in the - Rokthok Lekhani News

नई दिल्ली : 80 साल के बुजुर्ग से ऑनलाइन दोस्ती की आड़ में 9 करोड़ रुपए ठग लिए गए
नई दिल्ली: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में ऑनलाइन दोस्ती एक बुजुर्ग को इतनी भारी पड़ी कि उन्होंने 21 महीने के भीतर अपनी करोड़ों की रकम गंवा दी। मामला साइबर ठगी है जिसनें 80 साल के बुजुर्ग से ऑनलाइन दोस्ती की आड़ में 9 करोड़ रुपए ठग लिए गए। साइबर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या पीड़ित से बात करने वाली सभी औरतें अलग-अलग थीं या फिर एक ने ही अलग-अलग नामों और नंबरों से बुजुर्ग के शिकार बनाया। 80 साल के शिकायतकर्ता अपने बेटे और बहू के साथ मुंबई में रहते हैं।

फेसबुक पर दोस्ती कर दिया ठगी को अंजाम
अप्रैल 2023 में शिकायतकर्ता ने फेसबुक पर शार्वी नाम की एक महिला को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। दोनों एक-दूसरे को नहीं जानते थे इसलिए रिक्वेस्ट कैंसिल कर दी। लेकिन कुछ दिनों बाद शार्वी ने शिकायतकर्ता को वापस फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

बच्चे की बीमारी के नाम पर बुजुर्ग से ठगी
दोनों में ऑनलाइन चैटिंग होने लगी और फिर WhatsApp नंबर में शेयर कर लिए। शार्वी ने बताया कि उसका अपने पति के साथ तलाक हो गया है और वह अपने बेटे के साथ रहती है। अपने बच्चे की बीमारी की कहानी बताकर वो धीरे-धीरे पैसे मांगने लगी और शिकायतकर्ता उसे पैसे देने लगा।
कुछ समय बीता था कि कविता नाम की एक महिला ने शार्वी का रेफरेंस देकर पीड़ित से WhatsApp पर संपर्क किया और उसने साथ दोस्ती करने की बात कही। इसके बाद कविता उन्हें यौन रूप से अश्लील संदेश भेजने लगी और पैसे की डिमांड करने लगी।

विदेशी नंबर से मैसेज भेज कर रची ठगी की साजिश
इसी दौरान, दिसंबर 2023 में उन्हें दिनाज नाम की महिला का विदेश नंबर से मैसेज रिसीव हुआ। उसने बताया कि वो शार्वी की बहन है और शार्वी अब इस दुनिया में नहीं रही। दिनाज ने कहा कि शार्वी मरने से पहले चाहती थी कि आप उसके अस्पताल का बिल चुकाएं।
इसके लिए उसने पीड़ित के अपने और शार्वी के बीच हुए WhatsApp चैट के स्कीनशॉट भेजे। कुछ समय बाद दिनाज भी शिकायतकर्ता पर प्यार जताने लगी और उससे शादी करने की इच्छा जाहिर की। दिनाज ने भी उनसे पैसे लिए।

कैसे हुए ठगी का पर्दाफाश?
जैस्मिन नाम की एक अन्य महिला ने शिकायतकर्ता के साथ संपर्क किया और खुद को दिनाज की दोस्त बताया। उसने पीड़ित से कहा कि दिनाज उनके पैसे लौटाना चाहती थी, जिसके बाद उन्होंने जैस्मिन को भी पैसे दिए। जब उनके पास पैसे खत्म हो गए तो उन्होंने अपने बेटे से 5 लाख रुपए मांगे। बेटे ने पूछा कि वो पैसों का क्या करेंगे तब बुजुर्ग ने पूरी कहानी बताई।

ठाणे : फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर कारोबारी से 4.11 करोड़ की ठगी
ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे में एक कारोबारी से विदेशी नागरिकों ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 4.11 करोड़ रुपये की ठगी की। आरोपियों ने ऊंचे मुनाफे का झांसा देकर उसे एक ऑनलाइन स्कीम में निवेश करवाया।

शिकायत के अनुसार, आरोपी ट्रेसी क्लार्क, पॉल जे टुडर समेत अन्य विदेशी नागरिकों ने ‘Metaxoption’ नामक कंपनी के जरिए निवेश करवाया और फिर संपर्क से बचने लगे। पुलिस ने धोखाधड़ी और विश्वासघात की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी विदेश में हो सकते हैं और तकनीकी जांच जारी है।

मुंबई: पंजाब एंड महाराष्ट्र बैंक से जुड़े लोन घोटाले में एक और बड़ा नाम सामने आया
मुंबई: देश की चर्चित पंजाब एंड महाराष्ट्र बैंक से जुड़े लोन घोटाले में एक और बड़ा नाम सामने आया है. आवास डेवेलपर्स एंड कंस्ट्रक्शन प्रा. लि.. बैंक ने इस कंपनी को 135 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट मंजूर की थी, लेकिन दस्तावेज़ों के मुताबिक कंपनी को केवल 30 करोड़ की राशि ही वाकई में मिली. इसके बावजूद बैंक ने 170 करोड़ की वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, एक हालिया फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट में सामने आया है कि बैंक ने पृथ्वी रियल्टर्स एंड होटल्स प्रा. लि. नाम की कंपनी को 87.5 करोड़ का लोन स्वीकृत किया था.

अगस्त 2012 के बाद किसी तरह की नई फंडिंग हुई ही नहीं
इस पूरे मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट दीपक सिंघानिया एंड एसोसिएट्स द्वारा तैयार रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2012 के बाद किसी तरह की नई फंडिंग नहीं हुई. हालांकि बैंक की ओर से लोन लिमिट बढ़ाने की मंजूरी दी जाती रही 75.25 करोड़ (2015), 65.25 करोड़ और 10 करोड़ (2017), और 135 करोड़ (2019). इन सबके बावजूद, बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर नहीं हुए. इसके बजाय सिर्फ ब्याज की एंट्रियां जोड़कर लोन को एक्टिव दिखाया गया.

इस कंपनी ने कहा है कि उसने मुंबई, ठाणे और पालघर में कई संपत्तियाँ गिरवी रखीं, यह मानते हुए कि मंजूर की गई राशि का पूरा उपयोग होगा. लेकिन जब रकम नहीं मिली, तब कंपनी ने बैंक के ₹170 करोड़ की मांग को चुनौती दी.

NCLT और कंपनी ने बैंक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया
इससे पहले प्रिथ्वी रियल्टर्स एंड होटल्स प्रा. लि. के साथ भी ऐसा ही मामला सामने आया था. जिसमें 87.5 करोड़ के लोन की मंजूरी तो दी गई, लेकिन एक रुपया भी जारी नहीं किया गया. इसके बावजूद, कंपनी पर 150 करोड़ से अधिक की देनदारी दर्ज कर दी गई. यह मामला फिलहाल NCLT में है और कंपनी ने बैंक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है.

इसके साथ ही RBI की 2019 की ऑडिट रिपोर्ट के पैरा 7 में यह भी सामने आया कि PMC बैंक ने करीब 21,000 फर्जी लोन एंट्रियाँ दर्ज कीं, जिनकी कुल रकम 5,000 करोड़ से भी ज्यादा थी. इससे बैंक की वित्तीय स्थिति बेहतर दिखाने की कोशिश की गई. अब यह मामला अदालत में विचाराधीन है.

मुंबई उपनगरीय रेलवे प्रणाली में वित्तीय योगदान के संबंध में पारदर्शिता और अंतर-एजेंसी समन्वय में गंभीर खामिया उजागर
मुंबई : यात्री अधिकार कार्यकर्ता समीर जावेरी द्वारा दायर एक नियमित सूचना का अधिकार (आरटीआई) आवेदन ने मुंबई शहरी परिवहन परियोजना (एमयूटीपी) के तहत मुंबई उपनगरीय रेलवे प्रणाली में महाराष्ट्र सरकार के वित्तीय योगदान के संबंध में पारदर्शिता और अंतर-एजेंसी समन्वय में गंभीर खामियों को उजागर किया है। जावेरी ने 19 जून, 2025 को अपना आरटीआई आवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय से मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क में ट्रेन खरीद और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा भुगतान की गई कुल राशि के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी थी।

एमयूटीपी के तहत, रेलवे परियोजनाओं के लिए धन महाराष्ट्र सरकार और भारतीय रेलवे के बीच समान रूप से विभाजित किया जाता है, दोनों ही लागत का 50% वहन करते हैं। इन परियोजनाओं में नई ट्रेनों की खरीद, मौजूदा बुनियादी ढांचे का उन्नयन और शहर की बढ़ती परिवहन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उपनगरीय रेलवे नेटवर्क का विस्तार शामिल है। हालाँकि, जावेरी का अनुरोध बिना किसी निश्चित उत्तर के विभागों के बीच घूमता रहा है।