magic - Rokthok Lekhani News

मुंबई : काले जादू के शक में पत्नी की हत्या, बेटे को वीडियो कॉल कर दिखाया मां का शव
मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. मुंबई के धारावी इलाके में एक 58 साल के शख्स ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी. आरोपी को धारावी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसकी पहचान अमृत सोलंकी के रूप में हुई है.  पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी को अमृत सोलंकी को शक था कि उसकी पत्नी ने उसपर काला जादू किया है. इस शक में उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. धारावी पुलिस ने उसके खिलाफ मर्डर का केस दर्ज कर लिया है.

बेटा घर आया तब हुआ हत्या का खुलासा
पुलिस ने बताया कि आरोपी पति अपनी पत्नी सूरजबेन सोलंकी से झगड़ा करता था और अक्सर उस पर अपने खिलाफ काला जादू करने का आरोप लगाता था. यह वारदात तब सामने आई, जब आरोपी का 33 वर्षीय बेटा शिवराम सोलंकी धारावी में अपने माता-पिता के घर पहुंचा. वह मुलुंड में रहता है. घर पहुंचकर जब उसने दरवाजा अंदर से बंद पाया तो अपने पिता को फोन किया.

बेटे को वीडियो कॉल कर के दिखाया मां का शव
आरोपी अमृत सोलंकी ने फोन उठाया और अपने बेटे से WhatsApp पर वीडियो कॉल के जरिए बात करने को कहा. वीडियो कॉल के दौरान, आरोपी ने कथित तौर पर अपने बेटे को बताया कि उसने अपनी पत्नी का गला घोंट दिया है और उस पर बोतल से हमला किया है. फिर उसने कैमरा सूरजबेन के शव की ओर घुमाया, जो फर्श पर पड़ा था और उसके चेहरे पर खून दिखाई दे रहा था.

इसके बाद शिवराम सोलंकी धारावी पुलिस स्टेशन गया और शिकायत दर्ज कराई. उसने बताया कि उसके पिता अक्सर छोटी-छोटी बातों पर उसकी मां से झगड़ा करते थे और उन पर जादू-टोना करने का शक करते थे. जानकारी मिलने के बाद, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, दरवाजा तोड़कर खोला और सूरजबेन को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी अमृत सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

भिवंडी : पत्नी के मायके से दहेज पाने के लिए कथित तौर पर अंधविश्वासी कृत्य काला जादू करने वाले पति सहित छह लोगों पर मामला दर्ज
भिवंडी : कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही पत्नी के मायके से दहेज पाने के लिए कथित तौर पर अंधविश्वासी कृत्य काला जादू करने वाले पति सहित छह लोगों पर मामला दर्ज कराया गया है। जानकारी के अनुसार पति ने दहेज के लिए पत्नी के मायके जाकर तंत्र-मंत्र और काला जादू किया है। निजामपुरा पुलिस स्टेशन में पीड़ित 36 वर्षीय पत्नी की शिकायत पर पति सहित कुल 6 लोगों के विरुद्ध अंधश्रद्धा निर्मूलन कानून के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

पुलिस ने पीड़ित महिला के पति योगेश कुमार केशरवानी, ससुर ओमकारनाथ केशरवानी, सास चंद्रावती केशरवानी और ननद भावना मल्होत्रा, अनुराधा अरोरा और श्रद्धा बोबड़े (सभी निवासी डोंबिवली) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

2015 में हुई थी शादी
पीड़ित महिला का विवाह 2015 में डोंबिवली निवासी योगेश कुमार से हुआ था। शिकायत के अनुसार शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे थे। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे 'अपशकुनी' मानकर हर अमावस्या को घर में काला जादू और विशेष पूजा की जाती थी, जिससे उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

ससुराल से निकाला
सितंबर 2025 में पता चला कि पीड़िता कैंसर के चौथे चरण में है। अस्पताल में जीवन की जंग लड़ने के दौरान भी आरोपियों ने रहम नहीं दिखाया। 7 दिसंबर को आरोपियों ने उसे और उसके बच्चे को घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने चौकाने वाला खुलासा किया कि 22 जनवरी 2026 को पति योगेश कुमार ने भिवंडी स्थित उसके मायके के दरवाजे पर कुमकुम, कटा हुआ नींबू और काली गुड़िया डालकर उसे जान से मारने की नीयत से जादू-टोना किया।

पुलिस ने दर्ज किया केस
निजामपुरा पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और महाराष्ट्र नरबलि और अन्य अमानवीय, अनिष्ट एवं अघोरी प्रथा और जादू-टोना प्रतिबंध अधिनियम 3 (2) के तहत मामला दर्ज किया है। भिवंडी के पुलिस उपायुक्त शशिकांत बोराटे ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

'लोगों में जागरूकता की है बहुत कमी'
भिवंडी अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर गोसावी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि समाज में अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता की भारी कमी है। उन्होंने अपील की कि गंभीर बीमारियों का इलाज डॉक्टरी सलाह से करना चाहिए, न कि अनिष्ट प्रथाओं से। उन्होंने आरोपियों के लिए कठोर सजा की मांग भी की है।

संजय राउत ने बताई पूर्व सीएम के बार-बार बीमार पड़ने की वजह, फडणवीस ने शिंदे पर किया काला जादू...!
मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने एकनाथ शिंदे के बीमारी पर चिंता जताई। उन्होंने सोमवार को महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे राजनीतिक सत्ता के लिए साथ आए हैं, न कि वैचारिक समानताओं के कारण। उन्होंने यह भी कहा कि वे अपनी पार्टी की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं और फिर सरकार बनाने के लिए साथ आते हैं।

राउत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संवाददाताओं से कहा, “गठबंधन सरकार में शामिल लोग चाहे जितना भी कहें कि वे वैचारिक कारणों से साथ आए हैं, ऐसा नहीं है। वे राजनीतिक सत्ता के लिए साथ आए हैं। वे अपनी पार्टी की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं और फिर सरकार बनाने के लिए साथ आते हैं।” अभिभावक मंत्री पद के आवंटन के बारे में चल रही चर्चा पर बोलते हुए, शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा कि यह प्रक्रिया जारी रहेगी, उन्होंने एक महीने पहले सरकार बनाने के बाद भी पोर्टफोलियो आवंटन में देरी की ओर इशारा किया।

राउत ने कहा, “पहले सरकार नहीं बनी और एक बार सरकार बन गई तो एक महीने बाद कल ही विभागों का बंटवारा हुआ। अब पालकमंत्री पद को लेकर चर्चा हो रही है। इससे कुछ नहीं होने वाला यह अंत तक चलता रहेगा” उन्होंने आगे कहा कि पालकमंत्री की नियुक्ति का कोई फायदा नहीं है क्योंकि वे केवल अपने हितों की पूर्ति करते हैं और यह सत्ता बनाए रखने का एक और तरीका है।

उन्होंने एकनाथ शिंदे के गांव जाने के मुद्दे पर कहा कि एकनाश शिंदे बार-बार अचानक से बीमार पड़ जाते है, इसकी उन्हें चिंता होती है। उन्होंने कहा कि फडणवीस ने उन पर कौन-सा जादू किया है और इतना मजबूत आदमी बार-बार कैसे बीमार पड़ सकता है इस पर देखने की जरूरत है।

राउत ने मराठी में कहा, “मुंडे (पंकजा या धनंजय) बीड के पालकमंत्री हो सकते हैं, क्या संतोष देशमुख को न्याय मिलेगा? जो भी परभणी का पालकमंत्री बनेगा, क्या पुलिस हिरासत में मारे गए सोमनाथ सूर्यवंशी को न्याय मिलेगा? जो भी ठाणे का पालकमंत्री बनेगा, क्या कल्याण में मराठी परिवार के साथ हुए अन्याय के खिलाफ उन्हें न्याय मिलेगा? इसका कोई फायदा नहीं है। यह सिर्फ अपने लिए सत्ता बनाए रखने का एक और तरीका है। जो गढ़चिरौली के पालकमंत्री बनते हैं, वे नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा में काम नहीं करते। करोड़ों की खनन कंपनियों के लिए मंत्री पद की जरूरत है। यह मेरा आकलन है।”

शिंदे गुट के प्रत्याशी की करतूत... जीत के लिए काले जादू का सहारा!
मुंबई : पुरानी कहावत है कि जंग और प्यार में सब कुछ जायज है, लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव में काले जादू का प्रयोग किया गया। इसका एक जीता जागता है उदाहरण रायगढ़ जिले के महाड विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला है। जहां मतदान प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही मतदान केंद्र के सामने तीन मटके, जिनके मुंह काले और लाल कपड़े से बंधे थे, उस पर काटे हुए नीबू और सिंदूर छिड़का हुआ मिला। सुबह-सुबह जब मतदाता मतदान के लिए निकले तो उसे देखकर अचंभित और भयभीत हो गए। माना जा रहा है कि यह काला जादू किसी प्रत्याशी की ओर से जीत हासिल करने के लिए किया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस काले जादू की शंका एकनाथ शिंदे गुट के प्रत्याशी भरत गोगावले पर जताई जा रही है। महाड के पास बिरवाड़ी शहर के मुख्य चौराहे पर एक सड़क के बीचोंबीच तीन मटके और नारियल रखे हुए मिले। इन मटकों का मुंह लाल और काले कपड़े से ढका हुआ था और नीचे नारियल और नींबू रखा गया था।

इसे देखकर स्थानीय लोग इसे भानमती या जादू-टोने का मामला मान रहे थे। इस घटना से ग्रामवासियों के बीच डर और गुस्से का माहौल था। माना जा रहा है कि मतदान को प्रभावित करने के उद्देश्य से किसी ने इस प्रकार का जादू-टोना किया होगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इन मटकों को हटाकर नष्ट कर दिया। ज्यादातर राजनीतिज्ञ और नेता अपने कर्म की बजाय ज्योतिष और कर्मकांड पर भरोसा करते हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव में यह खुलकर दिख रहा है।

इस बार महाड विधानसभा क्षेत्र में शिंदे गुट के भरत गोगावले और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की स्नेहल जगताप के बीच लड़ाई है। भरत गोगावले शिंदे गुट के नेता और एसटी महामंडल के अध्यक्ष हैं, उन्होंने इस क्षेत्र से लगातार तीन बार जीत हासिल की है, लेकिन इस बार मतदाता उनसे पीछा छुड़ाते नजर आए।