journey - Rokthok Lekhani News

मुंबई : 100किलोमीट के ज्यादा का सफर, बेंगलुरु को पीछे छोड़ मुंबई बना भारत का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क
मुंबई : भारत के बड़े शहरों में मेट्रो का विस्तार तेजी से हो रहा है और यह अब शहरी परिवहन की रीढ़ बनता जा रहा है. इसी क्रम में मुंबई मेट्रो ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. इस उपलब्धि के तहत मुंबई मेट्रो नेटवर्क का विस्तार 100 किलोमीट से अधिक का हो गया है. इस विस्तार के साथ बेंगलुरु को पीछे छोड़ते हुए मुंबई मेट्रो अब देश का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क बन गया है. पहले नंबर पर 416 किलोमीटर परिचालन नेटवर्क के साथ दिल्ली मेट्रो पहले स्थान पर है. वहीं, अब बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो लगभग 96 किलोमीटर के परिचालन नेटवर्क के साथ तीसरे स्थान पर है.

अभी हाल ही में मुंबई मेंट्रो नेटवर्क में दो नई लाइनें (मेट्रो लाइन 9 और मेट्रो लाइन 2B) जुड़ने से यह बड़ी उपलब्धि हासिल हुई. हालांकि, ये दोनों लाइनें अभी पूरी तरह से बनकर तैयार नहीं हुई हैं, लेकिन पहले चरण के तहत शुरू हुए परिचालन से कुल नेटवर्क में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी हुई है. फेज-1 के  तहत मेट्रो-9 की ऑपरेशनल लंबाई करीब 4.7 किलोमीटर है, जो ठाणे क्षेत्र तक पहली सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी वाला मार्ग है.

गौर हो कि मुंबई  की मेट्रो लाइन 9 को लाइन 7 से जोड़ा गया है, जिससे अंधेरी ईस्ट से मीरा-भायंदर तक अब सीधा सफर संभव हो गया है. इन दो नई लाइनों के जुड़ने से मुंबई का परिचालन मेट्रो नेटवर्क छह कॉरिडोर तक विस्तारित हुआ है. वहीं, फेज-1 के  तहत मेट्रो लाइन 2B की ऑपरेशनल लंबाई करीब 5.6 किमी है, जो  2B मुंबई में हार्बर लाइन पर पहली मेट्रो कनेक्टिविटी प्रदान करेगी. इन दोनों मेट्रो लाइनों के शुरू होने से मुंबई में सफर पहले से तेज और आसान हो जाएगा. लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और रोजाना के सफर में काफी समय बचेगा.

पिछले कुछ वर्षों में तेजी से हुआ विस्तार
इस तरह नए नेटवर्क के परिचालन की शुरूआत हो जाने से मुंबई मेंट्रो का नेटवर्क का 101 किलोमीटर तक विस्तार हो गया है. गौर हो कि मुंबई मेट्रो का विस्तार पिछले कुछ वर्षों में तेजी से हो रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो  मुंबई मेट्रो नेटवर्क का विस्तार लगभग 330-350 किमी तक हो सकता है, जिससे यह और भी बड़ा और अधिक प्रभावी हो जाएगा. इससे ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने, यात्रा समय घटाने और पर्यावरणीय प्रदूषण को नियंत्रित करने में काफी मदद मिलेगी.

मुंबई : गर्लफ्रेंड के चक्कर में छात्र बना जल्लाद, कैब ड्राइवर का बना दिया अंतिम सफर
मुंबई :  मायानगरी मुंबई में जितनी दिलचस्प फिल्में क्राइम पर बनती है उतनी ही दिलचस्प क्राइम होती है. रहस्य से भरा और पूरे थ्रिलर से भरपूर ऐसी ही एक घटना घटी है जिसने पूरे शहर को चौंका दिया है. एक साधारण सी दिखने वाली देर रात की कैब राइड अचानक एक खौफनाक ‘डेथ राइड’ में बदल गई. 33 साल के उबर ड्राइवर नासिर सलाम अहमद ने सवारी बुकिंग स्वीकार की थी. उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा. पांच दिन तक लापता रहने के बाद उनका शव महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के मालशेज घाट के सुनसान इलाके गणेशखिंड में मिला. इस मामले में पुलिस ने आखिरी सवारी रहे 21 साल के इंजीनियरिंग छात्र को गिरफ्तार किया है.

मामले ने इसलिए भी ज्यादा सनसनी फैलाई क्योंकि खून से सनी कैब की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं. मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन के कैब ड्राइवरों के बीच इस घटना ने दहशत पैदा कर दी. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए यह कैब बुक की थी. लेकिन रास्ते में जो कुछ हुआ, उसने एक परिवार को हमेशा के लिए उजाड़ दिया. अब पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की हर कड़ी को जोड़कर सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

खून से सनी कैब से खुला हत्याकांड का राज
यह मामला तब सामने आया जब शुक्रवार सुबह टिटवाला के पास कल्याण–मुरबाड हाईवे पर गोवेली गांव के पास एक मारुति अर्टिगा कैब खून के धब्बों के साथ लावारिस हालत में मिली. स्थानीय लोगों ने जब कार के अंदर और बाहर खून के निशान देखे तो तुरंत पुलिस को खबर की. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की लेकिन उस समय तक ड्राइवर का कोई पता नहीं चल पाया था.

इसी बीच अहमदनगर जिले के ओतूर इलाके में मालशेज घाट के गणेशखिंड क्षेत्र से एक शव बरामद हुआ. शव पर कई चोटों के निशान थे. पुलिस को शक हुआ कि यह वही लापता ड्राइवर हो सकता है. इसके बाद ठाणे ग्रामीण क्राइम ब्रांच ने जांच तेज कर दी और कैब बुकिंग रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंच गई.

जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले. सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को रास्ते में एक पेट्रोल पंप पर कार में फ्यूल भरवाते हुए भी देखा गया. डिजिटल रिकॉर्ड और मोबाइल डेटा के आधार पर पुलिस ने आरोपी आदर्श चंद्रकांत भेलराव को टिटवाला स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.

मुंबई की इस लोकल ट्रेन सफर 'सजा नहीं...मजा' है, आखिर इसमें ऐसा क्‍या है?
मुंबई : सामान्‍य तौर पर आफिस आवर में लोकल ट्रेन में सफर करना परेशानी भरा होता है. और अगर बात मुंबई और आसपास के लोकल की हो तो इसमें यात्रा सजा से कम नहीं होती है,पर यहां की एक लोकल में सफर करना लोगों के लिए मजे की बात बन गयी है. यही वजह है कि 16 दिन में 6 लाख से अधिक लोग यात्रा कर चुके हैं. यहां हार्बर लाइन पर हाल ही में शुरू की गई एसी लोकल सर्विस है. जिसका जबरदस्‍त रिस्‍पांस मिल रहा है. 26 जनवरी से 10 फरवरी 2026 तक केवल 16 दिनों में एसी लोकल ट्रेनों से कुल 6.40 लाख यात्रियों ने यात्रा की, जो प्रतिदिन औसतन 40,017 यात्रियों का है. इस दौरान मध्य रेल को एसी लोकल टिकटों की बिक्री से कुल 2.38 करोड़ रुपये की आय हुई है., जो प्रतिदिन औसतन 14.90 लाख रुपये है. इसमें 1.79 करोड़ रुपये सीजन टिकटों से तथा 59 लाख रुपये यात्रा टिकटों से मिले हैं. वर्तमान में मध्य रेल कुल 94 एसी लोकल सर्विस ऑपरेट हो रही हैं, जिनमें से 14 सेवाएं 26 जनवरी 2026 को हार्बर लाइन पर शुरू की गई थीं.

टिकट जांच अभियान तेज किए गए
मध्य रेल का मुंबई मंडल अनियमित यात्रा पर रोक लगाने और वास्तविक यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए एसी लोकल ट्रेनों और स्टेशनों पर नियमित रूप से विशेष टिकट जांच अभियान चलाता है. 26 जनवरी से 10 फरवरी 2026 की अवधि के दौरान, मुंबई मंडल की टिकट जांच टीमों ने हार्बर लाइन एसी लोकल ट्रेनों में अनियमित यात्रा के 810 मामलों का पता लगाया और

जुर्माना लगाकर 25 लाख रुपये वसूल किए.
वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान, टिकट जांच दलों ने एसी लोकल ट्रेनों (मेन लाइन और हार्बर लाइन दोनों) में बिना टिकट या बिना उचित टिकट के यात्रा करने के 1.01 लाख मामले पकड़े और 3.22 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूल किया.

मुंबई : संघ की शताब्दी यात्रा पर मंथन… वर्ली के नेहरू सेंटर में जुटेंगी कई हस्तियां
मुंबई :  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल पूरे होने पर मुंबई में एक खास कार्यक्रम हो रहा है. ‘संघ यात्रा के 100 साल – नए क्षितिज’ विषय पर आधारित यह दो दिवसीय कार्यक्रम 07 और 08 फरवरी, 2026 को वर्ली स्थित नेहरू सेंटर ऑडिटोरियम में होगा. इस कार्यक्रम में संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दोनों दिन वहां मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम के पहले दिन यानी 7 फरवरी को मुख्य व्याख्यान देंगे और 8 फरवरी वे मेहमानों के सवालों के जवाब देंगे.

दो दिन का सत्र
7 फरवरी (शनिवार): पहला सत्र शाम 4 बजे से(https://www.youtube.com/live/48MihjqLq-o)
दूसरा सत्र शाम 6:15 बजे से (https://www.youtube.com/live/wYRIhJhMLp4)
8 फरवरी (रविवार): मोहन भागवत मेहमानों के सवालों के जवाब देंगे.

कार्यक्रम में जुटेंगे कई दिग्गज
इस कार्यक्रम में कई दिग्गज हस्तियों को बुलाया गया है. व्याख्यानमाला के दौरान समाज के पांच महत्वपूर्ण स्तंभों-पारिवारिक मूल्य, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, स्व-बोध और पर्यावरण संरक्षण पर खास ध्यान दिया जाएगा. दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता के बाद मुंबई इस व्याख्यान श्रृंखला का चौथा और अंतिम शहर है.

संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि यह आयोजन संघ के पिछले 100 वर्षों के संघर्ष, उपलब्धियों और आगामी शताब्दी के संकल्पों को समाज के प्रबुद्ध वर्ग के सामने रखने का एक माध्यम है.