Taiwan - Rokthok Lekhani

चीन ताइवान में क्या करने वाला है ? सैकड़ों लड़ाकू विमान भेजकर बुना साजिश का जाल... अब एयर स्पेस को करेगा बंद!
चीन : चीन ताइवान के खिलाफ हरकतें तेज करता जा रहा है. पहले उसने वहां तीन दिवसीय युद्धाभ्यास किया और अब 16 से 18 अप्रैल के बीच ताइवान का एयर स्पेस बंद रखने का फैसला किया है. ग्लोबल एक्सपर्ट्स ने चीन की इस हरकत पर चिंता जताई है और उनका कहना है कि अगस्त के बाद से चीन का यह सबसे बड़ा बल-प्रदर्शन ताइवान को हड़पने की उसकी मंशा को दर्शाता है. चीन ताइवान के एक खास हिस्से में एयर स्पेस को बंद करेगा.

ऐसे में वहां से सिविलियन फ्लाइट्स ऑपरेट नहीं हो पाएंगी यानी वहां से विमानों की उड़ानें रोक दी जाएंगी और अन्य देशों का कोई जेट उधर नहीं जा सकेगा. दूसरे देश के एयरस्पेस को बंद करने का चीन का यह कदम बेहद दुस्साहस भरा है. ऐसा करके चीन एक तो अमेरिका को अपनी ताकत का अहसास कराना चाहता है, दूसरे वो ताइवान के विरुद्ध छोटे स्तर पर मिलिट्री एक्शन ले सकता है. छोटे-से देश ताइवान पर चीन का छोटा-सा हमला भी बड़ा नुकसानदेह हो सकता है.

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ताइवान को लेकर एक फरमान जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि ताइवान उनका पार्ट है और वे उसके लिए किसी भी हद तक जाएंगे. इसके बाद यह खबर आई है कि चीन नॉर्थ ताइवान का एयरस्पेस बंद करने वाला है. इस पर चिंता जताते हुए एक ताइवानी अफसर ने कहा कि अब फ्लाइट बैन से इस इलाके का करीब 70% एयर ट्रैफिक डिस्टर्ब होगा. जिसका अमेरिका, दक्षिण कोरिया, जापान आदि देशों को जाने-आने वाली फ्लाइट्स पर सीधा असर पड़ेगा.

चीन की हरकतें तेज होते देख प्रशांत महासागर में अमेरिकी सेना ने भी युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है. यूएस आर्मी के हजारों जवान फिलिपींस के इलाके में अपनी ताकत का प्रदर्शन करने जुटी हैं, बता दें कि यह देश (फिलिपींस) दक्षिणी चीन सागर में स्थित है और इसके हजारों टापू हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, यहां अमेरिका और फिलीपींस के 17 हजार से ज्यादा सैनिक युद्धाभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं.

चीन और ताइवान के बीच एक बार फिर से तनाव चरम पर
ताइपे: ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने सीएनएन को दिए इंटरव्‍यू में चीन के बुरे इरादों पर बड़ा बयान दिया है। वू ने कहा है कि चीन की तरफ से आक्रामक सैन्‍य अभ्‍यास को अंजाम दिया जा रहा है। इसे अभ्‍यास को देखकर ऐसा लगता है कि चीनी सेना ताइवान के खिलाफ युद्ध छेड़ने की तैयारी कर रही है। पिछले दिनों ताइवान की राष्‍ट्रपति साई इंग वेन अपने पहले अमेरिका दौरे पर थीं। यहां पर उन्‍होंने अमेरिकी कांग्रेस के स्‍पीकर केविन मैक्‍कार्थी से मुलाकात की। चीन उनके दौरे और मैक्‍काथी के साथ उनकी मीटिंग से चिढ़ा हुआ है। अपनी नाराजगी को बताने के लिए उसने चारों तरफ से ताइवान की घेराबंदी कर दी है।
वू ने इंटरव्‍यू में कहा,'सैन्य अभ्यास और उनकी बयानबाजी को देखें, तो ऐसा लगता है कि वे ताइवान के खिलाफ युद्ध शुरू करने के लिए तैयार होने की कोशिश कर रहे हैं।' वू के मुताबिक ताइवान की सरकार चीनी सैन्‍य खतरे को एक ऐसी चीज के रूप में देखती है जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है और ताइवान इसकी निंदा करता है। वू से पूछा गया कि क्या ताइवान को संभावित चीनी सैन्य कार्रवाई के समय का कोई आभास है ? इस पर वू ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी के अनुमान के आधार पर कहा कि चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी सेना को साल 2027 तक तैयार रहने का निर्देश दिया है। वहीं वू ने ताइवान की सैन्‍य तैयारियों पर भी भरोसा जताया।
वू के शब्‍दों में, 'ताइवान के खिलाफ बल प्रयोग करने का फैसला करने से पहले चीनी नेता दो बार सोचेंगे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह 2025 या 2027 या उससे भी आगे है, ताइवान को बस तैयार रहने की जरूरत है।' ऐसा लगता है कि पहली बार चीनी नौसेना ने ताइवान पर एयरक्राफ्ट कैरियर के जरिए फाइटर जेट्स के जरिए हमले किए हैं। ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन पिछले शुक्रवार को सेंट्रल अमेरिका और अमेरिका की 10 दिनों की यात्रा से लौटी हैं। उनके लौटने के एक ही दिन बाद चीन ने अभ्यास शुरू कर दिया।
चीन, ताइवानी राष्‍ट्रपति को अलगाववादी नेता मानता है जिन्‍हें पश्चिमी देशों का समर्थन हासिल है। चीन का मानना है कि वेन बाहरी ताकतों के साथ मिलकर स‍ाजिश रच रही हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या इस तरह दौरा ताइवान को महंगा पड़ रहा है, वू ने जवाब दिया, 'चीन यह तय नहीं कर सकता कि ताइवान कैसे दोस्त बनाता है। चीन यह भी तय नहीं कर सकता कि हमारे दोस्त ताइवान को किस तरह से समर्थन देना चाहते हैं।' अगस्‍त 2022 से ही दोनों देशों के बीच तनाव चल रहा है। उस समय तत्‍कालीन अमेरिकी स्‍पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान की यात्रा पर गई थीं।

नैन्सी पेलोसी के ताइवान दौरे पर चीन की फिर घुड़की...फिर मत कहना चेताया नहीं था
ताइवान को लेकर एक नए पैटर्न की राजनीति करवट लेती दिख रही है क्योंकि इस पर अमेरिका और चीन एक बार फिर आमने-सामने आते दिख रहे हैं। अमेरिकी संसद के सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी मंगलवार को ताइवान की यात्रा पर जा रही हैं। इस पर चीन भड़का हुआ है। उसने कहा कि अगर वो ताइवान जाती हैं तो चीनी सेना चुप नहीं बैठेगी। चीन ने घुड़की के लहजे में बताया कि फिर मत कहना कि चेतावनी नहीं दी थी। उधर चीन की धमकी पर अमेरिका का भी बयान सामने आया है।

चीन की तरफ से अमेरिका को दी गई धमकी!

दरअसल, चीन की धमकियों के बावजूद नैन्सी पेलोसी अधिकारियों के साथ ताइवान यात्रा पर जाएंगी। पेलोसी चार एशियाई देशों की यात्रा कर रही हैं, सबसे पहले वह सिंगापुर पहुंचीं हैं। इसके बाद ताइवान की संभावित यात्रा पर तिलमिलाए चीन ने अमेरिका को चेतावनी दी है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चीन अमेरिका को फिर से चेतावनी देना चाहता है कि अगर पेलोसी ताइवान गईं तो पीपुल्स लिबरेशन आर्मी खाली नहीं बैठेगी।

गंभीर राजनीतिक प्रभाव का कारण बनेगी यह यात्रा'

चीन के आधिकारिक बयान में यह भी कहा गया कि चीन निश्चित रूप से अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए दृढ़ और मजबूत जवाबी कदम उठाएगा। अमेरिका को एक-चीन सिद्धांत और यूएस-सिनो विज्ञप्ति पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के वादे का पालन करना चाहिए। यह भी कहा गया कि अमेरिकी सरकार में तीसरी नंबर की अधिकारी' के रूप में पेलोसी की ताइवान की यात्रा 'गंभीर राजनीतिक प्रभाव का कारण बनेगी।

उधर अमेरिका की तरफ से चीन के इस बयान पर प्रतिक्रिया भी सामने आई है। व्हाइट हाउस ने सोमवार को स्पीकर नैन्सी पेलोसी की 'ताइवान की यात्रा' पर चीन की बयानबाजी की निंदा की है। बयान में कहा गया कि अमेरिका को बीजिंग के साथ तनाव बढ़ाने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा समन्वयक जॉन किर्बी ने भी इस बाबत एक बयान दिया है और कहा है कि यह यात्रा अध्यक्ष पर निर्भर है। हम उनकी यात्रा के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करेंगे लेकिन अध्यक्ष को ताइवान जाने का अधिकार है।

उन्होंने यह भी कहा कि हमारी 'एक चीन नीति' के बारे में कुछ भी नहीं बदला है जो ताइवान संबंधी अधिनियम द्वारा निर्देशित है। हम ताइवान की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं करते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले दिनों में चीन भड़काऊ बयानबाजी और दुष्प्रचार का इस्तेमाल करेगा।

उधर यूएस ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल मार्क मिले ने मीडिया से कहा था कि अगर पेलोसी ताइवान जाती हैं और वहां पर उनको किसी भी प्रकार की सैन्य सहायता की जरूरत पड़ती है तो हम वो करेंगे।