situation - Rokthok Lekhani News

पंजाब : सुनील जाखड़ कांग्रेस में दोबारा होंगे शामिल? खुद ही साफ कर दी तस्वीर...
पंजाब : पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल बढ़ी हुई है. इस बीच पंजाब बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ के फिर से कांग्रेस में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं. अब बीजेपी नेता जाखड़ ने खुद ही इसे लेकर अपना रुख साफ कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर उन पोस्ट को खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा है कि वह कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं. उन्होंने साफ तौर से कहा कि ये बेबुनियाद बातें हैं.

उन्होंने जोर देकर कहा कि वह BJP की 'सबका साथ, सबका विकास' वाली विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में स्पष्ट करते हुए कहा, "मैंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी पोस्ट देखी हैं जिनमें कहा गया है कि मैं कांग्रेस पार्टी में दोबारा शामिल हो रहा हूं. मैं यह साफ करना चाहता हूं कि ये बातें झूठी और बेबुनियाद हैं और इनका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है. मैं BJP के साथ हूं.''

सुनील जाखड़ मई 2022 में BJP में शामिल हुए थे, जो पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के तीन महीने बाद हुआ था. उन्हें जुलाई 2023 में पंजाब BJP का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और उन्होंने विधायक अश्वनी शर्मा की जगह राज्य इकाई के अध्यक्ष का पद संभाला था. मई में केवल सिंह ढिल्लों ने जाखड़ की जगह ली.

कांग्रेस के पूर्व नेता जाखड़ अबोहर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके हैं और 2017-2019 के दौरान गुरदासपुर से लोकसभा सदस्य रहे थे. वह पहले पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और 2012 से 2016 के बीच विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं.

मुंबई : उमस और विदर्भ में लू, अगले 5 दिन महाराष्ट्र के लिए भारी, जानें आपके शहर का हाल
मुंबई : महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज अब खतरनाक मोड़ ले रहा है। बेमौसम बारिश का दौर थमते ही सूरज की तपिश ने अपना 'रौद्र रूप' दिखाना शुरू कर दिया है। विदर्भ से लेकर मराठवाड़ा तक पूरा राज्य भीषण गर्मी की चपेट में है, जिससे न केवल आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, बल्कि किसानों की फसलों पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

अकोला बना राज्य का 'हॉटस्पॉट', पारा 42 के पार
पिछले 24 घंटों में अकोला राज्य का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया है, जहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। केवल अकोला ही नहीं, बल्कि नासिक (41 डिग्री), पुणे और मुंबई में भी गर्मी ने लोगों का पसीना छुड़ा दिया है। मुंबई और कोंकण के तटीय इलाकों में तापमान के साथ-साथ बढ़ती नमी ने उमस को असहनीय बना दिया है। नांदेड़ जैसे शहरों में दोपहर के वक्त सड़कें सुनसान नजर आने लगी हैं।

विदर्भ के लिए 'येलो अलर्ट' जारी
उत्तर भारत से आ रही गर्म हवाओं के कारण मौसम विभाग ने विदर्भ के अमरावती, अकोला, चंद्रपुर और वर्धा जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक पारा 45 डिग्री के पार नहीं जाता, इसे तकनीकी रूप से लू नहीं कहा जाएगा, लेकिन 42-43 डिग्री का मौजूदा स्तर भी सामान्य से बहुत अधिक है।

खेती पर मंडरा रहा खतरा
भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा प्रहार खेती पर हो रहा है। नांदेड़ जिले के अर्धापुर और मुदखेड़ जैसे इलाकों में केले के बाग सूखने लगे हैं। वाष्पीकरण की दर बढ़ने और कुओं और बोरवेल में पानी का स्तर घटने से किसान बेबस नजर आ रहे हैं। केले के हरे-भरे पत्ते अब पीले पड़ने लगे हैं, जिससे फसल की गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ रहा है।

सेहत का रखें ख्याल
बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। गर्मी और धूप से बचने के लिए भरपूर पानी पिएं और नींबू पानी, छाछ या कोकम शरबत का सेवन करें। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। पालतू जानवरों को छाया में रखें और उनके लिए पानी की व्यवस्था करें।

मुंबई : शहर में केवल 'मराठी मेयर' ही स्वीकार्य होगा, अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है - मनसे
मुंबई : मुंबई से सटे मीरा-भायंदर महानगरपालिका में सत्ता की बागडोर किसके हाथ में होगी, इसे लेकर घमासान शुरू हो गया है। चुनाव परिणामों के बाद अब 'मराठी अस्मिता' का मुद्दा फ्रंटफुट पर आ गया है। मराठी एकीकरण समिति और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें शहर में केवल 'मराठी मेयर' ही स्वीकार्य होगा, अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है।

अपना खून बहाने को तैयार हूं- देशमुख
मराठी एकीकरण समिति के अध्यक्ष गोवर्धन देशमुख ने इस मांग को लेकर बेहद आक्रामक रुख अपनाया है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर प्रशासन और सत्ताधारी दल को सीधी चेतावनी दी है और कहा कि अगर मराठी मेयर नहीं बना, तो मीरा-भायंदर महानगरपालिका के प्रवेश द्वार पर मेरा खून बहेगा! देशमुख ने कहा, "यदि मीरा-भायंदर में किसी गैरमराठी व्यक्ति को महापौर (मेयर) बनाया गया, तो मैं महानगरपालिका के प्रवेश द्वार पर अपना खून बहाने को तैयार हूं। मैं गोलियां झेल लूंगा, लेकिन मराठी अस्मिता से समझौता नहीं करुंगा। मीरा-भायंदर में संयुक्त महाराष्ट्र की दूसरी लड़ाई जैसा बड़ा आंदोलन होगा।"

देशमुख ने इस संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण को ज्ञापन भी भेजा है।

मनसे ने क्या कहा?
इस मांग को राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) का भी पुरजोर समर्थन मिला है। मनसे के कद्दावर नेता अविनाश जाधव और शहराध्यक्ष संदीप राणे ने साफ कहा है कि मीरा-भायंदर में मराठी मेयर ही होना चाहिए।
गोवर्धन देशमुख के 'खून बहाने' वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मनसे ठाणे जिला अध्यक्ष अविनाश जाधव ने कहा, "खून बहेगा, लेकिन वह मराठी मानुस का नहीं होना चाहिए।" इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है।

कृपाशंकर सिंह के बयान से गरमाया था मुद्दा
दरअसल, इस पूरे विवाद की शुरुआत मीरा-भायंदर महानगरपालिका चुनाव प्रचार के दौरान हुई थी। भाजपा के वरिष्ठ नेता कृपाशंकर सिंह ने मीरा-भायंदर के उत्तर भारतीय मतदाताओं को साधते हुए हाल ही में कहा था कि इस बार मीरा-भायंदर में उत्तर भारतीय मेयर बनाएंगे। हालांकि, विरोध के बाद उन्होंने अपने बयान पर स्पष्टीकरण भी दिया था, लेकिन यह मुद्दा मुंबई के बीएमसी चुनाव में भी विपक्ष ने जोरशोर से उठाया था।

कृपाशंकर सिंह के बयान पर तब मनसे ने कहा था कि यह बयान भाजपा की नीति बताता है। भाजपा मराठी भाषियों का वोट सिर्फ सत्ता पाने के लिए मांग रही है, जबकि सत्ता की कमान अन्य राज्यों से आये लोगों के हाथ में देगी। मराठी लोगों को भाजपा के इस षड्यंत्र को समझना चाहिए। कृपाशंकर सिंह पहले कांग्रेस में थे। वह महाराष्ट्र बीजेपी के उपाध्यक्ष के अलावा महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री रह चुके हैं।

बता दें कि 2012 से मीरा-भायंदर महानगरपालिका पर भाजपा का कब्जा है। यहां हिंदी, गुजराती और राजस्थानी भाषी लोगों की आबादी बड़ी संख्या में रहती है। मीरा-भायंदर महानगरपालिका में इस बार भाजपा 44 सीटों, कांग्रेस 5 सीटों, एनसीपी (शरद पवार) 4, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) 3 तो वही शिवसेना (उद्धव ठाकरे) एक पर जीती है।

चौमू : एहतियातन कस्बे में आज दूसरे दिन भी 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद रखी गई; स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में
चौमू : बीते दिनों उत्पन्न हुए तनाव के बाद अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त की जा रही है। एहतियातन कस्बे में आज दूसरे दिन भी 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद रखी गई हैं।

दरअसल, एक धार्मिक स्थल के पास लोहे की रेलिंग लगाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था, जो क्रिसमस डे की आधी रात को हिंसक हो गया। इस दौरान समुदाय विशेष के कुछ लोगों द्वारा पुलिस पर पथराव किया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर तैनात रहे और पूरे कस्बे को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

स्थिति संभालने के लिए जयपुर (पश्चिम) डीसीपी हनुमान प्रसाद मीणा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) डॉ. राजीव पचार और विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन) राहुल प्रकाश मौके पर मौजूद रहे।