USA - Rokthok Lekhani News

अमेरिका : ट्रंप-शी मुलाकात से पहले बड़ी डील की तैयारी... अरबों के सामान पर टैरिफ से राहत?
अमेरिका : अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से चल रहे व्यापार तनाव के बीच दोनों देशों की ट्रेड टीमें टैरिफ कम करने की दिशा में बातचीत कर रही हैं. चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है कि दोनों देशों के आर्थिक और व्यापार अधिकारी संबंधित मुद्दों पर लगातार संपर्क में हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सितंबर के अंत में होने वाली प्रस्तावित बैठक से पहले चल रही है. मौजूदा योजना के तहत करीब 30 अरब डॉलर के सामान पर दोनों देशों के टैरिफ में आपसी कटौती की जा सकती है.

बातचीत में कुछ खास अमेरिकी उत्पादों पर चीन की ओर से लगाए गए टैरिफ को कम करने का मुद्दा शामिल है. इनमें अमेरिकी ऊर्जा और एग्रीकल्चर प्रोडक्ट भी शामिल हैं. इससे अमेरिकी किसानों और एनर्जी कंपनियों के लिए चीन का बाजार फिर से ज्यादा खुल सकता है. चीन से अमेरिका जाने वाले कुछ सामान और इंडस्ट्रीज इनपुट पर भी टैरिफ कम करने की संभावना पर चर्चा हो रही है. रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों पक्ष 30 अरब डॉलर के व्यापार से जुड़े पहले से तय ढांचे के तहत अलग-अलग उत्पादों की सूची तैयार कर रहे हैं.

अमेरिका : चीन के वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि दोनों देशों की आर्थिक और व्यापार टीमें संबंधित मुद्दों पर लगातार बातचीत कर रही हैं. इससे पहले भी चीन ने करीब 30 अरब डॉलर के व्यापार पर आपसी टैरिफ कटौती की व्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए कंपनियों, कारोबारी संगठनों और स्थानीय सरकारों से सुझाव मांगे थे. जुलाई में चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा था कि दोनों देश इस ढांचे की अंतिम व्यवस्था पर जल्द सहमति बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं.

अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर बातचीत ऐसे समय हो रही है जब दोनों देश पहले से चले आ रहे व्यापार युद्ध को नियंत्रित रखने की कोशिश कर रहे हैं. प्रस्तावित टैरिफ कटौती पर सहमति बनती है तो इससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव कम करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकता है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप और शी की बैठक के बाद व्यापार युद्ध विराम की अवधि कितनी बढ़ेगी या दोनों देशों के बीच कितना बड़ा समझौता होगा. टैरिफ के अलावा रेयर मिनरल, तकनीक, सेमीकंडक्टर और दूसरे आर्थिक मुद्दे भी दोनों देशों के रिश्तों में महत्वपूर्ण बने हुए हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की बैठक सितंबर के अंत में होने वाली है. ताजा रिपोर्टों के अनुसार, दोनों देशों के अधिकारी इस मुलाकात से पहले कई आर्थिक और व्यापारिक मुद्दों पर बातचीत कर रहे हैं.

अमेरिका : ट्रंप के खिलाफ कितने अमेरिकी सांसद सीना तानकर हो गए खड़े, ईरान को लेकर कर दिया चैलेंज, लेकिन...
अमेरिका :  अमेरिकी संसद के कई सदस्यों ने बुधवार (15 अप्रैल) को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान का समर्थन किया और कांग्रेस की तरफ से युद्ध को अधिकृत किए जाने तक रोकने के मकसद से लाए गए डेमोक्रेट-नेतृत्व वाले प्रस्ताव को रोक दिया. सीनेट ने 52-47 के वोटों से युद्ध शक्तियों से संबंधित प्रस्ताव को आगे बढ़ने से रोक दिया.

डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स बिजनेस नेटवर्क को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि युद्ध समाप्त होने के कगार पर है. बुधवार को ही पाकिस्तानी सेना के प्रमुख असीम मुनीर तेहरान पहुंचे ताकि शांति वार्ता के बिना किसी समझौते के समाप्त होने के बाद संघर्ष को फिर से शुरू होने से रोका जा सके. युद्ध शुरू होने के बाद से डेमोक्रेट्स ने चौथी बार सीनेट में युद्ध शक्तियों से संबंधित शक्तियों पर मतदान कराने का प्रयास किया. केंटकी के रैंड पॉल को छोड़कर सीनेट के सभी रिपब्लिकन सदस्यों के विरोध के कारण ये सारी कोशिशें विफल रही हैं.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक स्वतंत्रतावादी विचारधारा वाले पॉल अत्यधिक सैन्य खर्च के खिलाफ हैं और संविधान के सख्त नियमों का पालन कराने के पक्ष में रहते हैं. ईरान युद्ध के खिलाफ डेमोक्रेट-नेतृत्व वाले प्रस्ताव के पक्ष में मतदान करने वाले पॉल एकमात्र रिपब्लिकन थे. इसके अलावा एकमात्र डेमोक्रेटिक सदस्य, जिन्होंने इसके खिलाफ मतदान किया वो पेंसिल्वेनिया के सीनेटर जॉन फेट्टरमैन थे. इनके अलावा वेस्ट वर्जीनिया के रिपब्लिकन सीनेटर जिम जस्टिस ने भी वोटिंग में भाग नहीं लिया.

हालांकि अमेरिकी संविधान कहता है कि युद्ध की घोषणा राष्ट्रपति नहीं बल्कि कांग्रेस कर सकती है, लेकिन दोनों दलों (रिपब्लिकन-डेमोक्रेट) के राष्ट्रपतियों का लंबे समय से मानना ​​रहा है कि ये प्रतिबंध अल्पकालिक अभियानों या अगर देश तत्काल खतरे में है तो लागू नहीं होता है. व्हाइट हाउस और कांग्रेस में ट्रंप के लगभग सभी साथी सांसदों का कहना है कि ट्रंप की कार्रवाई कानूनी है और अमेरिका की रक्षा के लिए सीमित सैन्य अभियान चलाने का आदेश देना कमांडर-इन-चीफ के रूप में उनके अधिकार क्षेत्र में आता है.

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में चॉकलेट फैक्ट्री में घातक विस्फोट... 2 की मौत, 8 घायल
पेंसिल्वेनिया : अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में भीषण हादसा हो गया। पेंसिल्वेनिया की एक चॉकलेट फैक्ट्री में शुक्रवार शाम घातक विस्फोट हुआ। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं, वहीं 9 लोग लापता भी हो गए हैं। वेस्ट रीडिंग बोरो पुलिस विभाग के पुलिस प्रमुख वेन होल्बेन ने पुष्टि की है कि वेस्ट रीडिंग में पामर कंपनी के प्लांट में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हुई है, नौ लोग लापता हैं और कई अन्य घायल हो गए हैं। चॉकलेट फैक्ट्री में यह विस्फोट शुक्रवार की शाम 4:57 बजे हुआ था।

इस विस्फोट से एक इमारत नष्ट हो गई है, तो वहीं एक पड़ोसी इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। होल्डन ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। विस्फोट के बाद आगे कोई खतरा नहीं था लेकिन फिर भी होल्डन ने निवासियों को फिलाडेल्फिया के उत्तर-पश्चिम में लगभग 60 मील (96 किलोमीटर) कारखाने के क्षेत्र से बचने का निर्देश दिया है।

टॉवर हेल्थ की प्रवक्ता जेसिका बेजलर ने कहा कि शुक्रवार शाम पेंसिल्वेनिया की एक चॉकलेट फैक्ट्री में हुए घातक विस्फोट में आठ लोग घायल हो गए और उन्हें रीडिंग अस्पताल ले जाया गया है। जेसिका बेजलर ने एसोसिएटेड प्रेस को एक ईमेल में कहा कि चॉकलेट फैक्ट्री में हुए विस्फोट में दो को लगभग ठीक स्थिति में भर्ती कराया गया है। तो वहीं पांच लोगों का इलाज किया जा रहा है। जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। तो वहीं उन्होंने यह भी बताया कि एक मरीज को दूसरी जगह में स्थानांतरित कर दिया है। हालांकि उन्होंने इस संबंध में कोई अन्य विवरण नहीं दिया है।

अमेरिका के जॉर्जिया में किराना स्टोर के अंदर पंजाब के युवक की गोली मारकर हत्या...
अमेरिका : जॉर्जिया में किराना स्टोर के अंदर दिन दहाड़े डकैती के दौरान एक भारतीय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भारतीय मूल का व्यक्ति जॉर्जिया में किराने की दुकान चला रहा था। दुकान के अंदर ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कपूरथला जिले के धापई गांव निवासी परमवीर सिंह के रूप में हुई है। दिल दहला देने वाली पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।

आरोपी एक अफ्रीकी नागरिक बताया जा रहा है। 1.30 मिनट के वीडियो क्लिप में, परमवीर सिंह को दुकान के अंदर देखा जा सकता है। जैसे ही हमलावर दुकान के अंदर घुसता है वह परमवीर सिंह पर पिस्तौल तान देता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तमंचे की नोक पर परमवीर सिंह हमलावर को जो वह मांगता है वह देते हैं।

इसी दौरान तमंचाधारी हमलावर काउंटर के अंदर घुसता है और परमवीर सिंह को गोली मार देता है।
बाद में आरोपी मौके से फरार हो जाता है। भागने से पहले वह किराना स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे से संबंधित डिवाइस को जोर से खींचता है। रिपोर्ट्स में बताया गया कि परमजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

इस बीच, आरोपी क्रिस कोपलैंड (26) को हिरासत में ले लिया गया है। परमवीर सिंह के पिता हरदयाल सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मृतक के शव को धापई गांव लाया जा रहा है। सिंह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। यह घटना अमेरिका में बढ़ते हेट क्राइम के बीच सामने आई है। इससे पहले अगस्त 2021 में जॉर्जिया में ही एक अमेरिकी ने बेगोवाल निवासी करनजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।