threatened - Rokthok Lekhani News

मुंबई : जज को गाड़ी घेरकर जान से मारने की धमकी, पत्नी के साथ गाली-गलौज भी की
मुंबई : दादर इलाके में उपद्रवियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि उन्होंने बीच सड़क पर जज की गाड़ी को घेरकर उन्हें जान से मारने की धमकी दे दी है। जिस वक्त जज को ये धमकी दी गई उस वक्त कार में उनकी पत्नी और बेटी भी मौजूद थे। अज्ञात उपद्रवियों ने जज की पत्नी के साथ भी गाली-गलौज की है। इस घटना के सामने आने के बाद प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला?
इस हैरान कर देने वाली घटना को लेकर प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई के दादर इलाके में मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के जज शशिकांत बांगर को गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। ये पूरी घटना 13 जुलाई की रात करीब 10:15 बजे दादर टीटी इलाके में एक ईरानी रेस्टोरेंट के पास हुई। जज शशिकांत बांगर अपनी पत्नी विद्या और बेटी साक्षी के साथ धुले से मुंबई लौट रहे थे। इसी दौरान दो लोगों ने उनकी SUV को रोक लिया और कार की वीडियो रिकॉर्डिंग करने लगे।

जब जज ने दोनों लोगों से कार की रिकॉर्डिंग करने की वजह पूछी, तो उन्होंने गाड़ी के डैशबोर्ड पर लगी ‘जज’ लिखी प्लेट को लेकर सवाल किया। आरोपियों ने जज से पूछा कि यह प्लेट क्यों लगाई गई है और जज की पहचान को लेकर भी सवाल उठाए। पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने जज और उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
इस पूरी घटना के बाद जज ने पुलिस से इस बारे में शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद माटुंगा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है और अज्ञात आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। मुंबई के दादर इलाके में जज के साथ हुई इस घटना ने सभी को हैरान कर के रख दिया है।

मुंबई : लोकल ट्रेन में यात्री को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
मुंबई : लोकमान्य तिलक टर्मिनस रेलवे पुलिस ने एक 36 वर्षीय व्यक्ति को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने लोकल ट्रेन में सफर के दौरान एक साथी यात्री को जान से मारने की धमकी दी थी और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। घटना मुंबई लोकल ट्रेन में उस समय हुई जब आरोपी नशे की हालत में था और यात्रियों के बीच आक्रामक व्यवहार कर रहा था। वायरल वीडियो में उसे यह कहते हुए सुना गया, “मैंने 4 मर्डर किए हैं, अगला नंबर तुम्हारा है!” इस बयान के बाद ट्रेन में मौजूद यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। कुछ यात्रियों ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया।

वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और आरोपी की पहचान करने के लिए जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन ट्रैकिंग की मदद से आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी लोकमान्य तिलक टर्मिनस रेलवे पुलिस की टीम द्वारा की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी नशे की हालत में था और उसका व्यवहार पूरी तरह से असामान्य था। हालांकि, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद है या नहीं।

इस घटना ने एक बार फिर मुंबई लोकल ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। रोजाना लाखों यात्री लोकल ट्रेनों में सफर करते हैं और इस तरह की घटनाएं यात्रियों के बीच असुरक्षा की भावना पैदा करती हैं। रेलवे पुलिस ने कहा है कि इस मामले में गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ धमकी देने, सार्वजनिक स्थान पर भय फैलाने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के बयान में कितनी सच्चाई है, विशेषकर उसके द्वारा कथित तौर पर “4 मर्डर” किए जाने के दावे की पुष्टि की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने जांच को तेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वीडियो के आधार पर पुलिस को आरोपी की पहचान करने और उसे जल्द गिरफ्तार करने में मदद मिली। रेलवे पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि ऐसी किसी भी घटना की स्थिति में वे तुरंत नजदीकी रेलवे पुलिस या हेल्पलाइन को सूचना दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही यात्रियों से यह भी कहा गया है कि वे किसी भी संदिग्ध या हिंसक व्यवहार को नजरअंदाज न करें।

इस घटना के बाद रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत पर भी चर्चा शुरू हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि लोकल ट्रेनों में सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को और प्रभावी बनाने की आवश्यकता है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उसने पहले भी इस तरह की कोई हरकत की है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुंबई रेलवे कंट्रोल रूम में शख्स ने फोन कर ५ करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी दी
मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई रेलवे कंट्रोल रूम में मंगलवार को सुबह एक शख्स ने फोन कर ५ करोड़ रुपये की रंगदारी और सरकार से बात कराने की धमकी दी है। शख्स ने रंगदारी न मिलने पर रेलवे, आर्मी ऑफिस और अहम होटलों को निशाना बनाने की धमकी दी है। इस घमकी के बाद मुंबई पुलिस इसकी छानबीन शुरु कर दिया है। इस घमकी की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह मुंबई में रेलवे पुलिस के कंट्रोल रूम को एक कॉल आया। फोन पर बात करने वाले शख्स ने अपना नाम इरफान बताया। यह कॉल सुबह करीब 3 बजे आया।

फोन पर बात करने वाले शख्स ने पुलिस से सीधे 5 करोड़ रुपये मांगे। फोन करने वाले शख्स ने धमकी दी कि अगर उसकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वह रेलवे सर्विस, मिलिट्री सर्विस के ऑफिस या एलीट इलाकों के बड़े होटलों पर हमला करेगा। कॉल करने वाले ने यह भी कहा कि अगर 5 करोड़ रुपये देना मुमकिन नहीं है, तो मुझे सरकारी अधिकारियों या उससे जुड़े ग्रुप से बात करने दो, नहीं तो मैं कुछ जगहों को टारगेट करूंगा।

यह धमकी भरा कॉल मिलने के बाद पुलिस सिस्टम ने तुरंत काम करना शुरू कर दिया और धमकी की जांच तेज हो गई है। यह कॉल असल में कहां से आई, इरफ़ान नाम का यह आदमी असल में कौन है, इस धमकी के पीछे क्या मकसद है, पुलिस अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है।

मुंबई : राहुल गांधी को धमकी; मुंबई युवा कांग्रेस का भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन
मुंबई : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को हाल में मिली जान से मारने की धमकी की शनिवार को निंदा करते हुए मुंबई युवा कांग्रेस ने दादर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘वसंत स्मृति’ कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। मुंबई युवा कांग्रेस की अध्यक्ष जीनत शबरीन ने कहा कि विरोध-प्रदर्शन के दौरान इसमें शामिल कार्यकर्ताओं ने फूलों की पंखुड़ियां बरसाते हुए नारेबाजी की, जिसका उद्देश्य यह स्पष्ट संदेश देना था कि महाराष्ट्र में नफरत और हिंसा की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है।

शबरीन ने तत्काल मामला दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा, ‘‘लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन हिंसा की धमकी देना लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है और अत्यंत गंभीर अपराध है।’’

खुद को करणी सेना का प्रवक्ता बताने वाले एक व्यक्ति ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को अपशब्द कहे जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और 25 अन्य सांसदों को गोली मारने की धमकी देने वाला एक वीडियो जारी किया था। उक्त व्यक्ति को बाद में राजस्थान के कोटा में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा भारी बैरिकेडिंग किए जाने के बावजूद प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यालय पहुंच गए। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर भोईवाड़ा पुलिस थाने ले गई।

शबरीन ने आरोप लगाया कि पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को स्वतंत्र रूप से विरोध-प्रदर्शन करने दे रही है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध-प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।