metro - Rokthok Lekhani News

मुंबई: चर्चगेट मेट्रो स्टेशन के लिफ्ट में तकनीकी खराबी, यात्री फंसे; मची चीख-पुकार
मुंबई: मुंबई में चर्चगेट मेट्रो स्टेशन के एक लिफ्ट में तकनीकी खराबी आने से कई यात्री अंदर फंस गए। लिफ्ट पारदर्शी कांच का बना होने के कारण मेट्रो प्रशासन ने तुरंत फंसे यात्रियों को देख लिया और उन्हें बचा लिया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। मेट्रो प्रशासन के अनुसार कि तकनीकी खराबी के कारण चर्चगेट मेट्रो स्टेशन का एक लिफ्ट अस्थायी रूप से रुक गया, जिसमें छह यात्री अंदर फंस गए। यात्रियों को पांच मिनट में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और अब लिफ्ट सामान्य रूप से काम कर रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को मुंबई के अंडरग्राउंड चर्चगेट मेट्रो स्टेशन पर एक लिफ्ट में अचानक तकनीकी खराबी आने से कई यात्री अंदर फंस गए, जिसके बाद अधिकारियों ने बचाव अभियान शुरू किया। यह घटना तब हुई जब लिफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे कई यात्री अंदर फंस गए।

हालांकि, लिफ्ट के ट्रांसपेरेंट कांच के स्ट्रक्चर की वजह से मेट्रो अधिकारियों को फंसे हुए यात्रियों को जल्दी से ढूंढने और तुरंत कार्रवाई करने में मदद मिली। घटना सामने आने के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया, और लिफ्ट के अंदर फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिशें जारी हैं।

मुंबई: गणपति उत्सव में बढ़ेगी मेट्रो की सेवाएं और नहीं होगा मेगा ब्लॉक, कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा का दावा
मुंबई: इस साल गणपति उत्सव के दौरान गणेश भक्तों को कम से कम परेशानी हो। इसका सरकार पूरा ख्याल रख रही है इसलिए मेट्रो की सेवाएं बढ़ाने के साथ-साथ देर रात तक मेट्रो चलाने और रविवार के मेगा ब्लॉक की रद्द करने का आदेश दिया है। कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने बताया कि हमारी सरकार इस बात की हर संभव कोशिश कर रही है कि गणेश उत्सव के दौरान ज्यादा से ज्यादा परिवहन सुविधाएं गणेश भक्तों को दें।

कैबिनेट मंत्री लोढ़ा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चूंकि गणपति उत्सव अब मुंबई या महाराष्ट्र समिति नहीं रहा। बल्कि देश के कई राज्यों से लोग आते है। दुनिया से कई देशों के लोग इसी मकसद से आते है कि उन्हें बप्पा का दर्शन मिल जाए। वे भी गणपति उत्सव में शामिल हो। ऐसे में हमारी और हमारे सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि गणेश भक्तों को किसी प्रकार की तकलीफ या परेशानी नहीं होने पाए। हाल ही में मैने गणपति मंडलों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा ली थी।

मेट्रो और रेल प्रशासन को पत्र लिखा
कैबिनेट मंत्री लोढ़ा ने मेट्रो और रेल प्रशासन को पत्र लिखकर साधन और सुविधा बढ़ाने का निर्देश दिया। रविवार को लोकल ट्रेन की सेवाएं कम रहती है क्योंकि कही न कही, किसी न किसी रूट पर मेगा ब्लॉक रहता है। मैंने उनसे कहा है कि वे गणपति उत्सवके दौरान मेगा ब्लॉक नहीं करें। श्रद्धालुओं को टिकट निकालते समय किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए मेट्रो के सभी टिकट काउंटर, ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन, डिजिटल तथा क्यूआर टिकट प्रणाली को मेट्रो की अंतिम फेरी तक पूरी क्षमता से कार्यरत रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मेट्रो स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर, पीने का पानी, शौचालय और प्राथमिक उपचार केंद्र भी सेवा उपलब्ध रहने तक चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) तथा महाराष्ट्र सुरक्षा रक्षक तैनात कर यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था की जाए, ऐसी सूचनाएं भी दी गई हैं।

मुंबई: मीरा-भाईंदर से वसई-विरार मेट्रो कॉरिडोर को मिली मंजूरी, 5 साल में प्रोजेक्ट होगा पूरा
मुंबई : मुंबई के बाहर ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने एमएमआर में मेट्रो कॉरिडोर के विस्तार को मंजूरी प्रदान कर दी है। सरकारी मंजूरी के बाद मीरा भाईंदर को वसई विरार को मेट्रो से कनेक्ट करने का रास्ता साफ हो गया है। 17,725 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस कॉरिडोर से मीरा रोड, वसई, नालासोपारा, नायगांव और विरार के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला हुआ है।

25 किमी लंबा होगा कॉरिडोर
मेट्रो-13 की कुल लंबाई 25.03 किमी होगी। इसमें 21.78 किमी एलिवेटेड और 3.25 किमी भूमिगत मार्ग होगा। कॉरिडोर पर कुल 16 स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें 13 एलिवेटेड और तीन भूमिगत स्टेशन होंगे। एमएमआरडीए इस प्रोजेक्ट को लागू करेगा और मंजूरी के बाद इसे पांच साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

लोकल ट्रेन से होगी कनेक्ट
अधिक से अधिक यात्रियों को मेट्रो लाइन का लाभ पहुंचाने के लिए मेट्रो-13 को नायगांव, नालासोपारा, विरार रेलवे स्टेशन से जोड़ा जाएगा। साथ ही इस लाइन को दहिसर ( पूर्व ) से मीरा भाईंदर के बीच बने मेट्रो-9 से भी जोड़ा जायगा। मेट्रो-9 के नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम स्टेशन पर यह दोनों लाइन कनेक्ट होगी। मेट्रो 9 के जरिये लोग विरार से मुंबई तक मेट्रो में सफर कर सकेंगे। यात्रियों को मेट्रो के रूप में नया विकल्प उपलब्ध होगा।
पांजू बेट के लिए बनेगा खास पुल
इस प्रोजेक्ट की खासियत वसई खाड़ी पर पांजू बेट को जोड़ने वाला 4.92 किमी लंबा छह लेन का संयुक्त सड़क-मेट्रो पुल होगा। चिखल डोंगरी में मेट्रो डिपो प्रस्तावित है। सभी मेट्रो स्टेशनों तक बस सेवा उपलब्ध कराने की भी योजना है।

4.49 लाख यात्रियों का अनुमान
सरकार के अनुसार वर्ष 2031 में इस कॉरिडोर से रोजाना करीब 4.49 लाख यात्री सफर कर सकते हैं। मेट्रो शुरू होने से सड़क मार्ग की तुलना में यात्रा का समय करीब 50 फीसदी तक कम होने की उम्मीद है। इससे निजी वाहनों और प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात का दबाव घटने के साथ कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी।

मुंबईकर पर क्या असर पड़ेगा
मुंबई में प्रॉपर्टी की दाम आसमान छूने के बाद विरार और वसई में तेजी से लोगों की आबादी बढ़ी है। यहां से रोजाना हजारों लोग रोजगार व अन्य कार्यों के लिए लोकल ट्रेन या सड़क मार्ग से मुंबई आते है। लोकल ट्रेन में अधिक भीड़ होने की वजह से यात्रियों का यह सफर पीड़ादायक होता है, वहीं मेट्रो के शुरू होने से यात्रा तेजी से आरामदायक तरीके से पूरी हो सकेगी।

मुंबई :अब व्हाट्सएप से खरीदें मेट्रो का पास, काउंटर की लाइन खत्म; ऐसे मिलेगा टिकट
मुंबई :मुंबई में मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अब टिकट या पास खरीदना पहले से ज्यादा आसान हो गया है। मुंबई मेट्रो वन ने यात्रियों के लिए एक नई डिजिटल सुविधा शुरू की है, जिसके तहत अब मेट्रो पास सीधे व्हाट्सऐप के जरिए खरीदा जा सकेगा। इतना ही नहीं खरीदा गया पास व्हाट्सऐप पर स्टोर करने के साथ यात्रा के दौरान इस्तेमाल भी किया जा सकेगा। मुंबई मेट्रो वन देश की पहली मेट्रो सेवा है, जिसने व्हाट्सऐप आधारित मेट्रो पास की सुविधा शुरू की है। तो आइए जानते हैं कि आप इस सुविधा का लाभ कैसे उठा सकते हैं।

वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर कॉरिडोर पर मिलेगी सुविधा
यह डिजिटल पास सिस्टम मुंबई मेट्रो वन के वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर कॉरिडोर पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए शुरू किया गया है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि पास लेने के लिए यात्रियों को अलग से टिकट काउंटर या किसी दूसरे प्लेटफॉर्म का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। पूरी प्रक्रिया व्हाट्सऐप पर ही पूरी की जा सकेगी। यानी मोबाइल में व्हाट्सएप है तो मेट्रो पास भी वहीं मिल जाएगा। इससे खासतौर पर उन यात्रियों का समय बचेगा, जिन्हें पास खरीदने के लिए काउंटर पर जाना पड़ता था।

गूगल वॉलेट और एप्पल वॉलेट में भी रख सकेंगे पास
मुंबई मेट्रो वन की इस डिजिटल सुविधा में यात्रियों को एक और सहूलियत दी गई है। व्हाट्सएप से खरीदे गए मेट्रो पास को गूगल वॉलेट और एप्पल वॉलेट में भी सुरक्षित रखा जा सकेगा। इससे सफर के समय पास को ढूंढना और एक्सेस करना आसान होगा। मुंबई मेट्रो वन के अनुसार यह पहल शहरी परिवहन व्यवस्था को ज्यादा सुविधाजनक और डिजिटल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे यात्रियों का अनुभव बेहतर होने के साथ सार्वजनिक परिवहन में डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल को भी बढ़ावा मिलेगा।