girls - Rokthok Lekhani News

मुंबई : महाराष्ट्र एचएससी 2026 रिजल्ट जारी, 89.79% पास प्रतिशत; लड़कियों ने फिर मारी बाजी
मुंबई  : महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को महाराष्ट्र एचएससी 2026 के नतीजे आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए। बोर्ड ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम जारी किए, जिसके बाद लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हुआ। इस वर्ष भी 12वीं कक्षा के परिणामों में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। कुल मिलाकर राज्य का पास प्रतिशत 89.79 प्रतिशत दर्ज किया गया है, जो पिछले वर्षों की तुलना में संतोषजनक माना जा रहा है।

बोर्ड के अनुसार, इस बार राज्य भर से 14 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी और सभी को अपने परिणाम का लंबे समय से इंतजार था। परिणाम जारी होने के साथ ही छात्रों में उत्साह और राहत दोनों का माहौल देखने को मिला। ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा दोपहर 12 बजे से शुरू कर दी गई। छात्र अपने परिणाम महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों—mahahscboard.in, mahresult.nic.in और hscresult.mkcl.org—पर जाकर देख सकते हैं। वेबसाइटों पर ट्रैफिक बढ़ने के कारण शुरुआती समय में कुछ तकनीकी दबाव भी देखा गया।

बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि परिणाम प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से पूरी की गई है और सभी जिलों से डेटा एकत्र कर समय पर परिणाम घोषित किए गए हैं। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे अपनी डिजिटल मार्कशीट सुरक्षित रखें और आगे की पढ़ाई या करियर से जुड़े विकल्पों पर ध्यान दें। नतीजों के बाद स्कूलों और कॉलेजों में भी छात्रों और शिक्षकों के बीच खुशी का माहौल देखा गया। कई छात्रों ने अच्छे अंकों के साथ सफलता हासिल कर आगे की उच्च शिक्षा की तैयारी शुरू कर दी है।

मुंबई : मल्टिनैशल कंपनी का अशरफ सिद्दीकी गिरफ्तार, हिंदू लड़कियों को टारगेट करने का आरोप
मुंबई : महाराष्ट्र के नासिक में कथित धर्मांतरण और यौन शोषण, फिर अमरावती में सेक्स स्कैंडल के खुलासे के बाद मुंबई से नया मामला सामने आया है। आरोप है कि एक अशरफ नाम का युवक कथित तौर पर कंपनी में साथ काम करने वाली हिंदू लड़कियों को टारगेट करता था।

आरोपों के बाद मुंबई पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एक लड़की ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके साथ अश्लील बात करता था। वह धर्म से जुड़ी हुई बातें भी करता था।

मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी और पीड़िता जिस कंपनी में काम करते थे, वो कंपनी बंद हो गई है। आरोपी कंपनी में किसी बड़े पोस्ट पर नहीं था, बल्कि वह एक सहकर्मी था।

मुंबई : ‘कौन ज्यादा लड़कियां फंसाएगा’ की शर्त ने तबाह की कई जिंदगियां, आपसी झगड़े ने खोला खौफनाक राज
मुंबई : महाराष्ट्र के अमरावती में चल रहे हाई-प्रोफाइल ब्लैकमेलिंग और शोषण कांड में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। दरअसल, पुलिसिया जांच में सामने आया है कि इस पूरे कांड की जड़ दो मुख्य आरोपियों, आयान अहमद और उजर खान के बीच लगी एक 'शर्त' थी। दोनों के बीच इस बात की होड़ लगी थी कि कौन ज्यादा लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसा सकता है। आरोप है कि इसी शर्त के चक्कर में कई लड़कियों का जीवन खराब हो गया। शुरुआत में यह महज लड़कियों को फंसाने की एक घिनौनी होड़ थी, लेकिन जल्द ही यह संगठित अपराध में बदल गया। आरोपियों ने लड़कियों के साथ बिताए निजी पलों को रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी आयान अहमद के पास से 18 वीडियो और 39 अश्लील तस्वीरें मिली हैं, जिनका इस्तेमाल लड़कियों को ब्लैकमेल करने और उन्हें देह व्यापार या पैसों के लिए मजबूर करने में किया जाता था।

पैसों के विवाद ने फोड़ा 'पाप का घड़ा'
जानकारी के अनुसार, यह कांड शायद कभी सामने नहीं आता, अगर आयान और उजर के बीच पैसों और लड़कियों को लेकर अनबन न हुई होती। दोनों के बीच बढ़ते विवाद के बाद, उजर खान ने गुस्से में आकर कुछ वीडियो वायरल कर दिए। वीडियो के सोशल मीडिया पर फैलते ही हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू की, जिससे इस बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ।

राजनीतिक कनेक्शन और रसूख
मुख्य आरोपी आयान अहमद अचलपुर कॉलेज का छात्र है और पूर्व में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से जुड़ा रहा था, जहाँ वह सोशल मीडिया का काम संभालता था। स्थानीय पार्षद मुजीब राशिद ने बताया कि वीडियो वायरल होने पर उन्होंने आयान को चेतावनी भी दी थी, जिस पर उसने माफी मांगकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की थी।

जांच के घेरे में 'सट्टा' और 'फंडिंग'
पुलिस ने अब तक 8 पीड़ित लड़कियों की पहचान की है, जो अलग-अलग शहरों से यहाँ पढ़ाई करने आई थीं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि एक कॉलेज छात्र होने के बावजूद आयान के पास ऐशो-आराम के लिए पैसे कहाँ से आ रहे थे। कुछ स्थानीय सूत्रों ने उसके 'सट्टेबाजी' में शामिल होने का भी अंदेशा जताया है। महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने इस मामले में 'लव जिहाद' के दावों को खारिज करते हुए इसे एक गंभीर आपराधिक और ब्लैकमेलिंग सिंडिकेट बताया है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

मुंबई से पुणे तक 180 बच्चियों का यौन शोषण, 350 वीडियो, अमरावती में 19 साल का मोहम्मद अयाज उर्फ तनवीर गिरफ्तार
मुंबई  : महाराष्ट्र के अमरावती में एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया गया है, जिस पर कम से कम 180 नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने और 350 से ज़्यादा अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है। पुलिस ने एक BJP सांसद की शिकायत के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए यह गिरफ़्तारी की। युवक की उम्र महज 19 साल है। उसका नाम मोहम्मद अयान अहमद उर्फ तनवीर अहमद है। उसे 21 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि परतवाड़ा शहर के रहने वाले मोहम्मद अयाज़, उर्फ़ तनवीर पर आरोप है कि उसने लड़कियों को लव ट्रैप में फंसाया। लड़कियों को मुंबई और पुणे ले गया और उनके अश्लील वीडियो बनाए।

जबरदस्ती यौन शोषण, फिर ब्लैकमेलिंग
नागपुर से 180 किलोमीटर दूर, पास के शहर परतवाड़ा और अचलपुर इस स्कैंडल से हिल गए। जो 180 वीडियो बरामद हुए हैं उनमें वह नाबालिग लड़कियों से ज़बरदस्ती करते हुए दिखाई दे रहा है। आरोप है कि अयान अहमद इन वीडियो का इस्तेमाल लड़कियों को ब्लैकमेल करने और उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेलने के लिए किया गया। इनमें से कुछ वीडियो ऑनलाइन भी बड़े पैमाने पर शेयर किए गए।

अयान के साथ कोई और भी शामिल?
आरोपी अयान अहमद तनवीर अहमद पर आरोप है कि उसने लड़कियों को रिश्तों में फंसाया, फिर उनकी मर्ज़ी के बिना वीडियो बनाते हुए उनके साथ शारीरिक और यौन शोषण किया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुछ वीडियो में आरोपी खुद भी दिखाई दे रहा है। वीडियो को देखकर शक है कि किसी दूसरे साथी ने भी इस यौन शोषण का वीडियो बनाने में उसकी मदद की होगी।

राज्यसभा सांसद ने किया हंगामा
सोमवार को तब हंगामा मच गया जब राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे और BJP के प्रदेश प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी ने अमरावती ग्रामीण SP विशाल आनंद से शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने सोशल मीडिया के ज़रिए कई लड़कियों को फंसाया और उनके साथ यौन शोषण किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वे ज़ोरदार आंदोलन करेंगे।

आंदोलन की धमकी
राज्यसभा सांसद अनिल बोंडे ने पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विशाल आनंद को एक ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि नाबालिगों को WhatsApp और Snapchat ग्रुप्स के ज़रिए सुनियोजित तरीके से निशाना बनाया गया। अगर एक विशेष जांच दल का गठन नहीं किया गया, तो वे बुधवार सुबह वह अपने समर्थकों के साथ SP के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे। आरोपी अब पुलिस हिरासत में है, और उससे ज़्यादा जानकारी हासिल करने के लिए उसके फ़ोन की जांच की जा रही है। साथ ही, साइबर सेल ने सोशल मीडिया से वीडियो हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।