apologize - Rokthok Lekhani News

मुंबई भाजपा रैली : महिला से विवाद पर मंत्री गिरीश महाजन और महापौर ने मांगी माफी
मुंबई : दक्षिण मुंबई के वर्ली इलाके में भाजपा की रैली के दौरान हुए यातायात जाम को लेकर एक महिला द्वारा सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताने के एक दिन बाद महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने बुधवार को माना कि महिला का गुस्सा कुछ हद तक जायज था। महाजन ने हालांकि महिला द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा पर आपत्ति जताई। वहीं, मुंबई की महापौर ऋतु तावड़े ने महिला और अन्य यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया।

महिला की नाराजगी का वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। शिवसेना (उबाठा) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने महिला की सराहना करते हुए कहा कि उसने मंत्री को “आईना दिखाया” और महाजन के रवैये को “असम्मानजनक और उपेक्षापूर्ण” बताया।
महाजन को मंगलवार को उस समय एक महिला के गुस्से का सामना करना पड़ा, जब वह एक रैली के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे। यह रैली लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने को लेकर विपक्ष को घेरने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

यह घटना उस समय हुई जब मंत्री रैली स्थल पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान एक महिला, जो काफी नाराज दिख रही थी, उनसे भिड़ गई और सड़क जाम को लेकर सवाल उठाते हुए पूछा कि प्रदर्शन पास के किसी मैदान में क्यों नहीं किया गया। महिला ने कहा, “यहां से निकल जाइए, आप यातायात जाम कर रहे हैं।” महिला ने यात्रियों को हो रही परेशानी पर नाराजगी जताई। महाजन द्वारा महिला को शांत कराने के प्रयास के बाद भी महिला वापस लौटी और नाराजगी जताते हुए कहा, “आपको समझ में नहीं आता क्या? यहां सैकड़ों लोग इंतजार कर रहे हैं।”

पुलिस अधिकारी के हस्तक्षेप करने पर उसने बातचीत करने से इनकार कर दिया। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने इस वीडियो को साझा करते हुए भाजपा पर राजनीतिक लाभ के लिए महिलाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया। महाजन ने बुधवार को कहा कि रैली में हजारों महिलाओं के शामिल होने के कारण कुछ हद तक यातायात प्रभावित हुआ और उन्होंने मौके पर ही महिला से माफी भी मांगी थी। उन्होंने पुलिस से उसके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई न करने को भी कहा। उन्होंने कहा, “महिला अपने बच्चे को लाने की जल्दी में थी और उसका गुस्सा कुछ हद तक जायज था, लेकिन उसने अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया और गुस्से में बोतल भी फेंक दी।”

महाजन ने बताया कि आवश्यक अनुमति लेकर आयोजित इस रैली में करीब 15,000 से 20,000 महिलाओं ने भाग लिया, जिससे कुछ हद तक यातायात प्रभावित होना अवश्यंभावी था। उन्होंने पुलिस की योजना में किसी चूक या ‘वीआईपी संस्कृति’ के आरोपों से इनकार किया। महापौर तावड़े ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ‘महिला जनाक्रोश मोर्चा’ सभी आवश्यक अनुमतियों के साथ आयोजित किया गया था और इसका उद्देश्य महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों को कमजोर करने के प्रयासों का विरोध करना था। तावड़े ने कहा, “यातायात और नागरिकों को असुविधा से बचाने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग ने उचित योजना बनाई थी। इसके बावजूद, मुंबई की प्रथम नागरिक के रूप में मैं कुछ नागरिकों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगती हूं।”

तावड़े ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद राज्य भर से हजारों महिलाओं ने इस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया और यह महिलाओं के अधिकारों और प्रतिनिधित्व से जुड़े मुद्दों पर आक्रोश का प्रतीक था। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रभावित नागरिक इस भावना को समझेंगे। उन्होंने दक्षिण मुंबई में तटीय सड़क परियोजना, रेलवे फ्लाईओवर और सड़कों के कंक्रीटीकरण जैसे बुनियादी ढांचा कार्यों का भी उल्लेख किया, जिनसे यातायात में सुधार होने का दावा किया।

दूसरी ओर, प्रियंका चतुर्वेदी ने भाजपा पर मुंबईकरों की रोजमर्रा की यातायात समस्याओं के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया। चतुर्वेदी ने कहा कि लोगों को कई घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ता है, लेकिन सरकार इस समस्या को समझने के बजाय ऐसे आयोजनों से स्थिति और बिगाड़ती है। उन्होंने कहा, “मुंबई की उस महिला को सलाम, जिसने मंत्री और भाजपा के प्रदर्शनकारियों को आईना दिखाया। लोगों को परेशान कर राजनीतिक प्रदर्शन क्यों किया जा रहा है?”

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए - हर्षवर्धन सपकाल
मुंबई: कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद, मध्यप्रदेश के मंत्रियों द्वारा की गई टिप्पणियों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। सपकाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शानदार सफलता भारतीय सशस्त्र बलों की है और पूरे देश को इस वीरतापूर्ण उपलब्धि पर गर्व है।

सपकाल ने कहा कि भाजपा के कुछ नेता जानबूझकर भारतीय सेना का अपमान करने वाले बयान दे रहे हैं। मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह की टिप्पणी के बाद, राज्य के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी अपमानजनक बयान दिया है। देवड़ा ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश के जबलपुर में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए देश, सेना और सैनिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं।

सार्वजनिक रूप से माफी मांगें
तो वहीं, इस सप्ताह की शुरुआत में कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में की गई टिप्पणी के कारण शाह को भी आलोचना का सामना करना पड़ा है। कर्नल कुरैशी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का विवरण नई दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ मिलकर साझा करती थीं। कांग्रेस नेता ने मांग की कि प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी अध्यक्ष नड्डा दोनों नेताओं द्वारा की गई टिप्पणियों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

राहुल गांधी को क्या काशी के लोगों पर विवादित टिप्पणी करने के लिए माफी मांगनी चाहिए?
नई दिल्ली: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के चंदौली, वाराणसी और अमेठी होते हुए रायबरेली पहुंचने पर राहुल गांधी ने एक बयान दिया था, जिसको लेकर खूब हंगामा हुआ था। दरअसल राहुल ने कहा था,'मैंने वाराणसी में देखा कि सड़क पर तमाम युवा शराब पीकर लेटे हुए हैं और बाजा चल रहा है।'

राहुल ने कहा था कि युवा शराब पीकर बनारस की सड़कों पर नाच रहे हैं। अगले दिन युवा मुझसे मिले और उन्होंने कहा कि हमारी जिंदगी बर्बाद हो गई, पेपर लीक हो गया। एक के बाद एक पेपर लीक हो रहा है। जो भी पेपर होता है वो लीक हो जाता है। एक युवा हमारे पास आकर कहता है कि, पांच लाख रुपए कोचिंग में दिए और परीक्षा के दिन पेपर लीक हो जाता है।

मंत्री दीपक केसरकर को युवती से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए - सांसद सुप्रिया सुले
महाराष्ट्र : शिक्षक भर्ती को लेकर एक महिला अभ्यर्थी और मंत्री दीपक केसरकर के बीच नोक-झोंक हो गई। इस दौरान केसरकर ने सीधे युवती को धमकी देते हुए कहा कि तुम बहुत बदतमीज हो, तुम्हारी जानकारी लेकर तुम्हें अयोग्य घोषित करता हूं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

साथ ही इस धमकी को लेकर केसरकर की जमकर आलोचना हो रही है। महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री द्वारा शिक्षक भर्ती के बारे में पूछताछ करनेवाली युवती अभ्यर्थी को ‘अयोग्य’ घोषित करने की धमकी देने का एक वीडियो सामने आने के बाद राकांपा की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया पर मंत्री दीपक केसरकर को फटकार लगाई है।

उन्होंने कहा है कि इस वीडियो को देखने के बाद आश्चर्य होता है, ‘वास्तव में इन मंत्रियों को हुआ क्या है?’ एक वरिष्ठ मंत्री इन दिनों सार्वजनिक सभाओं में जनता को धमकाते नजर आ रहे हैं। उनका यह रवैया क्या मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को मान्य है अथवा तीनों की सहमति है।

सुप्रिया सुले ने यह भी मांग की है कि दीपक केसरकर को युवती से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। बीड के कपिलधारा में एक कार्यक्रम में आए दीपक केसरकर से शिक्षक भर्ती में शामिल एक महिला अभ्यर्थी ने वेबसाइट के बारे में सवाल किया। सबके सामने महिला अभ्यर्थी के सवाल पूछे जाने से केसरकर नाराज दिखाई दिए।

उस समय यह देखा गया कि उन्होंने शुरुआत से ही उस युवती को अनाप-शनाप बोलना शुरू कर दिया। उन्होंने युवती से कहा कि तुम्हें बिल्कुल भी समझ में नहीं आता क्या? तुम शिक्षक हो सकती हो क्या? आपकी वेबसाइट ओपन हो गई है। तुम वहां जाएं और अपनी च्वाइस डालो।

युवती ने वेबसाइट शुरू की। रजिस्ट्रेशन हो गया, लेकिन आगे क्या, आगे कुछ नहीं हो रहा है। यहां ऐसे ही चल रहा है। इस तरह केसरकर को युवती ने बोला। इस पर केसरकर भड़क गए और उन्होंने सीधे युवती को बदतमीज कह दिया। युवती बोलने की कोशिश कर रही थी। तब केसरकर ने उसे रोका और धमकी दी कि वह बिल्कुल भी बात न करे, नहीं तो मैं तुम्हारा नाम लेकर तुम्हें अयोग्य घोषित कर दूंगा। सार्वजनिक माफी मांगे केसरकर