IMD - Rokthok Lekhani News

नई दिल्ली: मॉनसून फिर दिखाएगा तेवर, 70 केएम की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, जानें आईएमडी का अपडेट
नई दिल्ली: सितंबर की शुरुआत के साथ देश के कई हिस्सों में सुबह के मौसम में हल्का बदलाव महसूस होने लगा है, लेकिन दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की सक्रियता अभी बरकरार है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 7 सितंबर को उत्तर, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश के साथ आंधी-तूफान, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र और इंडो-गंगेटिक प्लेन में सक्रिय ट्रफ के प्रभाव से मॉनसूनी गतिविधियां बनी हुई हैं। इसके चलते अगले कुछ दिनों तक अलग-अलग राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ तेज हवाओं का अनुमान दिल्ली-एनसीआर में 7 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश के दौरान गरज-चमक के साथ करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना है। पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम खराब रह सकता है। उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश की संभावना उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में 7 सितंबर को बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। पूर्वी हिस्सों में 7 और 8 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। भारी बारिश वाले क्षेत्रों में जलभराव जैसी समस्या भी सामने आ सकती है।
उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का अनुमान है। देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की, हल्द्वानी, नैनीताल, रुद्रपुर, काशीपुर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल समेत कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में लगातार या भारी बारिश होने की स्थिति में भूस्खलन, मिट्टी के कटाव और सड़क मार्ग बाधित होने का खतरा बढ़ सकता है। 10 से 12 सितंबर के दौरान भी राज्य में मॉनसूनी गतिविधियों के तेज रहने का अनुमान है।

मध्य भारत में भी बरसेंगे बादल मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मॉनसून सक्रिय रहने की संभावना है। पश्चिमी हिस्सों में 7 सितंबर को जबकि पूर्वी हिस्सों में 7-8 और फिर 11-12 सितंबर को भारी बारिश होने का अनुमान है। विदर्भ में 10 से 12 सितंबर के दौरान भारी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में 8 से 12 सितंबर के बीच कई स्थानों पर बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। भोपाल में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बिहार से बंगाल तक बारिश के आसार बिहार में 7 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।

पटना में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। झारखंड में 8 से 11 सितंबर तक बारिश और गरज-चमक का दौर बने रहने का अनुमान है। रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में 7 से 10 सितंबर तक बारिश होने का अनुमान है। उप-हिमालयी क्षेत्रों और सिक्किम में 7-8 सितंबर तथा 11-12 सितंबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मुंबई में फिर शुरू हुई जोरदार बारिश, आंधी-तूफान की भी आशंका; आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट
मुंबई : मानसूनी बारिश जारी है. बारिश के कारण शहर के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मुंबई में तेज बरसात के साथ बहुत तेज हवाएं चल रही है, अगर आप छतरी लेकर निकल रहे है तो भी इस बरसात में हाल बुरा होने वाला है. शहर में बारिश के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है और समुद्र में ऊंची लहरें उठने शुरू हो गई हैं.

ऊंची-ऊंची इमारत धुंध की चादर में लिपटी है दिखाई दे रही हैं. ऐसे में नगर निगम ने अपील की है कि बहुत आवश्यक ह तो ही घर से निकले अन्यथा अपनी और परिवार की सुरक्षा देखते हुए ना निकलें.  मुंबई के कोस्टल रोड से इस वक्त बहुत तेज हवाएं चल रही है. भारतीय मौसम विभाग ने आज भी शहर के कई इलाकों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी रखा है.  वहीं, बृहन्मुंबई नगर निगम ने मुंबई के लिए आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी और हाई टाइड (समुद्र में ऊंची लहरें उठने) की भी चेतावनी जारी की है. रविवार (5 जुलाई) को 4.19 मीटर ऊंची लहरें उठने की संभावना है, जो दोपहर लगभग 3:22 बजे अपने चरम पर होंगी.
विभाग के अनुसार, आज राज्य के उत्तरी कोंकण के जिलों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ अलग-अलग इलाकों में बहुत अधिक बारिश होने की संभावना है. दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ अलग-अलग जगहों पर बहुत अधिक बारिश होने की संभावना जताई है.

इसके अलावा उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में कुछ अलग-अलग इलाकों में बिजली कड़कने और तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ आंधी-तूफान और बहुत अधिक बारिश होने की संभावना जताई है. राज्य के मराठवाड़ा के जिलों में कुछ अलग-अलग जगहों पर बिजली कड़कने और तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) के साथ आंधी-तूफान और भारी बारिश होने की संभावना जताई है.

मंबई में कहं सबसे अधिक हुई बारिश
BMC ने उन इलाकों की रिपोर्ट साझा की है 4 जुलाई सुबह 8 बजे से 5 जुलाई सुबह 7 बजे तक सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई. मुंबई के शहर इलाके के मांडवी फायर स्टेशन में 255.8 मिमी, कोलाबा पंपिंग स्टेशन में 250.2 मिमी, बी वार्ड ऑफिस में 244.6 मिमी और मेननवाड़ा फायर स्टेशन में 241.4 मिमी बारिश दर्ज की गई.

वहीं, मुंबई के पश्चिमी उपनगर के अंधेरी फायर स्टेशन में 252.6 मिमी, अंधेरी के चकाला म्यूनिसिपल स्कूल में 248.8 मिमी, हिंदुहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे म्यूनिसिपल स्कूल में 247.6 मिमी, गोरेगांव के आरे कॉलोनी म्यूनिसिपल स्कूल में 247 मिमी और के वेस्ट वार्ड ऑफिस में 243.8 मिमी बारिश दर्ज की गई.
वहीं, मंबई के पूर्वी उपनगर के विक्रोली वेस्ट स्थित बिल्डिंग प्रपोजल ऑफिस में सबसे अधिक 306.6 मिमी बारिश दर्ज गई. वहीं, विक्रोली के टैगोर नगर म्यूनिसिपल स्कूल में 298.2 मिमी, पसपोली पवई म्यूनिसिपल स्कूल में 284 मिमी, विक्रोली फायर स्टेशन में 283.6 मिमी और भांडुप कॉम्प्लेक्स में 273 मिमी बारिश दर्ज की गई.

मुंबई : महाराष्ट्र के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री पार, मुंबई, एमएमआर, कोकण और विदर्भ में गर्मी से हाहाकार, आईएमडी अलर्ट
मुंबई : भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने शनिवार को मुंबई ही नहीं, बल्कि एमएमआर, कोकण और विदर्भ तक हाहाकार मचाया। उमस भरी गर्मी में लोग पसीने से तरबतर नजर आए। सुबह से ही सूरज की तेज किरणों ने कुछ कदम पैदल चलने के बाद लोगों को छांव तलाशने पर मजबूर कर दिया। मुंबई में कई जगह पारा 40 डिग्री, तो एमएमआर में 43 डिग्री सेल्सियस से पार चला गया। वही, कोकण और विदर्भ में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा होने पर लोगों की हालत पस्त हो गई।

मौसम विभाग ने वेस्टर्न डिस्टरबेंसके चलते इतनी भीषण गर्मी पड़ने की बात कही है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि आने वाले एक-दो दिन टेंपरेचर मौजूदा आंकड़ों के इर्द- गिर्द ही रहेगा।

धूप में खूब तपी आमची मुंबई
कोकण समेत पूरे राज्य में भीषण लू चल रही है, जिसका असर मुंबई शहर, एमएमआर में भी महसूस किया गया। शनिवार को तेज धूप मुंबईकरों के लिए भारी परेशानी का सबब बनी। सेंट्रल सबर्ब में मुलुंड, भांडुप, विक्रोली और आसपास तापमान 40 डिग्री के इर्द-गिर्द रहा, हालांकि दादर (34डिग्री), जुहू (33.9डिग्री), कोलाबा (33.7डिग्री) में स्थिति थोड़ी सामान्य थी, लेकिन यहां ह्यूमिटी से लोग हलकान दिखे।

एमएमआर में हालत पस्त
एमएमआर क्षेत्र में चिलचिलाती धूप से नागरिको की हालत पस्त हो गई। अंबरनाथ (43.8डिग्री), मनोर (43.7डिग्री), तलोजा (43.4डिग्री), कल्याण (43.3डिग्री), मोरबे (43.2डिग्री), बदलापुर (43.1डिग्री) और डोंबिवली (43डिग्री) में भीषण गर्मी पड़ी। वही, नवी मुंबई के खारघर (42.9डिग्री), दीघा (42.7डिग्री), ऐरोली (42.5डिग्री), पनवेल (41.5डिग्री), कोपरखैरणे (41.2डिग्री) और इंटरनैशनल एयरपोर्ट (40डिग्री) में पारा पीक पर रहा। इसके अलावा ठाणे के कलवा-दिवा (42.1डिग्री), ठाणे शहर (41.7डिग्री) पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। तटीय क्षेत्रों में तापमान अपेक्षाकृत नियंत्रित रहा। बेलापुर (38.8), विरार (37.9डिग्री), नेरुल (37.7डिग्री), डहाणू (36.6), उत्तान (36.3डिग्री), रत्नागिरी (36डिग्री) और हार्ने (33.6डिग्री) में अपेक्षाकृत कम तापमान दर्ज किया गया।

तटीय शहरों में तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान मिचौंग... IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
नई दिल्ली : बंगाल की खाड़ी में अगले दो दिनों में चक्रवाती तूफान मिचौंग की आशंका है। मौसम विभाग ने इसको लेकर कई तटीय शहरों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 दिसंबर की शाम तक यह चक्रवाती तूफान मिचौंग आंध्र प्रदेश में माचिलिपटनम और चेन्नई के तट से टकरा सकता है।

मौसम विभाग ने उत्तरी तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के निवासियों के लिए 3 दिसंबर को अत्यधिक भारी वर्षा और 4 दिसंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के साथ अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अलर्ट जारी होने के बाद ही तटीय क्षेत्रों में प्रशासन अलर्ट पर आ गया है।

चेन्नई के अरक्कोणम शहर में एनडीआरएफ को स्टैंडबाय पर रखा गया है। स्थिति को देखते हुए सभी इलाकों में मछुआरों को फिलहाल समुद्र में न जाने की हिदायत दी गई है। मौसम विभाग की मानें तो आज इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी के ऊपर एक दबाव में तब्दील होने की संभावना है।