5 lakhs - Rokthok Lekhani News

वर्सोवा में दोस्‍त ने होटल रूम जाकर रिकॉर्ड किया दोस्‍त का प्राइवेट वीडियो... वायरल करने की धमकी देकर मांगे 5 लाख
मुंबई : मुंबई के वर्सोवा में रहने वाले एक 26 साल के शख्‍स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर अपने दोस्‍त को उसके एक निजी वीडियो को वायरल कर देने के दम पर उसे धमकाने और उससे पांच लाख रुपये मांगने के आरोप है।

मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल को शिकायतकर्ता के एक और दोस्‍त की तलाश है, जिसने होटल में चोरी-छिपे अपने दोस्‍त के प्राइवेट वीडियो को रिकॉर्ड किया, जब वह वहां अपनी गर्लफ्रेंड के साथ था। क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने कहा कि शिकायतकर्ता की उम्र 20 साल है और आरोपित शख्‍स के साथ उसकी दोस्‍ती महज आठ महीने पुरानी है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि गिरफ्तार आरोपित अरबाज हनीफ उकानी उर्फ मैडी कुछ दिनों पहले उससे लोखंडवाला में मिला और उसे पैसे न देने पर प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने वीडियो डिलीट करने के लिए उसके सामने हाथ-पांव जोड़े, लेकिन आरोपित पांच लाख रुपये देने की अपनी मांग पर अड़ा रहा। उसने यह भी बताया कि वीडियो को उसने किस तरह से रिकॉर्ड किया है।

आरोपित उकानी के कहे बात का जिक्र करते हुए शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि फरार आरोपित जैद उर्फ बाबू ने उस वक्‍त वीडियो रिकॉर्डिंग की, जिस वक्‍त वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अंधेरी के एक होटल में था।

जैद होटल के कमरे में अपने फोन को चार्ज करने के बहाने से आया था। कमरे से निकलते वक्‍त उसने अपने फोन को वहीं छोड़ दिया और इस दरमियान वीडियो रिकॉर्डिंग को ऑन रखा। शिकायतकर्ता ने पुलिस से यह भी कहा कि उकानी ने पैसे न देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। उकानी ने कथित तौर पर यह भी दावा किया कि उसका लोकल पुलिस से अच्‍छा जान-पहचान है।

उकानी के साथ काफी बहसबाजी होने के बाद आखिरकार शिकायतकर्ता ने 13 दिसंबर को उसे पैसे देने के लिए राजी हो गया। हालांकि बाद में उसने पैसे नहीं देने का ठान लिया और ओशिवारा पुलिस से संपर्क किया। जहां से मामला एंटी एक्सटॉर्शन सेल को ट्रांसफर किया गया। उकानी को इस सिलसिले में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया और मंगलवार को किला कोर्ट या मेट्रोपॉलिटन कोर्ट में पेश किया गया। वह फिलहाल न्‍यायिक हिरासत में है।

सायन : महिला ने पहले अफेयर, फिर 5 लाख मांगे, नहीं दिया तो बिजनेसमैन को पीटा...
मुंबई : एक व्यवसायी से अवैध संबंध रखने वाली एक महिला ने पहले तो सायन में उसके कार्यालय से दो बाउंसरों की मदद से उसका अपहरण किया. फिर एक फ्लैट में उसकी जमकर पिटाई करने के बाद 2 लाख रुपये के गहने और 60 हजार रुपये नकद लेने के बाद उसे छोड़ा.

पुलिस ने गुरुवार को संजना राठौड़ (22) और दो बाउंसरों- अजय जाधव (27) और फोरमैन सैनी (23) को आईपीसी की धाराओं के तहत अपहरण, गलत तरीके से कैद में रखने और जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया. धारावी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक विजय खंडालगांवकर ने बताया कि तीनों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

खबर के मुताबिक डोंबिवली के व्यवसायी एस. गायकवाड़ का लेबल निर्माण का व्यापार है. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि वह महिला संजना राठौड़ (22) से परिचित हैं. गायकवाड़ के महिला के साथ शारीरिक संबंध थे.

गायकवाड़ ने पुलिस को बताया कि वह उसे नियमित रूप से पैसे देता था, लेकिन संजना ने अधिक पैसे की मांग की और हाल ही में उससे 5 लाख रुपये देने के लिए कहा. जिसके बाद गायकवाड़ ने उससे सभी संबंध तोड़ लिए. उसके बाद महिला ने उसे विभिन्न सेलफोन नंबरों से कॉल करना शुरू कर दिया और उसे धमकी दी.

18 जुलाई को जब गायकवाड़ अपने ऑफिस में थे तो संजना दो बाउंसरों के साथ सायन स्थित गायकवाड़ की फैक्ट्री में पहुंचीं. दोनों बाउंसरों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी.

कथित तौर पर संजना के कहने पर दोनों बाउंसरों ने उसे एक कार में बांध दिया और उसे ठाणे के एक फ्लैट में ले गए. जहां उन्होंने उसे जबरन बंद रखा, उसके साथ मारपीट की, कपड़े फाड़े दिए और फिर पैसे देने को कहा.

गायकवाड़ ने कहा है कि अगले दिन वे उसे कैब से एक एटीएम में ले गए. जहां उन्होंने उससे 60,000 रुपये ट्रांसफर करवाए और फिर उसे डोंबिवली में उसके घर ले गए. संजना और दो बाउंसर घर के नीचे उसका इंतजार करते रहे.

गायकवाड़ ने पुलिस को बताया है कि वह घर में तिजोरी से 2 लाख रुपये के सोने के गहने लाया और संजना को दिए. उस समय उनकी पत्नी घर पर नहीं थीं. संजना ने उनको दो दिनों में शेष रकम का भुगतान करने को कहा और उसके बाद तीनों अपहरणकर्ता वापस चले गए. इसके बाद गायकवाड़ ने एफआईआर दर्ज करवाई.