milk - Rokthok Lekhani News

मुंबई: 598 लीटर मिलावटी दूध जब्त; दो गिरफ्तार
मुंबई: मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ लगातार चल रही सख्त कार्रवाई के बाद अब मिलावटी खाद्य पदार्थों, खासकर दूध के कारोबार पर भी शिकंजा कसना शुरू हो गया है। महाराष्ट्र में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने हाल के दिनों में मिलावटी दूध और डेयरी उत्पादों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया है। इसी कड़ी में मुंबई क्राइम ब्रांच की की कांदिवली यूनिट और एफडीए ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गोरेगांव पश्चिम से दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो नामी कंपनियों के दूध में अशुद्ध पानी मिलाकर उसे दोबारा सील कर बाजार में बेचने की तैयारी कर रहे थे।

सीनियर इंस्पेक्टर शशिकांत जगदाले ने बताया कि उनकी  यूनिट को गुप्त सूचना मिली थी कि गोरेगांव पश्चिम के प्रेम नगर स्थित एक कमरे में अमूल और गोकुल जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के दूध के पैकेटों से दूध निकालकर उसमें अशुद्ध पानी मिलाया जा रहा है। इसके बाद पैकेटों को मोमबत्ती और गर्म पिन की मदद से फिर से सील कर उन्हें असली पैकेट की तरह बाजार में बेचा जा रहा था। सूचना की पुष्टि होने के बाद बुधवार तड़के क्राइम ब्रांच की टीम ने एफडीए के अधिकारियों के साथ छापा मारा।

पैकेट में गंदा पानी मिला रहे थे आरोपी
जांच में सामने आया कि आरोपी दूध के पैकेटों को कैंची से काटकर उनमें से कुछ मात्रा में दूध निकालते थे और उसकी जगह अशुद्ध पानी भर देते थे। इसके बाद पैकेटों को इस तरह दोबारा सील किया जाता था कि ग्राहक को किसी तरह का संदेह न हो। क्राइम ब्रांच का कहना है कि यह मिलावटी दूध छोटे बच्चों समेत आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकता था। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में हाल के दिनों में एफडीए ने 'सुरक्षित खाद्य, सुरक्षित महाराष्ट्र' अभियान के तहत दूध और डेयरी उत्पादों में मिलावट के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया है। राज्य के कई जिलों में दूध के नमूने लेकर जांच की गई, संदिग्ध इकाइयों पर छापे मारे गए और बड़ी मात्रा में मिलावटी उत्पाद जब्त किए गए।

मुंबई : ताजा दूध महंगा, 93 रुपये नई कीमत, इसी रेट पर बिकेगा तबेले का 7 लाख लीटर मिल्क, जानें वजह
मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी में दूध की थोक कीमतों में बढ़ोतरी सामने आई है। मुंबई दुग्ध उत्पादक संघ की बैठक में दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गई। जोगेश्वरी स्थित दीवान सेंटर सभागृह में मंगलवार को मुंबई दुग्ध उत्पादक संघ की आमसभा की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सी के सिंह ने की। यह बैठक कासम काश्मीरी के संयोजन में आयोजित की गई। संघ की बैठक में दुधारू पशुओं की बढ़ती कीमत और उनके खाद्य पदार्थों जैसे दाना, तुवर चूनी, चना चूनी, घास, पिंडा आदि की कीमतों में 15 फीसदी से लेकर 25 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी पर चर्चा की गई। इसके बाद संघ ने दो रुपये बढ़ाने का निर्णय लिया। तब तबेले (भैंस) का दूध 93 रुपये प्रति लीटर की दर से उपलब्ध होगा।

सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय
मुंबई दुग्ध उत्पादक संघ ने पिछले बार अगस्त, 2025 में रेट बढ़ाए थे। तब दूध की कीमत 89 रुपये 91 रुपये की थी। इससे पहले संघ ने फरवरी 2023 में बढ़ोतरी की थी तब संघ की तरफ से 85 रुपये प्रति लीटर रेट किया गया था। थोक भैंस के दूध के दाम बढ़ने पर रिटेल में इसके करीब 95 रुपये से अधिक हो जाने की संभावना है। बैठक में शामिल रहे एक पदाधिकारी ने मीडिया को बताया कि मुंबई दुग्ध उत्पादक संघ (बांम्बे मिल्क र्पोडूयसर् एशोसियशन) की आम सभा में सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि दूध की मौजूदा होलसेल कीमत दो रुपये बढ़ाकर 93 प्रति लीटर किया जाए।

तबेलों से मिलता है 7 लाख लीटर दूध
मुंबई में करीब 7 लाख लीटर भैंस के ताजे दूध की आपूर्ति तबेलों से की जाती है।मुंबई, कल्याण, ठाणे और आसपास के क्षेत्रों में करीब 70 हजार भैंसे हैं, जबकि दूध उत्पादकों की संख्या करीब 500 है। मुंबई में 43 हजार लीटर दूध की आपूर्ति विभिन्न दूध डेरियों से की जाती है। पशुओं के चारे में वृद्धि को देखते हुए यह दर 1 मार्च से 31 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी।

मुंबई : त्यौहारी सीजन में मिलावट खोरों के खिलाफ मुहिम; मिठाई की दुकानों, क्लाउड किचन, होटलों, दूध में मिलावट जैसी हर चीज की निगरानी करना चुनौतीपूर्ण
मुंबई : महाराष्ट्र के खाद्य व औषधि प्रशासन (एफडीए) ने त्यौहारी सीजन में मिलावट खोरों के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। लेकिन एफडीए अधिकारियों के कमी के कारण मिलावट पर अंकुश लगाने में प्रशासन असहज महशूस कर रहा है। एफडीए आयुक्त राजेश नार्वेकर का खुद मानना है कि राज्य में 1100 अधिकारियों की जरूरत है, जबकि फील्ड पर 130 ही कार्यरत हैं और 194 प्रशिक्षण ले रहे हैं। नार्वेकर के अनुसार एफडीए पिछले कुछ वर्षों से रेहड़ी-पटरी वालों और महिला बचत गुटों समूहों को प्रशिक्षण दे रहा है।

मिठाई की दुकानों, क्लाउड किचन, होटलों, दूध में मिलावट जैसी हर चीज की निगरानी करना चुनौतीपूर्ण है. पिछले दो महीनों में एफडीए ने मुंबई शहर में 10 हजार 875 किलो की खान- पान की वस्तुएं जब्त की है, जिसकी कीमत 18 लाख 69 हजार के आसपास है. इसमें मिलावटी पनीर, दूध, ड्राई फ्रूट्स, मिठाई, मावा, रिफाइन तेल शामिल है। त्योहार के सीजन में मिलावटखोरों की तादाद बढ़ जाती है. दूध, पनीर, तेल, मिठाई व अन्य चीजों की डिमांड अधिक होती है।

शहर में डेढ़ करोड़ से अधिक लोग रहते है, ऐसे में त्योहार आते ही खाद्य पदार्थ की मांग बाजार में बढ़ जाती है। डेयरी, मिठाई की दुकान, किराने की दुकान हर जगह मिलावटी सामान पहुंचता है। एफडीए अधिकारियों के अनुसार अगस्त से 15 अक्टूबर के दौरान शहर भर के 324 दुकानों में छापेमारी की। इनमें से 299 दुकानों से सैंपल लिया गया। लिए गए सैंपल में खोआ, दूध, चॉकलेट, ड्राई फ्रूट्स, वरई व मिठाई सहित अन्य खाने की चीज शामिल थी। सैंपल की जांच करने के बाद 195 दुकानदारों को अपने खाद्य पदार्थ में सुधार करने के लिए नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा 8 दुकानदारों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।

नई दिल्ली : जीएसटी कटौती के फैसले का असर; दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक की कटौती
नई दिल्ली : केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी कटौती के फैसले का असर दिखने लगा है। कई कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स के दाम घटा दिए हैं। हालांकि यह कटौती 22 सितंबर से लागू होगी। इसी बीच मदर डेयरी ने भी अपने ग्राहकों को राहत देते हुए दूध के दाम में कटौती कर दी है। कंपनी ने अपने पैकेज्ड दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक की कटौती की है। मदर डेयरी ने अपने 1 लीटर टोंड टेट्रा पैक दूध के दाम को 77 रुपए से घटाकर 75 रुपए कर दिया है। इसके अलावा घी, पनीर समेत अन्य सामानों के दाम भी घटाए हैं।

कंपनी द्वारा कीमतों में कटौती के बाद अब मदर डेयरी के 1 लीटर यूएचटी मिल्क का दाम 77 रुपए से घटकर 75 रुपए हो गया है। वहीं, 450ML का पैक अब 33 रुपए की जगह 32 रुपए का मिलेगा। इसके अलावा कंपनी के तमाम फ्लेवर मिल्कशेक के 180ML पैक की कीमत 30 रुपए से घटकर 28 रुपए रह गई है। पनीर की बात करें तो 200 ग्राम पनीर का पैकेट अब 95 रुपए की जगह 92 रुपए का मिलेगा। इसके अलावा 400 ग्राम वाला पनीर का पैकेट 180 रुपए की जगह अब 174 रुपए का मिलेगा।