under - Rokthok Lekhani News

मुंबई : 250 करोड़ की जमीन, 128 फ्लैट और वीआईपी मालिक... मुंबई के रुस्तमजी क्राउन क्यों चला हथौड़ा
मुंबई : मुंबई की सिविक बॉडी ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। बीएमसी ने सोमवार को प्रभादेवी स्थित लग्जरी रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स 'रुस्तमजी क्राउन' के कुछ फ्लैट्स में कथित तौर पर बिना मंजूर के किए गए बदलावों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. खास बात तो ये है कि यह कार्रवाई आरटीआई एक्टिविस्ट संतोष डौंडकर की शिकायतों के बाद की गई. डौंडकर का आरोप था कि कुछ निवासियों ने कॉमन एरिया पर कब्जा करके उस एरिया को अपने फ्लैट में मिला लिया है.

साथ ही, एफएसआई की गणना में जो जगह शामिल नहीं है, उनका भी कथित तौर पर गलत इस्तेमाल किया गया. डौंडकर का कहना है कि कुछ फ्लैट्स में 450 से 800 वर्ग फीट की कॉमन जगह को भी शामिल किया गया है. इसकी बाजार में मौजूदा कीमत लगभग 2.25 करोड़ से 2.50 करोड़ तक है. बीएमसी की टीम ने इन शिकायतों पर संज्ञान लिया. और सोमवार को पुलिस सुरक्षा के बीच तीन फ्लैट्स में तोड़फोड़ की गई. इस कार्रवाई के लिए 15 मजदूरों और बीएमसी के 10 अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम को तैनात किया गया था. यह अभियान अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है.

म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एक्ट की धारा 354ए और महाराष्ट्र रीजनल एंड टाउन प्लानिंग एक्ट की धारा 53(1) के तहत जारी किए गए. बीएमसी का कहना है कि आगे की कार्रवाई तय प्रक्रिया के तहत होगी. इसमें सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी. रुस्तमजी क्राउन के ए और बी विंग बनकर तैयार हो गए हैं और दोनों में ही 63 मंजिलें हैं. जबकि सी विंग का निर्माण कार्य अभी चल रहा है. सी विंग में 65 मंजिलें होने की उम्मीद हैं. कॉम्प्लेक्स में 3-5 बेडरूम वाले अपार्टमेंट हैं. इनका आकार 1335 से 3072 वर्ग फीट तक है.

डौंडकर ने अपनी शिकायत में यह भी दावा किया है कि इस कॉम्प्लेक्स में राजनेताओं, व्यापारियों, विदेशी वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों और वरिष्ठ कॉर्पोरेट अधिकारियों के भी फ्लैट हैं.

महाराष्ट्र के 12 जिलों में SIR के तहत मतदाताओं को 100% गणना प्रपत्र वितरित
मुंबई : महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन यानी SIR की प्रक्रिया के तहत गणना प्रपत्रों के वितरण का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी  के कार्यालय ने शनिवार को बताया कि राज्य के 12 जिलों ने मतदाता-विशिष्ट गणना प्रपत्रों का 100 प्रतिशत वितरण पूरा कर लिया है। जिन जिलों में गणना प्रपत्रों का पूरा वितरण किया जा चुका है, उनमें जलगांव, बुलढाणा, वर्धा, गढ़चिरौली, चंद्रपुर, यवतमाल, हिंगोली, परभणी, अहमदनगर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और कोल्हापुर शामिल हैं। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, यह उपलब्धि मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन के तहत चल रहे गणना चरण में महत्वपूर्ण मानी जा रही

मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाना है। इसके तहत मतदाताओं से संबंधित विवरणों की दोबारा जांच और सत्यापन किया जा रहा है। गणना प्रपत्र इस प्रक्रिया का अहम हिस्सा हैं, जिनके माध्यम से मतदाताओं से आवश्यक जानकारी जुटाई जाती है। निर्वाचन अधिकारियों और बूथ स्तर के कर्मचारियों द्वारा मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचाए जा रहे हैं। इसके बाद प्राप्त जानकारी का सत्यापन कर मतदाता सूची में आवश्यक सुधार किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

12 जिलों में पूरा हुआ वितरण मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, जलगांव और बुलढाणा सहित 12 जिलों में सभी संबंधित मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचाने का काम पूरा कर लिया गया है। इन जिलों की सूची में शामिल हैं: जलगांव बुलढाणा वर्धा गढ़चिरौली चंद्रपुर यवतमाल हिंगोली परभणी अहमदनगर रत्नागिरी सिंधुदुर्ग कोल्हापुर इन जिलों में 100 प्रतिशत वितरण पूरा होने के बाद अब आगे की प्रक्रिया में प्राप्त प्रपत्रों की जांच और मतदाता विवरण के सत्यापन पर जोर रहेगा।

ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में भी पहुंच महाराष्ट्र के कई जिलों में बड़ी संख्या में ग्रामीण और दूरदराज के इलाके हैं। गढ़चिरौली, चंद्रपुर, यवतमाल, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जैसे जिलों में भौगोलिक परिस्थितियां कई स्थानों पर चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। इसके बावजूद इन जिलों में 100 प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरण पूरा होना निर्वाचन मशीनरी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे यह संकेत मिलता है कि बूथ स्तर पर मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए प्रशासनिक तंत्र सक्रिय रूप से काम कर रहा है। आगे सत्यापन की प्रक्रिया गणना प्रपत्रों के वितरण के बाद अगला चरण मतदाताओं से प्राप्त जानकारी की जांच और सत्यापन का होगा। निर्वाचन कर्मचारी यह सुनिश्चित करेंगे कि दर्ज जानकारी उपलब्ध रिकॉर्ड से मेल खाती है और मतदाता सूची में आवश्यक सुधार किए जा सकें। जहां मतदाताओं के विवरण में किसी तरह की विसंगति सामने आएगी, वहां निर्धारित प्रक्रिया के तहत उसका समाधान किया जाएगा। इसके साथ ही पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने और गलत प्रविष्टियों को सुधारने पर भी ध्यान दिया जाएगा। पारदर्शी मतदाता सूची पर जोर मतदाता सूची का विशेष गहन संशोधन चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता से सीधे जुड़ा है।

एक अद्यतन मतदाता सूची यह सुनिश्चित करने में मदद करती है कि पात्र नागरिक मतदान के अधिकार का इस्तेमाल कर सकें। वहीं, निर्वाचन अधिकारियों के सामने यह चुनौती भी रहती है कि संशोधन की प्रक्रिया के दौरान किसी पात्र मतदाता का नाम गलती से न हटे और सभी जरूरी सत्यापन निष्पक्ष तरीके से पूरे हों। अन्य जिलों में भी प्रक्रिया जारी 12 जिलों में 100 प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरण पूरा होने के बाद अब राज्य के बाकी जिलों में भी प्रक्रिया जारी है। निर्वाचन कार्यालय की ओर से संबंधित अधिकारियों को गणना चरण को निर्धारित समय में पूरा करने और मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, SIR की प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की निगरानी की जा रही है। बूथ स्तर से मिलने वाली जानकारी को संकलित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन की यह प्रक्रिया चुनावी व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और अद्यतन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 12 जिलों में 100 प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरण पूरा होने के बाद अब नजर अगले चरण यानी प्राप्त विवरण के सत्यापन और मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया पर है।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का काम तेज, समुद्र के नीचे दूसरी टीबीएम ने भी शुरू की सुरंग की खोदाई
मुंबई : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। इस कड़ी में महाराष्ट्र में ठाणे क्रीक (संकरी समुद्री खाड़ी) के नीचे रेल सुरंग बनाने के लिए दूसरी टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) ने खोदाई का काम शुरू कर दिया। इस काम को अंजाम दे रही नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने यह जानकारी दी। इसके मुताबिक, टीबीएम ने सावली (घंसोली) से विक्रोली की ओर खोदाई का काम शुरू किया। यह बुलेट ट्रेन परियोजना के 10 किलोमीटर लंबे भूमिगत हिस्से का भाग है, जिसमें सात किलोमीटर का सबसे अहम हिस्सा ठाणे क्रीक के समुद्र तल के नीचे बनेगा। यह किसी भी रेल गलियारे के लिए देश की पहली समुद्र के नीचे बनी सुरंग होगी। समुद्र के नीचे वाला यह हिस्सा हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के 21 किलोमीटर लंबे भूमिगत नेटवर्क का हिस्सा है। इसमें से सावली और मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के बीच 16 किलोमीटर का काम टीबीएम का इस्तेमाल करके किया जा रहा है, जबकि बाकी पांच किलोमीटर का हिस्सा न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड का इस्तेमाल से पहले ही पूरा किया जा चुका है। पहली टीबीएम ने इससे पहले पांच जुलाई को विक्रोली से बीकेसी की तरफ अपनी छह किलोमीटर की खोदाई शुरू की थी। एनएचएसआरसीएल का कहना है कि यह टीबीएम भारत में रेल सुरंग बनाने के लिए इस्तेमाल की गई अब तक की सबसे बड़ी मशीनों में से एक है। इस मशीन में चार मंजिला इमारत की ऊंचाई के बराबर का 13.6 मीटर व्यास वाला कटरहेड है। इसका वजन 500 एशियाई हाथियों के वजन के बराबर 3,200 टन है। पूरी मशीन की लंबाई 96 मीटर है।

पालघर में पुल गिरा, कटे दो गांव; नागपुर में ट्रेन की टक्कर से छह हिरणों की मौत
महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई तालुका में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ। यहां मेढे आंबोडे ग्राम पंचायत इलाके में एक पुल अचानक ढह गया। इस घटना की वजह से वडघर और कलंबोल गांवों का आपस में और बाहरी दुनिया से संपर्क पूरी तरह टूट गया है। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि ग्रामीणों की आवाजाही के लिए फिलहाल निर्माणाधीन मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे से एक अस्थायी रास्ता (बायपास) तैयार किया गया है।

दूसरी तरफ, नागपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मुंबई-हावड़ा मुख्य रेल लाइन पर कन्हान रेलवे स्टेशन के पास एक तेज रफ्तार ट्रेन ने हिरणों के झुंड को कुचल दिया। यह हादसा शनिवार तड़के करीब 4 से 5 बजे के बीच हुआ, जब हिरण पटरी पार कर रहे थे। ट्रेन की टक्कर इतनी भीषण थी कि पांच मादा और एक नर हिरण की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

10 साल तक डीसीपी बनकर लाखों ठगे एएसआई गिरफ्तार
महाराष्ट्र के मुंबई में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) का भेष धर कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले रेलवे पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अपराध शाखा के एक अधिकारी से शनिवार को मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी एएसआई मोहम्मद गौस इब्राहिम खतीब करीब 10 साल तक डीसीपी डॉ राज खतीबा बनकर ठगी करता रहा।

मुंबई : 27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
मुंबई : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई ने अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस एडीए समूह की कंपनियों के खिलाफ चल रही जांच के तहत आज मुंबई और दिल्ली में 15 ठिकानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड और रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड से जुड़े मामलों में की गई है. सीबीआई के मुताबिक, छापेमारी के दौरान रिलायंस एडीए समूह से जुड़ी 23 परस्पर संबद्ध संस्थाओं को जांच के दायरे में लिया गया. आरोप है कि इन संस्थाओं का इस्तेमाल आरसीएफएल और आरएचएफएल द्वारा बैंकों से लिए गए ऋण की रकम को समूह की अन्य कंपनियों में कथित तौर पर डायवर्ट करने के लिए किया गया, जिससे ऋण देने वाले बैंकों को भारी वित्तीय नुकसान हुआ.

पूर्व अधिकारियों के ठिकानों पर भी छापेमारी
जांच एजेंसी ने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड के पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी, रिलायंस एडीए समूह के पूर्व सचिवीय प्रमुख और आरएचएफएल के पूर्व मुख्य ट्रेजरी सलाहकार के परिसरों पर भी तलाशी अभियान चलाया.

सीबीआई ने बताया कि यह कार्रवाई मुंबई स्थित सीबीआई मामलों की विशेष अदालत के न्यायाधीश द्वारा जारी सर्च वारंट के आधार पर की गई. तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं. मामले की आगे की जांच जारी है.

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो रही है जांच
सीबीआई ने बताया कि इन मामलों की जांच सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में की जा रही है. एजेंसी का कहना है कि वह इस मामले की निष्पक्ष, व्यापक और त्वरित जांच के लिए प्रतिबद्ध है. फिलहाल छापेमारी में जब्त किए गए दस्तावेजों की जांच की जा रही है.