now after - Rokthok Lekhani News

अब मुंबई में आज से अमूल के बाद अब बढे गोकुल दूध के दाम...
मुंबई : जहां एक तरफ महाराष्ट्र पहले से ही महंगाई की मार से त्रस्त है।  वहीं अब यहां के आम जन के लिए एक बुरी खबर के अनुसार उनकी जेब पर अब और बोझ बढ़ने वाला है।  जी हां आज से दूध के सबसे बड़े ब्रांड्स में से एक गोकुल ने कीमतें बढ़ा दी है।  ऐसे में अब मुंबई में आज से गोकुल दूध का भैंस का 3 रुपए और गाय का 2 रुपए महंगा हो चूका है।

इसके साफ़ माने ये हुए कि, जो भैंस का दूध मुंबई में अब तक 69 रुपए/लीटर  में मिला करता था,वो अब 72 रुपए/लीटर में मिलेगा।  इसी तरह गाय का दूध जो अब तक 54 रुपए/लीटर मिला करता था, वो अब 56 रुपए/लीटर में मिलेगा। इसी तरह कोल्हापुर में अब उसकी कीमत 66 रुपए/लीटर हो गई है।  यहां गाय का दूध भी 48 रुपए से बढ़ कर 50 रुपए/लीटर हो गई है।  आज से पुणे में भी दूध की कीमत 2 रुपए बढ़ी है।  भैंस का दूध अब यहां 70 रुपए की बजाए 72 रुपए/लीटर और गाय का दूध 56 रुपए/लीटर हो गया है।

पता हो कि, आम बजट आने के तुरंत बाद अमूल ब्रांड के दूध की कीमत में बढ़ोत्तरी हो चुकी है।  जी हां, गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (GCMMF) ने अमूल मिल्क के सभी तरह के एक लीटर के पैकेट की कीमत 3 रुपए बढ़ा दी थी।  ऐसे में दाम बढ़ने के बाद अमूल ताजा 54 रुपए/लीटर का पैकेट का हो गया।  अमूल गोल्ड का दाम 66 रुपए/लीटर के पैकेट का हो गया है।  अमूल के गाय का दूध 56 रुपए/लीटर हो गया है।

जानकारी के अनुसार दूध की कीमतों में बढ़ोत्तरी की एक बड़ी वजह चारे की कीमतों में बढ़ोत्तरी की बात सामने आ रही है।  दरअसल पिछले कुछ दिनों में चारे की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी होती चली गई है।  वहीं खबरों के अनुसार अब जल्दी ही पुणे में कात्रज दूध का दाम भी बढेंगे।  कात्रज दूध संघ के निदेशक मंडल की मीटिंग में यह फैसला लिया जा चुका है।  बस जल्द ही इस बात का ऐलान होगा।

....अब कोरोना के बाद मंकीपॉक्स, विश्व के ७५ देशों में १६,००० लोग को संक्रमित
मुंबई : कोरोना के बाद अब मंकीपॉक्स न केवल तेजी से फैल रहा है, बल्कि लोगों के लिए खतरा बनता जा रहा है। आलम यह है कि यह विश्व के ७५ देशों में १६,००० लोगों को संक्रमित कर चुका है। इसकी रफ्तार के साथ बढ़ते मामलों के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस ऑधानोम गेब्रेयसस ने कहा है कि मंकीपॉक्स का प्रकोप एक प्रमुख चिंता का विषय है। टेड्रोस ने यह भी कहा कि इस समय मंकीपॉक्स का प्रकोप समलैंगिक पुरुषों में हो रहा है। बता दें कि हिंदुस्थान में भी चार मरीज मंकीपॉक्स से संक्रमित मिले हैं।

डब्ल्यूएचओ प्रमुख के मुताबिक कोरोना की तरह मंकीपॉक्स को उचित उपाय योजनाओं से रोका जा सकता है। इस बीच डब्ल्यूएचओ के दक्षिण-पूर्व एशिया के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह के मुताबिक पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने वालों में मंकीपॉक्स के मामले बढ़ रहे हैं। इस बीमारी के ज्यादातर मामले उन पुरुषों में देखे जाते हैं, जो पुरुषों के साथ सेक्स करते हैं।

फिलहाल ७५ देशों में मंकीपॉक्स के १६,००० से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। दक्षिण-पूर्व एशिया में मंकीपॉक्स के पांच मामले, हिंदुस्थान में चार और थाईलैंड में एक मामला सामने आया है। हिंदुस्थान में मध्य पूर्व से लौटे नागरिकों में ऐसे मामले हैं लेकिन इनमें से एक मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। थाईलैंड में रहने वाला एक विदेशी मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है।

देश की राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मरीज मिला है। इससे स्वास्थ्य तंत्र सतर्क हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी देते हुए स्पष्ट किया है कि मंकीपॉक्स दिल्ली में प्रवेश कर चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि दिल्ली में ३१ वर्षीय मरीज मंकीपॉक्स से संक्रमित हुआ है।