story - Rokthok Lekhani

मुंबई : 'तू एक दिन फ्रिज में मिलेगी...', मुंबई में डेंटिस्ट छात्रा ने किया सुसाइड; 'श्रद्धा वालकर हत्याकांड' से कैसे जुड़ी कहानी?
मुंबई : मुंबई से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक दंत चिकित्सा की छात्रा, स्तुति सोनेवाल ने कथित तौर पर अपने बॉयफ्रेंड द्वारा मानसिक उत्पीडन की वजह से आत्महत्या कर ली। स्तुति के कमरे से मिले छह पन्नों के सुसाइड नोट के मुताबिक, वह एक रिलेशनशिप में थी और उसका प्रेमी उस पर बेवफाई का शक करता था। वह उसके कैरेक्टर पर सवाल उठाता था। नोट में उसने यह भी लिखा है कि इसी वजह से उनका रिश्ता खराब हो गया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सुसाइड नोट में दिल्ली के खौफनाक 'श्रद्धा वालकर हत्याकांड' का भी जिक्र है, जिसमें 27 वर्षीय महिला की कथित तौर पर उसके प्रेमी आफताब पूनावाला ने हत्या कर दी थी। महिला के शरीर के टुकड़े आफताब के फ्रिज से बरामद किए गए थे।

स्तुति के आत्महत्या नोट में लिखा है कि उसके दोस्त उसके प्रेमी के साथ उसकी परेशानियों के बारे में जानते थे और अक्सर मजाक में कहते थे, 'एक दिन तुम फ्रिज में मिलोगी।'

कैसे हुआ मौत का खुलासा?
बता दें, स्तुति मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में अपने माता-पिता और बहन के साथ रहती थी। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे तक जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तो उसके माता-पिता ने उसे आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

जब उन्होंने उसके कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो वह छत से लटकी हुई मिली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब उसके प्रेमी की भूमिका की जांच कर रही है और उसके परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर रही है।

मुंबई : उद्धव ठाकरे की वो गलती, जिसने छीन ली बीएमसी की गद्दी, वरना अभी कहानी कुछ और होती
मुंबई : मुंबई की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर हुआ है. बीएमसी मेंं अब ठाकरे की बादशाहत खत्म हो गई. भाजपा ने अपने 25 साल का वनवास खत्म कर बीएमसी चुनाव में विजय पताका लहरा दिया. बीएमसी यानी बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के चुनावों में भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना वाली महायुति ने शानदार जीत दर्ज की है. देवेंद्र फडणवीस की रणनीति के आगे उद्धव ठाकरे पानी भरते नजर आए. महायुति ने बीएमसी की कुल 227 सीटों में से 118 सीटें जीतीं. यह बीएमसी में बहुमत के 114 के आंकड़े से ज्यादा है. भारतीय जनता पार्टी ने अकेले 89 सीटें हासिल कीं, जबकि शिंदे की शिवसेना को 29 सीटें मिलीं. यह जीत भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ी कामयाबी है, क्योंकि उन्होंने मुंबई की सबसे अमीर निकाय पर कब्जा कर लिया, जहां सालाना बजट हजारों करोड़ का होता है. मगर उद्धव ठाकरे का प्रदर्शन भी उतना बुरा नहीं है, जितना शुरू में लगा था.

यह सच है कि इस चुनाव की कहानी उद्धव ठाकरे के लिए दुखद है. उद्धव ठाकरे की शिवसेना को बीएमसी में 65 सीटों से संतोष करना पड़ा. उद्धव की शिवसेना को 2017 में 84 सीटें मिली थीं. उद्धव ठाकरे ने इस चुनाव में अपने भाई राज ठाकरे के साथ हाथ मिलाया था. हालांकि, उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के साथ गठबंधन का उतना फायदा नहीं मिला, क्योंकि मनसे ने महज 6 सीटें जीतीं. इस तरह उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे का गठबंधन महज 71 सीटों पर समिट गया. हालांकि, उद्धव ठाकरे चाहते तो यह कहानी कुछ और हो सकती थी. अगर वह विधानसभा वाली रणनीति ही अपनाते तो शायद नतीजे कुछ और हो सकते थे.

उद्धव से हो गई एक चूक
अब सवाल है कि आखिर उद्धव ठाकरे से कौन सी चूक हो गई, जिसने बीएमसी की गद्दी छीन ली? अगर उद्धव ठाकरे वह चूक नहीं करते तो क्या उनकी बादशाहत कायम रहती? अगर मौजूदा रिजल्ट को देखेंगे तो यह लगेगा कि उद्धव ठाकरे ही नहीं, कांग्रेस से भी चूक हुई है. जी हां, अगर उद्धव ठाकरे कांग्रेस के साथ गठबंधन करते तो नतीजे अलग हो सकते थे. कांग्रेस ने इस चुनाव में अकेले लड़ने का फैसला किया और 24 सीटें जीतीं. अगर उद्धव ठाकरे कांग्रेस को मनाने में कामयाब रहते और एमवीए यानी महा विकास अघाड़ी को फिर से एकजुट करते, तो शायद वोटों का बंटवारा कम होता और बीएमसी में सीटें ज्यादा मिल सकती थीं.

डेटा से समझिए कैसे बदल सकता था खेल
आइए बीएमसी चुनाव 2026 के फाइनल रिजल्ट्स के डेटा से इसे समझते हैं. बीएमसी कुल वोटों की बात करें तो भाजपा को 1,179,273 वोट मिले, जो 45.22% हैं. उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) को 717,736 वोट (27.52%) और कांग्रेस को 242,646 वोट (4.44 फीसदी) मिले. अगर उद्धव ठाकरे और कांग्रेस साथ होते तो उनके वोट कुल 960,382 हो जाते, जो भाजपा के करीब पहुंचते. नतीजों से पता चलता है कि कई वार्डों में जहां महायुति जीती, वहां उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के वोट अलग-अलग पड़ने से फायदा महायुति को हुआ. अगर उद्धव ठाकरे अपने भाई राज ठाकरे के साथ भी कांग्रेस को मिला लेते तो भी स्थिति मौजूदा से बेहतर हो सकती थी.

मुंबई के कपड़ा कारोबारी ने रची अपहरण की झूठी कहानी, समलैंगिक गिरोह से जुड़ रहे तार
मुंबई : कपड़ा कारोबारी ने अपने अपहरण और फिरौती वसूली की कहानी रची। कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने इसका पर्दाफाश कर दिया। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन की जांच में मामला संदिग्ध पाया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रकरण समलैंगिक संबंध से जुड़ा है और कारोबारी ने बदनामी से बचने के लिए अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई निवासी सतीश अग्रवाल ने पुलिस को बताया था कि वह पिछले पांच वर्षों से आगरा के व्यापारियों के साथ कपड़े का कारोबार कर रहे हैं।  मंगलवार को वह आगरा आए और दरेसी स्थित एक होटल में ठहरे। बुधवार को उसके परिचित दिल्ली के कारोबारी विकास अग्रवाल ने रामबाग मिलने के लिए बुलाया।
सतीश के अनुसार, वह ऑटो से रामबाग पहुंचे और बाहर खड़े होकर विकास का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान नीले रंग की कार में सवार दो लोग आए और जबरन उसे कार में बैठा लिया। इसके बाद वह बेहोश हो गए। होश आने पर उन्होंने खुद को हाथरस जिले के सदाबाद क्षेत्र के एक खेत में पाया, जहां 7-8 लोगों ने उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की और 1.20 लाख रुपये की मांग की।

कारोबारी ने बताया कि आरोपियों के दबाव में उन्होंने अपने दामाद को फोन कर रुपये भेजने को कहा। एक परिचित के माध्यम से बदमाशों के बताए खाते में पहले एक लाख और फिर 20 हजार रुपये ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें रास्ते में छोड़ दिया। राहगीरों की मदद से वे दरेसी बस स्टैंड पहुंचे और व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल की मदद से थाना एत्माद्दौला पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया सूचना मिलने पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मोबाइल लोकेशन ट्रेस की। जांच में कई विरोधाभास सामने आए, जिससे कहानी संदिग्ध लगी। कड़ाई से पूछताछ करने पर सच्चाई सामने आ गई। पुलिस का मानना हैं कि यह कोई गिरोह का हिस्सा हो सकता है। इसलिए व्यापारी सहित पकडे़ गए लोगो से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

पनवेल : महाराष्ट्र सरकार की ओर से पनवेल नगर निगम 'माझी वसुंधरा अभियान – ग्रीन सक्सेस स्टोरी अवार्ड 2025' से सम्मानित
पनवेल : पनवेल नगर निगम को महाराष्ट्र सरकार की ओर से 'माझी वसुंधरा अभियान – ग्रीन सक्सेस स्टोरी अवार्ड 2025' से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए तीसरे लगातार वर्ष दिया गया। पुरस्कार 14 अक्टूबर को मुंबई के बॉम्बे एक्ज़िबिशन सेंटर, गोरेगांव में आयोजित समारोह में राज्य क्लाइमेट एक्शन सेल के निदेशक अभिजित घोरपड़े द्वारा प्रदान किया गया।

नगर निगम की ओर से पुरस्कार नगर आयुक्त और प्रशासक मंगेश चितळे की तरफ से उप आयुक्त स्वरूप खारगे, पर्यावरण विभाग प्रमुख मनोज चव्हाण और माझी वसुंधरा सलाहकार युवराज झुरंगे ने ग्रहण किया। PMC ने पिछले वर्षों में सतत पर्यावरणीय पहल, जैसे वृक्षारोपण, कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण और हरित क्षेत्र विस्तार के माध्यम से शहर को स्वच्छ और हरित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इस उपलब्धि ने स्थानीय प्रशासन की पर्यावरणीय प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाया है। PMC के अधिकारीयों ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लगातार पर्यावरण संरक्षण प्रयासों और समुदाय की भागीदारी को मान्यता देने का प्रतीक है और भविष्य में भी ऐसे परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जाएगा।