against - Rokthok Lekhani News

मुंबई : बर्गर से निकला कांच का टुकड़ा, मुंबई में रेस्टोरेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज
मुंबई : मुंबई के अंधेरी इलाके स्थित लोकप्रिय फूड आउटलेट ‘जिमीज बर्गर’ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ग्राहक के खाने के ऑर्डर में कांच का टुकड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद खाद्य सुरक्षा और रेस्टोरेंट को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

समझिए क्या है पूरा मामला
बता दें कि बर्गर में कांच मिलने की शिकायत करने वाली तनीषा गोगरी अपनी सहेली के साथ अंधेरी स्थित जिमीज बर्गर रेस्टोरेंट में गई थीं। वहां उन्होंने खाने के लिए 'कोरियन वेज बर्गर' ऑर्डर किया था। इसके बाद जब तनीषा अपना बर्गर खा रही थीं, तो अचानक उनके मुंह में कुछ सख्त चीज आई।

ऐसे में जब तनीषा ने उस सख्त चीज को बाहर निकालकर देखा तो उनके होश उड़ गए। तनीषा के अनुसार बर्गर के अंदर कांच का एक टुकड़ा निकला। गनीमत यह रही कि उस समय कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, वरना यह कांच का टुकड़ा उनकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता था।

मुंबई: होटल राधा पर एफडीए की कार्रवाई, गंदगी मिलने पर फूड लाइसेंस निलंबित
मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई स्थित मालाड वेस्ट इलाके में खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने होटल राधा का फूड बिजनेस लाइसेंस निलंबित कर दिया है। 18 अगस्त को की गई जांच में होटल की रसोई और परिसर में गंभीर स्वच्छता संबंधी खामियां पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया। एफडीए अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान होटल परिसर में जिंदा चूहे, खुले नाले, खाद्य उपकरणों पर कॉकरोच, जमा हुआ गंदा पानी, ग्रीस की परत और दुर्गंध जैसी समस्याएं सामने आईं। अधिकारियों ने पाया कि खाद्य पदार्थों को तैयार करने और रखने की जगह पर स्वच्छता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था।

जांच के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत होटल का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए गए। एफडीए ने स्पष्ट किया कि जब तक होटल प्रबंधन सभी कमियों को दूर कर खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित नहीं करता, तब तक उसे खाद्य कारोबार संचालित करने की अनुमति नहीं होगी। एफडीए की टीम ने निरीक्षण के दौरान रसोई की साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के रखरखाव और कर्मचारियों द्वारा अपनाई जा रही स्वच्छता प्रक्रियाओं की जांच की। इस दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई का फैसला लिया।

खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार होटल, रेस्टोरेंट और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर रहा है, ताकि लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि खाद्य पदार्थों में लापरवाही और साफ-सफाई के नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मालाड के होटल राधा पर हुई इस कार्रवाई के बाद अन्य खाद्य कारोबारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। एफडीए ने सभी होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को निर्देश दिया है कि वे स्वच्छता नियमों का पालन करें और ग्राहकों की सेहत के साथ किसी तरह का समझौता न करें। होटल प्रबंधन की ओर से अभी तक इस कार्रवाई को लेकर कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, एफडीए आगे भी खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच जारी रखने की बात कह रहा है।

मुंबई : रील बनाने के लिए रेलवे पुल से लटककर पुल-अप्स कर रहे बच्चे, आरपीएफ ने दर्ज की एफआयआर
मुंबई: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग किस हद तक जा सकते हैं, इसकी एक दिल दहला देने वाली मिसाल मुंबई के भयंदर और नायगांव के बीच स्थित रेलवे क्रीक ब्रिज से सामने आई है. इस पुल पर कुछ युवाओं ने अपनी जान हथेली पर रखकर खतरनाक स्टंट किए. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवा लोहे की सेफ्टी मेश पर हवा में लटककर बेझिझक 'पुल-अप्स' कर रहे हैं.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर आते ही हड़कंप मच गया है. रेलवे क्रीक ब्रिज जैसे अति-संवेदनशील और प्रतिबंधित मेंटेनेंस एरिया में आम लोगों की नो-एंट्री होती है. ऐसे में यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि ये युवक इतनी आसानी से सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर कैसे दाखिल हो गए? थोड़ी सी भी चूक होने पर युवक सीधे खाड़ी के गहरे पानी में गिर सकते थे, जिससे उनकी जान जाना लगभग तय था.

आरपीएफ ने दर्ज किया मामला
मामले की गंभीरता को देखते हुए भायंदर रेलवे सुरक्षा बल तुरंत हरकत में आ गया है. आरपीएफ ने अज्ञात युवकों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 145 (उपद्रव/अप्रिय आचरण) और धारा 147 (अनाधिकृत प्रवेश) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

एआइ और वीडियो की सच्चाई खंगालने में जुटी पुलिस
वायरल फुटेज की सत्यता जांचने के लिए रेलवे पुलिस टेक्निकल टीम की मदद ले रही है. अधिकारी इस बात की भी गहन जांच कर रहे हैं कि कहीं यह वीडियो फर्जी, एडिटेड या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तो तैयार नहीं किया गया है.

मुंबई : सैफ अली खान स्टेबिंग केस में कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ तय किए आरोप, जल्द शुरू होगा ट्रायल
मुंबई : मुंबई की एक सेशंस कोर्ट ने सैफ अली खान चाकूबाजी केस के आरोपी शरीफुल फकीर के खिलाफ चार्ज फ्रेम कर दिए हैं, जिससे ट्रायल शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है. यह डेवलपमेंट हुआ, जब कोर्ट ने जनवरी 2025 में एक्टर पर उनके बांद्रा घर पर हुए कथित हमले के सिलसिले में फकीर पर ऑफिशियली चार्ज लगाया. कोर्ट ने एक बांग्लादेशी नागरिक के खिलाफ आरोप तय किए, जिसे पिछले साल जनवरी में एक्टर सैफ अली खान के घर पर चाकू मारने के आरोप में पकड़ा गया था. एडिशनल सेशंस जज जी पी देशमुख ने आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम (30) के खिलाफ आरोप तय किए, जब उसने खुद को बेकसूर बताया.

अब उस पर भारतीय न्याय संहिता के संबंधित नियमों के तहत, जिसमें डकैती के साथ जानलेवा हथियार का इस्तेमाल करके गंभीर चोट पहुंचाना, घर में बिना इजाजत घुसना, साथ ही फॉरेनर्स एक्ट और पासपोर्ट (भारत में एंट्री) नियमों की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा चलेगा. सैफ अली खान पर पिछले साल 16 जनवरी को बांद्रा में उनके 12वीं मंजिल के अपार्टमेंट में एक घुसपैठिए घुस गया. आरोपी पर 1 करोड़ रुपये मांगने का भी आरोप है. जब सैफ जागा और बीच-बचाव किया, तो फकीर ने पर उस पर चाकू से हमला कर दिया. सैफ को कई चोटें आईं और उन्हें लीलावती हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी इमरजेंसी सर्जरी हुई. एक्टर को पांच दिन बाद छुट्टी दे दी गई.

पुलिस के मुताबिक, झगड़े के बाद फकीर घर से भागने में कामयाब रहा और उसे 19 जनवरी, 2025 को गिरफ्तार कर लिया गया. इस बीच, फकीर की बेल अर्जी सेशन कोर्ट में पेंडिंग है. उसके वकीलों ने उसकी गिरफ्तारी की कानूनी वैधता को चुनौती दी है, यह तर्क देते हुए कि पुलिस ने उसे गिरफ्तारी के आधार की कॉपी नहीं दी. बचाव पक्ष ने तर्क दिया है कि इस चूक से गिरफ्तारी गैर-कानूनी हो जाती है.

अब आरोप तय हो गए हैं, केस ट्रायल के लिए आगे बढ़ेगा, जहां प्रॉसिक्यूशन और बचाव पक्ष अपने-अपने सबूत और दलीलें पेश करेंगे. कोर्ट की कार्रवाई फकीर के खिलाफ आरोपों की वैधता तय करेगी. जैसे-जैसे मामला आगे बढ़ रहा है, सैफ अली खान पर हमले के हाई-प्रोफाइल नेचर की वजह से यह केस लोगों का ध्यान खींच रहा है.