security agencies - Rokthok Lekhani News

धुरंधर' फिल्म के बाद डी-कंपनी की गतिविधियों पर एजेंसियों की नजर, जांच जारी
मुंबई में अंडरवर्ल्ड से जुड़े नेटवर्क को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। हालिया खुफिया सूचनाओं के आधार पर जांच एजेंसियां उन रिपोर्टों की पड़ताल कर रही हैं जिनमें दावा किया गया है कि चर्चित स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ के रिलीज होने के बाद डी-कंपनी से जुड़े कुछ तत्वों ने मुंबई में अपनी गतिविधियां बढ़ाने की कोशिश की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांचकर्ताओं को संदेह है कि संगठन से जुड़े कुछ लोगों को नए व्यक्तियों की पहचान करने और उन्हें नेटवर्क से जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई थी। एजेंसियों का मानना है कि कुछ स्थानीय मुद्दों और सामाजिक असंतोष का इस्तेमाल लोगों को प्रभावित करने के लिए किया जा सकता था। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और जांच जारी है।

खुफिया एजेंसियां इस पहलू की भी जांच कर रही हैं कि क्या हाल की गतिविधियां डी-कंपनी के घटते प्रभाव को दोबारा स्थापित करने की कोशिश का हिस्सा हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि संगठन की पारंपरिक आपराधिक गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई के कारण उसका प्रभाव पहले की तुलना में कम हुआ है, जिसके चलते नए तरीके अपनाने की आशंका जताई जा रही है।

मामला ऐसे समय सामने आया है जब हाल ही में दिल्ली पुलिस ने एक कथित आतंकी साजिश का भंडाफोड़ किया था। जांच के दौरान कुछ संदिग्ध कड़ियों की भी पड़ताल की जा रही है, हालांकि विभिन्न मामलों की जांच अलग-अलग एजेंसियों द्वारा की जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि फिलहाल सभी सूचनाओं का सत्यापन किया जा रहा है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले उपलब्ध साक्ष्यों की विस्तृत जांच की जाएगी। अधिकारियों ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।

इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी...सुरक्षा एजेंसियां जांच में लगी
मुंबई : Mumbai Airport को शनिवार रात धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें इंडिगो की फ्लाइट में बम रखे होने की बात कही गई थी। इस ईमेल के आते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा अधिकारियों की हलचल बढ़ गई। हालांकि, जब फ्लाइट की जांच की गई तो ऐसा कुछ भी नहीं मिला।

ऐसे में यह साफ हो गया कि बम होने का दावा अफवाह भर था। ईमेल में लिखा था कि इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6045 में बम रखा है। यह फ्लाइट रात में मुंबई से अहमदाबाद जाने वाली थी।

बम की अफवाह के चलते इंडिगो की फ्लाइट को जांच के बाद रात को देरी से छोड़ा गया। सुरक्षा एजेंसियां अब इसकी जांच में लगी हैं कि ये ईमेल किसने भेजा और इसका क्या मकसद था।

गौरतलब है कि दिल्ली से मलेशिया जाने वाली एक उड़ान शुक्रवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बम की झूठी अफवाह के कारण देरी से रवाना हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि मलेशिया एयरलाइंस की एमएच173 उड़ान से दोपहर करीब 1 बजे बम की धमकी के बारे में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया गया, जिसके बाद उन्होंने पूरे विमान की गहन जांच की।

विमान ने 2 घंटे 40 मिनट की देरी के बाद कुआलालंपुर के लिए उड़ान भरी और घटना में शामिल चार यात्रियों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया। विमान के ओवरहेड केबिन में बैग रखने को लेकर 2 यात्रियों के बीच बहस छिड़ गई।

एक यात्री ने दूसरे से पूछा कि उसके बैग में क्या है तो दूसरे ने जवाब में 'बम' कहा। पायलट को इसके बारे में सूचित किए जाने के बाद उड़ान को रोक दिया गया। इसके बाद पायलट ने एटीसी (हवाई यातायात नियंत्रक) को घटना की जानकारी दी।

अलकायदा के सरगना अल जवाहिरी की मौत, दुनिया भर की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर
मुंबई: अलकायदा के सरगना अल जवाहिरी की मौत के बाद दुनिया भर की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। मुंबई समेत भारत के अन्य प्रमुख महानगरों की पुलिस भी सतर्कता बरत रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से मिले आदेश के बाद मुंबई में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए स्थानीय प्रशासन सुरक्षा एजेंसियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर रही है।

मुंबई स्थित अमेरिकी दूतावास से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें अमेरिकी सरकार से खास निर्देश मिला है कि वे मुंबई समेत भारत के अन्य हिस्सों में रहने अथवा घूमने वाले अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करें। उन्हें संवेदनशील जगहों पर आने-जाने से रोकें और सतर्कता बरतते हुए भारत में यात्रा करने की अनुमति दें।अमेरिकी नागरिक अस्थायी तौर पर मुंबई और दिल्ली में रहते हैं।

मुंबई पुलिस इनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। अमेरिकी दूतावास के साथ ही अमेरिकी मूल के निवासियों की सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है। इनके अस्थायी निवास स्थानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। एक अधिकारी ने बताया कि यह कदम अल जवाहिरी की ड्रोन हमले में मारे जाने की घटना के बाद से उठाए जा रहे हैं।

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने भारतीय खुफिया एजेंसी को सूचना दी है कि अल जवाहिरी की मौत के बाद अलकायदा के समर्थक या इससे जुड़े आतंकी संगठन अमेरिकी नागरिकों को निशाना बना सकते हैं। इस खुफिया अलर्ट के बाद मुंबई पुलिस सतर्कता बरत रही है। सार्वजनिक जगहों, ऐतिहासिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाली जगहों के अलावा विदेशी पर्यटकों एवं विदेशी कंपनियों के साथ-साथ सरकारी इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है। संदिग्ध लोगों एवं वाहनों की जांच-पड़ताल भी हो रही है।