग जगहों पर इससे भी ज़्यादा तेज़ हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग ने मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की है। अगले कुछ दिनों में अरब सागर में मौसम खराब रहने की आशंका है। 21 मई से महाराष्ट्र और गोवा के पास समुद्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह 24 मई तक उत्तर की ओर बढ़ सकता है और मजबूत हो सकता है। CMO के अनुसार, इससे राज्य के तट को सीधा खतरा नहीं है। लेकिन 22 से 24 मई के बीच समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। खासकर रायगढ़, रत्नागिरी, मुंबई और पालघर के पास समुद्र ज्यादा खराब रहेगा।

मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी के साथ-साथ कोंकण बेल्ट में भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी
मुंबई - आमतौर पर मुंबई में होली तक बारिश जारी रहती थी उसके बाद धीरे-धीरे गर्मी का एहसास बढ़ता था. अमूमन जनवरी-फरवरी में मुंबई की मौसम सुहावना बना रहता था, मगर अभी हालात ऐसे हो गए हैं कि फरवरी के आखिर हफ्ते में पूरा शहर तप रहा है. इतनी गर्मी की मई-जून के बारे में सोचते ही लोगों की रूह कांप जा रही है. दरअसल, सोमवार से ही मुंबई का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है. पंखे, कूलर या एसी के बिना लोगों की जीना असंभव कर दिया है. मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी के साथ-साथ कोंकण बेल्ट में भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, रत्नागिरी और रायगढ़ जिलों के लिए 25 और 26 फरवरी को हीटवेव की चेतावनी जारी की. मुंबई में सोमवार को फरवरी में पिछले पांच सालों में सबसे तापमान दर्ज किया गया. आईएमडी की सांताक्रूज़ वेधशाला ने दिन का तापमान 38.4 डिग्री दर्ज किया, जो सामान्य से 6.4 डिग्री ज़्यादा है. इससे पहले, फरवरी में सबसे ज़्यादा तापमान 28 फरवरी, 2020 को दर्ज किया गया था, जब सांताक्रूज़ वेधशाला ने 38.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया था.इस बीच, कोलाबा स्थित आईएमडी की तटीय वेधशाला ने सोमवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री दर्ज किया, जो सामान्य से 6.2 डिग्री अधिक था.

कब मिलेगा राहत
मौसम विभाग की माने तो न केवल मुंबई बल्कि तटीय भागों, समुद्री बीच जैसे कि जूहू बीच काफी भीषण गर्मी से जूझ रहा है. यहां गर्मी और आर्द्र मौसम की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, आईएमडी के साइंटिस्ट डॉ. सोमा सेन रॉय ने बताया कि, ‘पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है. इसके परिणामस्वरूप, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश बढ़ने लगेगी. हमारे पास 26-28 को भारी बारिश की चेतावनी है. इस बीच, 27 फरवरी से बारिश की फ्रिक्वेंसी बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं.’

आईएमडी ने क्या कहा
वहीं, एक अन्य साइंटिस्ट सुषमा नायर ने बताया, ‘मुंबई का मौसम गर्म और आर्द्र बना रहेगा और हम अभी तक कोई हीटवेव अलर्ट जारी नहीं कर रहे हैं. पूर्वी हवा बहने के कारण तापमान अधिक है, जिससे समुद्री हवा आने में देरी हो रही है. यह कम से कम तीन दिन और जारी रहने वाला है.’

मुंबई में भी मॉनसून की जोरदार शुरुआत... राज्य के 16 जिलों में येलो अलर्ट
मुंबई : प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसून दस्तक दे चुका है। मुंबई में भी मॉनसून की जोरदार शुरुआत हो चुकी है. मुंबई में शुक्रवार सुबह से ही बारिश हो रही है. साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के 16 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. विदर्भ के यवतमाल, वर्धा, अमरावती, बुलढाणा, वाशिम में येलो अलर्ट जारी किया गया है. रत्नागिरी, पुणे, ठाणे, अहमदनगर, उस्मानाबाद, सोलापुर, लातूर, नासिक जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. समय पर मानसून आने के कारण किसानों ने अपना काम शुरू कर दिया है.

मुंबई और उपनगरों में बारिश शुरू हो गई है. दादर इलाके में सुबह से ही बूंदाबांदी हो रही है. इस बारिश के कारण वातावरण में ओस बन गई है. मौसम विभाग की ओर से मुंबई, ठाणे, पालघर रायगढ़ में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है. मुंबई उपनगर के कांदिवली, बोरीवली, मलाड, दहिसर, गोरेगांव इलाकों में बारिश हो रही है.

कोंकण में बारिश हो रही है. रत्नागिरी और चिपलून में भारी बारिश जारी है. मौसम विभाग ने 16 जून तक भारी बारिश की आशंका जताई है. पहले पखवाड़े में डेढ़ हजार मिमी बारिश का पड़ाव पार हो चुका है. इस बारिश से बांधों का जलस्तर बढ़ गया है. रत्नागिरी की बारिश से राजापुर के अनूस्कुरा घाट में दरार आ गई है.

अनुस्कुरा घाट को कोंकण से पश्चिम महाराष्ट्र को जोड़ने वाले निकटतम घाट के रूप में जाना जाता है. बरसात की शुरुआत में ही घाट के ध्वस्त हो जाने से आवागमन ठप हो जाने से भविष्य में इस घाट पर आवागमन की सुरक्षा का सवाल खड़ा हो गया है. लोक निर्माण विभाग दरार हटाकर सड़क को पक्का करने का काम शुरू कर रहा है.

जलगांव शहर में मानसून की दूसरी बारिश में अनाज उड़ गया है. जलगांव में शुक्रवार को मानसून की दूसरी बारिश की जोरदार मार पड़ी. इस भारी बारिश के कारण दुकानदार और नागरिक दहशत में आ गये. जलगांव शहर के छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स क्षेत्र सहित विभिन्न इलाकों में कई दुकानों में पानी घुस गया. साथ ही भारी बारिश के कारण सड़कों पर तालाब जमा हो गए. सड़कें नदियों जैसी हो गई हैं. जलगांव के आरआर विद्यालय इलाके में बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई.