doing - Rokthok Lekhani News

मुंबई : बिल्डर पर 6 करोड़ का जुर्माना, 20 साल से नहीं किया था ये काम
मुंबई : मुंबई के एक बिल्डर को हाउसिंग सोसाइटी के लोगों की परेशानी को लंबे समय तक नजरअंदाज करने का भारी खामियाजा भुगतना पड़ा है. राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने एक मामले में बिल्डर को बड़ा झटका देते हुए 6 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है. यह मामला करीब दो दशक से लंबित अधिभोग प्रमाण पत्र से जुड़ा हुआ है. दरअसल, बिल्डर पिछले 20 सालों से इमारत का ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट हासिल नहीं कर पाया, जिसके कारण वहां रहने वाले लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा.

क्या था पूरा मामला?
दरअसल, यह मामला मुंबई के एक सांता क्रूज स्थित बालाजी अपार्टमेंट्स से जुड़ा है. यहां तिरुपति देवी को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी ने साल 2005 में राजा कंस्ट्रक्शन कंपनी के साथ पुनर्विकास समझौता किया था. इस समझौते के मुताबिक, बिल्डर को पुरानी इमारत तोड़कर नई बिल्डिंग बनानी थी. इसके साथ ही उसे पुराने सभी सदस्यों को नए फ्लैट भी देने थे.

इसके अलावा बिल्डर की जिम्मेदारी थी कि वह भवन ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट और निर्माण पूर्णता प्रमाण पत्र हासिल करे. नया पानी कनेक्शन उपलब्ध कराए और सभी जरूरी सरकारी मंजूरी पूरी करे. बिल्डर ने साल 2008 से फ्लैटों का कब्जा देना शुरू कर दिया, लेकिन सोसाइटी का आरोप था कि उसने जरूरी दस्तावेज पूरे नहीं किए.

बिल्डर पर क्यों लगा जुर्माना?
सोसाइटी ने आरोप लगाया कि बिल्डर ने कई जरूरी काम पूरे नहीं किए, जिसकी वजह से फ्लैट मालिकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. आरोप है कि बिल्डर ने स्वीकृत भवन नक्शे के मुताबिक निर्माण नहीं किया था और अतिरिक्त निर्माण की वजह से ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट नहीं मिल सका. इसके कारण सदस्यों को लंबे समय तक लंबे समय तक अपनी वैधता को लेकर टेंशन रही.

हालांकि, बिल्डर ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कुछ फ्लैट मालिकों ने अपने फ्लैट में बदलाव किए थे, जिसकी वजह से ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट जारी नहीं हो पाया. लेकिन कोर्ट को इस दावे के समर्थन में कोई ठोस सबूत हासिल नहीं हुआ.

मुंबई : रील बनाने के लिए रेलवे पुल से लटककर पुल-अप्स कर रहे बच्चे, आरपीएफ ने दर्ज की एफआयआर
मुंबई: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग किस हद तक जा सकते हैं, इसकी एक दिल दहला देने वाली मिसाल मुंबई के भयंदर और नायगांव के बीच स्थित रेलवे क्रीक ब्रिज से सामने आई है. इस पुल पर कुछ युवाओं ने अपनी जान हथेली पर रखकर खतरनाक स्टंट किए. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवा लोहे की सेफ्टी मेश पर हवा में लटककर बेझिझक 'पुल-अप्स' कर रहे हैं.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर आते ही हड़कंप मच गया है. रेलवे क्रीक ब्रिज जैसे अति-संवेदनशील और प्रतिबंधित मेंटेनेंस एरिया में आम लोगों की नो-एंट्री होती है. ऐसे में यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि ये युवक इतनी आसानी से सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर कैसे दाखिल हो गए? थोड़ी सी भी चूक होने पर युवक सीधे खाड़ी के गहरे पानी में गिर सकते थे, जिससे उनकी जान जाना लगभग तय था.

आरपीएफ ने दर्ज किया मामला
मामले की गंभीरता को देखते हुए भायंदर रेलवे सुरक्षा बल तुरंत हरकत में आ गया है. आरपीएफ ने अज्ञात युवकों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 145 (उपद्रव/अप्रिय आचरण) और धारा 147 (अनाधिकृत प्रवेश) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

एआइ और वीडियो की सच्चाई खंगालने में जुटी पुलिस
वायरल फुटेज की सत्यता जांचने के लिए रेलवे पुलिस टेक्निकल टीम की मदद ले रही है. अधिकारी इस बात की भी गहन जांच कर रहे हैं कि कहीं यह वीडियो फर्जी, एडिटेड या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तो तैयार नहीं किया गया है.

मुंबई: 7 में से 4 बांध लबालब भरे और ओवरफ्लो, फिर भी मुंबई में 10% पानी की कटौती जारी, BMC क्यों कर रही ऐसा?
मुंबई: मुंबई को पानी सप्लाई करने वाले सात बांधों में से मोदक सागर बांध बुधवार को सुबह 2:07 बजे ओवरफ्लो होने लगा। इसके बाद इसका एक स्लुइस गेट खोल दिया गया। अब तक सात में से चार बांध अपनी पूरी क्षमता तक भर चुके हैं। सभी सात बांधों में कुल पानी का स्टॉक उनकी कुल क्षमता का 70 प्रतिशत है। हालांकि बृहन्मुंबई नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त अभिजीत बांगर ने साफ किया कि पानी की कटौती वापस नहीं ली जाएगी। उन्होंने अगस्त और सितंबर में बारिश पर 'अल नीनो' के संभावित असर और इस तथ्य का हवाला दिया कि बांध अभी तक संतोषजनक स्तर तक नहीं भरे हैं। इसलिए, मुंबईकरों पर लगाई गई 10 प्रतिशत पानी की कटौती लागू रहेगी।

मुंबई की 7 झीलों में कितना पानी?
मुंबई को सात बांधों से रोजाना 4000 मिलियन लीटर पानी की सप्लाई मिलती है। मोदक सागर, भातसा, अपर वैतरणा, मिडिल वैतरणा, विहार, तुलसी और तानसा-इन बांधों की कुल स्टोरेज क्षमता 1,447,363 मिलियन लीटर है। पिछले कुछ दिनों में कैचमेंट एरिया में लगातार भारी बारिश के कारण जल स्तर में तेजी से वृद्धि हुई है। मोदक सागर बांध बुधवार सुबह ओवरफ्लो होने लगा था। इसकी अधिकतम क्षमता 128,925 मिलियन लीटर है। पिछले साल यह बांध 9 जुलाई को ओवरफ्लो होने लगा था। वर्तमान में इसमें इसकी जल क्षमता का 69.74 प्रतिशत पानी है।

पानी की कटौती कब होगी वापस?
इस मामले पर बोलते हुए बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त अभिजीत बांगर ने साफ किया कि पानी की कटौती वापस लेने की कोई योजना नहीं है। भले ही चार बांध भर चुके हों। उन्होंने कहा कि पानी की कटौती तभी हटाई जाएगी जब सितंबर के अंत तक पानी का स्टॉक 100 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सिंचाई विभाग ने हाल ही में सभी स्थानीय निकायों को अगले साल 31 अगस्त तक पानी के इस्तेमाल की योजना बनाने का निर्देश दिया है और इन निर्देशों के अनुसार योजना बनाई जा रही है। अगस्त और सितंबर के दौरान अल नीनो के तेज प्रभाव की आशंका के कारण, बारिश की तीव्रता कम होने की संभावना है। नतीजतन, यह कहा गया कि पानी की कटौती वापस लेने की कोई योजना नहीं है।

वसई : छत्रपति शिवाजी महाराज के वेश में फोटोशूट कर रहे युवक को सुरक्षा गार्ड्स ने रोक दिया; आर्टिस्ट ने सिक्योरिटी गार्ड को हिंदी बोलने पर धमकाया
वसई : महाराष्ट्र में एक बार फिर से हिंदी-मराठी भाषा विवाद सामने आया है। वसई स्थित एक किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की पोशाक पहने आर्टिस्ट ने सिक्योरिटी गार्ड को हिंदी बोलने पर धमकाया। दरअसल, वसई किले में छत्रपति शिवाजी महाराज के वेश में फोटोशूट कर रहे युवक को सुरक्षा गार्ड्स ने रोक दिया और शूटिंग से रोक दिया था। इस पर छत्रपति शिवाजी की वेशभूषा में मौजूद युवक आगबबूला हो गया। उसे इस मामले को भाषा का रंग देते हुए सिक्योरिटी गार्ड से पूछा कि तुमको मराठी क्यों नहीं आती है। युवक ने सिक्योरिटी गार्ड को न सिर्फ बेइज्जत किया बल्कि आईडी कार्ड से नाम पढ़ भी उसे धमकाया और कहा कि अब तुम्हारी नौकरी भी जाएगी।
कितने साल हो गए तेरे को...

युवक गार्ड से कहता है कि मैंने तेरे को सम्मान दिया है ना हिंदी में बात करके। मुझे तुझे सम्मान देना चाहिए ना महाराष्ट्र में मराठी बोलकर। कितने साल हो गए तेरे को जॉब करके यहां पर? इस पर गार्ड बोलता है कि दो साल, दो साल हो गए। युवक कहता है, हां, तो मराठी क्यों नहीं सीखा? गार्ड इस पर कहता है कि सीखेगा सर। इसके बाद युवक पूछता है कि कब सीखेगा? युवक इसके बाद गार्ड का आईकार्ड पकड़ लेता है और फिर कहता है कि नाम दिखाओ जरा। बृजेश कुमार गुप्ता। यह आदमी एक सिक्योरिटी गार्ड है। वह हम जैसे मराठों को फोटो खींचने से रोक रहा है? हम उसका क्या करें? और वह बोलता है, मुझे मराठी नहीं आती.

यह पूरा मामला यहीं पर नहीं रुका, छत्रपति शिवाजी की वेशभूषा धारण किए शख्स ने गार्ड को धमकाने के साथ वहां पर मौजूद एक सीनियर गार्ड को धमकी दी। किले में शूटिंग करने से रोकने को युवक भाषा का रंग दे दिया। इस घटना के बाद सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों में पुरातत्व विभाग की कार्यप्रणाली की आलोचन की है। यह पहला मामला नहीं है जब महाराष्ट्र और मुंबई में भाषा विवाद सामने आया है। मनसे के कार्यकर्ता मीरा रोड समेत मुंबई के कई हिस्सों में हिंदी बोलने और मराठी नहीं बोलने को लेकर मारपीट कर चुके हैं। ताजा विवाद ने एक बार फिर महाराष्ट्र में भाषा विवाद की बहस को तेज कर दिया है।