witness - Rokthok Lekhani News

मुंबई: 8.3 करोड़ की धोखाधड़ी केस में नया मोड़, गवाह को धमकी देने का आरोप, पुलिस से मांगी सुरक्षा
मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में डोंगरी के 8 करोड़ रुपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी के मामले में नया मोड़ सामने आया है. इस प्रकरण में गवाह विश्वास टाकळकर ने आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी मेहुल जैन और मनीषा जैन ने उन्हें कोर्ट में साक्ष्य देने के कारण धमकी दी है. इस संबंध में विश्वास टाकळकर ने एमआरए मार्ग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनके वकील हर्षद मेश्राम के अनुसार, टाकळकर को आरोपियों की ओर से कहा गया कि यदि वे इस मामले से पीछे नहीं हटे तो उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेज दिया जाएगा. टाकळकर ने यह भी आशंका जताई है कि जैन परिवार से उनके जीवन को खतरा है और उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है. एमआरए मार्ग पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

मेहुल जैन और परिवार पर 8.3 करोड़ का मामला दर्ज है
जनवरी में डोंगरी पुलिस ने कथित क्रिकेट बुकी मेहुल जैन और उनके परिजनों के खिलाफ 8.3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था. शिकायतकर्ता डोंगरी निवासी व्यवसायी मोहम्मद फारूक शेख ने आरोप लगाया कि जनवरी से अगस्त 2023 के बीच उन्हें ठाणे स्थित एक कंपनी में निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया. एफआईआर के अनुसार, दिलीप जैन, कमलेश जैन, मेहुल जैन और उनके सहयोगियों ने दावा किया था कि कंपनी घाटे से उबर चुकी है और उसे 8.3 करोड़ रुपये में बेचने का प्रस्ताव रखा. आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता को यह भी आश्वासन दिया कि यदि कंपनी को परिवार की महिला सदस्यों के नाम पर खरीदा गया तो सरकारी सब्सिडी मिल सकती है.

कई किश्तों में दिया गया था पैसा
शिकायतकर्ता के मुताबिक, उन्होंने विश्वास टाकळकर नामक मध्यस्थ के माध्यम से कई किश्तों में पूरी राशि नकद दी. इसके बाद कंपनी को उनकी सास और साली के नाम पर ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू की गई और समझौते पर हस्ताक्षर हुए. हालांकि, आरोप है कि बाद में उन्हें निदेशक नियुक्त नहीं किया गया और आरोपी बैठक से बचते रहे.

जीएसटी नोटिस के नाम पर धमकाया
जब शिकायतकर्ता ने सौदे से पीछे हटने और राशि वापस मांगने की बात कही, तो आरोपियों ने जीएसटी नोटिस का हवाला देते हुए पैसे लौटाने से इनकार कर दिया. इतना ही नहीं, उनके खिलाफ अन्य पुलिस थानों में प्रतिकूल शिकायतें भी दर्ज कराई गईं. एफआईआर में आरोप है कि आरोपियों ने अनुबंध की शर्तों का पालन नहीं किया और धोखाधड़ी कर रकम का दुरुपयोग किया. फिलहाल, गवाह को मिली कथित धमकी के मामले में एमआरए मार्ग पुलिस जांच कर रही है, जबकि 8 करोड़ की धोखाधड़ी मामले की जांच डोंगरी पुलिस द्वारा जारी है.

मुंबई : कमर्शियल रियल एस्टेट मार्केट में वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में भारी उछाल
मुंबई : भारत के कमर्शियल रियल एस्टेट मार्केट में वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में भारी उछाल दर्ज किया गया है और ऑफिस लीजिंग लगातार छठी तिमाही में सप्लाई से अधिक रही है. यह जानकारी आई एक रिपोर्ट में दी गई. नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 की तीसरी तिमाही में नेट लीजिंग पिछले वर्ष की तुलना में 31 प्रतिशत बढ़कर 15.9 मिलियन वर्ग फुट हो गई, जबकि निर्माण कार्य पूरा होने की दर पिछले वर्ष की तुलना में 44 प्रतिशत बढ़कर 13.6 मिलियन वर्ग फुट हो गई.

14.2 फीसदी रही रिक्तियों की दर
निर्माण कार्य पूरा होने के कारण रिक्तियों की दर 14.2 प्रतिशत रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 240 आधार अंकों की गिरावट और पिछली तिमाही की तुलना में 60 आधार अंकों की गिरावट को दर्शाता है. नुवामा ने वर्ष 2025-26 में सालाना 50-54 मिलियन वर्ग फुट निर्माण कार्य पूरा होने का अनुमान लगाया है, हालांकि कुछ प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाया जा सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि मध्यम अवधि में रिक्तियों के स्तर में मामूली गिरावट आने की संभावना है, जबकि वार्षिक किराये में वृद्धि में तेजी आने की उम्मीद है.

22.3 मिलियन वर्ग फुट ग्रॉस लीजिंग
ग्रॉस लीजिंग क्रमिक रूप से 5 प्रतिशत बढ़कर 22.3 मिलियन वर्ग फुट हो गई, जो लगातार आठवीं तिमाही है जिसमें अब्सॉर्प्शन 20 मिलियन वर्ग फुट या उससे अधिक रहा. सभी प्रमुख शहरों में किराए में वृद्धि हुई, जो डेवलपर्स और मकान मालिकों की बढ़ती मूल्य निर्धारण शक्ति को दर्शाता है. बेंगलुरु में रिक्तियों का स्तर सबसे कम 9.2 प्रतिशत रहा, जबकि हैदराबाद में 22 प्रतिशत के साथ सबसे अधिक रहा. मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में रिक्तियों में 10.6 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जो 2015 के बाद से सबसे कम है.

टेक सेक्टर में सबसे ज्यादा लीजिंग
रिपोर्ट के मुताबिक एनसीआर क्षेत्र में 2012 के बाद से सबसे कम रिक्तियों की दर 20.2 प्रतिशत दर्ज की गई. टेक्नोलॉजी सेक्टर ने लीजिंग में 31 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करते हुए लीजिंग एक्टिविटी पर हावी रहा, इसके बाद वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) का स्थान रहा, जिसने तिमाही के दौरान ग्रॉस लीजिंग में 38 प्रतिशत का योगदान दिया. जीसीसी एक्टिविटी में बेंगलुरु सबसे आगे रहा, जहां लगभग 38 प्रतिशत लेनदेन हुए. हालांकि घरेलू ऑक्यूपायर्स की हिस्सेदारी दूसरी तिमाही के 52 प्रतिशत से थोड़ी कम होकर तीसरी तिमाही में 46 प्रतिशत रह गई, लेकिन बहुराष्ट्रीय और वैश्विक क्षमता केंद्रों से मांग मजबूत बनी रही.

ब्रोकरेज का कहना है कि आर्थिक रूप से मजबूत डेवलपर्स अपनी मार्केट पॉजिशन को कंसोलिडेट कर रहे हैं क्योंकि कमजोर प्लेयर्स अपनी हिस्सेदारी खो रहे हैं. नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कहा कि बड़े रेंटल पोर्टफोलियो वाले डेवलपर्स इस मजबूत ऑफिस स्पेस मांग का लाभ उठाने की सबसे अच्छी स्थिति में हैं.

मुंबई : ट्रेन गोलीबारी के गवाह ने कोर्ट को बताया कि उसने पूर्व आरपीएफ जवान को यात्री पर बंदूक तानते देखा था, जिसकी बाद में मौत हो गई थी
मुंबई : मुंबई में 31 जुलाई 2023 को चलती ट्रेन में हुए गोलीकांड पर एक गवाह ने मुंबई की एक अदालत को बताया कि उसने आरोपी को बंदूक के बल पर एक यात्री को डिब्बे से बाहर ले जाते देखा था। इस घटना में अब बर्खास्त आरपीएफ कांस्टेबल ने चलती ट्रेन में कथित तौर पर चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरपीएफ कांस्टेबल चेतन सिंह ने अपने वरिष्ठ अधिकारी और तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना मुंबई के पास जयपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस में हुई थी, जहां आरोपी चेतन सिंह ड्यूटी पर तैनात था। उसने अपनी स्वचालित हथियार से अपराध किया और बाद में मीरा रोड और दहिसर के बीच उसे गिरफ्तार किया।

कोर्ट में गवाह की पेशी, बताई यात्री की पहचान
अब उसी ट्रेन में सवार यात्री बैंक मैनेजर, जो गवाह हैं वो मामले की सुनवाई कर रहे अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (दिंडोशी कोर्ट) एम एच पठान के समक्ष गवाह के रूप में पेश हुए। अभियोजन पक्ष की ओर से यात्री का विवरण पूछे जाने पर गवाह ने अदालत में कहा, "उसकी दाढ़ी थी, मूंछें नहीं थीं और उसका शारीरिक रूप देखकर कोई भी समझ सकता है कि वह मुस्लिम समुदाय से था।"

पूर्व रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कांस्टेबल चौधरी पर 31 जुलाई, 2023 की तड़के मुंबई से लगभग 100 किलोमीटर दूर पालघर स्टेशन के पास एक्सप्रेस ट्रेन में अपने वरिष्ठ सहयोगी, सहायक उप-निरीक्षक टीका राम मीणा और तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है।

न्यायिक हिरासत में जेल में है आरोपी जवान
तीनों मृतक यात्री, अब्दुल कादर मोहम्मद हुसैन भानपुरवाला, सैय्यद सैफुद्दीन और असगर अब्बास शेख, ट्रेन की अलग-अलग बोगियों में यात्रा कर रहे थे। चौधरी (41), जिन्हें इस जानलेवा गोलीबारी के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था, उसे बाद में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने गिरफ्तार कर लिया। वह वर्तमान में न्यायिक हिरासत में जेल में है। अतिरिक्त लोक अभियोजक सुधीर सपकाले द्वारा पूछताछ किए जाने पर गवाह ने बताया कि वह ट्रेन के बी2 कोच में यात्रा कर रहा था। बैंक मैनेजर के अनुसार, सुबह लगभग 5 बजे उसने देखा कि एक आरपीएफ कांस्टेबल राइफल लेकर उसके कोच में आया और बीच वाली बर्थ पर सो रहे एक यात्री को जगा दिया। गवाह ने याद किया कि आरपीएफ कांस्टेबल ने राइफल तानकर यात्री को खड़े होने और डिब्बे से बाहर आने को कहा।

मुंबई : प्याज की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई, जहां प्याज मात्र 100 रुपये प्रति क्विंटल
मुंबई : महाराष्ट्र की प्रमुख मंडियों में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई, जहां प्याज मात्र 100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिका. इस गिरावट से प्याज उत्पादक किसान बेहद परेशान और आर्थिक रूप से कमजोर हो रहे हैं. खेती की लागत, मेहनत और समय के बावजूद उन्हें अपने उत्पाद का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है. जहां एक ओर खुदरा बाजार में प्याज की कीमतें 15 से 20 रुपये प्रति किलो हैं,

वहीं दूसरी ओर मंडियों में किसानों को इसका बहुत ही कम मूल्य मिल रहा है. यह स्थिति किसानों की आय पर सीधा असर डाल रही है और वे सरकार से राहत की मांग कर रहे हैं. इसी कड़ी में आइए जानते हैं देश की अलग-अलग मंडियों में प्याज का भाव.