Chhatrapati Shivaji - Rokthok Lekhani

सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा ढहने के मामले से गरमाई राजनीति... CM शिंदे ने सरकार और नेवी के अधिकारियों के साथ की बैठक
मुंबई: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में दो दिन पहले छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा गिरने के बाद से राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। विपक्षी दल इस मामले को लेकर राज्य सरकार की जमकर आलोचना कर रहे है। वहीं, बीते दिन राजकोट किले पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के पार्टी कार्यकर्ताओं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नारायण राणे के समर्थकों के बीच झड़प हुई।

जिसके बाद सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। बताया जा रहा है कि मामले को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार देर रात राज्य सरकार और नौसेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की।

मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार देर रात राज्य सरकार और नौसेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की और दो दिन पहले सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले पर विस्तृत चर्चा की। मुंबई से लगभग 480 किलोमीटर दूर इस तटीय जिले के मालवन तहसील के राजकोट किले में लगी प्रतिमा 35 फुट ऊंची थी, जो सोमवार को गिर गयी थी।

इस घटना को लेकर विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) ने महाराष्ट्र सरकार की तीखी आलोचना की है। एमवीए नेताओं ने एकनाथ शिंदे नीत सरकार पर आरोप लगाया कि महायुति शासन के दौरान भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। ठाकरे ने शरद पवार और नाना पटोले के साथ संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि तेज हवाओं के कारण प्रतिमा गिरने का सरकार का दावा ‘‘बेशर्मी की पराकाष्ठा” है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए महा विकास आघाडी (एमवीए) एक सितंबर को दक्षिण मुंबई में हुतात्मा चौक से ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ तक एक मार्च निकालेगा।

इससे पहले दिन में, उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इस घटना के लिए राज्य के लोगों से माफी मांगी और दोषियों को दंडित करने की प्रतिबद्धता जताई। अजित पवार ने लातूर जिले में जन सम्मान यात्रा के दौरान एक जनसभा में कहा, “चाहे अधिकारी हों या ठेकेदार, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।” पवार ने कहा, “शिवाजी महाराज हमारे देव हैं। मैं उनकी प्रतिमा गिरने के लिए महाराष्ट्र के 13 करोड़ लोगों से माफी मांगता हूं।” उन्होंने कहा कि (अनावरण के) एक साल के भीतर मराठा शासक शिवाजी महाराज की प्रतिमा का गिरना चौंकाने वाला है।

आपको बता दें कि महाविकास अघाड़ी का प्रतिनिधिमंडल राजकोट किले का दौरा करने गया था। इस दौरान बीजेपी के नेता नारायण राणे और नितेश राणे भी वहां पर आए। वहीं, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के पार्टी कार्यकर्ताओं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नारायण राणे के समर्थकों के बीच बुधवार को उस समय झड़प हुई थी।

जानकारी के लिए बता दें कि सिंधुदुर्ग की मालवण तहसील में राजकोट किले में 17वीं सदी के मराठा साम्राज्य के संस्थापक की 35 फुट ऊंची प्रतिमा सोमवार को दोपहर करीब एक बजे गिर गई थी। पिछले साल चार दिसंबर को इस प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया था।

महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही... सीएम शिंदे ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर काफी उत्साह का माहौल है. प्रदेश के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 'शिवाजी महाराज जयंती' के अवसर पर चेंबूर में शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. सीएम शिंदे ने नमन करते हुए उनकी प्रतिमा पर फूल चढ़ाए. इस दौरान उनके कई समर्थक भी मौजूद रहे. महाराष्ट्र के साथ ही देश के दूसरे हिस्सों में भी छत्रपति शिवाजी महाराज की 394वीं जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है.

कई जगहों पर सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.  महाराष्ट्र के नागपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की 394वीं जयंती के मौके पर लोगों में जश्न का माहौल दिख रहा है. लोगों ने सड़कों पर ढोल बजाया और आरती की. छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन, आदर्श और शिक्षाएं सभी को प्रेरित करती रही हैं.

जानकारी के मुताबिक आगरा किले के दीवान-ए-आम में भी सोमवार (19 फरवरी) की शाम को छत्रपति शिवाजी महाराज की 394 वीं जयंती के मौके पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे समेत कई नेता और अन्य लोग मौजूद रहेंगे. इस कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र का गीत गायन भी होगा.

शिवाजी का जन्म 19 फरवरी 1630 को महाराष्ट्र के पुणे में शिवनेरी दुर्ग में हुआ था. इस महान योद्धा और शूरवीर का पूरा नाम शिवाजी राजे भोंसले था. शिवाजी के पिता का नाम शाहाजी था. उनकी माता का नाम जीजाबाई था. बताया जाता है कि छत्रपति शिवाजी की मां जीजाबाई काफी धार्मिक प्रवृति की महिला थीं. शिवाजी पर उनकी मां जीजाबाई के धार्मिक गुणों का बेहद ही गहरा प्रभाव था.

जम्मू-कश्मीर में LoC के पास लगी छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा... महाराष्ट्र के CM शिंदे ने किया अनावरण
जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास 41 राष्ट्रीय राइफल (मराठा एलआई) में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित की गई है. मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह गर्व की बात है कि जम्मू-कश्मीर के में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाई गई है. CMO महाराष्ट्र द्वारा X पर किए गए पोस्ट के अनुसार महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए.

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री शिंदे ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की. इस मुलाकात में महाराष्ट्र के वन, सांस्कृतिक मामलों और मत्स्य पालन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार भी उपस्थित रहे. जब शिवाजी महाराज की प्रतिमा कुपवाड़ा पहुंची तो भारतीय सेना के जवानों का जोश देखने लायक रहा. मालूम हो कि 20 अक्टूबर को मुंबई राजभवन से एक समारोह में छत्रपति शिवाजी महाराज की घुड़सवारी करते हुए की प्रतिमा का ढोल नगाड़ों और जय भवानी जय शिवाजी के नारों के बीच स्वागत किया गया. छत्रपति शिवाजी महाराज की यह प्रतिमा करीब 2200 किलोमीटर की यात्रा के बाद यहां जम्मू कश्मीर पहुंची थी.

बता दें कि कुपवाड़ा के लिए प्रतिमा को वहां से राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. यह यात्रा महाराष्ट्र से शुरू हुई और एक सप्ताह की यात्रा के बाद कुपवाड़ा पहुंची. इस प्रतिमा की आधारशिला इसी साल पड़वा के दिन कुपवाड़ा स्थित भारतीय सेना शिविर में रखी गई थी. रिपोर्ट के अनुसार इसके निर्माण के लिए शिवनेरी, तोरणा, राजगढ़, प्रतापगढ़ और रायगढ़ से मिट्टी और पानी लाया गया था.

महाराष्ट्र के दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर पटरी से उतरी लोकल ट्रेन, कोई हताहत नहीं
मुंबई : महाराष्ट्र के दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) पर मंगलवार को सुबह एक लोकल ट्रेन पटरी से उतर गई, जिससे हार्बर लाइन पर उपनगरीय ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने बताया कि सुबह करीब 9.40 बजे सीएसएमटी के प्लेटफार्म नंबर एक पर हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ.

मध्य रेलवे (सीआर) के अनुसार, बाद में करीब ढाई घंटे के बाद प्लेटफॉर्म से सेवाएं फिर से शुरू हुईं. बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) उपक्रम ने कहा कि उसने यात्रियों के लिए 10 अतिरिक्त बस सेवाएं संचालित की हैं.

हार्बर लाइन दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई से और रायगढ़ जिले में पनवेल से जोड़ती है. लोकल ट्रेनों को मुंबई की जीवन रेखा माना जाता है. हार्बर लाइन पर 10 लाख यात्रियों सहित मध्य रेलवे मार्गों पर प्रतिदिन लगभग 40 लाख यात्री सफर करते हैं.

सुतार ने कहा कि पनवेल जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई थी, लेकिन वह विपरीत दिशा में चली गई. उन्होंने कहा, ‘‘सीएसएमटी-पनवेल (पीएल-61) लोकल ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर एक से खुलने वाली थी, लेकिन वह विपरीत दिशा में चली गई और आगे उसी प्लेटफॉर्म के खुले हिस्से की ओर मुड़ गई.’’

उन्होंने बताया कि इससे चौथे डिब्बे की एक ट्रॉली पिछले सिरे से पटरी से उतर गई. रेलवे अधिकारियों ने कहा कि कोच को फिर से जोड़ने के प्रयास जारी हैं और इसमें लगभग एक घंटे का समय लग सकता है. हार्बर लाइन सेवाएं आमतौर पर सीएसएमटी के प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो से संचालित होती हैं.

सुतार ने कहा कि, हार्बर लाइन लोकल ट्रेनों का संचालन अब केवल प्लेटफॉर्म नंबर एक से ही किया जा रहा है इसलिए, कॉरिडोर पर उपनगरीय सेवाएं तब तक प्रभावित रहेंगी जब तक कि पटरी से उतरी ट्रॉली को हटा नहीं दिया जाता और ट्रैक को सुरक्षित घोषित नहीं कर दिया जाता.

प्लेटफॉर्म की अनुपलब्धता के कारण कुछ उपनगरीय सेवाएं रद्द रहने की संभावना है. इसके अलावा, कुछ ट्रेनों की वडाला स्टेशन पर यात्रा समाप्त हो जाएगी और वहीं से उन्हें संचालित किया जाएगा. अधिकारी ने बाद में कहा कि समस्या को सुलझा लिया गया है और सीएसएमटी प्लेटफॉर्म नंबर एक भी दोपहर करीब 12.11 बजे से यातायात के लिए उपलब्ध करा दिया गया.

कुछ यात्रियों ने कहा कि हार्बर लाइन पर उपनगरीय ट्रेन सेवाएं अब भी प्रभावित हैं और ट्रेनें देरी से चल रही हैं. बेस्ट उपक्रम ने कहा कि उसने सुबह करीब 10.15 बजे से पूर्वाह्न 11.15 बजे तक हार्बर लाइन के वडाला स्टेशन से सीएसएमटी के लिए 10 अतिरिक्त बस सेवाएं संचालित कीं.

अधिकारी ने कहा, ‘‘मुख्य लाइन पर उपनगरीय सेवाएं तय समय के अनुसार जारी हैं.’’ मुख्य लाइन दक्षिण मुंबई में सीएसएमटी को पड़ोसी ठाणे शहर, कल्याण, कसारा और खोपोली से जोड़ती है.