repair potholes.major roads - Rokthok Lekhani News

एमएमआरडीए करेगा भिवंडी में प्रमुख मार्गों पर हुए गड्ढों की मरम्मत...
भिवंडी : एकनाथ शिंदे सरकार द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों पर हुए गड्ढों की मरम्मत को गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश पर शहर के प्रमुख मार्गों पर हुए तमाम गड्ढों की मरम्मत का कार्य एमएमआरडीए द्वारा अंजाम दिया जाएगा। उक्त जानकारी महानगरपालिका प्रशासक और कमिश्नर विजय कुमार म्हसाल ने दी है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सत्ता संभालते ही बरसात के दौरान हुए तमाम गड्ढों की मरम्मत करने का निर्देश महानगरपालिका प्रशासन को दिया है। महानगरपालिका प्रशासन द्वारा कोल्ड मिक्स पद्धति से गड्ढों की मरम्मत की जा रही है और आवश्यक जगहों पर पेवर ब्लॉक भी लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिंदे के निर्देश पर शहर के प्रमुख मार्गों पर हुए तमाम गड्ढों की मरम्मत किए जाने को तैयार एमएमआरडीए की टीम ने भिवंडी महानगरपालिका के अंतर्गत क्षेत्र का दौरा किया।

सड़कों पर गड्ढों के निरीक्षण के दौरान शहर अभियंता एलपी गायकवाड, एमएमआरडीए उप अभियंता राजेंद्र देवरे,संतोष म्हात्रे, मनपा अभियंता सचिन नाईक मौजूद थे। एमएमआरडीए उप अभियंता राजेंद्र देवरे की टीम ने भिवंडी शहर स्थित तमाम प्रमुख मार्गो अंजुरफाटा से धामनकर नाका, एसटी स्टैंड,बंजार पट्टी नाका से मंडई, मंडई से धामनकर नाका, कल्याण नाका से साईं बाबा मंदिर आदि प्रमुख मार्गों पर हुए गड्ढों का जायजा लिया।

शहर के प्रमुख मार्गों पर हुए गड्ढों के सर्वे के बाद एमएमआरडीए उप अभियंता ने कहा कि भिवंडी शहर की प्रमुख सड़कों पर भारी संख्या में गड्ढे हैं। शीघ्र ही पुख्ता तरीके से गड्ढों की मरम्मत का कार्य अंजाम दिया जाएगा। एमएमआरडीए द्वारा प्रमुख मार्गों पर हुए गड्ढों की मरम्मत से शहरवासियों को राहत मिली है।

गौरतलब है कि भिवंडी शहर के प्रमुख मार्गों सहित संपर्क मार्गों पर भारी भरकम गड्ढों की भरमार है। सड़कों पर गड्ढे या गड्ढों में सड़क की पहचान किया जाना बेहद मुश्किल है। शहर की तमाम सड़कें गड्ढों में तब्दील होकर उखड़ गई हैं।

महानगरपालिका द्वारा प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए खर्च कर गड्ढों की मरम्मत सहित डांबर का मार्ग बनाया जरूर जाता है, लेकिन ठेकेदारों द्वारा अधिकारियों से मिलीभगत कर घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने से कुछ ही समय में फिर जस का तस बन जाता है। नागरिकों के लिए गड्ढा युक्त सड़क पर चलना खतरे को दावत देने जैसा है। शहर के नागरिकों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से शहर में आरसीसी मार्ग निर्माण कराए जाने की अपील की है।