terrorist - Rokthok Lekhani News

मुंबई : 'मैं आतंकवादी हूं', फर्जी बम कॉल से मचा हड़कंप
मुंबई : कथित बम धमकी भरे कॉल ने सुरक्षा एजेंसियों में कुछ समय के लिए हड़कंप मचा दिया। हालांकि, कुछ ही देर बाद मामले की जांच के बाद पता चला कि यह कॉल एपीएमसी में काम करने वाले एक 46 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर ने की, जो फर्जी निकली। दरअसल, सुबह करीब 11:54 बजे, कॉलर ने बीट मार्शल सिस्टम पर फोन कर कहा, 'मैं आतंकवादी बोल रहा हूं। मुंबई में बम ब्लास्ट होने वाला है।' इस अस्पष्ट लेकिन गंभीर धमकी के बाद पुलिस तंत्र तुरंत अलर्ट हो गया। हालांकि, कुछ ही घंटों में पुलिस ने कॉल करने वाले की पहचान तूफान नूरलाल शेख के रूप में की, जो सेक्टर 19 स्थित एपीएमसी मार्केट इलाके में रहने वाला एक मजदूर है।

अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने कोई ठोस जानकारी नहीं दी थी और उसके पास कोई वास्तविक योजना भी नहीं थी, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि यह केवल दहशत फैलाने की कोशिश थी। एपीएमसी पुलिस स्टेशन के कांस्टेबल राजेंद्र प्रकाश तायडे ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी के खिलाफ फर्जी आतंकी धमकी देने और कानून व्यवस्था को गुमराह करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि ऐसी अस्पष्ट धमकियों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, जिसके चलते कई यूनिट्स को तत्काल सक्रिय करना पड़ा और संसाधनों का इस्तेमाल करना पड़ा। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस तरह की फर्जी कॉल्स के गंभीर कानूनी परिणाम हो सकते हैं और यह वास्तविक आपात स्थितियों के दौरान पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता को भी प्रभावित कर सकती हैं। एपीएमसी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अजय शिंदे ने बताया कि हमने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसने शराब के नशे में ये सब किया। वहीं, मामले को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

अफगानिस्तान में जंग और जम्मू में मचाया आतंक... किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारा गया जैश आतंकी आदिल था अफगान रिटर्न
किश्तवाड़ : घने जंगलों में 4 फरवरी को भारतीय सेना के साथ मुठभेड़ में मारे गए जैश ए मोहम्मद के आतंकी स्वारुद्दीन ख़ान उर्फ आदिल को लेकर खुफिया एजेंसियों ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख़्वाह के कोहाट जिले का रहने वाला आदिल भारत में घुसपैठ से पहले अफगानिस्तान में अमेरिका और नाटो की सेनाओं के खिलाफ हक्कानी नेटवर्क के साथ मिलकर जैश ए मोहम्मद की तरफ़ से लड़ा था. जानकारी के मुताबिक साल 2016 में जैश ए मोहम्मद ने अपने बन्नू स्थित ट्रेनिंग कैम्प में आदिल को ट्रेन करके अफगानिस्तान में हक्कानी नेटवर्क के साथ लड़ने के लिए भेजा था.

आदिल अफगान के कुनार में पोस्टेड था

आदिल के अफगानिस्तान में पोस्टेड होने के दौरान की तीन तस्वीरें मौजूद हैं और जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान में नाटो और अमेरिका के साथ लड़ाई के दौरान आतंकी स्वारुद्दीन खान उर्फ आदिल कुनार प्रांत में पोस्टेड था. जैश ए मोहम्मद के आतंकी स्वारुद्दीन उर्फ आदिल पर जम्मू कश्मीर पुलिस ने 5 लाख रुपये का इनाम भी रखा हुआ था और बीते 2 साल से आदिल और उसके साथी एनकाउंटर के दौरान सेना को चकमा देकर भागने में कामयाब हो रहे थे. हालांकि 4 फरवरी को त्राशी के जंगल में आखिरकर आतंकी स्वारुद्दीन उर्फ आदिल को मार गिराया गया.

आदिल के ग्रुप के अन्य तीन आतंकी सैफुल्लाह, फरमान और बाशा अभी भी किश्तवाड़ के जंगलों में छिपे हुए हैं और भारतीय सेना ने इनकी घेराबंदी की हुई है. इन तीनों पर भी 5-5 लाख का इनाम जम्मू कश्मीर पुलिस ने रखा है. आतंकी स्वारुद्दीन उर्फ आदिल बीते 10 महीने में भारतीय सेना के द्वारा जैश ए मोहम्मद का मारा गया चौथा आतंकी है, जो अफगानिस्तान में अमेरिका और नाटो सेना के खिलाफ भी लड़ चुका है.

अफगानिस्तान में लड़कर लौटे थे पाकिस्तान

इससे पहले भारतीय सेना ने पिछले साल 11 अप्रैल को किश्तवाड़ के छतरू इलाके में जैश के आतंकी असद उर्फ रहमान उर्फ बच्चा को मार गिराया था. ख़ैबर पख्तूनख़्वाह प्रांत से ताल्लुक़ रखने वाला असद उर्फ रहमान उर्फ बच्चा भी अफगानिस्तान में 2021 तक हक्कानियों के साथ मिलकर जैश ए मोहम्मद के लिए अमेरिका और नाटो सेनाओं के साथ लड़ रहा था. इसी तरह इसी एनकाउंटर में मारा गया फरमान उल्लाह उर्फ़ फ़रमान कंधार में तालिबान के साथ मिलकर अमेरिका और नाटो के साथ 2021 तक लड़ रहा था.

26 जून 2025 को मारा गया जैश ए मोहम्मद का एक और आतंकी रुक़सार अहमद उर्फ मौलवी को जैश ए मोहम्मद ने ट्रेन करके तालिबान के साथ मिलकर ग़ज़नी प्रांत में लड़ने के लिए भेजा था. इसी कड़ी में बीते 10 महीने में स्वारुद्दीन उर्फ आदिल चौथा ऐसा मारा गया आतंकी है, जो अफगानिस्तान में जंग के बाद भारत में घुसपैठ करके आतंकवाद फैलाने आया था और मारा गया.

सोवियत संघ के जमाने से चल रहा जिहाद

खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, अफगानिस्तान में आतंकवाद फैलाने वाले आतंकियों को भारत भेजने की मोडस ऑपरेंडी कोई नई नहीं है. 80 के दशक में सोवियत संघ के खिलाफ अफगान जिहाद के दौर में जब सोवियत संघ के सैनिक 1989 में अफगानिस्तान छोड़ कर वापस चले गए थे, तब भी अफगानिस्तान में सोवियत के खिलाफ तालिबान और अन्य संगठन के साथ मिलकर लड़ने वाले आतंकियों के पाकिस्तान वापस आने के बाद उन्हें कश्मीर में आतंक फैलाने के लिए ISI ने भेजा था और यही से जम्मू कश्मीर में व्यवस्थित आतंकवाद की शुरुआत पाकिस्तान ने की थी. जो 1989 तक अफ़ग़ान मुजाहिद थे वो 1990 के बाद से सज्जाद अफगानी के नेतृत्व में हरकत उल मुजाहिद्दीन और हाफिज मुहम्मद सईद के नेतृत्व में लश्कर ए तैयबा के आतंकी बन गए.

मुंबई : नशे में व्यक्ति ने नौसेना पर संभावित आतंकवादी हमले की चेतावनी दी; मामला दर्ज
मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति ने कुछ ऐसा काम किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि नशे की हालत में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन करके महानगर के दक्षिणी हिस्से में स्थित नौसेना गोदी पर संभावित आतंकवादी हमले की चेतावनी दी।

कॉल के बाद एक्शन में आई पुलिस
जैसे ही कॉल पुलिस कंट्रोल रूम में आई, पुलिस हरकत में आ गई। हालांकि, जांच में पाया गया कि यह कॉल फर्जी थी। मामले से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि फोन करने वाले ने दावा किया कि वह आंध्र प्रदेश से है और उसे किसी ने इस बारे में सूचना दी थी। फोन करने वाले की पहचान जहाँगीर के रूप में हुई है, जो शराब के नशे में अपने दोस्त के साथ फोन कर रहा था।

किसी को नहीं किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधिकारी का कहना है कि उस प्रकरण में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है और अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

दिल्ली : 3 राज्यों में छापेमारी; बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा; दिल्ली से दो और रांची से एक आतंकी गिरफ्तार
दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और सेंट्रल एजेंसियों ने मिलकर 3 राज्यों में छापेमारी की और एक बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा किया. पिछले दो दिनों से चल रहे ऑपरेशन के दौरान ISIS के 5 आंतकियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें से दो आतंकियों को दिल्ली से और एक आतंकी रांची से गिरफ्तार किया गया है. आतंकियों के पास से हथियार और बम बनाने का सामान बरामद हुआ. दिल्ली से गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान आफताब और सूफियान नाम से हुई है, जो मुंबई के रहने वाले हैं. रांची से गिरफ्तार किए गए आतंकी की पहचान दानिश के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि ये तीनों आतंकी किसी बड़े हमले की साजिश कर रहे थे.

इन तीन राज्यों में की छापेमारी
दिल्ली की स्पेशल सेल ने सेंट्रल एजेंसी के साथ मिलकर टेरर नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए तीन राज्यों में छापेमारी की, जिसमें दिल्ली, मुंबई और झारखंड राज्य शामिल हैं. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से दो और रांची से एक आतंकी को गिरफ्तार किया.

किसी बड़े हमले की कर रहे थे साजिश
छापेमारी के दौरान दिल्ली से गिरफ्तार किए गए आतंकी आफतान और सूफियान के पास से हथियार और IED बनाने का सामान बरामद हुआ. वहीं रांची से गिरफ्तार किए गए दानिश के ठिकाने से पुलिस को केमिकल IED बनाने का सामान बरामद हुआ. इसके अलावा, एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया. जानकारी के मुताबिक ये आतंकी दिल्ली सहित देश के अलग-अलग जगह पर आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में थे.

ISIS के लिए करते थे काम
जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए पांचों आतंकी ISIS के स्लीपर सेल थे. इन आतंकियों का मुख्य काम ISIS में नए आतंकियों की भर्ती करना भी था. स्पेशल सेल पता लगा रहा है कि ISIS में अब तक कितने आतंकियों की भर्ती की गई और कहां-कहां रेकी कर आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी. पुलिस ने कुछ और संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया है और उनसे गहन पूछताछ कर रही है.