Sextortion - Rokthok Lekhani News

मुंबई: सेक्सटॉर्शन और उगाही मामले में एक क्रिकेटर समेत 3 गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा एक्शन
मुंबई: मुंबई क्राइम ब्रांच ने सेक्सटॉर्शन और उगाही मामले में जम्मू-कश्मीर टी-20 लीग से जुड़ी एक महिला क्रिकेटर और उसके भाई को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को नई दिल्ली के एक होटल से पकड़ा गया, जबकि उनके सहयोगी उद्दीन इम्तियाज वानी (22) को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरखंदा खान (30) और उसके भाई बाजिल खान (27) के रूप में हुई है.

क्राइम ब्रांच के अनुसार, शिकायतकर्ता कोलाबा का रहने वाला 28 वर्षीय व्यवसायी है. वर्ष 2024 में पश्चिमी उपनगर में रहने के दौरान उसकी मुलाकात फरखंदा खान से हुई थी. मोबाइल चैट के जरिए दोनों के बीच परिचय बढ़ा, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर उससे अश्लील बातचीत शुरू की. बाद में फरखंदा ने उसे अपने सहयोगी उद्दीन इम्तियाज वानी और भाई बाजिल खान से भी मिलवाया.

ब्लैकमेल कर 23.61 लाख रुपये करवाए ट्रांसफर
पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2024 में फरखंदा ने आर्थिक जरूरत का हवाला देते हुए शिकायतकर्ता से पैसे मांगे. मना करने पर उसने निजी चैट सार्वजनिक करने की धमकी दी. दबाव में आकर शिकायतकर्ता ने 30 अप्रैल 2024 से 13 जनवरी 2026 के बीच 32 बैंक ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 23.61 लाख रुपये फरखंदा के खाते में ट्रांसफर किए.

जनवरी 2026 में आरोपियों 40 लाख रुपये कराए ट्रांसफर
जांच में सामने आया कि इस रकम का बड़ा हिस्सा उद्दीन इम्तियाज वानी के खाते में ट्रांसफर किया गया. वहीं कुछ रकम फरखंदा के पिता अब्दुल अजीज खान के बैंक खाते में भी भेजी गई. इसके अलावा वानी और बाजिल खान ने भी शिकायतकर्ता को उसकी चैट के स्क्रीनशॉट होने का दावा करते हुए धमकाया और जेल भेजने की चेतावनी दी. इन धमकियों के चलते जनवरी 2026 में शिकायतकर्ता ने आरोपियों को अतिरिक्त 40 लाख रुपये और ट्रांसफर किए.

जांच में यह भी पता चला कि इस मामले में पहली ट्रांजैक्शन अप्रैल 2024 में 20,000 रुपये की थी. फरखंदा खान दिल्ली एनसीआर के अंकुर विहार इलाके की निवासी है, जबकि उद्दीन वानी जम्मू-कश्मीर के खलापुर और बाजिल खान नूरखाव गांव के रहने वाले हैं.

पुलिस कर रही मामले में आगे की जांच
शिकायत के आधार पर वेस्ट रीजन साइबर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2), 308(6), 351(2), 351(3) और आईटी एक्ट की धारा 61(2) व 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की आगे की जांच जारी है.

मुंबई: साइबरबुलिंग और सेक्सटॉर्शन पीड़ितों के लिए समर्पित हेल्पलाइन 022-6536 6666 का शुभारंभ
मुंबई: आज के डिजिटल युग में साइबरबुलिंग और सेक्सटॉर्शन बड़ी चुनौती बन गए हैं. ऑनलाइन दुर्व्यवहार के शिकार होने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है. संकट पर काबू पाने के लिए महाराष्ट्र साइबर विभाग ने अनूठी पहल की है. गैर लाभकारी संगठन ब्रश ऑफ होप के साथ मिलकर साइबरबुलिंग और सेक्सटॉर्शन पीड़ितों की मदद करने का साइबर विभाग ने फैसला लिया है. साइबर विभाग ने साइबरबुलिंग और सेक्सटॉर्शन पीड़ितों के लिए समर्पित हेल्पलाइन 022-6536 6666 का शुभारंभ हुआ है.

हेल्पलाइन पर फोन कर साइबरबुलिंग और सेक्सटॉर्शन के शिकार लोग तत्काल परामर्श, कानूनी सहायता और आपातकालीन हस्तक्षेप की सेवा का लाभ ले सकते हैं. हेल्पलाइन की सेवा सप्ताह में छह दिन (सोमवार से शुनिवार) सुबह 9:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी. संपर्क करने वाले को वरिष्ठ मनोचिकित्सक परामर्श देंगे. हेल्पलाइन के माध्यम से साइबरबुलिंग का शिकार हुए लोगों की काउंसिलिंग भी की जायेगी.

साइबर विभाग ने गैर सरकारी संगठन के साथ मिलाया हाथ
साइबर विभाग ने प्रभावित लोगों को बिना देरी के सुविधा का लाभ लेने की अपील की है. हेल्पलाइन की शुभारंभ कार्यक्रम में बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी, फिल्म अभिनेता फरहान अख्तर और फिल्म अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस शामिल हुए.

साइबरबुलिंग और सेक्सटॉर्शन पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन
महाराष्ट्र साइबर विभाग के एडीजी यशस्वी यादव ने बताया कि आज के समय में महिलाएं साइबरबुलिंग का शिकार होती हैं. कई बार शर्म की वजह से पुलिस के पास नहीं जा पातीं. साइबर विभाग की तरफ से अपील की जाती है कि पीड़ित महिलाएं मन का डर दूर कर आगे आएं. 1945 पर फोन करके आप मदद ले सकते हैं. फरहान अख्तर ने कहा कि साइबर अपराध का शिकार होने के बाद दिमाग पर बहुत दबाव होता है. हमें पीड़ितों को समझना होगा. निश्चित रूप से साइबर अपराध की घटनाएं बहुत बढ़ गई हैं.

महाराष्ट्र के मुंबई में लगातार बढ़ रहे सेक्सटॉर्शन के मामले... रात में एक वीडियो कॉल और फिर लाखों की वसूली
मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई में सेक्सटॉर्शन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, ये गैंग कई लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं और उनसे लाखों रुपये की वसूली कर रहे हैं. इस गैंग का शिकार ज्यादातर वो लोग हो रहे हैं जो अकेले रहते हैं या तो शादीशुदा नहीं हैं. इस गैंग के लोग ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं, लेकिन काफी ज्यादा शातिर हैं. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच साइबर सेल के डीसीपी बालसिंह राजपूत ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बताया ये गैंग सोशल मीडिया पर लोगों को मॉनिटर करती है खास बात ये है कि इस गैंग में जितने लोग हैं वो 10-12 तक ही पढ़े लिखे होते हैं.

ये लोग एक बार बातचीत करने के बाद सीधे वीडियो कॉल रात के समय करते हैं और अगर किसी ने कॉल उठा लिया तो उसे न्यूड महिला का वीडियो दिखाई देता जिसे आप देख रहे होते हैं और वे लोग ऐसा वीडियो रिकॉर्ड कर लेते हैं जिसे आपको भेजकर आपसे पैसे वसूलने लगते हैं. राजपूत ने बताया कि सेक्सटॉर्शन के मामले पिछले दो साल में बढ़े हैं. आकड़ों की मानें तो साल 2021 में ऐसे 54 मामले दर्ज हुए थे, जिसमें से 24 मामलों में 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

इन 24 मामलों में से 4 मामले ऐसे थे जिसमें विक्टिम के पास से 10 लाख से ज्यादा की रकम वसूली गई थी.  वहीं साल 2022 में कुल 77 मामले दर्ज हुए थे जिसमें से 30 मामलों में 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इन 77 मामलों में से 22 मामलों में विक्टिम से आरोपियों में 10 लाख से ज्यादा की रकम वसूल की थी. भारत में खासकर मुंबई में जितने भी सेक्सटॉर्शन के मामले सामने आए हैं, उसमें कॉल करने वाले आरोपी भरतपुर, अलवर (राजस्थान), मेवात (हरियाणा) या तो झारखंड से होते हैं.

सूत्रों ने बताया कि हाल ही में एक मामला उनके सामने आया है, जिसमें वेस्टर्न मुंबई में रहने वाले एक 71 साल के व्यापारी से इस गैंग से 51 लाख रुपये का सेक्सटॉर्शन किया है. इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. पुलिस ऐसे तमाम गिरोहों को पकड़ने के लिए पूरा प्लान तैयार कर रही है. साथ ही लोगों को भी सलाह दी जा रही है कि वो इस तरह के झांसे में न आएं.

१,५०० लोगों के सेक्टॉर्शन के काले धंधे में लिप्त होने का खुलासा...
पुणे :  इंटरनेट, स्मार्ट फोन, कंप्यूटर और सोशल मीडिया के वर्तमान युग में तो शॉर्टकट से कमाई और महिलाओं के जाल में फंस कर ठगी का शिकार बनने के मामले कुछ ज्यादा ही बढ़ गए हैं। झारखंड का जामताडा जिला अब तक साइबर सेंधमारी के लिए पूरे देश में बदनाम था लेकिन अब राजस्थान में भी ‘जामताड़ा’ होने का खुलासा पुणे पुलिस की जांच में हुआ है।

सेक्सटॉर्शन के एक मामले की जांच के दौरान राजस्थान पहुंची पुणे पुलिस को पता चला कि राज्य के अलवर जिले का गांवगोठडी देश में दूसरा ‘जामताड़ा’ बन गया है। लगभग ५०० परिवारों वाले इस गांव के करीब १,५०० लोगों के सेक्टॉर्शन के काले धंधे में लिप्त होने का खुलासा पुणे पुलिस की जांच में हुआ है।

पुणे पुलिस ने सेक्सटॉर्शन पीड़ित युवक की खुदकुशी के मामले में राजस्थान के अलवर जिले के गांव गोठडी से सेक्सटॉर्शन गिरोह के एक मास्टर माइंड को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों पुणे के एक १९ वर्षीय युवक की एक अज्ञात महिला से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी।

कुछ दिनों तक मैसेजों के आदान-प्रदान के दौरान पीड़ित युवक का विश्वास जीतकर महिला ने मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। फिर व्हॉट्सऐप पर चैिंटग और फोन कॉल के दौरान महिला ने ‘अपनी’ आपत्तिजनक तस्वीरें भेजीं और युवक को भी तस्वीर भेजने को प्रेरित किया। महिला ने नग्न होकर युवक को वीडियो कॉल किया तथा युवक को भी कपड़े उतारने को उकसा कर उसका वीडियो बना लिया।

बाद में उक्त वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग करने लगी। दत्तावाड़ी की एक बहुमंजीला इमारत में रहनेवाले पीड़ित युवक ने परेशान होकर बीते २८ सितंबर को १०वीं मंजिल से कूद कर खुदकुशी कर ली थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ इलाके के गोथरी गुरु गांव निवासी अनवर सुबान खान को गांव वालों के उग्र विरोध के बावजूद गिरफ्तार किया है।