Khar - Rokthok Lekhani News

मुंबई : महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर सचिन अहीर के घर 2.65 की चोरी, मुंबई के खार वाले फ्लैट से गोल्ड और डायमंड गायब
मुंबई : महाराष्ट्र के विधानपरिषद के उपसभापति सचिन अहीर के घर से 5 साल में 2.65 करोड़ रुपये के कीमती सामान की चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है जबकि तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, शिवसेना शिंदे गुट के एमएलसी और महाराष्ट्र के विधानपरिषद के उपसभापति सचिन अहीर के घर से पिछले 5 साल में 2.7 करोड़ रुपये के कीमती सामान की चोरी हुई है। चोरी गए सामान में 100 ग्राम का सोने का बिस्किट, हीरे जड़े सोने के कंगन, हीरे जड़ी सोने की अंगूठी, पांच हीरे के हार, हीरे की अंगूठियां, चांदी के गिलास, चांदी की थालियां और लोटे शामिल हैं। साथ ही नकद पैसे भी चोरी हुए हैं।

13 अक्टूबर 2025 को कथित शॉर्ट सर्किट से लगी आग में घर क्षतिग्रस्त हो गया था, इसके बाद परिवार ने शुरू में यह माना कि घरेलू खर्च के लिए निकाले गए नकदी भी आग में जलकर नष्ट हो गए थे। बाद में जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो पता चला कि रिकॉर्डिंग के कुछ हिस्से गायब थे, जिससे संदेह और बढ़ गया। घर में चार घरेलू नौकरों ने पिछले पांच सालों में व्यवस्थित तरीके से लगभग 2.65 करोड़ रुपये की नकदी, सोने के गहने और अन्य कीमती सामान चोरी किया है।

घर का नौकर प्रवीण रमेश सोलंकी अरेस्ट
वर्ली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने चोरी मामले में प्रवीण रमेश सोलंकी को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने आरोपी को 28 जुलाई तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने इस चौंकाने वाले मामले में घर के नौकर प्रवीण रमेश सोलंकी को गिरफ्तार किया है।

24 सालों से सचिन अहीर के घर पर नौकर है प्रवीण
वह पिछले 24 सालों से अहीर के घर पर काम कर रहा है। पुलिस के मुताबिक, सोलंकी ने चोरी का सामान बेचने और उससे मिली रकम को अपने साथियों में बांटने की बात कबूल कर ली है। सचिन अहीर ने मुंबई क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी। क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजतिलक रोशन की देखरेख में जांच चल रही है। पुलिस इस मामले में फरार तीन आरोपियों की तलाश कर रही है।

कृष्णा ने बताया कि हालांकि वे फिल्म इंडस्ट्री में काम के सिलसिले में पिछले दो सालों से अपने परिवार के साथ वर्ली सी फेस पर स्थित गुलरुख बिल्डिंग खार के एक फ्लैट में रह रहे हैं। हालांकि वे अक्सर वर्ली सीफेस पर स्थित गुलरुख बिल्डिंग में अपने परिवार के घर आते-जाते रहते थे, जहां उनके माता-पिता और बहन रहते हैं। इस घटना से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है क्योंकि महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नेता के घर पर चोरी की यह घटना हुई है।

खार (पश्चिम) में 65 साल की महिला की ऑटो-रिक्शा से कुचलकर मौत
मुंबई : मॉर्निंग वॉक पर निकली 65 साल की एक महिला की ऑटो-रिक्शा से कुचलकर मौत हो गई। यह घटना खार (पश्चिम) में पिंपलेश्वर मंदिर चौक के पास CB रोड पर सुबह करीब 5 बजे हुई।  खार पुलिस ने महिला की पहचान कुबरा बानो मंसूरी के रूप में की है। उनके पति, 69 साल के दर्जी सब्बीर नूरमोहम्मद मंसूरी ने पुलिस को बताया कि कुबरा बानो डायबिटीज़ की मरीज़ थीं और वह रोज़ सुबह 4:30 बजे अपनी रोज़ाना की सैर के लिए घर से निकलती थीं और आमतौर पर 8:30 बजे तक लौट आती थीं।

सुबह 9 बजे तक नहीं लौटीं, तो वह और उनका बेटा उन्हें ढूंढने निकले।उनके पति, 69 साल के दर्जी सब्बीर नूरमोहम्मद मंसूरी के बयान के अनुसार, पीड़ित महिला - जिसकी पहचान कुबरा बानो के रूप में हुई है - सुबह 4.30 बजे अपनी रोज़ाना की सैर के लिए घर से निकली थीं। मंसूरी ने बताया कि वह आमतौर पर 8.30 बजे तक लौट आती थीं क्योंकि उन्हें डायबिटीज़ थी और वह ज़्यादा देर तक नहीं चल पाती थीं।

सब्बीर ने बताया कि शनिवार को वह कुबरा बानो के लौटने का इंतज़ार कर रहे थे ताकि उन्हें चेकअप के लिए ले जा सकें, लेकिन जब वह सुबह 9 बजे तक नहीं लौटीं, तो वह और उनका बेटा उन्हें ढूंढने निकल पड़े।जब वे कार्टर रोड पर उन्हें ढूंढ रहे थे और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे थे, तभी भाभा अस्पताल में काम करने वाले एक जान-पहचान वाले ने सब्बीर को फोन करके बताया कि उनकी पत्नी को एक दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल में, उन्होंने स्टाफ द्वारा दिखाई गई एक तस्वीर से उनकी पहचान की और उन्हें बताया गया कि चोटों के कारण उनकी मौत हो गई है।खार पुलिस ने मंसूरी को बताया कि कुबरा बानो को सुबह करीब 5 बजे एक ऑटो-रिक्शा ने टक्कर मार दी थी। ड्राइवर, जिसकी पहचान कैलाश सिंह के रूप में हुई है, उन्हें अपनी गाड़ी में अस्पताल ले गया था, लेकिन जल्द ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।पुलिस ने सिंह को भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हम यह पता लगाने के लिए उस इलाके के CCTV फुटेज खंगाल रहे हैं कि दुर्घटना कैसे हुई।"

मुंबई मनपा ने म्हाडा को नोटिस भेजकर खार और बांद्रा की ३२ इमारतों का पानी काटने की दी चेतावनी !
मुंबई : मुंबई मनपा ने महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) को नोटिस भेजकर खार और बांद्रा की ३२ इमारतों का पानी काटने की चेतावनी दी है। वजह है लगभग ६० करोड़ रुपए का बकाया, जो सालों से नहीं चुकाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, म्हाडा ने ५९,७५,४९,८६२ रुपए का भुगतान नहीं किया, जिसमें से ५२.४१ करोड़ रुपए पानी के बिल और ७.३३ करोड़ रुपए अन्य शुल्क बाकी हैं।

हालांकि, सवाल यह उठता है कि मनपा ने यह बकाया पहले क्यों नहीं वसूला? मनपा अब म्हाडा पर दबाव बना रही है, लेकिन असल में इन इमारतों में रहने वाले लोग और व्यावसायिक इकाइयां पानी का उपयोग कर रही हैं। फिर भी बिलिंग म्हाडा के नाम पर की जाती रही, जिससे विवाद पैदा हो गया।

अगर शुरुआत से ही सही उपभोक्ताओं को बिल दिया जाता, तो इतनी बड़ी राशि जमा नहीं होती। अब पानी काटने की चेतावनी देकर हजारों लोगों को संकट में डाल दिया गया है। यह पहली बार नहीं है जब मनपा ने म्हाडा को बकाया चुकाने के लिए कहा हो। इससे पहले भी नोटिस भेजे गए थे, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अब अचानक पानी काटने की चेतावनी से हजारों लोगों पर संकट मंडरा रहा है।

मनपा ने ‘अभय योजना’ का जिक्र किया है, जिसके तहत ४५.०७ करोड़ रुपए में बकाया निपटाया जा सकता है। इस योजना की अंतिम तिथि ३१ मार्च है। इसके लिए नागरिक सुविधा केंद्रों के समय को बढ़ाकर सुबह ८ बजे से आधी रात तक कर दिया गया है। अब देखना यह है कि म्हाडा क्या जवाब देती है?

खार में मालकिन की घर से चुराए 34 लाख की जूलरी... फिर डीपी की फोटो से यूं पकड़ी गई चोरनी
मुंबई : खूबसूरत पलों को डीपी में फोटो और शॉर्ट विडियो के ज़रिए कैद कर रखने की आदत ने 20 वर्षीय एक महिला को हवालात भेज दिया। खार पुलिस ने आरोपी महिला के ख़िलाफ़ 34 लाख रुपये की कथित चोरी का मामला दर्ज़ किया है। लेकिन, नियमित रूप से डीपी रखने का शौक ने उसको पुलिस की गिरफ्त में ला दिया। खार पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला का नाम महिमा निषाद है। पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने अपने मालकिन के घर में चोरी करने की बात कबूल कर ली।

जांच अधिकारियों ने बताया कि 57 वर्षीय महिला पांचाली ठाकुर अपने भाई के साथ खार में रहती हैं, जबकि माता-पिता थोड़ी दूर पर रहते हैं। एक हादसे में उनकी मां की रीढ़ की हड्डी टूट गई थी, इसलिए उन्होंने देखभाल के लिए महिमा निशाद को बतौर केयरटेकर रखा था।

चोरी करने की आरोपी महिमा उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और यहां वाकोला में रहती है। पीड़िता की मां के कमरे में एक लॉकर है, जिसमें वह आभूषण और कैश रखती थीं। लॉकर की एक चाबी उन्होंने मां को दे रखी है।

एफआइआर के मुताबिक, लक्ष्मी पूजन के दिन पांचाली आभूषण लेने जब मां के घर गईं, तो उन्हें लॉकर खोलने के लिए चाबी नहीं मिला। दूसरी चाबी से उन्होंने लॉकर खोला, तो पाया कि 34 लाख से अधिक कीमत के आभूषण और 5 हजार कैश गायब हैं। उन्होंने माता-पिता से इसका ज़िक्र किया, जिसे सुनते ही दोनों स्तब्ध रह गए। उसी दौरान किसी बात से नाराज़ होकर अचानक महिमा ने भी काम छोड़ दिया था। इसलिए माता-पिता के पास उनकी देखभाल के लिए वह रहने लगीं।

करीब एक हफ्ते बाद पांचाली को भाई के घर जाना था, इसलिए वे महिमा को कॉल कर दोबारा बुलाना चाहीं। कॉल करने को पांचाली ने जब अपने मोबाइल में महिमा का नंबर सर्च किया, तो उसका डीपी देखकर वह चौंक उठीं। डीपी वाली फोटो में महिमा के गले में सोने की जो चेन और दाहिने हाथ में अंगूठी थी, वह उनकी मां की थी।

पांचाली को यकीन हो गया कि उनके घर में महिमा ने ही चोरी की है। उन्होंने महिमा को कॉल करने के बजाय खार पुलिस का रुख़ किया। खार पुलिस ने पांचाली की शिकायत पर महिमा के ख़िलाफ़ केस दर्ज़ कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला महिमा को नियमित रूप से अपने वॉट्सऐप के डीपी में फोटो और विडियो रखने का शौक है। उसने कारोबारी महिला के घर से आभूषण चुराने के बाद दिवाली पर उसे पहनकर फोटो खिंचवाई और डीपी में रखा, जिसे शिकायतकर्ता महिला पहचान गईं और आरोपी पकड़ी गई।