abusive - Rokthok Lekhani

मुंबई: जबरन सेल्फी, चेंजिंग रूम में एंट्री, मांगते हैं नंबर, पुलिस के गंदे व्यवहार पर बार डांसर पहुंचीं महिला आयोग
मुंबई: मुंबई के डांस बार को लेकर एक बार फिर से विवाद खड़ा होता दिखाई दे रहा है। इन डांस बार में काम करने वाली महिलाओं (बार डांसर्स) ने महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग से मुंबई पुलिस के रवैए की शिकायत की है। बार डांसर्स महिलाओं ने आयोग से संपर्क कर स्थानीय पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लिखित शिकायत में उन्होंने कहा है कि पुलिसकर्मी बिना सहमति के सेल्फी लेते हैं। वे चेंजिंग रूम में भी जबरन घुस आते हैं। गौरतलब हो कि मुंबई में डांस बार विवादों के बाद 2005 में बंद कर दिए गए थे, लेकिन लंबी कानूनी लड़ाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 2016 में फिर से खोलने का आदेश दे दिया था। 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने बार संचालन के नियम तय किए थे। मुंबई में डांस बार रात 11:30 बजे तक खाेलने की अनुमति है।

आयोग के दफ्तर पहुंची बार डांसर्स
बार डांसर्स ने कहा है कि पुलिसकर्मी जबरन सेल्फी लेते हैं और फिर चेंजिंग रूम में घुसपैठ करते हैं। बार डांसर्स से पहले इनके मालिकों ने भी आवाज उठाई थी कि पुलिस के अनाधिकृत प्रवेश से धंधा प्रभावित हो रहा है। आयोग में अंधेरी की बार में काम करने वाली महिला परफॉर्मेंस ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुंबई में अंधेरी में डांस बार की संख्या ठीकठाक है। बार डांसर्स ने अपने आरोप में कहा है पुलिसकर्मी घर के पते और फोन नंबर मांगते हैं तथा रात 9:30 बजे के बाद बार में आकर अनुचित व्यवहार करते हैं। इससे महिलाएं अपमानित, असुरक्षित महसूस करती हैं। बार में काम करने वाली महिलाओं की शिकायत पर अभी महिला आयोग की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा रुपाली चाकणकर हैं।

बार मालिकों ने भी महिला डांसर के समर्थन में आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि बार रात 1:30 बजे बंद हो जाते हैं। फिर भी पुलिस रात में आती है। जिससे ग्राहक असहज होते हैं। इससे कारोबार प्रभावित होता है। उनका आरोप है कि मुंबई पुलिस छापेमारी और लाइसेंस रद्द करने की धमकियां देकर डराने-धमकाने की कोशिश करती है। बार में परफॉर्म करने वाली महिलाओं का कहना है कि यह भेदभावपूर्ण कर्फ्यू उनकी आजीविका को धीरे-धीरे खत्म कर रहा एक डांसर ने हैरानी जताई कि मुंबई के अन्य बारों में ऐसा नहीं होता, सिर्फ अंधेरी में क्यों? बार डांसर महिलाओं ने कहा कि वह भयभीत महसूस कर रही हैं। वे डरती हैं कि यदि ये तस्वीरें लीक हुईं तो उनके परिवार और बच्चों की जिंदगी प्रभावित हो सकती है।

अभी काफी कम रह गई है संख्या
मुंबई में साल 2005 तक करीब 700 डांस बार थे। इनमें 307 के पास लाइसेंस था। यह पूरा विवाद ऐसे वक्त सामने आया है जब महाराष्ट्र सरकार सभ्य तरीके से डांस बार संचालित करने के लिए एक बिल लाने की दिशा में काम कर रही है। मुंबई के काफी डांस बार आर्केस्ट्रा बार में बदल चुके हैं। मुंबई में डांस बार मुख्य रूप से दहिसर, अंधेरी, बांद्रा, जुहू तारा रोड और वर्ली जैसे इलाकों में स्थित है। मुंबई से सटे मीरा भाईंदर में डांस बार और आर्केस्ट्रा बार मौजूद हैं।

हम अपमानजनक भाषा का समर्थन नहीं करते... इस तरह की आपत्तिजनक भाषा समाज में दरार पैदा करती है - अजित पवार
मुंबई : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने  कहा कि एक पार्टी के कुछ लोग एक खास समुदाय को निशाना बनाकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ऐसी भाषा का कड़ा विरोध करती है. वह जाहिर तौर पर बीजेपी विधायक नितेश राणे का जिक्र कर रहे थे, जिन्होंने हाल ही में एक सभा में यह कि सभा में मौजूद लोगों को केवल हिंदुओं के साथ ही व्यापारिक लेन-देन करना चाहिए.

चाकण में एक सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, "आज एक राजनीतिक दल के कुछ लोग एक खास समुदाय और धर्म को निशाना बनाकर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. हम ऐसी भाषा का समर्थन नहीं करते और इसका कड़ा विरोध करते हैं. इस तरह की आपत्तिजनक भाषा समाज में दरार पैदा करती है. "

अजित पवार ने वहां उपस्थित लोगों से मतदान करते समय भावनात्मक न होने का अनुरोध किया और उनका समर्थन मांगा. अजित पवार ने कहा कि पिछले 34 सालों से लोगों की सेवा किए जाने के बावजूद उन्हें अब तक सर्वश्रेष्ठ भाषण के लिए या सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार नहीं मिला है. बता दें कणकवली विधायक इससे पहले विवादों में रहे हैं. कुछ दिनों पहले बीजेपी विधायक नितेश राणे ने एक विवादास्पद बयान दिया था.

उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर महंत रामगिरी महाराज के खिलाफ किसी ने कुछ कहा, तो मस्जिदों में घुसकर चुन-चुन कर मारेंगे. इस बयान के बाद अहमदनगर पुलिस ने श्रीरामपुर और तोपखाना थानों में राणे के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की थी.  अपने भाषण के दौरान राणे ने कहा, "मैं तुम्हें उसी भाषा में धमकी दे रहा हूं जो तुम्हें समझ में आती है. अगर हमारे रामगिरी महाराज के खिलाफ कुछ भी कहा गया, तो हम मस्जिदों के अंदर जाकर चुन-चुन कर मारेंगे. इसे याद रखना."

माटुंगा में सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी पर एफआईआर... महिला के लिए अपशब्द इस्तेमाल करने का आरोप
मुंबई : माटुंगा पुलिस ने सेवा निवृत्त हुए पुलिस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी पर बीएनएस की धारा 79 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। यह पूरा विवाद माटुंगा पुलिस थाने की हद्द मेम मौजूद पुलिस अधिकारी के इमारत में पार्किंग में रखा गया बोर्ड निकालने से शुरू हुआ। इस पर अधिकारी ने महिला को अंग्रेजी में कह दिया कि आप महिला नहीं हैं आप बीच में है।  इस पर महिला थाने में पहुंच गई और उन पर एफआईआर दर्ज करवा दिया।

सीनियर इंस्पेक्टर दीपक चव्हाण ने बताया कि मामले में मधुकर शंखे जो रिटायर्ड अधिकारी हैं उन्हें नोटिस भेजकर बुलाया गया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि महिला और उसके पति दोनों काम के सिलसिले में विदेशों यात्रा करते हैं। शिकायतकर्ता पिछले 8 सालों से भड़ोत्री के तौर पर दादर के इमारत में रहती है। उसी बिल्डिंग में रिटायर्ड पुलिस अधिकारी मधुकर शंखे भी रहते हैं। महिला उन्हें नहीं पहचानती है और आते जाते कभी-कभी उनकी बातचीत होती थी।

जून 2024 से बिल्डिंग में कलर का काम किया जा रहा है। शंखे बिल्डिंग के सेक्रेटरी हैं। जिन्होंने यह काम कॉन्ट्रेक्टर को दिया है। बिल्डिंग में लगा हुआ एसबीआई बैंक का बोर्ड किसी ने पार्किंग में रख दिया था। वह बोर्ड महिला की कार के सामने पार्क किया गया था। इस वजह से महिला ने कॉन्ट्रेक्टर को चिल्लाया और बोर्ड हटाने के लिए कहा क्योंकि उन्हें अपनी कार निकालने में समस्या हो रही थी। इस पर महिला ने कॉन्ट्रेक्टर और शंखे को बताया क्योंकि शंखे सोसायटी के सेक्रेटरी हैं। लेकिन दोनों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। 6 अगस्त को 3 बजे के लगभग शंखे ने महिला को उल्टा जवाब दिया।

सोशल मीडिया पर अपशब्द पोस्ट करने पर 30 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार...
मुंबई: क्राइम ब्रांच ने एक 30 वर्षीय व्यक्ति को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया था कि शिकायतकर्ता 3,000 करोड़ रुपये की वित्तीय हेराफेरी में शामिल था। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि शिकायतकर्ता के खाते में उद्योगपति गौतम अडानी से संबंधित कंपनी से राशि प्राप्त हुई थी।

क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (सीआईयू) ने इस मामले में शनिवार को अंधेरी निवासी मोहित दिनेश जैन को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ प्रतिरूपण, धोखाधड़ी, मानहानि, साजिश, सबूत नष्ट करने और सूचना प्रौद्योगिकी रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

जैन ने कथित तौर पर सत्य कर्मा हैंडल के माध्यम से 7 दिसंबर, 2023 को सोशल मीडिया एक्स पर कहानी पोस्ट की। इस पोस्ट में शिकायतकर्ता ने 3000 करोड़ रुपये की वित्तीय हेराफेरी का आरोप लगाया है. यह भी कहा गया कि शिकायतकर्ता के बैंक खाते में प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम अडानी से जुड़े संगठन से अवैध रूप से धन प्राप्त हुआ था।

आरोपियों ने इन आरोपों को लेकर सबूत के तौर पर दस्तावेज और कुछ लिंक अपलोड किए थे. शिकायत में कहा गया, लेकिन लिंक नहीं खुल सका। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में 12 दिसंबर को दक्षिण क्षेत्रीय साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में कहा गया है कि इस पोस्ट से उनकी और उनके परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है.

मामले की जांच क्राइम ब्रांच की सीआईयू को सौंपी गई. जब सीआईयू जांच कर रही थी, विंडसन प्रोजेक्ट्स लिमिटेड एलएलपी के एक भागीदार ने पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि उनके बैंक खाते का लिंक भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था.

शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने बैंक कर्मचारियों और चार्टर्ड अकाउंटेंट की मदद से वे बैंक स्टेटमेंट हासिल किए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी जैन को गिरफ्तार कर लिया. आशंका है कि इसके पीछे कोई गिरोह काम कर रहा है. पुलिस इस संबंध में आगे की जांच कर रही है।