registered - Rokthok Lekhani News

मुंबई: खुद को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताकर ठगी करने वाला फर्जी अफसर गिरफ्तार, केस दर्ज
मुंबई: मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की प्रॉपर्टी सेल ने खुद को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने वाले एक फर्जी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी सरकारी पहचान पत्र और पुलिस लिखी हुई नेम प्लेट लगी कार का इस्तेमाल कर लोगों का भरोसा जीतता था और बैंक से लोन मंजूर कराने के नाम पर अपने साथियों के साथ मिलकर पैसे ऐंठता था.

पुलिस ने तीन संदिग्धों को नकली नेम प्लेट और दस्तावेज के साथ पकड़ा
अपराध शाखा को मिली शिकायत के आधार पर मानव एवं तकनीकी जांच की गई. जांच में पता चला कि आरोपी मुंबई के अंधेरी स्थित द लीला होटल आने वाला है. इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर तीन संदिग्धों को एमएच12 एक्सएच 9447 नंबर की पुलिस नेम प्लेट लगी ग्रे रंग की टाटा पंच कार सहित हिरासत में लिया. तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से वरिष्ठ पुलिस अधिकारी होने के फर्जी सरकारी पहचान पत्र और अन्य नकली दस्तावेज बरामद किए गए.

मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी मोहम्मद गौश इब्राहिम खतीब, जो केवल 10वीं तक पढ़ा है और सांगली का रहने वाला है, उसे गिरफ्तार किया है. इसके अलावा कल्याण निवासी शाहिद कपाड़िया और सांगली निवासी मजहब खतीब को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

मुंबई अपराध शाखा ने भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज
इस मामले में मुंबई अपराध शाखा की प्रॉपर्टी सेल ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं 204, 205, 318(4), 319, 336(3), 337, 340 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है. यह मामला आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है.

जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें साल 2025 में कस्तूरबा मार्ग पुलिस स्टेशन , साल 2018 में साकीनाका और खेतवाड़ी पुलिस स्टेशन में अलग-अलग मामले दर्ज है. मुंबई पुलिस के अनुसार मामले की आगे की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने इस तरह कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है.

मुंबई : जोगेश्वरी में शराबी पत्नी ने किया पति पर हमला, हाथ-पैर में आईं गंभीर चोटें, केस दर्ज
मुंबई : जोगेश्वरी इलाके में घरेलू विवाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही पति पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया. बताया जा रहा है कि महिला शराब का सेवन करती थी. इस मामले में अंबोली पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता मोहम्मद रफीक अब्दुल कुरैशी (39), जो पेशे से प्लंबर हैं और जोगेश्वरी पश्चिम के यादव नगर इलाके में रहते हैं. पति के मुताबिक शराब पीने को लेकर पत्नी से बहस हुई जिसके बाद उसने उनके ऊपर हमला कर दिया.

पति ने पत्नी पर लगाया ये आरोप
पति ने आरोप लगाया कि 31 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे जब वह घर पहुंचे तो उनकी पत्नी सबा कुरैशी (30) नशे की हालत में घर में सो रही थी. रफीक के मुताबिक, जब उन्होंने पत्नी से रोज शराब पीकर आने को लेकर सवाल किया, तो वह भड़क गई और गाली-गलौज करने लगी.  उन्होंने जब उसे समझाने की कोशिश की, तो सबा ने उन्हें घर से बाहर निकलने के लिए कहा और धमकी देने लगी. आरोप है कि इसी दौरान सबा ने घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से रफीक पर हमला कर दिया. महिला के पति रफीक ने पुलिस को इसकी शिकायत देते हुए अपनी पत्नी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

पति का पैर और हाथ में आईं गंभीर चोटें
इस हमले में रफीक के दाहिने पैर और बाएं हाथ पर चोटें आईं और पैर में गंभीर जख्म हो गया. घायल रफीक ने जोगेश्वरी पूर्व स्थित ट्रॉमा केयर अस्पताल में इलाज कराया, जिसके बाद अंबोली पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराओं 118(1), 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस द्वारा जल्द ही महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

मुंबई : शादी का झांसा देकर बार सिंगर का शोषण, 2 करोड़ की ठगी, बिल्डर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
मुंबई : मुंबई के मीरा रोड इलाके से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 32 वर्षीय महिला सिंगर ने एक बिल्डर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, करोड़ों रुपये की ठगी और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है. इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर काशीगांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता के मुताबिक, वह एक ऑर्केस्ट्रा बार में सिंगर के तौर पर काम करती थी. जहां अक्टूबर 2023 में उसकी मुलाकात आरोपी से हुई, जो बार में अक्सर आता‑जाता था. आरोपी ने खुद को रौनक ग्रुप से जुड़ा बिल्डर बताया, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी.

शादी का वादा कर बनाए शारीरिक संबंध
महिला का आरोप है कि आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर उसे अपने जाल में फंसाया और फिर बार की नौकरी छोड़ने के लिए कहा. नवंबर 2023 में आरोपी पहली बार महिला के घर आया और परिवार की गैर‑मौजूदगी में शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद आरोपी उसे अंधेरी, बांद्रा, लोनावला और गोवा जैसी जगहों पर ले गया, जहां बार‑बार उसके साथ संबंध बनाए.

फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी
महिला के अनुसार, आरोपी ने उसे अंधेरी वेस्ट में फ्लैट दिलाने का झांसा दिया. उसने कहा कि 7 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाला फ्लैट वह अपने संपर्कों के जरिए करीब 5.48 करोड़ रुपये में दिलवा देगा. इस पर भरोसा करते हुए महिला ने जून 2025 में 11 लाख रुपये का चेक दिया. इसके बाद उसने अपनी जमा पूंजी, सोना बेचकर और दोस्तों से उधार लेकर करीब 2 करोड़ रुपये नकद आरोपी को सौंप दिए.

मुंबई : घाटकोपर में केयरटेकर ने बुज़ुर्ग के घर से ₹3.55 लाख के सोने के गहने चुराए, केस दर्ज
मुंबई : तिलक नगर पुलिस ने एक 24 साल की केयरटेकर पर घाटकोपर (पूर्व) में एक बुज़ुर्ग नागरिक के घर से कथित तौर पर ₹3.55 लाख के सोने के गहने चुराने का मामला दर्ज किया है। प्राथमिकी के अनुसार, यह शिकायत 69 साल की पूर्णिमा रोहित उद्देशी ने दर्ज कराई है, जो घाटकोपर में रहने वाली एक गृहिणी हैं। भर्ती का बैकग्राउंड एक फुल-टाइम केयरगिवर रखने के लिए, परिवार ने ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म "बुक माई बाई" पर रजिस्टर किया और फरवरी 2025 में सुनीता नाम की एक केयरटेकर को काम पर रखा। सुनीता ने लगभग 10 महीने तक संतोषजनक ढंग से काम किया, जिसके बाद दिसंबर 2025 में वह अपने पैतृक स्थान झारखंड लौट गई। इसके बाद, एजेंसी ने एक और केयरटेकर भेजी, जिसकी पहचान प्रीति लकी खड़वार (24) के रूप में हुई, जिसने 16 दिसंबर 2025 को काम शुरू किया।

हालाँकि, खड़वार अक्सर अपनी खराब सेहत की शिकायत करती थी और काम जारी रखने में आनाकानी करती थी। उसे यह सलाह दिए जाने के बावजूद कि जब तक उसकी जगह कोई दूसरा न आ जाए, तब तक वह इंतज़ार करे, उसने 29 दिसंबर 2025 को शाम लगभग 7:30 बजे अचानक घर छोड़ दिया। उसके जाने के बाद, परिवार को पता चला कि उनकी अलमारी से सोने के कई गहने गायब हैं। बैंक लॉकर की जाँच सहित पूरी तरह से तलाशी लेने पर यह पुष्टि हो गई कि गहने कहीं खोए नहीं थे।

चोरी हुई चीज़ों में सोने की कई चूड़ियाँ, कड़े और सोने की एक हेयरपिन शामिल हैं, जिनका कुल वज़न कई ग्राम है और जिनकी कीमत लगभग ₹3.55 लाख है। सैलरी का मामला जाने से पहले, खड़वार की कथित तौर पर ₹9,900 की सैलरी बकाया थी। जब परिवार ने उसके पति, लकी से, यह रकम ट्रांसफर करने के लिए बैंक डिटेल्स माँगीं, तो उसने बैंक खाता दे दिया। ₹100 का एक टेस्ट ट्रांसफर तुरंत निकाल लिया गया, जिसके बाद वह फ़ोन करके बाकी सैलरी की माँग करता रहा।

हालाँकि, बाद में उसने शिकायतकर्ता के पति के साथ हुई बातचीत के सभी मैसेज डिलीट कर दिए। चोरी का शक होने पर, परिवार ने तिलक नगर पुलिस स्टेशन से संपर्क किया। शिकायत के आधार पर, पुलिस ने प्रीति खड़वार के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जाँच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी फिलहाल इस मामले की जाँच कर रहे हैं और आरोपी का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।