major accident - Rokthok Lekhani News

कनाडा : कनाडा में बड़ा हादसा... ट्रेनिंग विमान क्रैश होने से दो भारतीय छात्रों की मौत !
कनाडा में दो भारतीयों के साथ हादसा हो गया. एक प्लेन क्रैश की वजह से दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई. भारतीय मिशन ने यह जानकारी दी. मृतकों की पहचान तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरण तिरुग्नानसंबंथम के रूप में हुई है. वैंकूवर स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने दोनों छात्रों की मौत पर रविवार (20 सितंबर) को शोक व्यक्त किया.

दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए कहा, 'वैंकूवर स्थित भारत का महावाणिज्य दूतावास तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरण तिरुग्नानसंबंथम की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करता है. दोनों भारतीय छात्रों की कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान हुए एक दुखद विमान हादसे में मौत हो गई.'

उसने कहा, 'इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवारों और उनके प्रियजनों के साथ हैं. हम शवों को भारत ले जाने के लिए उनके परिवारों को वाणिज्य दूतावास संबंधी हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार हैं.' CBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सस्केचेवान के किसबी के पास हर्वस एयर कंपनी का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में सवार दोनों लोगों की मौत हो गई. विमान को रजिस्टर करने वाली यह कंपनी एक फ्लाइट स्कूल भी चलाती है. रिपोर्ट में हर्वस एयर के अध्यक्ष एडम पेनर के बयान का हवाला देते हुए बताया गया है कि विमान में दो लाइसेंस प्राप्त पायलट सवार थे. वे अपने कमर्शियल पायलट लाइसेंस के लिए उड़ान के घंटे पूरे करने के मकसद से इस विमान को किराए पर लेकर रेजिना से कार्लाइल (सस्केचेवान) होते हुए स्टीनबैक (मैनिटोबा) की ओर रात की उड़ान पर निकले थे.

नासिक : राहुद घाट से एक बड़े हादसे की खबर; कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं; 6 लोगों की मौत
नासिक : महाराष्ट्र के नासिक जिले के चांदवड तालुका के राहुद घाट से एक बड़े हादसे की खबर आई है। बीती रात हुए इस भीषण एक्सीडेंट में एक साथ कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 16 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हादसा इतना गंभीर था कि सभी गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।

कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, मालेगांव की तरफ जा रहे एक कंटेनर के ड्राइवर को रात के समय नींद की झपकी आ गई। इस कारण ड्राइवर गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद तेज रफ्तार से आ रही अन्य गाड़ियां भी कंटेनर की चपेट में आ गईं। एक के बाद एक गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे हादसा और भी भयंकर हो गया।  इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा 16 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल में इलाज चल रहा है और कुछ घायलों की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

लंबा जाम
हादसे के बाद मौके पर भीषण जाम लग गया। एक साथ इतनी गाड़ियां टकराने और 6 लोगों की मौत होने की वजह से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जाम की वजह से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग गया।

पुणे में हेलीकॉप्टर क्रैश होने से बड़ा हादसा... 3 लोगों की मौत !
पुणेः  पुणे जिले में हेलीकॉप्टर क्रैश होने से बड़ा हादसा हो गया है। बावधान इलाके में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार,  बावधान इलाके में कोहरा होने की वजह से हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर धूं-धूं जलने का वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा रहा है कि हेलीकॉप्टर झाड़ियों में गिर गया और उसमें आग लग गई।

पुलिस ने बताया कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना में बुधवार सुबह पुणे में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना पुणे जिले के बावधन इलाके में हुई। दुर्घटना के तुरंत बाद आग लगने से हेलीकॉप्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के तुरंत बाद दो एम्बुलेंस और चार दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण दुर्घटना होना बताया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह किसका हेलीकॉप्टर था क्योंकि इसमें आग कैसे लग गई।

इससे पहले इस साल अगस्त में इसी तरह की एक घटना में एक निजी हेलीकॉप्टर मुंबई के जुहू से हैदराबाद जाते समय पुणे के पौड गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें सवार चार लोग घायल हो गए थे। हेलीकॉप्टर, AW 139 मॉडल, घटना के समय चार यात्रियों को ले जा रहा था। घायलों की पहचान आनंद कैप्टन के रूप में की गई, जिन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जबकि तीन अन्य लोगों की पहचान दीर भाटिया, अमरदीप सिंह और एसपी राम के रूप में की गई थी।

मुंबई के लालबाग में बड़ा हादसा... नशे में धुत यात्री की वजह से भीड़ में घुसी बस, 8 जख्मी, 1 की मौत !
मुंबई : मुंबई के लालबाग इलाके में भीषण हादसा हुआ है। जहां नशे में धुत शख्स की वजह बेस्ट बस अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई। इस हादसे में आठ लोग जख्मी हुए है और एक युवती की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बस चालक का आरोपी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन उपक्रम (बेस्ट) के बयान के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त बेस्ट बस भाटिया बाग से रानी लक्ष्मीबाई चौक की ओर जा रही थी। जब बस वहां पहुंची, तो नशे में धुत एक यात्री ने बस चालक को स्टीयरिंग व्हील से खींच लिया, जिसके कारण बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। जिससे बस ने पैदल चल रहे 9 लोगों को टक्कर मार दी।

पुलिस की मदद से घायल लोगों को इलाज के लिए केईएम अस्पताल ले जाया गया। घायलों में दो महिलाओं की हालत गंभीर थी और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। दुर्भाग्य से इलाज के दौरान उनमें से एक युवती ने दम तोड़ दिया। कालाचौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लालबाग के गणेश टॉकीज इलाके में रविवार रात में यह भीषण हादसा हुआ है। बेस्ट बस नंबर 66 की चपेट में आने से नौ लोग घायल हुए। हादसा तब हुआ जब नशे में धुत यात्री दत्ता शिंदे की बेस्ट बस के कंडक्टर और ड्राइवर से तीखी बहस हुई। कथित तौर पर शिंदे ने ड्राइवर से हाथापाई की और उसे खींचा, जिससे बस पर से ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। पुलिस ने आरोपी यात्री दत्ता शिंदे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।