in - Rokthok Lekhani News

दिल्ली : खर्च करने में मुंबई-दिल्ली छूटे पीछे, ये है देश की सबसे ज्यादा खर्चीली शहर
दिल्ली : भारत में जब ज्यादा खर्च करने वाले शहरों की बात होती है, तो आमतौरपर मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु जैसे बड़े महानगरों का नाम सामने आता है. लेकिन एक नई रिपोर्ट ने इस तस्वीर को थोड़ा बदल दिया है. प्रति परिवार औसत खर्च के मामले में छोटे और मझोले शहर कई बड़े महानगरों से आगे निकल गए हैं. 'द मेनी अर्बन इंडियाज' रिपोर्ट के मुताबिक, चंडीगढ़ सबसे ऊपर है, जबकि तिरुवनंतपुरम दूसरे नंबर पर है.
हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार, अमृतसर, अहमदाबाद और जबलपुर में भी परिवारों का औसत खर्च मुंबई के परिवारों से काफी ज्यादा है. लेकिन कुल उपभोग बाजार के मामले में बड़े महानगर अभी भी आगे हैं, क्योंकि वहां परिवारों की संख्या ज्यादा है.

सबसे ज्यादा खर्च करने वाले शहर कौन से हैं?
चंडीगढ़ प्रति परिवार औसत उपभोग के मामले में सबसे आगे है. वहीं, तिरुवनंतपुरम अभी दूसरे स्थान पर है. अमृतसर, अहमदाबाद और जबलपुर में भी औसत घरेलू खर्च मुंबई से ज्यादा बताया गया है. हालांकि, चंडीगढ़ की औसत सालाना घरेलू आय करीब 28.3 लाख रुपये बताई गई है. यहां परिवारों का खर्च भी देश के दूसरे शहरों के मुकाबले में काफी ज्यादा है.

मुंबई-दिल्ली क्यों नहीं हैं टॉप पर?
इस रिपोर्ट का मतलब यह नहीं है कि मुंबई या दिल्ली की खर्च करने की क्षमता कम हो गई है. आबादी और ज्यादा कमाई वाले परिवारों की संख्या बहुत ज्यादा होने की वजह से यह देश के सबसे बड़े उपभोक्ता बाजारों में शामिल हैं. बताया जा रहा है कि मुंबई में एक औसत परिवार की सालाना आय करीब 24.2 लाख रुपये है और वह करीब 14 लाख रुपये खर्च करता है. दिल्ली-एनसीआर में करीब 75 लाख परिवार हैं, जबकि मुंबई में करीब 46-47 लाख परिवार हैं. इसी बड़े परिवार के आधार की वजह से महानगर कुल खर्च के मामले में आगे रहते हैं.

भारत के 100 शहरों में कितना होता है खर्च?
रिपोर्ट के मुताबिक, देश के टॉप 100 शहर मिलकर सालाना करीब 844 अरब डॉलर का उपभोक्ता बाजार बनाते हैं. बड़ी बात यह है कि भारत की कुल आबादी का करीब 19% हिस्सा इन शहरों में रहता है, लेकिन ये शहर देश की इनकम और खपत में काफी बड़ी हिस्सेदारी रखते हैं. वहीं आंकड़े में बताया गया कि इन 100 शहरों में एक औसत परिवार का सालाना घरेलू खर्च करीब 12.1 लाख रुपये है. यानी भारत की शहरी अर्थव्यवस्था में अब सिर्फ बड़े महानगर ही नहीं, बल्कि छोटे और तेजी से विकसित शहर भी शामिल हैं.

नवी मुंबई में होटल में पार्किंग को लेकर विवाद, एक व्यक्ति की मौत
नवी मुंबई : महाराष्ट्र में नवी मुंबई के नेरुल इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। नेरुल पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार सुबह सात बजे से आठ बजे के बीच शिरावणे इलाके में मिनीमहल होटल के निकट हुई।

उन्होंने बताया कि होटल परिसर में पार्किंग को लेकर विवाद हो गया और इस दौरान चार लोगों ने 33-वर्षीय रणजीत सिंह दलजीत सिंह शेरगिल और 21-वर्षीय सुजल खेडकर पर हमला कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘एक संदिग्ध ने पीड़ितों के गर्दन और हाथों पर जान से मारने की नीयत से हॉकी स्टिक से हमला किया। इसके बाद, कार के चालक ने जानबूझकर वाहन को पीछे की ओर मोड़ा और फरार होने से पहले पीड़ितों को दो बार कुचल दिया।’’

अधिकारी ने बताया कि हत्या, हत्या के प्रयास, आपराधिक धमकी, खतरनाक हथियारों से जानबूझकर चोट पहुंचाने और अन्य अपराधों से संबंधित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मुंबई : 'फिसलकर गिरा', फिर दो बार होठों पर किया किस, मुंबई के शख्स को 1 साल की जेल, जानिए पूरा मामला
मुंबई : सेशंस कोर्ट ने 34 साल के एक क्लीनर को दोषी ठहराते हुए एक साल की कड़ी सजा सुनाई। मुंबई के रहनेवाले क्लीनर पर एक सेल्सवुमन को जबरदस्ती दो बार किस करने का आरोप लगा था। क्लीनर ने दावा किया था कि पिछले साल बोरीवली (पश्चिम) के एक मॉल में हुई यह एक महज घटना था। वह गलती से फिसलकर गिर गया था। उसने कहा था कि गिरने पर स्वाभाविक प्रतिक्रिया के तौर पर ऐसा हुआ, लेकिन कोर्ट ने इस दलील को खारिज कर दिया।

सिर्फ 2 महीने चले ट्रायल में, बचाव पक्ष की दलीलों को खारिज करते हुए कोर्ट ने रितेश अरमुल्ला को आपराधिक बल का इस्तेमाल करने और साफ तौर पर यौन इरादे से अनचाहा शारीरिक संपर्क बनाने का दोषी पाया।

कोर्ट ने क्या कहा
जज ने कहा कि अगर बहस के लिए यह मान भी लिया जाए कि कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति पर फिसलकर गिर गया, तो स्वाभाविक प्रतिक्रिया उस व्यक्ति को किस करने से अलग होगी जिस पर वह गिरा है।

कोर्ट ने कहा- हरकत जानबूझकर की गई इसके पर्याप्त सबूत
ये अपराध भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से या यह जानते हुए कि इससे उसकी गरिमा को ठेस पहुंच सकती है, उस पर हमला करना या आपराधिक बल का इस्तेमाल करना) और धारा 75 (यौन उत्पीड़न) के तहत आते हैं।
एडिशनल सेशंस जज पी ए साने ने कहा कि पीड़िता की गवाही भरोसेमंद थी और उस पर अविश्वास करने का कोई कारण नहीं था। जज ने कहा कि रिकॉर्ड में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है कि पीड़िता आरोपी के खिलाफ गवाही क्यों देगी। इसके अलावा, रिकॉर्ड से पता चलता है कि घटना से पहले वह आरोपी को नहीं जानती थी। इसलिए इस बात की कोई संभावना नहीं है कि वह इस मामले में आरोपी को झूठा फंसाएगी।

कोर्ट ने दी यह सजा
आईपीसी की जगह बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के आने के बाद से यह कुछ मामलों में से एक है जिसमें सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने रितेश अरमुल्ला को धारा 74 के तहत एक साल की कड़ी सजा और 1,000 रुपये का जुर्माना, और धारा 75 के तहत एक साल की साधारण सजा और 500 रुपये का जुर्माना लगाया। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 13 लाख की एमडी ड्रग्स बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार
मुंबई : नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ा वार किया है. एक कार्रवाई में सामने आई ड्रग्स की खेप में जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने ड्रग्स बनाने वाली सामग्री बारमद की. अब पुलिस उस ठिकाने और उन लोगों तक पहुंचने में जुटी है, जो इस पूरे खेल के पीछे हो सकते हैं.  मुंबई में नशे के कारोबार के खिलाफ पायधुनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस की क्राइम डिस्क्लोजर टीम ने एमडी यानी मेफेड्रोन ड्रग्स की बिक्री और निर्माण से जुड़े मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से 435.90 ग्राम मेफेड्रोन बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग 13 लाख 5 हजार 300 रुपये बताई गई है.पुलिस ने ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान भी जब्त किया है.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कथित तौर पर एमडी ड्रग्स बेच रहे तीन आरोपियों को पकड़ा और उनके पास से प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कपिल गुलशन अरोरा (39), मोहम्मद आसिफ इकबाल शेख (44) और सईद असलम शेख (33) के तौर पर हुई है. पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं.

मामले में पूछताछ के दौरान पुलिस को ड्रग्स बनाने की सामग्री के बारे में जानकारी मिली. इसके बाद टीम ने उल्हासनगर, ठाणे जिला के एक घर में कार्रवाई की. यहां से मेफेड्रोन तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई. पुलिस अब इस मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. जांच का फोकस यह पता लगाने पर है कि ड्रग्स की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं. पायधुनी पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई सीनियर अधिकारियों के मार्गदर्शन में की. फिलहाल इस मामले में आगे की जांच जारी है.