photos - Rokthok Lekhani News

मुंबई : छात्रा ने फोन रिपेयर के लिए दिया; निजी फोटो, चैट और अन्य संवेदनशील डेटा के लीक होने की शिकायत
मुंबई : नेहा (बदला हुआ नाम) मुंबई में रहती है और वह एक छात्रा है। वह पिछले दो साल से एक ही स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रही थी। एक दिन कॉलेज से घर लौटते समय उसका फोन हाथ से गिर गया और स्क्रीन में दरार आ गई। नेहा ने फोन को एक थर्ड-पार्टी सर्विस सेंटर पर रिपेयर के लिए दे दिया, लेकिन फोन वापस मिलने के कुछ ही घंटों बाद उसके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उसने कभी कल्पना नहीं की थी।

डेटा लीक की शिकायतें
अचानक उसके पास माता-पिता, दोस्तों और सोशल मीडिया पर अनजान लोगों के कॉल और मैसेज आने लगे। उसकी निजी जानकारी और पर्सनल डेटा ऑनलाइन लीक हो चुका था। यह सिर्फ एक नेहा का मामला नहीं है, बल्कि आए दिन तमाम लोगों के साथ इस तरह की चीजें होती हैं। कई लोग फोन रिपेयर के बाद अपने निजी फोटो, चैट और अन्य संवेदनशील डेटा के लीक होने की शिकायत कर चुके हैं।

रिपेयर के दौरान आपका डेटा कैसे एक्सेस हो जाता है?
जब आप फोन रिपेयर के लिए देते हैं, तो अधिकृत सर्विस सेंटर आमतौर पर आपसे पूछते हैं कि क्या आपने फोन का डेटा डिलीट कर दिया है। अगर नहीं, तो वे पहले डेटा बैकअप लेकर फोन को रीसेट करने की सलाह देते हैं।लेकिन कई थर्ड-पार्टी सर्विस सेंटर फोन का पासवर्ड या पिन मांग लेते हैं।

लॉक खोलकर देने की सलाह
वे अक्सर यह कहकर बहाना बनाते हैं कि “फोन टेस्ट करना है” या “लॉक रहेगा तो रिपेयर नहीं हो पाएगा”। यहीं से असली खतरा शुरू होता है। एक बार पासवर्ड मिलते ही वे आपके फोन में मौजूद फोटो, बैंकिंग डिटेल्स, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

फोन ठीक, लेकिन खतरा छिपा हुआ
फोन वापस मिलने पर सब कुछ सामान्य लगता है। डिवाइस ठीक से काम करने लगता है, लेकिन कुछ घंटों या दिनों बाद अनजान कॉल आने लगते हैं। कभी पैसे की मांग होती है, तो कभी निजी डेटा लीक करने की धमकी। कई मामलों में तो डेटा पहले ही लीक हो चुका होता है।

खुद को सुरक्षित कैसे रखें?
सबसे पहली बात, किसी भी सर्विस सेंटर को अपना फोन पासवर्ड या पिन देना जरूरी नहीं है। आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन में Repair Mode या Maintenance Mode दिया जाता है। इस मोड को ऑन करने पर फोन एक अलग, सुरक्षित प्रोफाइल बना लेता है, जिसमें आपकी निजी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहती है।

रिपेयर या गेस्ट मोड को ऑन करें
रिपेयर के बाद पासवर्ड डालते ही आप अपने सामान्य मोड में वापस आ सकते हैं। अगर आपके फोन में रिपेयर मोड नहीं है, तो Guest Mode एक अच्छा विकल्प है। यह भी आपके डेटा को अलग रखता है और रिपेयर या आपात स्थिति में फोन इस्तेमाल करने की अनुमति देता है।

डेटा बैकअप है सबसे कारगर
अगर ये दोनों विकल्प उपलब्ध नहीं हैं, तो आखिरी रास्ता यही है कि पहले पूरा डेटा बैकअप लें, फोन को रीसेट करें और फिर रिपेयर के लिए दें। रिपेयर के बाद दोबारा लॉग-इन कर डेटा वापस डाउनलोड कर लें। थोड़ी सावधानी आपको बड़े डिजिटल नुकसान से बचा सकती है।

मुंबई : ऑनलाइन जाल में फंस गई नाबालिग; अश्लील तस्वीरें भेजने और सोशल मीडिया पर लीक करने की धमकी
मुंबई : दक्षिण मुंबई की एक नाबालिग लड़की हाल ही में एक डरावने ऑनलाइन जाल में फंस गई। मामला शुरू हुआ जब लड़की को ब्रिटेन का एक अज्ञात नंबर (+44) से व्हाट्सएप कॉल आया। शुरुआत में यह मासूम दोस्ती जैसी लगी, लेकिन चार दिनों में यह दोस्ती एक डरावने ब्लैकमेल में बदल गई। आरोपी ने लड़की को अश्लील तस्वीरें भेजने और सोशल मीडिया पर लीक करने की धमकी दी।

कैसे हुआ डिजिटल ग्रूमिंग का जाल?
जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन के अधिकारी बताते हैं कि आरोपी ने धीरे-धीरे लड़की का विश्वास जीतकर उसे अपनी बातों में उलझाया। लड़की को महसूस ही नहीं हुआ कि वह जोखिम में है। जैसे ही उसने एक बार तस्वीरें भेज दीं, आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और लोक-लाज के डर का इस्तेमाल कर लड़की पर दबाव बनाया। इस पूरी प्रक्रिया में लड़की भावनात्मक रूप से टूट गई और उसके व्यवहार में अचानक बदलाव आ गया।

क्या माता-पिता और स्कूल समय पर समझ पाए?
लड़की के माता-पिता ने उसका मोबाइल चेक किया और पूरी कहानी समझी। तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78(2), पॉक्सो अधिनियम की धारा 11, 12, 15 और आईटी अधिनियम की धारा 67ए के तहत दर्ज किया गया। शुरुआती जाँच में पता चला कि नंबर यूके में पंजीकृत था और आरोपी ने संभवतः वर्चुअल या नकली नंबरों का इस्तेमाल किया।
डिजिटल सुरक्षा: क्या करें और क्या न करें?

चंकी पांडे ने बनाया पहला पास्ता आर्ट... बेटी अनन्या पांडे ने 11 रुपए में लिया खरीद, तस्वीरें इंस्टाग्राम पर की शेयर
एक तस्वीर में, चंकी पांडे पास्ता के कटोरे पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और उसके जैसा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। दूसरी तस्वीर में, फोटो फ्रेम कर दीवार पर टंगी नजर आ रही है। चक्की पांडे इसे बहुत गर्व से दिखा रहे हैं। अनन्या पांडे ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'पिताजी ने आज ड्राइंग पर हाथ आजमाया। यह पहला पार्ट है और हां मैंने खरीद लिया है।' उन्होंने यह भी बताया कि पिता को ₹11 दिए हैं। चंकी पांडे ने इस पर आखिरी पास्ता लिखा है। उन्होंने हाउसफुल फिल्म में इससे जुड़ा किरदार निभाया था।

चंकी पांडे ने इसके पहले इस भूमिका के बारे में बताते हुए कहा था, 'आखरी पास्ता का सीक्रेट हाउसफुल 1 में है। यह रोल साजिद खान खुद करना चाहते थे। इसके बाद वे मुझे एक पार्टी में मिले। उन्होंने कहा कि मेरे पास आपके लिए एक रोल है लोग चाहते हैं मैं करूं लेकिन मैं डायरेक्ट और एक्ट दोनों नहीं कर सकता। इसके चलते आखरी पास्ता का जन्म हुआ।'

अनन्या पांडे ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह पति पत्नी और वो में भी नजर आई थी। उन्होंने खाली-पीली और गहराइयां में भी काम किया था। हाल ही में, वह लाइगर में नजर आई है। वह जल्द खो गए हम कहां में नजर आएंगी।

मुंबई में सेक्सटोर्शन, सोशल मीडिया से फोटो उठाकर महिलाओं के फोटो की बनाता था क्लिप
मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 19 वर्षीय लड़का पहले सोशल मीडिया से महिलाओं की फोटो लेता था जिसके बाद उन्हें एडिटिंग के बाद गंदी वीडियो में तब्दील कर देता था। जिसके बाद आरोपी ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू करता था।

आरोपी महिलाओं से फोटो डिलीट करने के लिए 500 रुपयों से लेकर 4 हजार रुपयों तक की डिमांड कर देता था। अगर कोई पेमेंट में देरी करता था तो आरोपी अपना चार्ज बढ़ा देता था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को उसके घर गांधीनगर गुजरात से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि, आरोपी दसवीं क्लास में फेल होने के बाद से पढ़ाई नहीं कर रहा था। जिसके बाद उसने एक मास्क बनाने वाली फर्म में काम करना शुरू किया। खास बात है कि, आरोपी ने सिर्फ उसी की कम्युनिटी की महिलाओं को टारगेट किया और Sextortion in Mumbai फोटो की मदद से गंदी वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल शुरू किया है।

अभी तक 22 महिलाओं का मामला सामने आ चुका है। हालांकि, पुलिस का मानना है कि, आरोपी अभी तक 49 महिलाओं को अपने निशाने पर ले चुका लेकिन इसकी पुष्टि के लिए अभी पुलिस आगे जांच कर रही है।

आरोपी जब महिलाओं से पेमेंट लेता तो वह उन्हें एक क्यूआर कोड भेजता था। ये क्यूआर कोड गुजरात में चल रही एक ट्रैवल एजेंसी का था। ट्रैवल एजेंसी में आरोपी ने बताया था कि, उसका बैंक अकाउंट नहीं है, इसलिए वह अपनी कमाई का पैसा इसके जरिए मंगा रहा है।

हालांकि, ट्रैवल एजेंसी उसे अपना क्यू आर कोड इस्तेमाल करवाने के बदले 50 रुपये हर बार लेती थी। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी जब्त कर लिया है जिसे जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि, किसी ने उसके साथ भी ऐसा ही किया था, जिसके बाद से वह औरों से अपना बदला ले रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।