by - Rokthok Lekhani News

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 13 लाख की एमडी ड्रग्स बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार
मुंबई : नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ा वार किया है. एक कार्रवाई में सामने आई ड्रग्स की खेप में जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने ड्रग्स बनाने वाली सामग्री बारमद की. अब पुलिस उस ठिकाने और उन लोगों तक पहुंचने में जुटी है, जो इस पूरे खेल के पीछे हो सकते हैं.  मुंबई में नशे के कारोबार के खिलाफ पायधुनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस की क्राइम डिस्क्लोजर टीम ने एमडी यानी मेफेड्रोन ड्रग्स की बिक्री और निर्माण से जुड़े मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से 435.90 ग्राम मेफेड्रोन बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग 13 लाख 5 हजार 300 रुपये बताई गई है.पुलिस ने ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान भी जब्त किया है.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कथित तौर पर एमडी ड्रग्स बेच रहे तीन आरोपियों को पकड़ा और उनके पास से प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कपिल गुलशन अरोरा (39), मोहम्मद आसिफ इकबाल शेख (44) और सईद असलम शेख (33) के तौर पर हुई है. पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं.

मामले में पूछताछ के दौरान पुलिस को ड्रग्स बनाने की सामग्री के बारे में जानकारी मिली. इसके बाद टीम ने उल्हासनगर, ठाणे जिला के एक घर में कार्रवाई की. यहां से मेफेड्रोन तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई. पुलिस अब इस मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. जांच का फोकस यह पता लगाने पर है कि ड्रग्स की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं. पायधुनी पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई सीनियर अधिकारियों के मार्गदर्शन में की. फिलहाल इस मामले में आगे की जांच जारी है.

नवी मुंबई : 3 साल की बच्ची से हैवानियत, स्कूल बस में ड्राइवर ने किया रेप; मासूम ने दादी को सुनाई आपबीती
नवी मुंबई : महाराष्ट्र के नवी मुंबई में स्कूल बस में 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट ने उसे शनिवार तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, नवी मुंबई में 3 साल की स्कूली बच्ची के साथ स्कूल बस के अंदर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 30 साल के बस ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

12 साल से कम उम्र की बच्ची से रेप का मुकदमा दर्ज
पुलिस के अनुसार, आरोपी, स्कूल से छात्रों को लाने-ले जाने के लिए किराए पर ली गई निजी बस का ड्राइवर है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 12 साल से कम उम्र की बच्ची से बलात्कार के मामले में लागू होने वाली बीएनएस की संबंधित धारा के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

बस में जब बच्ची अकेली रह गई तो उसके साथ की दरिंदगी
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बच्ची रोजाना अन्य छात्रों के साथ निजी स्कूल बस से स्कूल आती-जाती थी। बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे आरोपी ने कामोठे स्थित एक किंडरगार्टन और प्राइमरी स्कूल के छात्रों को घर छोड़ने के लिए बस में बैठाया। जब बाकी बच्चे अपने-अपने घरों पर उतर गए और बच्ची बस में अकेली रह गई, तब आरोपी ने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया।

पेट दर्द की शिकायत के बाद बच्ची ने सुनाई आपबीती
घटना का पता तब चला जब घर पहुंचने के बाद बच्ची ने पेट में दर्द की शिकायत की। उसने अपनी दादी को बताया कि बस में ड्राइवर अंकल ने उसके साथ गलत हरकत की। इसके बाद, दादी ने स्कूल प्रबंधन को जानकारी दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मेडिकल जांच में हुई यौन उत्पीड़न की पुष्टि
मेडिकल जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया। स्कूल प्रबंधन के कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। गुरुवार को आरोपी को पनवेल कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे शनिवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। इससे पहले, महाराष्ट्र के ​नंदुरबार में बच्चों और युवाओं के यौन शोषण की खबर आई थी। इसे जुड़ी अश्लील सामग्री भी बरामद हुई थी।

मुंबई : लोकल ट्रेनों की फेरी 2030 तक 3500 होगी, रेलमंत्री ने दिखाई सावंतवाडी एक्सप्रेस को हरी झंडी
मुंबई: प्रतिदिन लोकल ट्रेन से सफर कर काम पर आने-जाने वाले लाखों लोगों के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ी राहत की घोषणा की है। रेल मंत्री ने कहा कि अभी मुंबई में प्रतिदिन 3200 फेरी लोकल ट्रेन चलती है वर्ष 2030 तक लोकल की फेरी को 3500 किया जाएगा। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से सावंतवाडी रोड के लिए एक्सप्रेस ट्रेन को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाने के बाद रेल मंत्री ने मुंबई में उपनगरीय ट्रेनों की क्षमता बढ़ाने को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कही।

वैष्णव ने कहा कि मुंबई उपनगरीय रेलवे की क्षमता बढ़ाने के लिए करीब 18000 करोड़ रुपये के अलग-अलग काम चल रहे हैं। इसका मकसद मॉडर्न टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करके 2030 तक मौजूदा रोजाना चलने वाली लोकल ट्रेनों की संख्या को करीब 3200 से बढ़ाकर 3500 करना है। रेल मंत्री ने कहा कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए इस साल 350 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रेलवे एडमिनिस्ट्रेशन ने ज़रूरत पड़ने पर 20 और स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की है।

दादर में एक और प्लेटफॉर्म
उन्होंने कहा कि मुंबई में रेलवे नेटवर्क को बढ़ाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कई प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं। जोगेश्वरी में पांच नए प्लेटफॉर्म और दो पिट लाइन, दादर में एक और प्लेटफॉर्म बनाया जा रहा है, जबकि वसई रोड इलाके में छह प्लेटफॉर्म, तीन पिट लाइन और पांच स्टेबलिंग लाइन बनाई जा रही हैं। लोकमान्य तिलक टर्मिनस ( एलटीटी ) पर चार नए प्लेटफॉर्म और दो पिट लाइन बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि कई प्लेटफॉर्म को बड़ा करके 15 कोच वाली ट्रेन चलाने लायक बनाया जाएगा।

हर लोकल में ऑटोमेटिक दरवाजे
मुंबई में मौजूद रेलवे सिस्टम को और मजबूत बनाने के लिए इसे मॉडर्न टेक्नोलॉजी से अपग्रेड किया जाएगा। लोकल ट्रेन के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए हर लोकल में ऑटोमेटिक दरवाजे होने चाहिए। रेलवे बोर्ड ने 238 एयर-कंडीशन्ड लोकल रैक बनाने का ऑर्डर दिया है। इसे बनाने के प्रोसेस में मॉडर्न कोच फैक्ट्री और रेल कोच फैक्ट्री के बीच तालमेल होगा। वैष्णव ने कहा कि नई एयर-कंडीशन्ड लोकल की पहली ट्रेन 2027 में मिलेगी, जबकि 2030 तक सभी 238 रेक बनाने और सप्लाई करने का प्लान है।

समृद्धि महामार्ग के साथ एक रेलवे लाइन बनाने का प्रस्ताव
रेल मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने समृद्धि महामार्ग के साथ एक रेलवे लाइन बनाने का प्रस्ताव दिया था। इसके तहत समृद्धि महामार्ग के साथ पूरब और पश्चिम में डेडिकेटेड माल ढुलाई के रास्ते बनाए जाएंगे। इन नई रेलवे लाइनों से विदर्भ, मराठवाड़ा, पश्चिमी महाराष्ट्र और नासिक से कनेक्टिविटी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि माल ढुलाई और पैसेंजर सर्विस की बढ़ी हुई क्षमता से राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास में तेजी आएगी।

मुंबई और कोलकाता समुद्र का जलस्तर बढ़ने से हो सकते हैं प्रभावित; यूएन रिपोर्ट की चेतावनी
मुंबई : संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की एक रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि समुद्र का जलस्तर बढ़ने से कोलकाता और मुंबई में रह रहे लाखों लोग बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं। सोमवार को जारी रिपोर्ट में ग्लोबल वार्मिंग की वजह से समुद्र का जलस्तर बढ़ने के असर को लेकर कई गंभीर चेतावनियां दी गई हैं।

पैसिफिक आइलैंड्स फोरम लीडर्स की 55वीं बैठक में सेक्रेटरी-जनरल अमीना मोहम्मद ने जो रिपोर्ट जारी की, उसके मुताबिक 2024 में समुद्र के जलस्तर में सालाना बढ़ोतरी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है और यह लगभग छह मिलीमीटर दर्ज की गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है, “दक्षिण एशिया के निचले डेल्टा इलाकों और भारत के कोलकाता और मुंबई व बांग्लादेश के ढाका जैसे शहरों में सबसे बड़ा असर लोगों के विस्थापन के रूप में दिख रहा है। यहां एक करोड़ चालीस लाख से अधिक लोगों के घर हमेशा के लिए पानी में डूबने का खतरा है।” रिपोर्ट में इस स्थिति के होने के लिए कोई निश्चित समय-सीमा तय नहीं की गई है।

न्यूयॉर्क में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में असिस्टेंट सेक्रेटरी-जनरल नाविद हनीफ ने कहा कि “समुद्र के बढ़ते जलस्तर को एक बड़ी व्यवस्थागत समस्या के तौर पर देखें, क्योंकि इसका असर सेहत, खाद्य सुरक्षा, मानवाधिकारों और संस्कृति पर पड़ेगा।”