actress - Rokthok Lekhani News

मुंबई : डायरेक्टर शकील नूरानी पर रेप का आरोप, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, 33 साल की एक्ट्रेस ने दर्ज कराई शिकायत
मुंबई : फिल्म इंडस्ट्री में अब तक कई अभिनेत्रियां कास्टिंग काउच को लेकर अपना एक्सपीरियंस साझा कर चुकी हैं और अब मनोरंजन जगत से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। फिल्म 'जोरू का गुलाम' सहित कई पुरानी और चर्चित हिंदी फिल्मों का निर्दशन कर चुके मशहूर डायरेक्टर शकील नूरानी को मुंबई की मालवानी पुलिस ने यौन उत्पीड़न के केस में गिरफ्तार किया है। शकील नूरानी (73) पर 33 वर्षीय अभिनेत्री ने दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए मलवणी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने निर्देशक को गिरफ्तार कर लिया है। शकील नूरानी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें 12 अगस्त तक की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

शकील नूरानी गिरफ्तार
'बड़े दिलवाला' (1999) और 'जोरू का गुलाम' (2000) जैसी फिल्मों के लेखन, निर्माण और निर्देशन के लिए मशहूर शकील नूरानी पर पीड़िता ने आरोप लगाया है कि फिल्म प्रोजेक्ट पर चर्चा के बहाने शकील ने उसे अपने घर बुलाया था। पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते  हुए बताया, निर्देशक शकील नूरानी ने एक आगामी फिल्म प्रोजेक्ट पर चर्चा करने के बहाने एक 33 वर्षीय अभिनेत्री को मलवणी स्थित अपने आवास पर बुलाया था। आरोप है कि वहां उन्होंने महिला का यौन उत्पीड़न किया। मामले में महिला को कथित तौर पर नशीला पदार्थ देने और बाद में एक कथित वीडियो के जरिए उसे धमकाने के आरोप भी शामिल हैं।

शकील नूरानी गिरफ्तार
'बड़े दिलवाला' (1999) और 'जोरू का गुलाम' (2000) जैसी फिल्मों के लेखन, निर्माण और निर्देशन के लिए मशहूर शकील नूरानी पर पीड़िता ने आरोप लगाया है कि फिल्म प्रोजेक्ट पर चर्चा के बहाने शकील ने उसे अपने घर बुलाया था। पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते  हुए बताया, निर्देशक शकील नूरानी ने एक आगामी फिल्म प्रोजेक्ट पर चर्चा करने के बहाने एक 33 वर्षीय अभिनेत्री को मलवणी स्थित अपने आवास पर बुलाया था। आरोप है कि वहां उन्होंने महिला का यौन उत्पीड़न किया। मामले में महिला को कथित तौर पर नशीला पदार्थ देने और बाद में एक कथित वीडियो के जरिए उसे धमकाने के आरोप भी शामिल हैं।

12 अगस्त तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेजे गए नूरानी
मलवणी पुलिस ने इस मामले में शकील नूरानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(M), 123, 351(2) और 88 के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद शकील नूरानी को कल मालवनी पुलिस ने बोरीवली हॉलीडे कोर्ट में पेश किया जहां उन्हें 12 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
शकील नूरानी का करियर और फिल्में
बता दें, शकील नूरानी हिंदी सिनेमा के जाने-माने लेखक, निर्देशक और निर्माता हैं और उन्होंने 1991 में रिलीज हुई 'विष्णु देवा' से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।। उन्होंने 1999 में रिलीज हुई 'बड़े दिलवाला' से लेखन क्षेत्र में कदम रखा, जिसके वह निर्देशक और निर्मात भी थे। उन्होंने गोविंदा और ट्विंकल खन्ना स्टारर 'जोरू का गुलाम' का भी निर्देशन किया था। साल 2000 में रिलीज हुई ये फिल्म हिट थी। इसके अलावा शकील ने 'तेजाबः द एसिड ऑफ लव' का भी निर्देशन किया, जो 2005 में रिलीज हुई थी।

मुंबई : देह व्यापार के धंधे में मराठी फिल्म की लीड एक्ट्रेस, पुलिस ने किया रेस्क्यू, दलाल पकड़ा गया
मुंबई : पुलिस ने गिरगांव के एक होटल में कथित तौर पर चल रहे देह-व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने दो एक्ट्रेस को रेस्क्यू किया है. इनमें से एक मराठी फिल्मों की लीड एक्ट्रेस है और दूसरी बंगाली और बॉलीवुड फिल्मों में कैमियो रोल कर चुकी है. इस ऑपरेशन के दौरान एक दलाल को रंगे हाथों पकड़ा गया, जो कथित तौर पर सेलिब्रिटीज के साथ काम करने वाला मेकअप आर्टिस्ट है. मुंबई पुलिस ने एक बयान में इसकी जानकारी दी.

इससे पहले, इसी साल जनवरी में अनैतिक मानव तस्करी विरोधी विभाग की टीम ने नवी मुंबई के तुर्भे नाका इलाके में स्थित लॉज में चल रहे अवैध देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया था. टीम ने मौके से सात महिलाओं को मुक्त कराया था. एक मुखबिर से सूचना मिलने के बाद हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इस रैकेट से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

तुर्भे नाका स्थित एक लॉज में ग्राहकों से मोटी रकम वसूलकर महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा था. पुलिस ने इसकी पुष्टि के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की थी. पुलिस ने एक नकली ग्राहक को लॉज में भेजा और जैसे ही अवैध गतिविधि की पुष्टि हुई, टीम ने तुरंत छापा मार दिया. छापेमारी के दौरान पुलिस को लॉज के कमरों में सात महिलाएं मिलीं, जिन्हें देह व्यापार के लिए रखा गया था.

पुलिस जांच में सामने आया था कि आरोपी आपस में मिलीभगत कर महिलाओं को लॉज में ठहराते थे और ग्राहकों को दिखाकर उनकी पसंद के अनुसार सौदा तय किया जाता था. देह व्यापार से प्राप्त रकम को आपस में बांटा जाता था. पुलिस ने नकली ग्राहक से ली गई राशि भी जब्त की थी.

मुंबई-पुणे रूट पर 5 घंटे तक ट्रैफिक जाम में फंसी एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी मुंबई से पुणे जा रही थीं, तभी भारी ट्रैफिक जाम में फंसकर पांच घंटे से अधिक समय तक एक ही जगह पर खड़ी रहीं। जिससे भयावह अनुभव का सामना करना पड़ा। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की और इसे अत्यंत डरावना बताया। कार से बाहर निकलकर उन्होंने एक वीडियो शूट किया और अपनी परेशानी लोगों के साथ साझा की। वीडियो में लंबी-लंबी गाड़ियों की कतारें नजर आ रही थीं, जो पूरी तरह स्थिर थीं। इससे साफ पता चल रहा था कि ट्रैफिक पूरी तरह जाम हो चुका था।

मंखुर्ड ब्रिज पर 5 घंटे से फंसी सोनाली
सोनाली कुलकर्णी ने वीडियो में बताया कि वे मुंबई से पुणे जा रही थीं, लेकिन मंखुर्ड ब्रिज पर ट्रैफिक जाम में फंस गईं। उन्होंने कहा कि नमस्ते, मैं अभी मंखुर्ड ब्रिज पर हूं। ठीक पांच घंटे हो गए हैं कि हम यहां फंसे हुए हैं। मैं पुणे की ओर जा रही थी। आप मेरे पीछे और आगे देख सकते हैं, कितना ट्रैफिक है। हमने ट्रैफिक कंट्रोल टीम को फोन किया, वे कह रहे हैं कि धैर्य रखें।

हम पूरी तरह फंस गए हैं, न आगे जा सकते हैं, न पीछे
सोनाली ने आगे बताया कि जाम बेहद भयानक है और उन्हें भी पता नहीं कि यह कब सुधरेगा। हम आगे नहीं निकल पा रहे हैं और पीछे मुड़ भी नहीं सकते। हम पूरी तरह फंस गए हैं। हम सबके लिए प्रार्थना करें। अगर पुलिस को कुछ पता हो या वे दूसरी तरफ से आकर हमें कोई अपडेट दे सकें तो कृपया करें।
उन्होंने कहा, “हम अब भूख का भी एहसास नहीं कर पा रहे हैं, यह उससे भी आगे की स्थिति है। मैं जानती हूं कि कई लोगों ने इससे भी बदतर स्थितियों का सामना किया होगा, लेकिन पांच घंटे तक एक ही जगह पर फंसे रहना वाकई बहुत डरावना है।”

मुंबई : अभिनेत्री आकांक्षा अवस्थी पर लगा 11.5 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR
मुंबई : मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े नाम और बड़े मुनाफे का लालच देकर की गई एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री आकांक्षा अवस्थी, उनके पति विवेक कुमार उर्फ अभिषेक कुमार सिंह चौहान और उनके साथियों पर एक व्यवसायी ने 11.50 करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगाया है। इस मामले में सीमा शुल्क निकासी के व्यवसाय से जुड़े हितेश कांतिलाल अजमेरा (52) ने पंतनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आकांक्षा अवस्थी पर लगा धोखाधड़ी का आरोप
पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने खुद को फिल्म इंडस्ट्री में मजबूत पकड़ और भारी आर्थिक ताकत वाले लोग बताया। अभिनेत्री आकांक्षा अवस्थी ने अंधेरी में फिल्म स्टूडियो और कलाकारों के ट्रेनिंग सेंटर का दावा किया। स्टूडियो के मालिकाना हक, शोहरत और 200 करोड़ रुपये के ब्याज-मुक्त लोन का लालच देकर उनसे निवेश कराया गया। शिकायत के अनुसार, अभिनेत्री के पति विवेक कुमार ने बिहार के बेतिया इलाके में एक गोदाम में 300 करोड़ रुपये नकद होने की झूठी कहानी सुनाई।

पति संग एक्ट्रेस ने 11.50 करोड़ रुपये का किया घपला
उन्होंने कहा कि कानूनी अड़चनों के कारण पैसा फंसा है और उसे छुड़ाने के लिए निवेश चाहिए। बदले में चार दिन में 200 करोड़ रुपये बिना ब्याज लौटाने का वादा किया गया। इस भरोसे को पुख्ता करने के लिए अभिनेत्री ने खुद पीड़ित को आश्वासन दिया। मार्च से जुलाई 2024 के बीच पीड़ित के 11.50 करोड़ रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराए गए। भरोसा दिलाने के लिए पीड़ित को पटना ले जाया गया और कथित गोदाम से जुड़े दस्तावेज दिखाए गए। बेतिया ले जाने की योजना भी बनाई गई।

कानूनी पचड़े में फंसी आकांक्षा अवस्थी
5 जुलाई 2024 को बेतिया जाते समय विवेक कुमार मिठाई लेने के बहाने कार से उतरे और फिर वापस नहीं आए। बाद में उनका मोबाइल भी बंद हो गया। कुछ दिन तक आरोपी बहाने बनाकर संपर्क में रहे, लेकिन बाद में सभी गायब हो गए। पीड़ित का कहना है कि भारी आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई, जिस वजह से शिकायत दर्ज कराने में देरी हुई। आखिरकार 28 जनवरी, 2026 को FIR दर्ज की गई। पुलिस ने धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और विश्वासघात की धाराओं के आधार पर मामला दर्ज किया है। बैंक लेनदेन, कथित फिल्म स्टूडियो, दिखाए गए दस्तावेजों और सभी आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।