film - Rokthok Lekhani News

मुंबई : धार्मिक पहचान से जुड़ी गाड़ी जलाने और वीडियो बनाने मुंबई गए थे दोनों आरोपी, सरगना ने दिया था बड़ा लालच
मुंबई : सरगना ने लालच दिया था कि ऐसे वीडियो को वायरल करेंगे जिससे काफी पैसा आएगा। उसमें (आरोपियों) हिस्सा भी दिया जाएगा। देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पकड़े गए लोकेश उर्फ पपला और विकास को हिंदू लिखी (धार्मिक पहचान से जुड़ी) गाड़ी जलाने और उसका वीडियो बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सरगना ने लालच दिया था कि ऐसे वीडियो को वायरल करेंगे जिससे काफी पैसा आएगा। उसमें (आरोपियों) हिस्सा भी दिया जाएगा।

जब एटीएस ने दोनों को गिरफ्तार किया तो ग्रामीणों को उनकी सच्चाई पता चली और उनकी गतिविधियों की चर्चा गांव में होने लगी। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के व्यवहार में बदलाव देखा गया था। दोनों को कुछ माह पहले मुंबई भी भेजा गया था लेकिन वहां आग लगाने की घटना को अंजाम नहीं दे सके।

ग्रामीणों ने बताया कि लोकेश मूल रूप से गाजियाबाद का रहने वाला है जबकि विकास बुलंदशहर के शिकारपुर गांव का है। दोनों के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। लोकेश के पिता विकलांग हैं और किसी व्यक्ति के यहां मुंशी का काम करते थे जबकि विकास के पिता चालक हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों मेरठ के अगवानपुर गांव निवासी साकिब और अरबाब के संपर्क में थे। वे इन दोनों को ट्रेनिंग दे रहे थे। इनको गाड़ी जलाने और उसका वीडियो बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी। सरगना साकिब ने बताया था कि उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी फॉलोवर्स हैं जिस पर वीडियो अपलोड करने पर काफी पैसा आएगा। उसने दोनों को ऑनलाइन कुछ पैसे भी भेजे थे। ग्रामीणों का कहना है कि 3-4 माह पहले दोनों को मुंबई भी भेजा गया था। उन्हें वहां किसी स्थान पर आगजनी करने के लिए कहा गया था लेकिन आरोपी बिना कुछ किए वापस आ गए।

खुलासे से हैरान हैं परिजन
लोकेश उर्फ पपला का परिवार छपरौला गांव की राम विहार कॉलोनी में रहता है। उसके पिता रोहतास शर्मा ने करीब 20 साल पहले अपना मकान बनाया था जो जो सड़क स्तर से नीचे पड़ गया है। दो बेटियों की शादी कर चुके हैं। लोकेश की मां करिश्मा का कूल्हा टूटा है और सिर में चोट लगी है। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। लोकेश घर से एक-एक सप्ताह के लिए लापता रहता था। नशा भी करता है। 28 मार्च को पुलिस छपरौला चौकी पर बात करने के लिए कहकर घर से ले गई थी। वह बेलदारी व शादी समारोह में वेटर का काम भी करता है। घर का खर्च बड़ा बेटा लकी शर्मा संभाल रहा है जो पढ़ाई के साथ-साथ मेहनत मजदूरी भी करता है। आरोपी लोकेश हर साल कांवड़ भी लेकर आता था लेकिन आतंकी नेटवर्क से जुड़ने की बात से पिता व भाई हैरान हैं।

छपरौला में आरोपी विकास का नहीं मिला मकान
बुलंदशहर निवासी आरोपी विकास छपरौला में किराये पर रहता था लेकिन किसी को उसके मकान व रहने के बारे में जानकारी नहीं है। स्थानीय पुलिस इसका पता लगा रही है। मोहल्ले के निवासी उसे देखने और पहचाने से भी इन्कार कर रहे हैं। पुलिस ने विकास के फोटो के साथ मकान की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। एक मकान में विकास नाम का युवक मिला लेकिन वह दूसरा था। पुलिस का कहना है कि विकास 15 साल तक हरियाणा में रहा था। कुछ माह पहले ही छपरौला में किराये पर मां के साथ रह रहा था। उसकी मां घरों में काम करती है लेकिन मकान की जानकारी नहीं हो सकी है।

झांकी में सुदामा बनता था पपला
ग्रामीणों ने बताया कि लोकेश उर्फ पपला श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की झांकी में सुदामा बनता था और नृत्य भी करता था, लेकिन पिछले साल के कार्यक्रम में उसने हिस्सा नहीं लिया था। अब उसके देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने से सभी अचंभित हैं। उनका कहना है कि इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा है। लोगों का कहना है कि वह नशे का आदि हो गया था। रुपये के लिए कुछ भी करने को तैयार रहता था।

मुंबई : पवई होटल में चोरी का मामला: फिल्म डायरेक्टर ने होटल कर्मचारी पर गंभीर आरोप
मुंबई : पवई के साकी विहार रोड स्थित अम्मास पैलेस होटल में फिल्म डायरेक्टर ऋषभा गिरी (28) के खिलाफ कथित चोरी का मामला सामने आया है। गिरी ने आरोप लगाया है कि होटल के कर्मचारी सदानंद चौबे (25) ने उनके बैग से दो चांदी की ईंटें और 5.30 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। इस मामले में पवई पुलिस ने चौबे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिर से घटना का विवरण देते हुए गिरी ने बताया कि वह मार्च 2025 से 23 मार्च, 2026 तक अम्मास पैलेस होटल में अकेले रह रही थीं। अपने काम के चलते वह अक्सर होटलों में ठहरती हैं। उन्होंने अपनी कमाई से दो चांदी की ईंटें खरीदी थीं, जिनकी कीमत लगभग 4 लाख रुपये थी। इन्हें और कुछ नकद राशि को उन्होंने अपने बैग में रखा था। चूंकि उनका शेड्यूल अस्थिर था, इसलिए वह अलग-अलग समय पर होटल में जाती और लौटती थीं।

ऋषभा गिरी के अनुसार, 10 मार्च, 2026 को जब उन्हें पैसों की आवश्यकता पड़ी, तो उन्होंने अपना बैग चेक किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि दो चांदी की ईंटें और 1.30 लाख रुपये नकद गायब थे। इसके बाद उन्होंने होटल के स्टाफ और मैनेजर रोहित एंड्रीव को सूचित किया और बैग से चोरी की पुष्टि के लिए सीसीटीवी फुटेज देखने का अनुरोध किया। होटल मैनेजर और पर्सनल मैनेजर अजहमद खान, शेट्टी और अन्य स्टाफ मेंबर्स की मौजूदगी में सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। फुटेज में कथित तौर पर देखा गया कि चौबे ने 28 फरवरी, 2026 को उनके बैग से दो चांदी की ईंटें और 7 मार्च, 2026 को 1.30 लाख रुपये नकद चुराए थे।

ऋषभा ने बताया कि जब चौबे ने देखा कि सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है, तो वह होटल से फरार हो गया। होटल स्टाफ ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद था। गिरी ने शुरू में सोचा कि चौबे वापस लौट आएगा, इसलिए उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क नहीं किया। बाद में जब उन्हें पता चला कि चौबे अपने घर जा चुका है, तो उन्होंने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया। पवई पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोप के आधार पर चौबे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 303(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

इस घटना ने होटल और सुरक्षा प्रोटोकॉल पर सवाल उठाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की चोरी से निपटने के लिए होटल में कड़े सुरक्षा उपायों की आवश्यकता है। ऋषभा गिरी ने भी कहा कि वह भविष्य में अपनी सुरक्षा के लिए सतर्क रहेंगी और होटलों में ठहरते समय सावधानी बरतेंगी। इस मामले ने फिल्म इंडस्ट्री में भी ध्यान खींचा है, क्योंकि यह दर्शाता है कि कलाकारों और सामान्य नागरिकों को होटल में रहते हुए भी अपनी व्यक्तिगत संपत्ति की सुरक्षा के लिए सजग रहना जरूरी है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी ने चौबे को देखा है, तो उन्हें सूचना दें।

मुंबई : जल्द शुरू होगा मुंबई फिल्म फेस्टिवल, नॉन-फीचर फिल्ममेकर्स को दिया गया न्योता; होंगे ये खास प्रोग्राम
मुंबई : इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल साल 2026 में अपने 19वें एडिशन के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फेस्टिवल को नॉन-फीचर सिनेमा के सबसे मशहूर फेस्टिवल्स में से एक माना जाता है। इस एडिशन के लिए सबमिशन आधिकारिक तौर पर शुरू हो गए हैं। इसमें भारत समेत दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं को अपनी डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्मों और एनिमेशन फिल्मों को पेश करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

फिल्म बनाने वालों को एक साथ लाता है फेस्टिवल
मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अब एक मशहूर ग्लोबल प्लेटफॉर्म बन गया है। यह अपनी सार्थक कहानियों के लिए जाना जाता है। यह फेस्टिवल ऐसी फिल्में दिखाकर सबसे अलग पहचान बनाता है, जो सिनेमा के नए नजरियों को दिखाती हैं। यह दुनिया भर से फिल्म बनाने वालों, छात्रों, समीक्षकों और सिनेमा प्रेमियों को एक साथ लाता है।

वैकल्पिक सिनेमा को बढ़ावा देता है फेस्टिवल
नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से आयोजित, मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल लंबे समय से वैकल्पिक सिनेमा को बढ़ावा देता रहा है। यह उन फिल्म बनाने वालों का समर्थन करता है, जो कहानी कहने के पारंपरिक तरीकों से हटकर कुछ नया करते हैं।

सिनेमा को बातचीत करने का जरिया मानते हैं
2026 के एडिशन के लिए फिल्मों की एंट्री शुरू हो गई है। मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के एक सीनियर अधिकारी ने बताया, 'मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल हमेशा से उन फिल्म बनाने वालों के लिए एक प्लेटफॉर्म रहा है, जो सिनेमा को बातचीत करने का एक शक्तिशाली जरिया मानते हैं।' फेस्टिवल में फिल्मों की स्क्रीनिंग के अलावा, यह फेस्टिवल पैनल चर्चाएं, वर्कशॉप और इंटरैक्टिव सेशन भी आयोजित करता है।

मुंबई : इस फिल्म ने पहुंचाया राजपाल यादव को जेल, 5.4 रेटिंग के साथ YouTube पर है उपलब्ध
मुंबई : फिल्म इंडस्ट्री में इस समय राजपाल यादव को लेकर हंगामा मचा हुआ है। अपनी बेमिसाल कॉमिक टाइमिंग से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले राजपाल यादव आज अपनी जिंदगी के उस मोड़ पर खड़े हैं, जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। जिस कलाकार ने पूरी दुनिया को हंसाया, आज वही एक्टर कानूनी उलझनों और वित्तीय संकट के बोझ तले दबा हुआ तिहाड़ जेल की सलाखों के पीछे है।

राजपाल यादव की वो फ्लॉप फिल्म जिसने पहुंचाया जेल
राजपाल यादव आखिर किस वजह से जेल में हैं। ऐसा क्या हुआ जो उन्हें सरेंडर करना पड़ा था। ये सब शुरू हुआ था उनकी एक फिल्म की वजह से जो उनके करियर का सबसे बुरा सपना साबित हुई। फिल्म 'अता पता लापता'। साल 2012 में आई इस फिल्म को राजपाल ने सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि अपने एक बड़े अरमान की तरह देखा था। उन्होंने न केवल इसमें मुख्य भूमिका निभाई, बल्कि खुद डायरेक्टर की कमान भी संभाली थी। फिल्म का बजट करीब 5 करोड़ रुपये था, जो उस समय एक बड़ी रकम मानी जाती थी। लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई, तो बॉक्स ऑफिस पर इसके नतीजे बेहद डरावने थे। फिल्म ने पूरी दुनिया में महज 38 लाख रुपये का कारोबार किया।

फिल्म 'अता पता लापता' कि ये है कहानी
'अता पता लापता है', फिल्म के प्लॉट की बात करें तो इसमे माधव चतुर्वेदी पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हैं कि उनके पूरे घर में बड़ी चोरी हो गई है। शुरुआती तौर पर मामला एक सामान्य चोरी का लगता है, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर कई सवाल खड़े हो जाते हैं। पुलिस को शक होने लगता है कि कहीं यह चोरी इंश्योरेंस की मोटी रकम हासिल करने के लिए खुद रची गई साजिश तो नहीं है।
इसी बीच मीडिया की एंट्री मामले को और भी पेचीदा और सनसनीखेज बना देती है। खबरों के चलते जनता का दबाव बढ़ता है और पुलिस पर सच्चाई सामने लाने की जिम्मेदारी और भारी हो जाती है।, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डब्बा गोल साबित हुई थी। एक कॉमेडी और पॉलिटिकल सटायर ये फिल्म यूट्यूब पर उपबल्ध हैं और इसे आयएमडीबी की 5.4 रेटिंग मिली थी। जो आप फ्री में देख सकते हैं।

सपने से शुरू हुआ विवाद जेल तक पहुंचा
इसी फिल्म की भारी नाकामी ने राजपाल यादव को कर्ज के जाल में फंसा दिया। फिल्म बनाने के लिए उन्होंने जो लोन लिया था, उसकी अदायगी न हो पाने के कारण मामला चेक बाउंस और कोर्ट-कचहरी तक जा पहुंचा। लगभग एक दशक से अधिक चले इस कानूनी विवाद में आखिरकार अदालत ने सख्त रुख अपनाया और राजपाल को सरेंडर करने का आदेश दे डाला। जेल जाते समय राजपाल यादव का गला रुंध गया था और उनकी आंखें नम थीं, जो उनकी बेबसी को साफ बयां कर रही थीं।

राजपाल यादव के दोस्त ने बताई कहां रह गई कमी
राजपाल के करीबी दोस्त और मशहूर निर्देशक अनीस बज्मी इस घटना से काफी दुखी हैं। उन्होंने बताया कि राजपाल यादव एक बेहद ईमानदार और वफादार इंसान हैं। अनीस कहते हैं, "कई बार कलाकार अपने काम को लेकर इतने जुनूनी हो जाते हैं कि वे कागजी बारीकियां और समझौतों के पेच नहीं समझ पाते। राजपाल की मंशा कभी किसी को धोखा देने की नहीं थी, बस एक महत्वाकांक्षी फैसला और सही अनुभव की कमी उन पर भारी पड़ गई।"